कोटा। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 09083/09084 अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल(2-2 ट्रिप) ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कोटा मंडल के कोटा, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल यह ट्रेन 18 एवं 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को बांद्रा टर्मिनस से प्रातः 04:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा स्टेशन पर शाम 19:50 बजे ,सवाई माधोपुर स्टेशन पर रात 22:25 बजे आगमन कर सोमवार शाम 19:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09084 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल : यह ट्रेन 19 एवं 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को गोरखपुर से रात्रि 22:45 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को सवाई माधोपुर स्टेशन पर रात 20:00 बजे , कोटा स्टेशन पर रात 22:35 बजे आगमन कर बुधवार को प्रातः 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी।

