Gold Price: MCX पर सोने का भाव 7 हफ्ते की हाई पर, जानिए आगे का अनुमान

0
7

नई दिल्ली। Gold Price On MCX: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार मजबूती दिखा रही हैं। गुरुवार 6 अगस्त को MCX पर सोना करीब 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

बाजार खुलते ही सोने की कीमत ₹1,49,029 प्रति 10 ग्राम पर खुली और कुछ ही मिनटों में बढ़कर ₹1,49,250 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) में भी सोना 7 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचकर 4,363.60 डॉलर प्रति औंस तक चला गया। हालांकि, ऊंचे स्तर पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और कीमतें थोड़ी नरम हुईं, लेकिन बाजार का रुख अब भी सकारात्मक बना हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार सोने की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में नरमी की उम्मीद है। खबरें हैं कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) जल्द खुल सकता है और अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की संभावना बढ़ रही है।

अगर ऐसा होता है, तो कच्चे तेल की सप्लाई सामान्य होगी और तेल की कीमतों पर दबाव बनेगा। जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो महंगाई कम रहने की उम्मीद बढ़ जाती है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी कमजोर पड़ जाती है।

इसी वजह से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर दबाव देखा जा रहा है, जबकि निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

एक्सपर्ट का अनुमान
एक्सपर्ट का कहना है कि डॉलर कमजोर होने और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट का सीधा फायदा सोने को मिल रहा है। निवेशक अभी भी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड की हिस्सेदारी बनाए रखना चाहते हैं। यही कारण है कि भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बावजूद सोना मजबूती से कारोबार कर रहा है। यह संकेत देता है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी गोल्ड पर बना हुआ है।

MCX गोल्ड के तकनीकी स्तरों की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल सोना ₹1,45,000 से ₹1,52,000 प्रति 10 ग्राम के बड़े दायरे में कारोबार कर सकता है। वहीं, निकट अवधि में ₹1,47,000 से ₹1,50,000 का दायरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

₹1,50,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस माना जा रहा है। अगर सोना इस स्तर को पार कर टिकने में सफल रहता है, तो कीमतें ₹1,52,000 तक पहुंच सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमेक्स गोल्ड के लिए 4,320 डॉलर प्रति औंस का स्तर अहम माना जा रहा है। इसके ऊपर मजबूती मिलने पर कीमतें 4,350 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं।