नई दिल्ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच एमसीएक्स पर इन दोनों धातुओं की कीमत बढ़ी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें आज सुस्ती दिख रही है। पिछले सत्र में यह एक हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया था। हालांकि घरेलू फिजिकल मार्केट में सोना करीब 390 रुपये सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 149543 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 149653 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 300 रुपये की तेजी के साथ 149840 रुपये तक गया। इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी भी पिछले सत्र में 222877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 222905 रुपये पर खुली। आज शुरुआती कारोबार में यह 543 रुपये की तेजी के साथ 223420 रुपये तक उछली।
हाजिर बाजार में कीमत
फिजिकल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 390 रुपये की गिरावट के साथ 149290 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड भी 350 रुपये नीचे 136850 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट गोल्ड 290 रुपये नीचे 111970 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी शुरुआती कारोबार में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 235000 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट
हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर आज को सोने की कीमतों में सुस्ती दिख रही है। बाजार की नजर अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है। इनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की चाल के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं। पिछले सेशन में एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $4,161.81 प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ़्यूचर्स 0.1% गिरकर $4,186.60 पर आ गए। स्पॉट सिल्वर 0.4% गिरकर $60.09 पर आ गया।

