बारिश से बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस एवं बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल निरस्त

0
8

कोटा। मुंबई मंडल में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव के चलते रेल प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर कर कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस एवं संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप पर अवश्य जांच लें।