रेनो क्विड इलेक्ट्रिक कार जल्द ही भारत में होगी लॉन्च, देखें लुक और फीचर्स

0
134

नई दिल्ली। Renault Kwid Electric India Launch: रेनो भी जल्द ही भारत में अपनी पॉपुलर हैचबैक क्विड का इलेक्ट्रिक वेरिएंट रेनो क्विड इलेक्ट्रिक (Renault Kwid Electric) लॉन्च कर सकती है। पिछले साल रेनो क्विड इलेक्ट्रिक का यूरोपीय देशों में डेसिया स्प्रिंग ईवी (Dacia Spring EV) नाम से ग्लोबल डेब्यू हुआ है। कुछ देशों में इसे Kwid E-Tech नाम से पेश किया गया है, तो चीन में यह City K-ZE नाम से बिकती है। हाल ही में इसकी एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

पिछले साल रेनो क्विड इलेक्ट्रिक की ग्लोबल अनवीलिंग के बाद यूरोपी एनकैप में इसकी सेफ्टी जांची गई, जिसमें इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को महज एक स्टार मिला। अब इसके इंडियन अवतार में क्या कुछ देखने को मिलेगा, ये भविष्य की बात है। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि रेनो इंडिया ने अब तक क्विड इलेक्ट्रिक को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन काफी चर्चा चल रही है कि आने वाले समय में रेनो क्विड इलेक्ट्रिक भारतीय सड़कों पर भी दिख सकती है।

दमदार बैटरी रेंज
फिलहाल आपको अपकमिंग रेनो क्विड इलेक्ट्रिक के लुक-फीचर्स और बैटरी रेंज के साथ ही टॉप स्पीड की संभावित डिटेल बताएं तो इसमें 26.8 kWh का बैटरी पैक लगा होगा, जिसकी बैटरी रेंज 290 किलोमीटर तक की हो सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार 44 bhp तक की पावर और 125 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। रेनो क्विड इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 125 kmph की होगी। वहीं, चार्जिंग की बात करें तो इसे डीसी फास्ट चार्जर से महज आधे घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकेगा। भारत में रेनो क्विड इलेक्ट्रिक को 10 लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।