Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 5693

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 31599 पर बंद

मुंबई। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 26 अंक की कमजोरी 31599 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 1 अंक की कमजोरी के साथ 9871 के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते तमाम एशियाई बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.10 फीसद की कमजोरी के साथ 20377 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 27487 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.18 फीसद की कमजोरी के साथ 2376 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, चान का शांघाई 0.06 फीसद की बढ़त के साथ 3343 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।

प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.24 फीसद की कमजोरी के साथ 22296 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.22 फीसद की कमजोरी के साथ 2496 के स्तर पर और नैस्डैक 0.88 फीसद की कमजोरी के साथ 6370 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो (0.15 फीसद), एफएमसीजी (0.25 फीसद), आईटी (0.21 फीसद), मेटल (0.26 फीसद) और रियल्टी (0.49 फीसद) की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, बैंक (0.32 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.21 फीसद) और फार्मा (0.16 फीसद) की कमजोरी देखने को मिल रही है।

दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 21 हरे निशान में, 29 गिरावट के साथ और एख बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा तेजी टाटा पावर, कोल इंडिया, जील, आइसीआइसीआइ बैंक और हिंदुस्तान यूनिलिविर के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट एसीसी, ऑरोफार्मा, अदानीपोर्ट्स, अंबूजा सीमेंट और अल्ट्रा सीमेंट के शेयर्स में है।

दिसंबर तक एचपीसीएल का अधिग्रहण करेगी ओएनजीसी

0

सरकार चाहती है कि यह सौदा अक्टूबर में पूरा हो जाए, हालांकि ओएनजीसी अधिग्रहण के लिए जरूरी पूंजी जुटाने के लिए थोड़ा वक्त चाहती है

नई दिल्ली । सार्वजनिक उपक्रम तेल एवं प्राकृतिक गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) नवंबर-दिसंबर तक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का अधिग्रहण कर लेगी। ओएनजीसी बाजार मूल्य पर एचपीसीएल में सरकार की 51.11 फीसद हिस्सेदारी को बल्क या ब्लॉक डील के रूप में खरीदेगी।

मालिकाना हक के तौर पर देखा जाए तो सौदे के बाद भी एचपीसीएल पर सरकार का अधिकार बना रहेगा। यह अधिकार ओएनजीसी के माध्यम से होगा जो पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन है।

इस सौदे से वर्तमान बाजार मूल्य पर सरकार को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिलने की उम्मीद है। सरकार चाहती है कि यह सौदा अक्टूबर में पूरा हो जाए। हालांकि ओएनजीसी अधिग्रहण के लिए जरूरी पूंजी जुटाने के लिए थोड़ा वक्त चाहती है।

सरकार की ट्रांजैक्शन एडवाइजर जेएम फाइनेंशियल और लीगल कंसल्टेंट सिरिल अमरचंद मंगलदास ओएनजीसी के साथ एचपीसीएल के सौदे पर अगले 7-10 दिनों में इन्फॉर्मेशन मेमोरंडम तैयार कर देंगे। ओएनजीसी ने इस सौदे के लिए एसबीआइ कैप्स और सिटी ग्रुप को मर्चेट बैंकर बनाया है।

नई रिफाइनरी को मंजूरी दी आइओसी ने
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) के बोर्ड ने सहयोगी कंपनी चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (सीपीसीएल) की नई रिफाइनरी लगाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

तमिलनाडु के कावेरी बेसिन में यह रिफाइनरी 27,460 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जाएगी। सीपीसीएल के बोर्ड ने अप्रैल में 90 लाख टन सालाना की क्षमता वाली इस रिफाइनरी की सिफारिश की थी।

सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 31580 के स्तर पर खुला

नई दिल्ली। मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। कारोबार के कुछ मिनटों बाद की बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 9.30 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 46 अंक की गिरावट के साथ 31580 के स्तर पर और निफ्टी 17 अंक की कमजोरी के साथ 9854 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 23 अंक की बढ़त के साथ 31657 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंक की बढ़त के साथ 9883 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप में 0.17 फीसद और स्मॉलकैप में 0.11 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के चलते तमाम एशियाई बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.10 फीसद की कमजोरी के साथ 20377 के स्तर पर, हैंगसैंग 0.05 फीसद की कमजोरी के साथ 27487 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.18 फीसद की कमजोरी के साथ 2376 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, चान का शांघाई 0.06 फीसद की बढ़त के साथ 3343 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं। प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.24 फीसद की कमजोरी के साथ 22296 के स्तर पर, एसएंडपी 500 0.22 फीसद की कमजोरी के साथ 2496 के स्तर पर और नैस्डैक 0.88 फीसद की कमजोरी के साथ 6370 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। 

अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण शीर्ष 10 में

0

पिछले वित्त वर्ष में पतंजलि का कारोबार 10,561 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  वह कई विदेशी ब्रांडों को टक्कर दे रही है। मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने रहे। 

मुंबई। बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और डी-मार्ट के राधाकिशन दमनी का नाम भारत के अमीरों की सूची में शामिल हो गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी अब भी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं।

पिछले छह साल से अमीरों की सूची तैयार कर रही शोध इकाई हुरन ने बयान में कहा, ‘एफएमसीजी कंपनी पतंजलि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालकृष्ण अब देश के  शीर्ष 10 अमीरों में शामिल हो गए हैं।’

रिटेल सेक्टर के नए सितारे दमनी सबसे लंबी छलांग लगाने वाले अमीर रहे। उनकी संपत्ति में 320 प्रतिशत का इजाफा हुआ। एवेन्यू सुपरमार्ट्स की शानदार सूचीबद्धता से अमीरों की सूची में आठ नए लोगों को जगह मिली।  

बालकृष्ण पिछले साल 25वें स्थान पर थे जबकि इस बार वह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति 173 प्रतिशत बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गई है।

पिछले वित्त वर्ष में पतंजलि का कारोबार 10,561 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  वह कई विदेशी ब्रांडों को टक्कर दे रही है। मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने रहे। वैश्विक स्तर पर वह पहली बार शीर्ष 15 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

शेयर बाजार में आए उछाल से रिलायंस के शेयर बढ़े हैं, जिससे अंबानी की संपत्ति 58 प्रतिशत बढ़कर 2570 अरब रुपये पर पहुंच गई है। उनकी यह संपत्ति यमन देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से 50 प्रतिशत अधिक है।

भामाशाह मंडी में नई सोयाबीन की दस्तक, 2000 बोरी की आवक

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को नई सोयाबीन दस्तक हुई। जो करीब 2000 बोरी की रहीं। माल की आवक 45 हजार बोरी की रही । लहसुन की आवक 17000 हजार कट्टे की रही । सोयाबीन 50 उड़द 250 मन्दा रहा । लहसुन मीडियम 200 मन्दा बढ़िया माल 500 मन्दा रहा । भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1500से 1550 लोकवान 1600से 1700 पीडी 1650 से 1700 टुकडी 1600से 1700 । धान सुगंधा 2000 से 2200पूसा 1 2000 से 2200 पूसा4 (1121) 2000 से 2400धान (1509) 2000 से 2200 सोयाबीन 2500 से 2900नई सोयाबीन 2400 से 2800 सरसो 3200 से 3500 तिल्ली 5000 से 6500 मैथी 2000 से 2500 धनिया बादामी 3400 से3800ईगल 3800 से 4000 रंग दार 4500 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल ।

मूंग 3500 से 3800 उडद नया 3000 से 4200उडद पुराने3600से 4000 चना 5000से 5500 चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 4800 से 5800चना मौसमी 4800 से 5800 मसूर 3500 से 4000 ग्वार 2500से 3450 मक्का 1200 से 1300 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2000 । लहसुन 800 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल । 

‘सौभाग्य योजना’, लॉन्च, 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मिलेगा फायदा

0

इसके तहत हर गांव, हर शहर के हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा  है, 31 मार्च 2019 तक इसे पूरा करना है।

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए ‘सौभाग्य’ योजना की शुरुआत की है। पीएम ने जनसंघ विचारक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर देश को इस महत्वपूर्ण योजना की सौगात दी है।

सौभाग्य योजना का मतलब ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ है। इसके तहत हर गांव, हर शहर के हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 31 मार्च 2019 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना के तहत 2011 के सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना में दर्ज गरीबों को बिजली का कनेक्शन फ्री दिया जाएगा। जिन लोगों का नाम इस जनगणना में नहीं है वह भी 500 रुपये का भुगतान कर बिजली का कनेक्शन हासिल कर सकेंगे। इस राशि को 10 किस्तों में बिजली के बिलों के रूप में लिया जाएगा।

बैट्री बैंक भी देगी मोदी सरकार
सौभाग्य योजना के तहत सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों में बिजली से वंचित आवासों को मोदी सरकार बैट्री बैंक उपलब्ध कराएगी। इसमें 200 से 300 डब्ल्यूपी का सोलर पावर पैक है, जिसमें पांच एलईडी लाइटें, एक डीसी पंखा, एक डीसी पावर प्लग और 5 साल के लिए मरम्मत शामिल है।

इन राज्यों पर फोकस
सौभाग्य योजना के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान व पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं। सौभाग्य योजना के कुल बजट 16,320 करोड़ रुपये रखा गया है।

इसमें सरकारी सहायता के तौर पर 12,320 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण आवासों में बिजली पहुंचाने पर 14,025 करोड़ और शहरी आवासों पर 1732.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए जिला मुख्यालयों पर लॉटरी मंगल को

जयपुर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017, के अंतर्गत तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों की लॉटरी सभी जिला कलक्टर्स अपने अपने जिला मुख्यालयों पर मंगलवार को निकालेंगे।

देवस्थान के शासन सचिव डॉ. कृष्णकांत पाठक ने सोमवार दोपहर 2ः00 से 4ः00 के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इस सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये व लॉटरी का डेमो भी दिया। ‎         

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए जिला स्तर पर आवेदकों के चयन तथा समुचित प्रबंध व्यवस्था समिति प्रभारी मंत्री, शासन सचिव की अध्यक्षता में गठित की गई है।

इसमें प्रभारी मंत्री, शासन सचिव, अध्यक्ष, जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त, अधीक्षक, सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ,सदस्य सचिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यटन विभाग के उप निदेशक व देवस्थान के सहायक आयुक्त  सदस्य मनोनीत किये गए हैं।

देवस्थान आयुक्त जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी मंत्री, शासन सचिव की अनुपस्थिति में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में चयन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

देवस्थान विभाग के अधिकारी व कार्मिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समय भी संबंधित कलक्टर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा लॉटरी की प्रक्रिया संपादित कराने में आवश्यक सहयोग देंगे।

इस योजना की प्रति सभी जिला कलक्टर को प्रेषित की जा चुकी है जिसमें आवेदकों के चयन की प्रक्रिया का पूर्ण उल्लेख है। उपाध्याय ने बताया कि सभी 33 जिला कलक्टर्स मंगलवार प्रातः 11ः00 बजे से लॉटरी निकालेंगे तथा निर्धारित कोटे के आधार पर चयनित आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी।

उपलब्ध कोटे के 100 अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। चयनित आवेदक के यात्रा पर ना जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा।

चयनित आवेदकों की सूची व प्रतीक्षा सूची जिला कलक्टर कार्यालय, संबंधित उपखंड कार्यालय तथा देवस्थान सहायक आयुक्त कार्यालय में जन साधारण के लिए चस्पा की जाएगी तथा देवस्थान विभाग की वेबसाइट www.devsthan.rajasthan.gov.in पर भी सर्वसाधारण की जानकारी के लिए अपलोड की जाएगी।

भामाशाह रोजगार सृजन योजना में ब्याज अनुदान दुगना

भामाशाह योजना में बेरोजगार युवाओं को बैंकों के माध्यम से वितरित ऋणों का समय पर चुकारा करने पर अब चार के स्थान पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा

जयपुर। राज्य सरकार ने एमएसएमई पखवाड़े के दौरान प्रदेश के युवाओं को एक और बड़ी सौगात दी है। उद्योग मंत्री \ राजपाल सिंह ने बताया कि भामाशाह रोजगार सृजन योजना में अब बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार हेुत ऋण पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

शेखावत ने बताया कि भामाशाह योजना में बेरोजगार युवाओं को बैंकों के माध्यम से वितरित ऋणों का समय पर चुकारा करने पर अब चार के स्थान पर 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना को सरल बनाते हुए अब दिए जाने वाले ऋणों पर बैंकों की ब्याज दर 8 प्रतिशत या इससे कम है तो ऎसे ऋणियों को समय पर ऋण चुकाने पर बैंकों से शतप्रतिशत ब्याज अनुदान देय होगा।            

उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापार व सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपये व विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक का ऋण बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन ऋणों पर मार्जिन मनी का निर्धारण बैंकों के नियमानुसार होगा।            

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 17 सितंबर को एमएसएमई डे पर भामाशाह रोजगार सृजन योजना में ब्याज अनुदान बढ़ाने की घोषणा की थी जिसके क्रम में राज्य सरकार ने ब्याज अनुदान 4 से बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।            

उद्योग आयुक्त कुंजी लाल मीणा ने बताया कि एमएसएमई वर्ष के दौरान राज्य में मनाए जा रहे एमएसएमई पखवाड़े के दौरान ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ऋण वितरण के लक्ष्यों में ढ़ाई गुणा से भी अधिक की बढ़ोतरी कर दी गई है।              

मीणा ने बताया कि अब प्रदेश में 6187 परियोजनाओं के लिए ऋण वितरित कर 122 करोड़ रुपए से अधिक का मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले इस वर्ष जिला उद्योग केन्द्रों, राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से 2475 परियोजनाओं के लिए ऋण वितरण और 49 करोड़ रु. अनुदान ही मार्जिन मनी के रूप में उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित था।

डिजिटल पेमेंट बढ़ा, डेबिट कार्ड का इस्तेमाल घटा

रिपोर्ट के मुताबिक नैशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर में 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है

मुंबई। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेफरीज ने कहा है कि नोटबंदी के बाद बैंक उपभोक्ताओं द्वारा डिजिटल पेमेंट बढ़ा है। बैंकिंग फर्म के मुताबिक बैंक उपभोक्ताओं की तरफ से डेबिट कार्ड का इस्तेमाल घटा है। अपनी रिपोर्ट में जेफरीज ने दावा किया है कि ई-कॉमर्स के लिए रुपे का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक नैशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर में 30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। लेन देन के हिसाब से भी NEFT में 10 फीसदी की बढ़त हुई है। इस तरह रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर NEFT में 40 फीसदी की बढ़त हुई है।

इसी तरह IMPS में भी बढ़त देखने को मिली है। जेफरीज के मुताबिक 24*7 के लेनेदेन की उपलब्धता और आकर्षक पेमेंट्स सिस्टम की वजह से इसमें अभी भी 100 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद कार्ड स्वाइप कर भुगतान करने में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) और सरकार की तरफ से लाए गए भीम मोबाइल ऐप का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। जेफरीज के मुताबिक ई-कॉमर्स के लिए रुपे का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। गौरतलब है कि Rupay वीजा और मास्टरकार्ड की ही तरह घरेलू कार्ड पेमेंट सिस्टम है।

रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों पर भुगतान तीन गुना बढ़ा है। ई-कॉमर्स पर किए जाने वाला खर्च भी दोगुना से अधिक बढ़ा है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी हमेशा की तरह बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में भी 40 फीसदी से अधिक की बढ़त देखी गई है।

भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं – मोदी

0

भ्रष्टाचार में पकड़ा जाएगा वह बचेगा नहीं, मेरा कोई संबंधी नहीं है, पीएम नरेंद्र मोदी की विपक्ष को चेतावनी 

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को विपक्ष और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि विपक्ष जब सत्ता में था तो सत्ता उनके लिए उपभोग की वस्तु थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी भूमिका कैसे निभानी है वो उनको समझ में ही नहीं आ रही है।

पीएम ने साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति अपनाने की बात कही। पीएम आज शाम गरीबों के लिए एक बड़ी योजना की भी घोषणा करने वाले हैं।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएम के भाषण के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। जेटली ने कहा कि पीएम मोदी आज शाम गरीब जनता के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

बकौल जेटली पीएम ने कहा, ‘जब विपक्ष के पास कोई स्पष्ट आरोप नहीं होते हैं तो वे कड़वाहट वाली शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं। कड़वाहट के शब्द विकल्प नहीं हो सकते हैं।’ पीएम ने भ्रष्टाचार पर भी वार किया।

उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। जो कोई भी भ्रष्टाचार में पकड़ा जाएगा वह बचेगा नहीं। मेरा कोई संबंधी नहीं है।’

जेटली ने कहा कि पीएम ने कार्यकारिणी में सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। पीएम ने कार्यकारिणी में कहा, ‘आधार में जो सेविंग्स हुई है, वह सेविंग्स पूरी तरह से व्यवस्था के लिए इस्तेमाल हो सकती है।’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यक्रमों के लिए जन भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। पीएम ने कहा, ‘चुना लड़ना, चुनाव जीतने का काम तो चलता रहता है।

चुनाव जीत से माध्यम से जो विश्वास और सत्ता मिली है उसको एक साधन माने। लोकतंत्र में जन भागीदारी और बढ़ाई जाए। बदलने का काम राजनीतिक संगठन और बीजेपी कर सकती है।’

पीएम ने कहा, ‘राजनीतिक संगठन के नाते चुनाव उसका एक अंग है, लेकिन आप बीजेपी को इसके इतर ले जाएं। इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाएं ताकि देश को आगे ले जाया जा सके।