इंदौर किराना/ बेसन के भाव तेजी, सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

0
419

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को‌ सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में चना बेसन के भाव में‌ 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की तेजी रही।

तिलहन सरसों (निमाड़ी) 6200 से 6300, सोयाबीन 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल 1780 से 1800, सोयाबीन रिफाइंड तेल 920 से 925, सोयाबीन साल्वेंट 870 से 875, पाम तेल 915 से 920 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली कपास्या खली इंदौर 1700, कपास्या खली देवास 1700, कपास्या खली उज्जैन 1700, कपास्या खली खंडवा 1675, कपास्या खली बुरहानपुर 1675 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2625 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3860 से 3900, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 115 से 130 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1900 से 3300 रुपये प्रति 15 किलो‌ग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 210 से 220, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6700 से 7300, पैकिंग में 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1360, गेहूं दलिया 3100, मैदा 1370, रवा 1410, चना बेसन 3400 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।