Thursday, June 25, 2026
Home Blog Page 5830

आठ विधानसभाओं में पारित हुआ जीएसटी विधेयक 

नई दिल्ली। आठ राज्यों की विधानसभाओं ने अप्रैल-मई के दौरान राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विधेयक को पारित किया है। केंद्र सरकार इस नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को देशभर में जुलाई से लागू करने की तैयारी कर रही है।  

वित्त मंत्रालय ने कहा कि तेलंगाना ने एसजीएसटी विधेयक को 9 अप्रैल को पारित किया। बिहार में इस विधेयक को 24 अप्रैल को, राजस्थान में 26 अप्रैल को, झारखंड में 27 अप्रैल को, छत्तीसगढ़ में 28 अप्रैल को, उत्तराखंड में 2 मई को, मध्य प्रदेश में 3 मई को और हरियाणा में 4 मई को पारित किया गया।  

 शेष राज्यों-संघ शासित प्रदेशों द्वारा इस विधेयक को चालू महीने के दौरान ही पारित किए जाने की उम्मीद है। वहीं जो राज्य बच जाएंगे, वे इसे अगले महीने पारित करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद ने 16 मार्च को अपनी 12वीं बैठक में आदर्श एसजीएसटी विधेयक को मंजूरी दी थी।

जीएसटी परिषद की अगली बैठक श्रीनगर में 18-19 मई को हो रही है। इसमें विभिन्न जिसों के लिए कर की दरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। राज्य विधानसभाओं में जिस तेजी से राज्य जीएसटी विधेयक को पारित किया जा रहा है उससे पता चलता है कि राज्य जीएसटी को समय पर क्रियान्वित करने के इच्छुक हैं। 

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज़

मुंबई। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीज़र रिलीज हो गया है। सलमान के फैन्स को बेसब्री से इस टीज़र का इंतजार था। सलमान ने फिल्म का ऑफिशल टीजर ट्विटर पर शेयर किया है। सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट के लिए फैन्स इतवे उत्सुक थे कि दोपहर से ही ट्विटर पर #TubelightTeaser ट्रेंड कर रहा था।

फिल्म में सलमान का एक डायलॉग कुछ इस तरह है, ‘यकीन एक ट्यूबलाइट की तरह होता है,देर से जलता है लेकिन जब जलता है तो फुल लाइट कर देता है।’ फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। डायरेक्टर कबीर खान के साथ सलमान पहले भी एक था ‘टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। ट्यूबलाइट इस सीरीज की तीसरी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर काफी पहले से चर्चाएं हो रही थीं।

 

फेसबुक ने भारत में ‘एक्सप्रेस वाईफाई’ पेश की

नई दिल्ली।  सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी फेसबुक ने अपनी ‘एक्सप्रेस वाईफाई’ सेवा भारत में शुरू कर दी है। इसके तहत कंपनी देश के ग्रामीण इलाकों में उपयोक्ताओं को सार्वजनिक हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट सुविधा की पेशकश करेगी। कंपनी ने यह पहल अपने विवादास्पद ‘फ्री बेसिक्स’ कार्यक्रम के लगभग एक साल बाद की है जिसे उसे वापस लेना पड़ा था।

फ्री बेसिक्स में चुनिंदा वेबसाइटों तक नि:शुल्क पहुंच दी जाती थी, लेकिन एक्सप्रेस वाईफाई ‘पेड’ मॉडल पर काम करता है और इसमें इंटरनेट पहुंच किसी वेबसाइट विशेष तक सीमित नहीं है। इसके तहत लोग सार्वजनिक वाईफाई हॉटस्पॉट की सेवा लेने के लिए दैनिक, साप्ताहिक या मासिक डेटा पैक खरीद सकते हैं।

फेसबुक ने अपनी इस पहल के तहत दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को भागीदार बनाया है। कंपनी अगले कुछ महीने में 20,000 से अधिक वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएगी। फेसबुक के प्रमुख (एशिया प्रशांत) कनेक्टिविटी सलूशंस मुनीष सेठ ने कहा, ‘भारत में लगभग 1.3 अरब की जनसंख्या है, लेकिन केवल 39 करेाड़ ही इंटरनेट से जुडे हैं।

एक्सप्रेस वाईफाई के जरिए फेसबुक समाज के उन लोगों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार करना चाहती है जो कि अब तक इससे वंचित हैं।’ उन्होंने कहा कि फेसबुक इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और 500 से अधिक उद्यमी रिटेलरों के साथ काम कर रही है। फेसबुक की एक्सप्रेस वाईफाई सेवा उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान और मेघालय में लगभग 700 हॉटस्पॉट के जरिए उपलब्ध है।

फेसबुक को 19 हजार करोड़ रुपए का प्रॉफिट

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही के मुनाफे में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी को पहली तिमाही में 8.03 अरब डॉलर(51 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 49 फीसदी ज्यादा है।

कमाई में उछाल के कारण कंपनी के मुनाफा भी 76 फीसदी अधिक हुआ है।  कंपनी को पहली तिमाही में 3 अरब डॉलर(19200 करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ है। 

85 फीसदी कमाई मोबाइल एडवर्टाइजिंग से

कंपनी ने कहा कि उसको विज्ञापन के जरिए जो कमाई हुई है उसमें 85 फीसदी हिस्सा मोबाइल से आया है। यह पिछले साल की तिमाही के मुकाबले 82 फीसदी ज्यादा है। वहीं पेमेंट और दूसरी फीस से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 3 फीसदी घटकर 17.5 करोड़ डॉलर (करीब 1120 करोड़ रुपए) रह गई।
 
194 करोड़ के पार पहुंचे मंथली यूजर्स

फेसबुक ने कहा कि पहली तिमाही में उसके मंथली एक्‍टि‍व यूजर्स बढ़कर 194 करोड़ हो गए हैं। पि‍छले साल ये 186 करोड़ थे। वहीं डेली एक्‍टि‍व यूजर्स की तादाद 128 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 18 फीसदी ज्‍यादा हैं। कंपनी के यूजर बेस की ग्रोथ रेट 4.3 फीसदी रही, जोकि पि‍छले साल यह ग्रोथ रेट 3.91 फीसदी था।

ITR रिटर्न ई-फाइल करने की सुविधा शुरू, 31 जुलाई तक मिलेगी सुविधा

कोटा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आईटीआर की ई-फाइलिंग करने की सुविधा को शुरू कर दिया है। सभी करदाता 31 जुलाई तक अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे।  

इस पोर्टल पर करना होगा रिटर्न फाइल

इसके लिए विभाग ने अपने आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefilling.gov.in पर सभी नए आईटीआर फॉर्म को उपलब्ध करा दिया है।  इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए आधार नंबर की जरुरत पड़ेगी। टैक्सपेयर को अपने पिछले साल के आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट, टीडीएस, सेविंग सर्टिफिकेट, फॉर्म 60 और टैक्स से जुड़े अन्य सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने होंगे।

आधार से करना ई-वैरिफाई

 टैक्सपेयर को अपने आईटीआर की ई-वैरिफिकेशन आधार से करना होगा। इसके बाद ITR-V (एक्नॉलेजमेंट फार्म) को बंगलुरू नहीं भेजना होगा। विभाग ने इस वित्त वर्ष के लिए 7 आईटीआर फॉर्म जारी किए हैं। विभाग ने पैन कार्ड अप्लाई करने वालों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। 

हम सबका हो एक नारा, “साफ-सुथरा हो कोटा हमारा”

वाॅकथाॅन: रेक अप केम्ब्रिज स्कूल के बच्चों ने तलवंडी में रैली निकाल एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाने का संदेश दिया

-अरविंद

कोटा। रेक अप केम्ब्रिज स्कूल,तलवंडी के नन्हे बच्चों एवं टीचर्स ने ‘ग्रीन कोटा-क्लीन कोटा’ का संदेश देते हुए वाकथाॅन रैली निकाली। स्कूल में किंडर गार्टेन (केजी) लेवल के नौनिहाल हाथों में नन्हें पौधे लेकर तलवंडी क्षेत्र के नागरिकों से वृक्षारोपण करने की अपील कर रहे थे। वहां से बच्चे शिक्षकों की टीम के साथ संभागीय आयुक्त रघुवीर मीणा के आवास पहुंचे और उन्हें पौघे सौंपे।

टीचर्स ने ‘स्वच्छ भारत-स्वच्छ कोटा’ तथा ‘हम सबका हो एक ही नारा, साफ-सुथरा हो कोटा हमारा’ जैसी तख्तियां हाथों में लिए हरियाली तथा स्वच्छता के लिए जनजागरूकता पैदा की। संभागीय आयुक्त  रघुवीर मीणा ने कहा कि कोटा बेहतरीन शहर है, इसे हरा और स्वच्छ रखते हुए ज्यादा सुंदर बनाया जा सकता है।

नन्हें बच्चों से सीख लेकर प्रत्येक नागरिक एवं स्कूल आने वाली बरसात में अपने-अपने आवासीय क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। रेक अप कैम्ब्रिज स्कूल की गुडगांव एवं कोटा ब्रांच  के चेयरमैन डाॅ.अजय शर्मा ने कहा कि स्कूल में लर्निंग के साथ बच्चों को पर्यावरण एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं  । जो बचपन से ही पौधों को प्यार करेंगे वे बडे़ होकर उनकी रक्षा भी करेंगे। इस मौके पर बच्चों ने संकल्प लिया कि अपने जन्मदिन या पेरेंट्स की वैवाहिक वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य लगाएंगें।

अपने हाथों से लगाएंगे पौधे

प्रिंसिपल जेनेट जोसफ ने बताया कि रेक अप केम्ब्रिज स्कूल में नन्हें बच्चों में पौधों को लेकर बहुत उत्साह दिखा। रैली में मास्टर सार्थक, छवि, कृष्ण, वंश दीक्षित, चित्रांश शर्मा, माधव व्यास, मनु, कीर्तिका, रोहन गुप्ता, आरव मेवाड़ा, तुषार आदि बच्चे टीचर्स के साथ स्कूल बस में तलवंडी से संभागीय आयुक्त से मिलने उनके आवास पहुंचे। कोमल हाथों में पौधे देख कमिश्नर बहुत प्रभावित हुए।

5 वर्षीया सौम्या व आराध्या ने कहा कि इस माह घर के सामने एक पौधा लगाकर वो अपना बर्थडे मनाएगी। रैली के पश्चात् बच्चों के अभिभावकों को पौधे वितरित किए। पेरेंट्स ने कहा कि भीषण गर्मी में हम नए कोटा में पेड़ की छाया के लिए तरस जाते हैं, लेकिन खुद पौधा लगाना भी भूल रहे हैं। वे अपने बच्चों के जन्मदिन पर उनके हाथों से ही पौधे भी लगावाएंगे। 

टीकेएम की नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट लाॅन्च

नई दिल्ली ।  भारतीय बाजार में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज डायनैमिक और स्पोर्टी नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट को लाॅन्च किया है। एसयूवी जैसी स्टाइलिंग के साथ एक एमपीवी (मल्टी पर्पस व्हेकिल यानी बहुद्देश्यीय) के रूप में नई इनोवा एमपीवी डायनैमिक एक्सटीरियर डिजाइन, स्पोर्टी इंटीरियर, उत्कृष्ट सुरक्षा और प्रदर्शन खासियतों का मेल है।

दि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट डायनैमिक नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। स्पोर्टी डिजाइन पर जोर देते हुए नई इनोवा टूरिंग स्पोर्ट डिजाइन एलीमेंट के उपयुक्त मेल के साथ आती है। पूरी तरह काला इसका सामने का ग्रिल देखने में खास लगता है और स्मोक्ड क्रोम हेडलैम्प तथा सामने का बंपर स्प्वायलर मिलकर कार के स्टाइल क्वोटेंट को बढ़ा देता है।

सीट पर लाल टांके और कंसोल बॉक्स, एक्सक्लूसिव रेड इल्युमिनेशन कौम्बीमीटर के साथ मिलकर इसे देखने में स्पोर्टी बनाता है और केबिन के अंदर का अहसास भी ऐसा ही होता है। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट नए रंग वाइल्ड फायर (रेड) और व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन में पेश किया जाएगा। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट दो डीजल इंजन और एक पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है।

2.8 लीटर का डीजल इंजन छह स्पीड वाले ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और सीक्वेंशियल शिफ्ट के साथ और 2.4 लीटर डीजल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैै। इनोवा टूरिंग स्पोर्ट का पेट्रोल रूपांतर 2.7 लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है। इसे 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और सीक्वेंशियल शिफ्ट तथा 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ दिया है।

 कंपनी के  डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग)  एन राजा  ने कहा कि दि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट ब्रांड की इक्विटी को निखार कर एसयूवी की स्टाइल में एक खास शैली की एमपीवी आराम और अहसास पेशकश करता हैै।

किसी एग्जाम से सस्ती नहीं अपनी जान, अपनी स्ट्रेंथ पहचानो

सुसाइड करने वाले छात्रों को अक्षय कुमार का सन्देश

कोटा। पढ़ाई का दबाव, एग्जाम में ग्रेड की चिंता, प्रतियोगी परीक्षाओं में टाॅप रैंकिंग, इन सबके दबाव में स्टूडेंट्स इतना ज्यादा घिरा हुआ है कि अंडर परफाॅर्म की स्थिति बर्दाश्त नहीं कर पाता। इतना ज्यादा तनाव महसूस करता है कि एग्जाम की मार्कशीट की खातिर अपनी जान तक दे देता है। इन दिनों स्टूडेंट्स के सुसाइड केस काफी बढ़ गए है।

अब इससे सवाल उठता है कि आखिर हमारे में कहां खामियां हैं।बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हताश छात्रों के प्रोत्साहित करने के लिए एक संदेश वीडियो के जरिए दिया है। उन्होंने कहा है ‘एक बार अपनी मार्क-शीट और ग्रेड से बाहर निकलकर देखें और एक अच्छी जिंदगी की खोज करें।’

उन्होंने स्टूडेंट्स को ये भी समझाने की कोशिश की है कि अपनी समस्यों के समाधान के लिए किसी की मदद लेने में कोई शर्म नहीं करनी चाहिए।इस वीडियो की शुरुआत में अपने बचपन की बात शेयर करते हुए कहा कि एक बार वह फेल हो गए थे लेकिन उनके पेरेंट्स ने उनकी स्ट्रेंथ पहचानी।

https://www.youtube.com/watch?v=6aBwpHdxx8U

पतंजलि का 20,000 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य

नयी दिल्ली। पतंजलि ने चालू वित्त वर्ष में अपनी बिक्री दो गुना कर 20,000 करोड़ रुपये  करने का लक्ष्य रखा है। पतंजलि देशभर में वितरण नेटवर्क में वितरकों की संख्या दोगुना कर 12000 करने की भी योजना बनायी है।

इसके अलावा कंपनी बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करना तथा ज्यादातर उत्पाद श्रेणियों में अगुवाई करना चाह रही है।हरिद्वार की इस कंपनी ने 31 मार्च, 2017 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 10,561 करोड़ रपये का कारोबार किया। योगगुरू रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम इस साल और दोगुनी रफ्तार से बढ़ेंगे । अगले साल पतंजलि ज्यादातर उत्पाद श्रेणियों में अग्रणी रहेगी। यह नंबर एक होगी।

कंपनी नोएडा, नागपुर और इंदौर समेत कई स्थानों पर बड़ी उत्पादन इकाइयां लगा रही है जिससे उसकी उत्पादन क्षमता वर्तमान वर्तमान 35,000 करोड़ रपये से बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये की हो जाएगी। योगगुरू ने कहा, हमारी नोएडा इकाई की उत्पादन क्षमता 20,000 करोड़ रपये की, नागपुर की 15,000-20000 करोड़ रुपये की तथा इंदौर की 5000 करोड़ रुपये की होगी।