Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 5697

CAT 2017: रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब 25 तक आवेदन

0

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ (आईआईएम-एल) ने कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के रजिस्ट्रेशन की डेट को बढ़ाकर 20 सितंबर से 25 सितंबर कर दिया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को आवेदन का मौका देना है।

आवेदन जमा करने के बाद छात्र 18 अक्टूबर से परीक्षा की तारीख तक अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार कैट 2017 का आयोजन आईआईएम लखनऊ करेगा।

कैट में प्राप्त स्कोर के आधार पर देश के 20 आईआईएम और 100 से ज्यादा बिजनस स्कूलों में दाखिला होता है। आईआईएम करीब 4,000 सीट्स ऑफर करता है।

कैट 2017 का आयोजन करीब 140 शहरों में फैसले परीक्षा केंद्रों पर होगा। छात्रों को चार परीक्षा शहर को अपनी प्राथमिकताओं के तौर पर चुनना होगा।

अहम तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 25 सितंबर
  • ऐडमिट कार्ड डाउनलोड: 18 अक्टूबर
  • परीक्षा की तारीख: 26 नवंबर

ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर फीडबैक लेगी सरकार

0

मोदी सरकार इस संबंध में एक टेंपलेट पर काम कर रही है, इसमें टैक्सपेयर्स को अनिवार्य रूप से अपना फीडबैक देना होगा

नई दिल्ली।अब आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन भरेंगे तो आपको सरकार की सर्विस की रेटिंग इस पैमाने पर करने का मौका मिल सकता है कि प्रोसेस सरल था या नहीं और रिफंड पाने में मुश्किल हो रही है या नहीं।

मोदी सरकार इस संबंध में एक टेंपलेट पर काम कर रही है। इसमें टैक्सपेयर्स को अनिवार्य रूप से अपना फीडबैक देना होगा। हाल में ज्वाइंट सेक्रटरी और अडिशनल सेक्रटरी लेवल के अधिकारियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की मीटिंग के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

मीटिंग में बातचीत के दौरान एक अधिकारी ने मॉरिशस का उदाहरण दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के साथ टैक्सपेयर के संतुष्ट होने के बारे में सर्वे कराया जाना चाहिए।

मीटिंग में मौजूद रहे सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने इसका स्वागत किया और यह सुझाव दिया कि ऐसा सर्वे सरकार की ओर से दी जा रही सभी ऑनलाइन सेवाओं के बारे में कराया जाना चाहिए।

इसके बाद फाइनैंस मिनिस्ट्री ने इस पर काम करने का निर्देश दिया था। एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘इसमें कोई बड़ी लागत नहीं लगने वाली है। इसमें केवल टेक्निकल ऐंड पर मामूली सा बदलाव करना होगा।

हर टैक्सपेयर को 5 के पैमाने पर संतुष्टि की रेटिंग करनी होगी। इसके बाद ऐसा सर्वे ऑनलाइन दी जा रहीं सभी टैक्सेशन सर्विसेज के साथ जोड़ा जाएगा।’

पिछले साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज ऐंड कस्टम्स ने फिक्की और केपीएमजी के जरिए टैक्सपेयर्स सर्वे कराया था। वह अब तक सरकार की ओर से कराया गया पहला ऐसा सर्वे था।

हालांकि उसमें 40 से 45 हजार टैक्सपेयर्स का सैंपल साइज रखा गया था और पिछले दो वर्षों में किए गए रिफॉर्म्स के असर पर फीडबैक लिया गया था।

उसकी प्रश्नावली विभाग के सीनियर और जूनियर अधिकारियों के साथ बातचीत, विवाद के निपटारे, इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी रिफंड क्लेम्स आदि पर केंद्रित थी।

उससे मिले जवाब से पता चला था कि 45 फीसदी लोगों ने कमिश्नर लेवल और उससे ऊंचे अधिकारियों के बर्ताव में बदलाव आने की बात कही थी और 51 फीसदी ने ग्राउंड लेवल पर हालात बेहतर होने की बात कही थी।

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली मजबूती, फार्मा शेयरों में जबर्दस्त तेजी

नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 32395.61 और एनएसई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मिडकैप में तेजी देखी गई। गुरुवार की रैली की अगुवाई फार्मा सेक्टर के शेयरों ने की। मिडकैप फार्मा शेयरों में चौतरफा तेजी देखी जा रही है।

डॉ. रेड्डीज लैब, सन फार्मा, सिप्ला, टॉरंट फार्मा, बायकॉन फार्मा, डिविस लैब, कडीला हेल्थ, विविमेड के शेयरों को मजबूती हासिल हो रही है। एनबीसीसी को नए ऑर्डर मिलने की वजह से इसके शेयर लगातार चढ़ रहे हैं। इसके साथ ही आईटीडीसी समेत कई अन्य सरकारी कंपनियों के शेयर तेजी से बढ़ रहे हैं।

विश्लेषकों के मानना है कि इसके पीछे विकास दर को तेज करने को लेकर सरकार की ओर से आ रहे बयान हैं। दरअसल, बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय लेकर कुछ बूस्टर पैकेज का ऐलान किया जाएगा। अन्य चढ़ते शेयरों में डेल्टा कॉर्प, बजाज ऑटो, रिको ऑटो में तेजी, शॉपर्स स्टॉप, ट्रेंट, एबी फैशन ऐंड रिटेल आदि शामिल हैं।

बहरहाल, शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी में कमजोरी देखी गई है। कमजोर होने वाले शेयरों में रिलायंस कैपिटल, ग्रैनुअल्स इंडिया, कोल इंडिया, गेल, भारती एयरटेल, आईसीसीआईसीआई बैंक, जय कॉर्प, ग्रैविटा आदि शामिल हैं।

दुर्गा पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होगा मेले का शुभारंभ आज

कोटा । राष्ट्रीय दशहरा मेले की शुरुआत गुरुवार को दुर्गा पूजन ध्वजारोहण के साथ होगी। शाम को श्रीराम रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसी के साथ रामलीला रामकथा भी शुरू हो जाएगी। रामकथा के लिए बुधवार को प्रेम नगर क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।

किशोरपुरा स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में दुर्गा पूजन होगा। इसके बाद शाम 5 बजे श्रीराम रंगमंच परिसर में उद्‌घाटन समारोह का आयोजन होगा। इसमें क्यून हरीश एंड पार्टी एवं गोरबंद कार्यक्रम होगा। इसके बाद आतिशबाजी होगी।

मेला आयोजन समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी होंगे। अध्यक्षता सांसद ओम बिरला करेंगे। विधायक भवानी सिंह राजावत, संदीप शर्मा, प्रहलाद गुंजल, चंद्रकांता मेघवाल, हीरालाल नागर, यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

4.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे मेले पर
इस बार दशहरा मेले के लिए नगर निगम ने 4 करोड़ 30 लाख 75 हजार रुपए का बजट रखा है। जो पिछले वर्ष खर्च के मेले पर खर्च हुए वास्तविक राशि 3 करोड़ 90 लाख 70 हजार 651 रुपए से 40 लाख रुपए अधिक है।

रामकथा आज से, कलश यात्रा निकाली 
रामकथा के लिए बुधवार को कंसुआ स्थित शिवधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। रामकथा संयोजक कृष्णमुरारी सामरिया ने बताया कि माहौल में निकाली कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रेम नगर द्वितीय स्थित कथास्थल चौथमाता मंदिर पहुंची।

गुरुवार को यहां दोपहर 1 बजे से कथा शुरू होगी। अतिथि उपमहापौर सुनीता व्यास भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा विधिवत कथा का शुभारंभ करेंगे। श्रीराम रंगमंच पर भी रात 9 बजे से रामलीला आरंभ होगी। पार्षद ध्रुव राठौर ने बताया कि आरकेपुरम में भी रात 8 बजे से रामलीला शुरू होगी।

मेला आयोजन में गड़बड़ी का आरोप
पार्षद लल्ली गौतम ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष महापौर को समय की कीमत पता नहीं है। एक दिन बचा है और यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण थी, बावजूद सदस्यों को दो घंटे तक बैठाकर कार्ड बांटने चले गए। जब मेला ही ठीक से नहीं भर पाएगा तो निमंत्रण पत्रों का मतलब क्या रह जाएगा।

मेले में हर साल समय पर सारी व्यवस्थाएं तय करने की बात उठती है, फिर क्यों एेन वक्त पर टेंडर किए जाते हैं? रात को क्यों टेंट मालिक को घर से बुलाकर फाइनल करने के लिए दबाव डाला जाता है? क्यों कलाकार बुलाने के लिए एेन वक्त पर इवेंट के टेंडर खोले जाते हैं?

पूरे देश में एक समान होगी परमिट फीस, व्हीकल टैक्स

0

परिवहन मंत्री यूनुस की अध्यक्षता में कमेटी गठित, देश के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक कर लिया जाएगा निर्णय

जयपुर। अलग-अलग परमिट फीस, मोटर व्हीकल टैक्स को खत्म करके पूरे देश में एकरूपता लाई जाएगी। इसके लिए देश के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक करके जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। शहरों में भी परिवहन विभाग बस पोर्ट के माध्यम से बस टर्मिनल विकसित करेगी। यहां से प्राइवेट और सरकारी बसों का संचालन किया जाएगा।

यह कहना है प्रदेश के परिहवन मंत्री एवं मंत्री समूह के अध्यक्ष यूनुस खान का। वे बुधवार को बड़ोदरा में आयोजित परिवहन विकास परिषद की 38वीं बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के अनुरूप ट्रांसपोर्ट विभाग में डिजिटल के तहत काम किया जाएगा।

बैठक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता बड़ोदरा में सूर्या पैलेस होटल में हुई। गडकरी ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में सुधार के लिए विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार के मध्य कई बातों का समाधान अभी ढूंढा जाना है। तब ही परिवहन क्षेत्र में एकरूपता सकेगी।

वर्तमान में परमिट, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन और टैक्स में अनेकता की वजह से ट्रांसपोर्टर को परेशानी हो रही है। इन सहित कई कानून संबंधी छोटी-मोटी कई बातों पर विचार कर आम सहमति बनानी होगी। अब परिवहन क्षेत्र में एक दूसरे के प्रयासों को सीखने का समय गया है।

बंगलौर म्युनिसिपल कार्पोरेशन का ट्रांसपोर्ट साफ्टवेयर बड़ोदरा में और यहां की कोई अच्छी बात भोपाल में अपनाई जाए तभी पूरे देश में परिवहन सुधार को अर्थ दिया जा सकेगा।  बैठक में परिवहन, बिजली से चलने वाले ई-रिक्शा शिक्षा, टेक्सी और बस को बढावा देने, परिवहन क्षेत्र में डिजिटल पेमेंट जैसे विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।

गड़करी ने परिवहन मंत्रियों को लंदन के इंटीग्रेटेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का दौरा करने की सलाह दी। बैठक में आसाम, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, गोवा समेत 15 राज्यों के परिवहन मंत्री शामिल हुए।

गडकरी ने बढ़ाया यूनुस का कार्यक्षेत्र
गडकरीने सड़क परिवहन के क्षेत्र में बेस्ट प्रेक्टिस के अध्ययन के लिए राज्य के परिवहन मंत्री युनुस खान की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह के कार्यक्षेत्र को बढा दिया है। कमेटी अब देश में परमिट फीस, व्हीकल टैक्स, पॉल्यूशन, बस टर्मिनल में एकरूपता लाने के लिए चर्चा करने के बाद रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री को देगी।

जहां पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ मीटिंग की जाएगी। गड़करी ने खान की तारीफ करते हुए कहा कि समूह की अनुशंसा के आधार पर केन्द्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन के लिए बिल संसद में लाया जा सका है।

कमेटी की अगली बैठक रायपुर में
खान ने बताया कि ग्रुप आफ मिनिस्टर की अगली बैठक रायपुर में होगी। इसके अलावा लखनऊ में बैठक कर सभी पड़ोसी राज्यों के मसलों पर गहन मंथन किया जाएगा। इसी प्रकार उत्तर पूर्वी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक आसाम में होगी। इसके बाद गोवा में होगी।

खान ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ बैठक से सभी स्थानीय समस्याओं का समाधान वहीं हो जाएगा और बडे़ प्लेटफार्म का उपयोग अन्य महत्वपूर्ण विषयों में किया जा सकेगा।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स आधार से ही दे सकेंगे परीक्षा

0

एग्जाम फॉर्म में लिखना होगा नंबर, प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू हो चुका है आधार :आरटीयू 

कोटा। नेशनल एकेडमिक डिपोजिटरी के तहत आरटीयू ने अब स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन सुरक्षित करने की शुरुआत कर दी है। अब इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का आधार नंबर होने पर ही उनको एग्जाम में बैठने दिया जाएगा।
यूजीसी ने नेशनल एकेडमिक डिपोजिटरी के संबंध में जुलाई में सभी यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा है।

अब हर सेमेस्टर के एग्जाम में आधार कार्ड लागू होगा। स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम फाॅर्म में आधार नंबर लिखना होगा। इससे पहले राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस में भी फाॅर्म भरते समय आधार नंबर मांगा गया था। इसके कारण एडमिशन प्रोसेस में अधिक पारदर्शिता आई थी। उधर, आरटीयू ने साफ किया है कि बच्चों के आधार नंबर भरने की पूरी जिम्मेदारी कॉलेजों की होगी।

नीटऔर जेईई मेन्स की इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं में इस साल से ही आधार अनिवार्य किया गया था। वहीं सीबीएसई स्कूलों में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप भी लगाए गए थे। फार्म भरते हुए टेंपरेरी आधार नंबर को मान्य करते हुए काउंसलिंग के दौरान आेरिजनल आधार भी मांगा गया था।

यह है एकेडमिक डिपोजिटरी
एकेडमिक डिपोजिटरी के तहत स्टूडेंट्स की मार्कशीट, डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि स्टूडेंट्स कभी भी एकेडमिक रिकाॅर्ड को देख सकते हैं। नौकरी इंटरव्यू के समय भी रिक्रूटर यह रिकाॅर्ड देख पाएगा। इससे फर्जी मार्कशीट डिग्री का भी क्राॅस वेरिफिकेशन हो पाएगा।

कैलाश अनुज व पीयूशा अनुज देंगे भजनों की प्रस्तुति

  • दशहरा मेला आयोजन समिति की बैठक में हुए कई अहम फैसले

  • सिने संध्या के कलाकार के नाम पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी

कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित मेला दशहरा की तैयारियों को अंतिम देने के लिए बुधवार को निगम के प्रषासनिक भवन में मेला आयोजन समिति की बैठक हुई। महापौर महेश विजय व आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

समिति की सहमति के बाद मेले में होने वाले सिंधी कार्यक्रम, भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रमों का फाइनल भी हुआ। मेला आयोजन समिति अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला ने बताया कि बैठक के दौरान इस बार मेले में मुख्य रंगमंच पर भजन संध्या के लिए भजन गायक कैलाश अनुज व पीयूशा अनुज का फाइनल हुआ है।

सिंधी कार्यक्रम में सरल रोशन असरानी ग्रुप की प्रस्तुति होगी। किशोरपुरा, आशापुरा माताजी में होने वाली भजन संध्या में कपिल एंड ग्रुप द्वारा दिल्ली की झांकियों सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मेला अध्यक्ष राम मोहन मित्रा बाबला ने बताया कि बैठक के दौरान सिने संध्या के कलाकार के नाम पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है।

बैठक में आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने समिति को आष्वस्त किया है कि सिने संध्या कार्यक्रम यादगार हो और बड़ा कलाकार आए इसके लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस पर समिति सदस्यों ने भी सकारात्मक सहयोग के साथ मेले को सफल बनाने का पूरा भरोसा दिलाया है।

महापौर महेश विजय ने कहा कि मेला कोटा का बडा उत्सव है। इसमें आम नागरिक की भी भागीदारी रहे और यहां होने वाले कार्यक्रम बेहतर हो इसके लिए मिलकर प्रयास कर रहे है। मेला अध्यक्ष ने बताया कि कव्वाली, भोजपुरी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा।

कुछ कार्यक्रमों की टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी खामी आई है ऐसे में इनके फिर से टेंडर जारी होंगे। बैठक में उपायुक्त राजेश डागा, मेला अधिकारी नरेश मालव, अतिरिक्त मेला अधिकारी प्रेम शंकर शर्मा , मेला आयोजन समिति सदस्य पार्षद नरेंद्र सिंह हाड़ा, रमेश चतुर्वेदी, मीनाक्षी खंडेलवाल, मोनू कुमारी मेघवाल, कृष्ण मुरारी सामरिया, प्रकाश सैनी, राजस्व अधिकारी रिंकल गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी टीपी मीणा आदि मौजूद थे।

उधर, देर रात तक भी मेला अध्यक्ष मित्रा व महापौर महेश विजय व समिति सदस्य जनप्रतिनिधियों को न्यौता देने में व्यस्त रहे। रात को कैथून में विधायक विधाशंकर नंदवाना को कार्ड देने पहुंचे।

डेली लिमिट खत्म होने के बाद जियो बूस्टर पैक ऐसे पाएं

0

11 रुपए से लेकर 301 रुपए का जियो बूस्टर प्लान 10 जीबी तक के अतिरिक्त डाटा ऑफर करता है, जो कि आपकी पूरी वैधता के दौरान किसी भी दैनिक सीमा के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है

कोटा।  जियो अपने 309 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा देती है। 1 जीबी यूज के बाद डाटा लिमिट काफी धीमी हो जाती है। इसकी वजह से यूजर्स को काफी परेशानी होती है। अपने ऐसे यूजर्स के लिए रिलायंस जियो बूस्टर पैक लाया है जो बिना किसी वैधता के साथ स्पेशल रिचार्ज प्लान हैं।

यह प्लान आपकी मौजूदा प्लान की वैधता के अनुसार काम करता है। 11 रुपए से लेकर 301 रुपए का जियो बूस्टर प्लान 10 जीबी तक के अतिरिक्त डाटा ऑफर करता है, जो कि आपकी पूरी वैधता के दौरान किसी भी दैनिक सीमा के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है।

आइए जानते है जियो बूस्टर प्लान के बारे में –
-11 रुपए का जियो बूस्टर पैक – इस पैक में यूजर्स को 100 एमबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। साथ ही इसमें 35 मिनट की वॉयस कॉल भी दी गई है।
-51 रुपए जियो बूस्टर पैक – वहीं, इस 51 रुपए वाले पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें 175 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
-91 रुपए का जियो बूस्टर पैक – इस पैक में यूजर्स को 2 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 325 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
-201 रुपए का जियो बूस्टर पैक – इस पैक में यूजर्स को 5 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें 725 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
-301 रुपए का जियो बूस्टर पैक – रिलायंस जियो के इस बूस्टर पैक में यूजर्स को 10 जीबी डाटा 4जी की स्पीड में दिया जाता है। साथ ही इसमें 1,000 मिनट की वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है।
-जब आपको अतिरिक्त डाटा चाहिए, तो ऊपर दिए गए यह पैक कभी भी एक्टिवेट किए जा सकते है।

ऐसे एक्टिवेट करें जियो बूस्टर पैक्स –
स्टेप 1: सबसे पहले माय जियो ऐप को ओपेन करें। वहीं, पेज के टॉप पर ‘माय रिचार्ज’ के अंतर्गत डाटा बूस्टर ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप 2: आप सभी एड-ऑन पैक्स को देख सकते हैं। इसमें से आप अपने हिसाब से कोई भी प्लान सेलेक्ट कर लें, जिसके बाद आपको पेमेंट गेटवे पर ले जाया जाएगा।
स्टेप 3: आप अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या पेमेंट वॉलेट के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
स्टेप 4: पेमेंट करने के बाद रिचार्ज हो जाएगा और एड-ऑन पैक तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा।

वर्ल्ड फूड इण्डिया बनेगा फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश का माध्यम

राज्य में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयोंं, कोल्ड स्टोरेज, पोस्ट हार्वेस्टिंग गतिविधियों से जुड़े उद्योगों और वेयर हाउस क्षमता बढ़ाने के क्षेत्र में निवेश के ठोस प्रयास किए जाएंगे

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि वर्ल्ड फूड इण्डिया 2017 में राजस्थान पार्टनर स्टेट के रुप में हिस्सा लेते हुए राज्य में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयोंं, कोल्ड स्टोरेज, पोस्ट हार्वेस्टिंग गतिविधियों से जुड़े उद्योगों और वेयर हाउस क्षमता बढ़ाने के क्षेत्र में निवेश के ठोस प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. अग्रवाल बुधवार को उद्योग भवन में आयुक्त  कुंजी लाल मीणा के साथ 3 नवंबर से नई दिल्ली में आयोजित हो रहे वल्र्ड फूड इण्डिया की तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे।

वर्ल्ड फूड इण्डिया 2017 का आयोजन भारत सरकार के खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ल्ड फूड इण्डिया 2017 राज्य में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में नए निवेश का माध्यम बनेगा।

डॉ. अग्रवाल ने राजस्थान की फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ ही इस क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रहे औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भी वर्ल्ड फूड इण्डिया 2017 में भागीदारी तय करने की आवश्यकता प्रतिपादित की है।

उन्होंने कहा कि रीको, बीआईपी, कृृषि, डेयरी, बागवानी आदि विभागों को राज्य में इन क्षेत्रों में नए निवेश को तलाशने के लिए वर्ल्ड फूड इण्डिया 2017 का उपयोग करना होगा।

कुंजी लाल मीणा ने बताया कि अजमेर के पास ग्रीन टेक मेगा फूड पार्क व रीको के चार फूड पार्कों में उपलब्ध स्थान पर नए निवेश को आकर्षित किया जा सकता है।

उन्होंने रीको से ईसबगोल, मसालों आदि की सहज उपलब्धता वाले स्थानों के औद्योगिक क्षेत्रों में भी उपलब्ध स्थान को चिन्हित करने को कहा ताकि वहां नए निवेशकों को लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि भूमि की उपलब्धता से निवेशकों को लाया जाना आसान होगा। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, किसानों की उपज का मूल्य संवद्र्धन होगा, रोजगार के नए अवसर होंगे।

 मीणा ने संबंधित संस्थाओं को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। सीआईआई के श्री नितिन ने तैयारियों की जानकारी दी। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा वल्र्ड फूड इण्डिया 2017 के आयोजन के लिए सीआईआई को इवेंट पार्टनर व केपीएमजी को नोलेज पार्टनर बनाया गया है।

सीआईआई के प्रतिनिधि ने रोड़ शो की तैयारियों की जानकारी दी। अतिरिक्त निदेशक उद्योग श्री एलसी जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में कृषि विपणन बोर्ड, कृषि विभाग, सीआईआई, रीको, बीआईपी, उद्योग व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इससे पहले प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल और आयुक्त श्री कुंजी लाल मीणा ने अजमेर के पास रुपनगढ़ में बन रहे प्रदेश के पहले मेगा फूड पार्क की एसपीवी ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क को पार्क विकास का रोड़मेप बनाकर समयवद्ध क्रियान्वित के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने एसपीवी मेगा फूडपार्क में लगने वाली संभावित प्रसंस्करण इकाइयां, निवेश राशि, रोजगार के अवसर और मेगा पार्क के शुरु होने मेें लगने वाले समय की विस्तृृत रुपरेखा आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में फूड पार्क के चेयरमेन श्री आईसी अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्री अजय गुप्ता, निदेशक श्री सुरजा राम मील, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

जीएसटी टीआरएन-1 में 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे घोषणा
वाणिज्यिक कर विभाग ने एक आदेश जारी कर राज्य के व्यापारियों के लिए जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2017 तक बढ़ा दी है। 

वाणिज्यिक कर आयुक्त  आलोक गुप्ता ने बताया कि जीएसटी परिषद् की अभिशंषा के अनुरूप प्रदेश में भी जीएसटी टीआरएन-1 के तहत घोषणा करने की तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि अब व्यापारी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जीएसटी टीआरएन-1 के तहत शीघ्र घोषणा करें। 

GSTN पोर्टल पर अगस्त के लिए हर घंटे 80,000 रिटर्न भरे 

0

16 सितंबर, 2017 तक अगस्त महीने के लिए 3.5 लाख करदाताओं ने जीएसटीआर-3बी दाखिल कर दिया है

नई दिल्ली। जीएसटीएन के चेयरमैन अजय भूषण पांडे ने बताया कि अगस्त महीने के लिए जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के अंतिम दिन वेबसाइट भारी ट्रैफिक देखने को मिला। साथ ही यह भी कहा कि हर घंटे करीब 80,000 जीएसटीआर-3बी अपलोड किये जा रहे हैं।

व्यवसायों के पास जीएसटीआर-3बी फॉर्म में अगस्त रिटर्न भरने का आज मध्य रात्रि तक का समय है। साथ ही यह नेटवर्क इतना लोड लेने के लिए सक्षम है। देशभर में एक जुलाई से जीएशटी लागू होने के बाद से यह दूसरा महीना है जब जीएसटीआर-3बी फाइल किया जा रहा है।

पांडे ने कहा, “मौजूदा जीएसटीएन सिस्टम सही तरह से काम कर रहा है और हर घंटे करीब 80,000 जीएसटीआर-3बी रिटर्न अपलोड कर रहा है।” जानकरी के लिए बता दें कि सितंबर के शुरुआत में अजय भूषण पांडे को जीएसटीएन के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है।

16 सितंबर, 2017 तक अगस्त महीने के लिए 3.5 लाख करदाताओं ने जीएसटीआर-3बी दाखिल कर दिया है।जीएसटीएन को उम्मीद थी कि अंतिम तारीख तक लोड बढ़ जाएगा। जुलाई महीने में करीब 47 लाख जीएसटीआर- 3बी फाइल किये गये थे और अगस्त महीने के लिए भी इसी तरह के आकड़े की उम्मीद की जा रही है।

जुलाई महीने में करीब 95000 करोड़ रुपये जीएसटी व्यवस्था से कलेक्ट किये गये हैं। जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने जुलाई महीने में जीएसटीआर-3बी की फाइलिंग के दौरान कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण सरकार ने अगस्त की फाइलिंग की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया था।