Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 5673

सितंबर महीने में निर्यात 25.67 प्रतिशत बढ़ा

0

नयी दिल्ली। देश का निर्यात सितंबर में 25.67 प्रतिशत बढ़कर 28.61 अरब डालर रहा। रसायन, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग उत्पादों के कारण निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है।

यहां आज जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार आयात भी आलोच्य महीने में 18.09 प्रतिशत बढ़कर 37.6 अरब डालर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 31.83 अरब डालर था।

इस साल सितंबर महीने में व्यापार घाटा 8.98 अरब डालर रहा जो पिछले वर्ष के इसी महीने के 9 अरब डालर के लगभग बराबर है। स्वर्ण आयात आलोच्य महीने में 5 प्रतिशत घटकर 1.71 अरब डालर रहा।

आंकड़े के अनुसार तेल एवं गैर-तेल आयात पिछले महीने क्रमश: 18.47 प्रतिशत बढ़कर 8.18 अरब डालर और 17.98 प्रतिशत बढ़कर 29.4 अरब डालर रहा।

चालू विा वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल निर्यात 11.52 प्रतिशत बढ़कर 147.18 अरब डालर रहा जबकि आयात 25.08 प्रतिशत बढ़कर 219.31 अरब डालर रहा। इससे व्यापार घाटा 72.12 अरब डालर पर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, पिछले 13 महीने से निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है। सितंबर 2017 में निर्यात डालर के संदर्भ में 25.67 प्रतिशत बढ़ा।

आलोच्य महीने में पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रसायन का निर्यात क्रमश: 37 प्रतिशत, 44.24 प्रतिशत और 46 प्रतिशत बढ़ा।

हार्ले-डेविडसन की 4 नई मोटरसाइकिलें लांच

नई दिल्ली।  हार्ले-डेविडसन ने अपनी 115वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में गुरुवार को चार नई बाइक्स हैरिटेज क्लासिक, फैट बॉय, फैट बॉब और स्ट्रीट बॉब लांच की हैं।

कंपनी के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट के तहत तैयार इन नई बाइकों को बेहद मजबूत और हल्के फ्रेम में तैयार किया गया है। इनकी कीमत 11,99,००० से लेकर 18,99,००० तक हैं। 

2०18 सॉफ्टेल मॉडल की यह मोटरसाइकिलें पहले की मोटरसाइकिलों की अपेक्षा काफी तेज और कम वजन के साथ आसान हैंडलिंग के कारण लोगों को लुभाएंगी।

बाइक लांच के मौके पर हार्ले-डेविडसन के भारत-चीन के प्रबंध निदेशक पीटर मैक्कैंजी ने कहा कि हमारी नई मोटरसाइकिलें इनके शौकीनों तथा राइडिंग का जुनून रखने वाले लोगों के लिए उत्पादों को नए अंदाज में पेश करने की हार्ले-डेविडसन की मंशा को बताती हैं।

उन्होंने कहा कि 2०18 सॉफ्टेल कस्टम मोटरसाइकिलें हालेर्-डेविडसन की विश्वसनीयता और स्टाइलिंग की खूबियों को आधुनिक नजरिए से पेश करने की नीति दशार्ती हैं।

इन मोटरसाइकिलों के पहले लुक को काफी पसंद किया गया और हमें पूरा यकीन है कि ये मोटरसाइकिलें भारत में मौज-मस्ती और राइडिंग के शौकीनों के अनुभवों को और बेहतर बनाएंगी। लांच किए गए मोटरसाइकिलों में नई चेसी, फ्रेम/स्विंगआर्म और हाई परफॉर्मेंस वाला सस्पेंशन है जो राइडर को नया अनुभव देगा।

आधार से सरकार ने बचाई ₹58 हजार करोड़ की धोखाधड़ी : नीलेकणि

वॉशिंगटन। सरकार की आधार स्कीम ने सरकारी खजाने के 9 अरब डॉलर (करीब 58 हजार करोड़ रुपये) बचाने में मदद की है। यह कहना है आधार के आर्किटेक्ट माने जाने वाले नंदन नीलेकणि का। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जा चुका है। सरकार आधार की वजह से ही ऐसे मामलों की बेहतर निगरानी कर पा रही है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस फर्म इन्फोसिस के नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन ने कहा कि इस सिस्टम को पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान लॉन्च किया गया था। उसके बाद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काफी उत्साह के साथ इसे सपॉर्ट किया।

नीलेकणि ने ये बातें वर्ल्ड बैंक के पैनल डिस्कशन में ‘विकास के लिए डिजिटल इकॉनमी’ पर चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मदद से ही विकासशील देशों के लिए आगे बढ़ना आसान है। उन्होंने कहा कि आधार के सिस्टम पर 100 करोड़ से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘आधार ने सरकार को 58 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गैरजरूरी खर्चे से भी बचाया है, क्योंकि आधार की वजह से ड्यूप्लिकेट और फर्जी लाभार्थियों को अलग किया जा सका है। करीब 50 करोड़ लोग हैं, जिन्होंने अपनी आईडी को सीधे बैंक खातों से लिंक करा लिया है।

सरकार ने रियल टाइम में लाभार्थियों के बैंक खातों में कई हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही ऐसे कई और फायदे भी हुए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा इस बात में पूरा भरोसा है कि अगर आप सही डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर सकते हैं तो आप सही दिशा में आगे भी बढ़ सकते हैं।’

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 86.22 करोड़ डालर घटा

मुंबई। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 86.22 करोड़ डॉलर घटकर 398.79 अरब डॉलर रह गया, जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है।

इससे पिछले सप्ताहांत में विदेशी मुद्रा भंडार 2.59 अरब डॉलर घटकर 399.656 अरब डॉलर रहा था। इससे पूर्व 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार 402.50 अरब डॉलर की सर्वकालिक रिकॉर्ड चाई को छू गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां :(एफसीए): 1.391 अरब डॉलर घटकर 373.795 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 79 लाख डॉलर घटकर 1.494 अरब डॉलर रह गया।इसने कहा है कि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार भी 1.19 करोड़ डॉलर घटकर 2.264 अरब डॉलर रह गया।

लिवाली निकलने से उडद 400 और सोयाबीन 100 रुपए क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लहसुन की आवक 20 हजार कट्टे की रही । माल की कुल आवक 75 हजार बोरी की रहीं । समर्थन मूल्य पर खरीद से उडद 400 रुपए प्रति क्विंटल और लिवाली निकलने से सोयाबीन 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही ।

गेहूं मिल 1500से 1541 लोकवान 1600से 1700पी डी 1650 से 1700 टुकडी 1600से 1700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे । धान सुगंधा 1800 से 2050 पूसा 1 2000 से 2100 पूसा4 (1121) 2000 से 2400 धान (1509) 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

सोयाबीन 2200 से 2835 सरसो 3200 से 3475 तिल्ली 5000 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। मैथी 2000 से 2400 धनिया बादामी 3400 से3800ईगल 3600 से 3900 रंगदार 4000 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

मूंग 3500 से 4100उडद 2400 से 4200 चना 4500से 5000 चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 4800 से 5000 चना मौसमी 4800 से 5200 मसूर 3300 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।

ग्वार 2500से 3050 मक्का नई 800 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे।  लहसुन 800 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल।

सोने में मामूली गिरावट, चांदी 100 रुपये फिसली

नई दिल्ली / कोटा । दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोना 30 रुपये गिरकर 30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। कीमतों में यह कमजोरी मांग में कमी के चलते देखने को मिली है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखने को मिली है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद मौजूदा कीमतों पर घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से ज्यादा खरीदारी नहीं की गई है।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 1295 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 0.17 फीसद की तेजी के साथ 17.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 30 रुपये की कमजोरी के साथ क्रमश: 30800 रुपये और 30650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते सत्र में सोने की कीमतों में 80 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। गिन्नी के भाव हालांकि 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गए हैं।

चांदी तैयार 100 रुपये की गिरावट के साथ 41200 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 55 रुपये बढ़कर 40385 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गये हैं। चांदी के सिक्कों के भाव 74000 लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर स्थिर है।

कोटा सर्राफा
चांदी टंच 40600 रुपए प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 30650 रुपए प्रति दस ग्राम ,35750 रुपए प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 30800 रुपए प्रति दस ग्राम, 35920 रुपए प्रति तोला। 

ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण में राजस्थान सबसे अग्रणी -सहकारिता मंत्री 

जयपुर। राज्य सरकार किसानो के हितो को सर्वोपरी रखती है और यही कारण है कि ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण में राजस्थान देश में सबसे अग्रणी राज्य है।  यह बात सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर लगभग 98.99 लाख की लागत से बने सहकार भवन डूंगरपुर के उद्घाटन समारोह में उपस्थितजन को संबोधित करते हुये कही। 

उन्हाेंने शायराना अंदाज में कहा की ‘लक्ष्य और मंजिले बड़ी जिद्दी होती है लेकिन तुफान भी वहां हार जाते हैं, जहां कश्तियों की ज़िद होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अनूठी पहल करते हुये बिना ब्याज फसली ऋण को दुर्घटना बीमा कर कई सौ किसानो को लाभान्वित किया है।

साथ ही सहकार किसान कल्याण योजना में ब्याज की प्रतिशत की दर को कम कर भी कृषकों को राहत प्रदान की गई है। उन्होेंने बताया की भूमि विकास बैंक में भी ब्याज दर 12 प्रतिशत से घटाकर लगभग 6.7 प्रतिशत कर दी गई है। 

इस अवसर पर उन्होंने जिला को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष को जिले मेें लेम्पस को मजबूत बनाने के प्रयास करने, किसानो के खाते खूलवाने, योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार कर करने के लिये अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। 

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य पिछले तीन वर्षों में को-ऑपरेटिव बैंक सेक्टर में कई नवाचार करते हुये अनूठी पहल की गई है। उन्होंने रूपे कार्ड, ऑनलाईन व्यवस्था जैसी योजनाओं के लिये राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 

इस मौके पर संसदीय सचिव भीमा भाई ने नवाचारों को अपनाते हुए सहकारिता के माध्यम से किसानों के हितों के लिये शुरू की गई लाभकारी योजनाओं के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में राजस्थान जन अभाव अभियोग अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा की जनजाति क्षेत्र को सहकारिता की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने सहकार भवन को किसानो के लिए सौगात बताते हुये कहा की सहाकरिता के माध्यम से किसानो की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। 

कॉपरेटीव बैंक अध्यक्ष बद्रीनारायण शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कि साथ ही कृषि उपज मंडी खरीद केन्द्र, डेयरी संयत्र स्थापित करने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर सहकारीता मंत्री को समिति के लाभ में से लाभांश एक लाख पांच हजार चार सौ पचास रुपये का चैक भी भेंट किया गया। 

समारोह के प्रारंभ में अतिथियों का परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। उपरजिस्ट्रार विष्णु मीणा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लेम्पस अध्यक्ष, व्यवस्थापक उपस्थित थे। 

देश की प्रथम आनलाइन प्रस्ताव लेने वाली बनी राजस्थान विधानसभा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष  कैलाश मेघवाल ने शुक्रवार को यहां विधानसभा स्थित अपने वैश्म में राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अन्तर्गत विधायकों द्वारा प्राप्त ध्यान आकर्षण प्रस्तावों को राज्य सरकार को आनलाइन से भिजवाये जाने की लेपटाप का बटन दबाकर शुरुआत की । 

नवें सत्र से विधायकों से राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 131 के अन्तर्गत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 50 के अन्तर्गत स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के अन्तर्गत विशेष उल्लेख की सूचनाऎं एवं नियम 119 एवं 127 के अन्तर्गत अविलम्बनीय लोक महत्व के विषयों संबंधी प्रस्तावों को आनलाइन विधानसभा में भेजे जाने तथा संबंधित विभाग को भेजने एवं उनकी तथ्यात्मक सूचना राज्य सरकार से प्राप्त करने की प्रक्रिया को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन आई सी ) के सहयोग से आनलाइन करने की प्रक्रिया में राजस्थान विधानसभा देश की पहली विधानसभा बन गई है ।

विधानसभा सचिव  पृथ्वी राज ने बताया कि 14वीं विधानसभा के एन.आई.सी की राज्य सूचना अधिकारी इंदु गुप्ता ने बताया कि पोर्टल के संबंध में राज्य सरकार के विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने हेतु राजस्थान विधानसभा द्वारा शासन सचिवालय में एक हैल्प डेस्क भी स्थापित की गयी है जिसका SecLAN IP 24557 है।

ऑनलाईन प्रस्ताव सूचना प्रणाली के लागू होने से विभागों द्वारा प्रस्तावों के जवाब प्रेषित करना अधिक सुविधाजनक हो जायेगा। अधिक सुविधाजनक हो जायेगा। इससे समय, कागज व श्रम सभी की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधान सभा देश की अग्रणी विधान सभाओं मे से है, जहां लगभग सभी विधायी कार्य ऑन लाईन किये जा रहे है।

 इस अवसर पर एन आई सी के सीनियर टेकनिकल डायरेक्टर तरूण तोषनीवाल, तकनीकी निदेशक एस. एल. कुमावत, विधानसभा के उप सचिव राम दयाल एवं सहायक सचिव प्रकाश सैनी भी उपस्थित थे ।

राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने का प्रस्ताव, परन्तु गुणवत्ता पर जोर

जयपुर । पर्यटन राज्य मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने कहा कि राजस्थानी फिल्मों से राजस्थान की संस्कृति तथा हैरिटेज को बढ़ावा मिलता हैं तथा राज्य सरकार भी इन फिल्मों के उत्थान, प्रचार प्रसार तथा लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रहीं है। 

पर्यटन राज्य मंत्री  कृष्णेन्द्र  कौर दीपा आज शासन सचिवालय में राज्य सरकार द्वारा राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने के संबधं में हुई बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्हाेंने बैठक में आए राजस्थान फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों को फिल्मों की क्वालिटी सुधारने के लिए कहा जिससे अधिक से अधिक दर्शक वर्ग राजस्थानी सिनेमा के प्रति आकर्षित हो सकें।

बैठक में राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने वाली समिति के समक्ष राजस्थानी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक तथा राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के प्रतिनिधियों ने अपनी फिल्मों तथा फिल्म फेस्टिवल को अनुदान देने का प्रस्ताव रखा। 

बैठक में राजस्थानी फिल्में कंगना, पगड़ी, पक्की हीरोगीरी, तावड़ो, आपाणे तो बेटी बचानी है, गुटरू गुटर गूं सहित विभिन्न राजस्थानी फिल्मों के निर्माता निर्देशक तथा रिफ फिल्म क्लब, जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, रिजनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे। इन सभी ने कमेटी के समक्ष अपनी फिल्मों तथा फिल्म फेस्टिवल को अनुदान देने का प्रस्ताव रखा।

बैठक में समिति के सदस्यों में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कला एवं संस्कृति, एन.सी. गोयल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक अनुप्रेरणा कुन्तल, अतिरिक्त निदेशक, पर्यटन रश्मि शर्मा, संयुक्त सचिव, कला एवं संस्कृति रंजीता गौतम सहित विभिन्न अधिकारी शामिल थे तथा प्रीव्यू कमिटी के सदस्यों में विपिन तिवारी तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।