मुबंई में बारिश के कारण राजस्थान की ओर आने वाली 8 ट्रेनें रद्द

0
10

बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस एवं बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस भी निरस्त

कोटा। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन और पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव के कारण राजस्थान आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। फिलहाल खबर लिखें जाने तक रेलवे ने मुबंई से राजस्थान की ओर आने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दी है, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है या उनके मार्ग में बदलाव किया गया है।

दरअसल, मानसून भारी वर्षा के चलते मुंबई-पुणे रेल रूट के करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो स्थानों पर भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी लैंडस्लाइड के कारण यातायात प्रभावित रहा। मुंबई में तो भारी बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है और कई उड़ानें भी रद्द करनी पड़ी हैं।

मुबंई से राजस्थान की ओर आने वाली ये आठ ट्रेनें पूरी तरह रद्द

  1. गाड़ी संख्या 14708, दादर–हनुमानगढ़ रेलसेवा 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर 9706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल 6 जुलाई पूरी तरह रद्द रहेगी
  3. गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार 6 जुलाई.2026 को रद्द रहेगी।
    3 .गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 22934, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी।
    6.. गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस–चंडीगढ़ 6 जुलाई को रद्द रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़–बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 8 जुलाई को रद्द रहेगी

मुंबई मंडल में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव के चलते रेल प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर कर कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस एवं संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप पर अवश्य जांच लें।

कोटा-वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस छायापुरी तक
पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं नवीन इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19820/19819 कोटा-वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी आंशिक परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 19820 कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस 8 एवं 9 जुलाई को वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी स्टेशन तक संचालित होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस 9 एवं 10 जुलाई को वडोदरा स्टेशन के स्थान पर छायापुरी स्टेशन से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान करेगी।