5 डोर मॉडल SUV जिम्नी भारत में लॉन्च; कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग, जानिए

0
203

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी कंपनी ने गुरुवार को अपनी ऑफरोड 5 डोर मॉडल SUV जिम्नी को लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार के 2WD और 4WD से होगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। इसके बाद भी माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से कम होगी।

खास बात है कि कंपनी ने इसमें 4X4 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसके आप 7 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया है। ऐसे में आप इसे बुक करने का प्लान बना रहे हैं तब आपको कितने रुपए की जरूरत होगा। साथ ही, इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस क्या है? इसके बारे में जानते हैं।

ऐसे करें जिम्नी की ऑनलाइन बुकिंग

  • मारुति जिम्नी को बुक करने के लिए आप नेक्सा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या डायरेक्ट www.nexaexperience.com/jimny पेज पर जाएं।
  • यहां पर आपको E-BOOK का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर क्लिक करें। आपके सामने जिम्नी की बुकिंग का नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब E-Booking के पेज पर आपको तीन स्टेप फॉलो करने होंगे। STEP-1 में आपको पर्सनल डिटेल जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद एक OTP आपके फोन पर आएगा। उसे भी डालें।
  • अब आपको कार बुकिंग मॉडल को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद जिम्नी को वैरिएंट और कलर सिलेक्ट करना होगा। इसमें आपको 7 कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 5 सिंगल और 2 डुअल कलर ऑप्शन शामिल है।
  • अब आपको अपनी स्टेट, सिटी और डीलर को सिलेक्ट करना होगा। नीचे की तरफ एक डिस्क्लेमर दिया होगा, जिसे सिलेक्ट करने के बाद आगे बढ़ें। यदि आप बुकिंग कैंसिल करते हैं तब आपको 500 रुपए कैंसिलेक्शन चार्ज के देने होंगे।
  • अगले दो STEP में आपको पेमेंट से जुड़ी डिटेल को पूरा करना होगा। आपको पेमेंट के लिए सभी तरह के ऑप्शन मिलेंगे। आपको 11,000 रुपए का अमाउंट देना होगा। बुकिंग कनफर्म होने के बाद आपके फोन और ईमेल पर बुकिंग की डिटेल आ जाएगी।
  • आप मारुति जिम्नी की बुकिंग ऑफलाइन भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी नजदीकी नेक्सा डीलरशिप पर जाना होगा। यहां 11,000 रुपए देकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।