नहीं लौटेंगे केजरीवाल, 26 साल बाद भाजपा सरकार, देखिए एग्जिट पोल

0
26

नई दिल्ली। Delhi Exit Poll 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है और अब एग्जिट पोल्स की बारी है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा और AAP के बीच टाइट फाइट है, जबकि कांग्रेस के सिंगल डिजिट में ही सिमट जाने का अनुमान है।

इसके अलावा अलग-अलग टीवी चैनल भी एग्जिट पोल्स जारी कर रहे हैं। हालांकि असली रिजल्ट तो 8 फरवरी को आएगा, लेकिन उससे पहले रुझानों को जरूर समझा जा सकता है।पिछले तीन चुनावों पर नजर दौड़ाएं, तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी (AAP) की असली ताकत को सही तरीके से भांपने में असफल रहे।

2013 के चुनाव में जहां एग्जिट पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा का सही अनुमान लगाया था, तो वहीं 2015 और 2020 के चुनावों में AAP की भारी जीत का सही अनुमान लगाने में चूक गए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी तक आए कई बड़े पोलस्टर्स ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है।

जेवीसी पोल के अनुसार, भाजपा को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख ताकत रही कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त दी है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। मैट्रिज ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। पीपुल्स पल्स और कोडमो ने 27 साल बाद 51-60 सीटों के साथ भाजपा की जीत का अनुमान लगाया है। अनुमान है कि आप 20 सीटों से नीचे खिसक सकती है।

दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
भारतीय चुनाव आयोग (ईसी) के शाम 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान दक्षिण-पूर्वी जिले में 53.77 प्रतिशत दर्ज किया गया है।