Market: शेयर बाजार सहमा. सेंसेक्स गिरकर 72500 के नीचे, निफ्टी 22500 के पार

0
6

नई दिल्ली। Stock Market Update :अच्छी शुरुआत के बाद शेयर बाजार लड़खड़ा गया है। सेंसेक्स अब 20 अंक नीचे 72450 पर आ गया है। एक समय यह 72884 पर पहुंच गया था। हालांकि, निफ्टी 16 अंक ऊपर 22536 पर है।

दूसरी ओर रुपये को सपोर्ट के लिए आरबीआई के फैसलों का असर दिखने लगा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1% बढ़कर 95.76 पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद 96.73 रुपये प्रति डॉलर है।

शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स 354 अंकों की बढ़त लेकर 72800 के पार पहुँच गया था। सेंसेक्स में एचसीएल टेक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर हैं।

इनमें एक प्रतिशत से ऊपर की तेजी है। जबकि, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एयरटेल, एक्सिस बैंक और हिन्दुस्तान यूनीलीवर टॉप लूजर। निफ्टी अब 91 अंकों के उछाल के साथ 22600 के पार पहुंच गया है।

ग्लोबल मार्केट के संकेत

गिफ्ट निफ्टी
आज सुबह 8:20 बजे GIFT निफ्टी 22,636 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे निफ्टी 50 में पिछले बंद स्तर 22,520.45 के मुकाबले सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिले। बाजार की आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि शुरुआती तेजी के बाद खरीदारी कितनी मजबूत रहती है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.6 फीसदी गिरकर करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, रूस और यूक्रेन ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हुए हैं।