कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 में सोमवार को विजयश्री रंगमंच पर रात्रि 8.30 बजे भोजपुरी हंगामा बरपेगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री एवं सिंगर अक्षरा सिंह प्रस्तुतियां देंगी।
अक्षरा के अभी तक कईं म्यूजिक एल्बम आ चुके हैं। जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है। अक्षरा सिंह का मोस्ट व्यूड एल्बम सॉन्ग ‘इधर आने का नहीं’ मेरे दुबले पिया…/पटना की लड़की हैं../ अरे वाह…/ डोंट टच माई हैंड… रहा है।
अक्षरा सिंह कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। अक्षरा को एक्शन ड्रामा “तबादला”, राजनीतिक ड्रामा “सरकार राज” और एक्शन रोमांस “सत्या” जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वे भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
अक्षरा ने 2010 की एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते.. में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की। वह बाद में 2011 की पारिवारिक नाट्य फ़िल्म, “प्राण जाए पर वचन ना जाए” में दिखाई दीं। अक्षरा 2016 की रोमांटिक ड्रामा “ए बलमा बिहार वाला..” में खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दीं। जबकि वह 2017 की एक्शन ड्रामा सत्या, तबादला, मां तुझे सलाम में पवन सिंह के साथ दिखाई दीं।
अक्षरा पहली बार 2015 में जी टीवी पर काला टीका और सर्विस वाली बहू के साथ हिन्दी टेलीविजन में दिखाई दीं। अक्षरा ने बाद में सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो “पोरस” और “सूर्यपुत्र कर्ण” में भूमिकाएं निभाईं। वह रैप गाने भी लिखती हैं।जिसे वह अपने सोशल मीडिया पे जारी करती हैं।
बेस्ट ब्राइडल प्रतियोगिता आज
विवेक राजवंशी ने बताया कि 13 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे विजयश्री रंगमंच बेस्ट पर ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके लिए मौके पर भी पंजीयन होंगे।

