कोटा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा मऊ–बांद्रा टर्मिनस के मध्य आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन एक ट्रिप संचालित होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05075 मऊ–बांद्रा टर्मिनस आरक्षित स्पेशल 18 नवम्बर को मऊ से 20:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17:15 बजे बयाना, 18:05 बजे गंगापुर सिटी, 20:15 बजे कोटा एवं 21:26 बजे भवानी मंडी होते हुए 20 नवम्बर को 14:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट: मार्ग में यह गाड़ी बेलथारा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, कुसम्ही, गोरखपुर कैंट, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, मानक नगर, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरिवली स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में, जिनमें 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।
गोरखपुर–उधना स्पेशल ट्रेन का संचालन
रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर–उधना (सूरत) के मध्य आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन एक ट्रिप संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05017 गोरखपुर–उधना (सूरत) स्पेशल दिनांक 18.11.2026 (बुधवार) को गोरखपुर से 07:35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 22:30 बजे गंगापुर सिटी, अगले दिन 00:50 बजे कोटा, 01:53 बजे रामगंज मंडी एवं 02:16 बजे भवानी मंडी होते हुए 11:50 बजे उधना (सूरत) पहुंचेगी।

