नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की अप्रत्याशित रूप से अधिक बायबैक की घोषणा के बाद सोने के भाव तीन महीने के उच्च स्तर तक चढ़ गए हैं। हालांकि मंगलवार को ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली के कारण सोने के साथ ही चांदी के भाव सुस्त पड़ गए।
ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,680 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67.80 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,63,150 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,42,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 214 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,015 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,63,229 रुपये था।
खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 57 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,172 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,015 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,921 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,299 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,220 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,619 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,601 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,43,445 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,42,299 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,710.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,697.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 17.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,680.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 68.96 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 68.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.79 डॉलर की गिरावट के साथ 67.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

