इंदौर मंडी/ कमजोर उठाव से चना कांटा, तुअर के भाव में गिरावट

0
413

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 50 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आयी। तुअर की दाल 100 रुपये व मसूर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 5150 से 5200, मसूर 7300 से 7350, तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 6400, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6450 से 6600, तुअर (कर्नाटक) 6700 से 6800, मूंग 6900 से 7300, मूंग हल्की 6100 से 6500,उड़द 7000 से 7400, उड़द नया 5500 से 6500, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8600 से 8700, तुअर दाल फूल 8800 से 9000, तुअर दाल बोल्ड 9100 से 9500, आयातित तुअर दाल 8400 से 8500,
चना दाल 6050 से 6650, मसूर दाल 8350 से 8650, मूंग दाल 7950 से 8250, मूंग मोगर 8600 से 8900, उड़द दाल 9300 से 9600, उड़द मोगर 9800 से 10300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 7000 से 7500, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 6000 से 7500, कालीमूंछ 6800 से 7000 राजभोग 5800 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2650, हंसा सैला 2450 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।