Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को 21000 रुपये मिलेगा दिवाली बोनस, जानिए कैसे

0
36

नई दिल्ली। Employees Bonus:दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि बोनस के कैलकुलेशन की मौजूदा 7,000 रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाए।

अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है, तो कर्मचारियों का दिवाली बोनस करीब 14000 रुपये बढ़ सकता है। यानी मौजूदा रकम के मुकाबले करीब तीन गुना फायदा। हालांकि, अभी सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर कर्मचारी संगठन की मांग मान ली जाती है, तो इस साल कर्मचारियों का बोनस करीब तीन गुना तक बढ़ सकता है। इससे पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाला बोनस करीब 6,908 रुपये से बढ़कर 20,724 रुपये हो सकता है। हालांकि, अभी यह सिर्फ मांग है और सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है।

नेशनल काउंसिल स्टॉफ साइड ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी यानी NC-JCM ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर बोनस की कैलकुलेशन की लिमिट बढ़ाने की मांग की है। 27 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी का स्तर 21,000 रुपये तक माना जा रहा है, तो बोनस की कैलकुलेशन भी कम से कम इसी अमाउंट पर होनी चाहिए। दशहरा जो 20 अक्टूबर 2026 को है। संगठन चाहता है कि इससे पहले सरकार बोनस को लेकर जरूरी आदेश जारी करे।

अभी कितना बोनस मिलता है
केंद्रीय कर्मचारियों को हर साल दिवाली के आसपास एक महीने के बराबर नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Ad-hoc Bonus) दिया जाता है। इसकी कैलकुलेशन फिलहाल 7,000 रुपये की अधिकतम वेतन लिमिट के आधार पर की जाती है। बोनस निकालने के लिए 30.4 औसत दिनों का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है।