होली पर दो विशेष ट्रैन हावड़ा–खातीपुरा एवं गांधीधाम-भागलपुर के बीच चलेगी

0
7

कोटा। होली पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन के 4-4 अतिरिक्त फेरे 30 मार्च 2026 तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।

यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 03007/03008 हावड़ा–खातीपूरा–हावड़ा होली विशेष ट्रेन के 2-2 फेरे संचालित किए जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा से 25.02.2026 एवं 11.03.2026 (बुधवार) को रात्रि 23.55 बजे प्रस्थान करेगी। यह तीसरे दिन 05.20/05.22 बजे भरतपुर जंक्शन पहुँचेगी तथा 11.30 बजे खातीपूरा पहुँचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपूरा से 27.02.2026 एवं 13.03.2026 (शुक्रवार) को 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह 20.50/20.52 बजे भरतपुर जंक्शन पहुँचेगी तथा तीसरे दिन 05.15 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10 एवं सामान्य श्रेणी के 6 डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यह ट्रेन मार्ग में हावड़ा जंक्शन, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किऊल जंक्शन, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, दौसा जंक्शन एवं खातीपूरा स्टेशनों पर ठहरेगी।