एएमटीसी फाइनल के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 1366 स्टूडेंट्स चयनित

0
3

कोटा। एसोसिएशन ऑफ मैथमेटिक्स टीचर्स ऑफ इंडिया (एएमटीआई) चेन्नई द्वारा आयोजित 58वें नेशनल मैथेमैटिक्स टैलंट कॉन्टेस्ट (एनएमटीसी) 2026-27 के प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एनएमटीसी प्रीलिम्स में एलन के 1366 स्टूडेंट्स का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि 58वें एनएमटीसी का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया गया था। यह राष्ट्र स्तरीय गणित प्रतियोगिता कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों की संबंधित कक्षा के आधार पर उन्हें चार लेवल प्राइमरी, सब-जूनियर, जूनियर एवं इंटर लेवल में विभाजित किया जाता है।

कुमावत ने बताया कि एनएमटीसी प्रीलिम्स 2026-27 में एलन से चयनित स्टूडेंट्स में प्राइमरी लेवल (कक्षा 5 एवं 6) के 116 स्टूडेंट्स, सब-जूनियर लेवल (कक्षा 7 एवं 8) के 397 स्टूडेंट्स, जूनियर लेवल (कक्षा 9 एवं 10) के 693 स्टूडेंट्स एवं इंटर लेवल (कक्षा 11 एवं 12) के 160 स्टूडेंट्स शामिल है। ऐसे में एनएमटीसी 2026-27 के फाइनल चरण के लिए एलन के कुल 1366 विद्यार्थी चयनित हुए हैं।