नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यातायात माँग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में संचालित विशेष गाड़ी संख्या 07053/07054 को नियमित करते हुए काचेगुडा–श्री गंगानगर–काचेगुडा के मध्य साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का स्थायी संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 17601 (काचेगुडा–श्री गंगानगर) 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को काचेगुडा से 22.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को कोटा जंक्शन 03.40 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 05.20 बजे होते हुए तीसरे दिन सोमवार को 21.30 बजे श्री गंगानगर पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17602 (श्री गंगानगर–काचेगुडा) 28 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को श्री गंगानगर से 06.55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 22.20 बजे, कोटा जंक्शन 23.50 बजे होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को 07.15 बजे काचेगुडा पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में काचीगुडा, मलकाजगिरि, मसाईपेट, कामारेड्डी, निजामाबाद जंक्शन, जानकम्पेट जंक्शन, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, हरदा, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, बनस्थली निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर जंक्शन, दहार का बालाजी, रींगस जंक्शन, सीकर जंक्शन, चूरू, रतनगढ़ जंक्शन, पारसनेऊ, बिग्गा, श्री डूंगरगढ़, बीकानेर ईस्ट, बीकानेर जंक्शन, लालगढ़ जंक्शन, लूनकरनसर, सूरतगढ़ जंक्शन, रायसिंहनगर, श्री करणपुर, श्री गंगानगर स्टेशनों पर रुकेगी।
इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 8 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

