Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 5657

वैश्य समाज के 18 घटकों में रोटी-बेटी व्यवहार की शुरूआत कोटा से

वैश्य महाकुंभ : 29 अक्टूबर को भव्य परिचय सम्मेलन तथा दशम अन्नकूट महोत्सव में 18 वैश्य समाजों के 30 हजार से अधिक समाजबंधु जुटेंगे

 -अरविन्द, कोटा। अ.भा. वैश्य महासम्मेलन जिला कोटा द्वारा समस्त 18 वैश्य घटकों के अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं दशम् अन्नकूट महोत्सव व दीपावली स्नेह मिलन समारोह 29 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सीएडी ग्राउंड परिसर में आयोजित होगा। 

जिलाध्यक्ष डॉ.वेदप्रकाश गुप्ता ने गुरूवार को पत्रकारों को बताया कि परिचय सम्मेलन में 400 से अधिक युवक-युवती एक ही मंच पर परिचय देंगे। समारोह में वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. गिरीश कुमार संघी मुख्य अतिथी होंगे तथा राष्ट्र्रीय महामंत्री  गोपाल एम.मोर अध्यक्षता करेंगे।

महामंत्री पी.सी.मित्तल ने बताया कि 10 वर्षों से कोटा जिले के वैश्य समाजबंधुओं कों संगठित करने हेतु प्रतिवर्ष वैश्य महाकुम्भ में अन्नकूट प्रसादी के साथ स्नेह-मिलन समारोह, भजन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस वर्ष महाकुम्भ में वैश्य समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन प्रमुख आकर्षण रहेगा। 

 पं.मेहता का ‘तुम्हारे लिए’ पर उदबोधन
अविवाहित युवक-युवतियों को विवाह बन्धन से पहले अपने पारिवारिक दायित्वों को बताने के लिए प्रख्यात लेखक एवं विचारक पं.विजयशंकर मेहता ‘तुम्हारे लिए’ विषय पर डेढ़ घंटे ओजस्वी उदबोधन देंगे।

परिचय सम्मेलन के संयोजक रामविलास जैन ने बताया कि सम्पूर्ण वैश्य समाज के 18 घटकों में भाईचारा, व्यापारिक व सामाजिक-पारिवारिक सम्बन्धों को मजबूत करने के लिए यह महाकुंभ मील का पत्थर साबित होगा। वैश्य महासम्मेलन समाज में ऊंच-नीच को खत्म कर शिक्षित अविवाहित बच्चों को सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

अन्नकूट में पहुंचेंगे 30 हजार बंधु
अन्नकूट महोत्सव के संयोजक दिनेश विजय ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव समाज के प्रत्येक घटक को जोड़ने का एक धार्मिक अनुष्ठान है। इसमें समाज के गरीब व अमीर मिलकर एक साथ भोजन प्रसादी लेंगे।

महिला संरक्षिका रजनी गुप्ता व जिलाध्यक्ष पुष्पांजलि विजय के अनुसार, आयोजन में हाड़ौती के 30 हजार से अधिक वैश्य बन्धु भाग लेंगे। महिलाएं लाल रंग की साडी में होगी तथा अविवाहित युवतियां क्रीम रंग की साड़ी में एकरूपता दिखाएंगी।

प्रदेश युवा अध्यक्ष मुकेश विजय एवं युवा अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने कहा कि महाकुंभ के लिए 18 समाजों  के युवाओं की टीमें घर-घर पहुंची है। इसके माध्यम से बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का संदेश दिया जावेगा।

भोजन व्यवस्था के संयोजक द्वारकाप्रसाद खंडेलवाल व राजेन्द्र गोयल के अनुसार, अन्नकूट प्रसादी बनाने के लिए 200 लोगों की टीम सीएडी ग्राउंड में जुट जाएगी। कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्ता व वित्त संयोजक मदनलाल दलाल ने कहा कि आज जरूरत है कि वैश्य समाज के सभी वर्गों में झिझक टूटे और एक-दूसरे को सम्मान मिले। 

 18 समाज एकजुट दिखेंगे
डॉ.एम.पी.गुप्ता, बजरंगलाल अग्रवाल व धनेश विजय ने बताया कि महाकुंभ में आकर्षक परिचय स्मारिका का विमोचन होगा। पांडाल व्यवस्था के संयोजक शिवचरण गुप्ता, परमानन्द गर्ग व अरविन्द गुप्ता ने बताया कि समाज के समस्त 18 घटकों अग्रवाल, खण्डेलवाल, माहेश्वरी, विजयवर्गीय, दिगम्बर जैन, श्वेताम्बर जैन, पोरवाल, मेड़तवाल, वार्ष्णेय,चित्तौड़ा, पोकरा, माथुर वैश्य, महावर वैश्य, अग्रहरी, माहोर, गहोई व कान्यकुज बंधुओं की भोजन प्रसादी के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।   

महिला महामंत्री गायत्री मित्तल ने बताया कि इन्टर वैश्य घटकों में शादी करने वाले दम्पतियों को मंच पर सम्मानित किया जावेगा। सांस्कृतिक सचिव नीलम विजय के अनुसार, डी.आई.डी. फेम पंकज मारवाडी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। भजन प्रतियोगिता में समाज के गायक भजन सरिता बहाएंगे। सचिव के.एल.गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज की प्रतिभाओं व भामाशाहों का सम्मान किया जावेगा।   

ग्लोबल संकेतों से सोने में मामूली उछाल, चांदी टूटी

नई दिल्ली/कोटा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सकारात्मक वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते सोना 50 रुपये बढ़कर 30550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। हालांकि चांदी 250 रुपये कमजोर 40450 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

व्यापारियों मानना है कि सकारात्मक वैश्विक संकेत और यूरोपियन सेंट्रल बैंक मीटिंग से पहले डॉलर की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। साथ ही स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी से सोने की कीमतों में समर्थन मिला है।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.10 फीसद की बढ़त के साथ 1278.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये बढ़कर क्रमश: 30550 रुपये और 30400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार के सत्र में सोने की कीमतों में 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।

गिन्नी के भाव, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ के स्तर पर बरकरार रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चांदी तैयार 250 रुपये कमजोर होकर 40450 रुपये और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 20 रुपये कमजोर होकर 39615 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर हो गई है। 

कोटा सर्राफा 
चांदी 40100 रुपए प्रति किलो।
सोना केटबरी 30400 रुपए प्रति दस ग्राम, 35460 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 30550 रुपए प्रति दस ग्राम, 35630 रुपये प्रति तोला।

बीएसई ने ब्रोकर्स से क्लाइंट्स के आधार नंबर की अपडेट्स मांगी

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग नियमों को लागू करने के लिए बंबई शेयर बाजार (बीएसई) ने अपने ब्रोकर्स से कहा है कि वह महीने के अंत तक यह बताएं कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स के आधार नंबर की जानकारी जानने के लिए क्या तैयारियां की हैं। यह कदम सरकार के जून में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग नियमों में संशोधन करने के बाद उठाया गया है।

एक सर्कुलर जारी कर बीएसई ने स्टॉक ब्रोकर्स से रिपोर्ट फाइल करने को कहा है। जिसमें स्टॉक ब्रोकर्स को अपनी तैयारियों, ऐक्टिव क्लाइंट्स की संख्या और आधार नंबर जमा करने वाले क्लाइंट्स की संख्या बतानी है।

बीएसई ने कहा, सदस्य (ब्रोकर) वह इस बारे में नई जानकारी 31 अक्तूबर 2017 तक जमा करें। इसमें कहा गया है कि कंपनियों के मामले में प्रबंधक, अधिकारी या किसी कंपनी की ओर से लेन-देन के लिए नियुक्त कर्मचारी को अपनी आधार जानकारी जमा करनी होगी।

ठीक इसी प्रकार भागीदारी फर्म, न्यास और अनिगमित संगठन या व्यक्तियों की इकाई द्वारा किए जाने वाले लेन-देन के अधिकार (अटॉर्नी टू ट्रांस्जैक्ट) रखने वाले को बाजार को अपनी आधार संख्या देनी होगी।

बीएसई ने यह भी कहा कि कारोबार करने वाले सदस्यों को बाजार नियामक सेबी के पास यह रिपोर्ट भी जमा करानी होगी कि संशोधित नियमों के अनुपालन के लिए उनकी तैयारी कितनी है।

सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद

नई दिल्ली। बाजार में जारी तेजी गुरुवार को भी नए रेकॉर्ड्स बनाते हुए जारी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए हाई को छूआ। एक्सपायरी के दिन बाजार ने उतार-चढ़ाव के बीच आखिरी आधे घंटे में ऐतिहासिक बढ़त दिखाई और नया ऑल टाइम हाई बनाया।

सेंसेक्स ने शतक लगाते हुए 33,151.26 का आंकड़ा छूने का रेकॉर्ड बनाया और निफ्टी ने भी नया हाई बनाते हुए 10,356 की ऊंचाई को छुआ। आज मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का दिन रहा। हालांकि, बुधवार को शानदार तेजी दिखाने वाले बैंक शेयर गुरुवार को दबाव में नजर आए।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 16330 के करीब बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 17264 के स्तर पर बंद हुआ है।

GST से सामानों की कीमतें कम होंगी, गरीब को होगा फायदा: मोदी

0

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईस्ट, साउथ और साउथ-ईस्ट एशियाई देशों में कंज्यूमर के प्रोटेक्शन के लिए एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का इनॉगरेशन किया। इस मौके पर मोदी जीएसटी के मुद्दे पर भी बोले।

उन्होंने कहा, “जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) से कंपनियों के बीच कॉम्पिटीशन बढ़ेगा, जिससे सामानों की कीमतें कम होंगी और गरीब और मिडिल क्लास के कंज्यूमर को इसका फायदा होगा।” 

मोदी ने कहा, “कंज्यूमर प्रोटेक्शन हमारी गवर्नेंस का एक अहम हिस्सा है, हमारे वेदों में भी कंज्यूमर प्रोटेक्शन का काफी जिक्र है।” उन्होंने कहा कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन सरकार की प्रायोरिटी में है और यह नए भारत के हमारे संकल्प (resolve) के मुताबिक है।

मोदी ने ये भी कहा कि आधार की सबसे बड़ी सफलता ये है कि जिसका जो हक है, उसे वो हक देने में आधार बड़ी भूमिका अदा करता है।”कंज्यूमर प्रोटेक्शन के लिए नया कानून बन रहा है। इसमें भटकाने वाले ऐड के खिलाफ कार्रवाई का प्रोविजन है।”

“जीएसटी ने देश में नया बिजनेस कल्चर डेवलप किया है। कंज्यूमर को इस नए टैक्स रिजीम से काफी फायदा होगा। जीएसटी के चलते कंपनियों में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और वस्तुओं की कीमतें नीचे आएंगी।” 2022 तक देश में सबको घर मिले, इसके लिए सरकार काम कर रही है।”

भ्रष्टाचार में राजस्थान अव्वल, जहां ACB में 3 वर्षों में IAS और RAS पर 72 केस दर्ज

जयपुर। भ्रष्टाचार में राजस्थान अव्वल है। जहां तीन साल में आईएएस-आरएएस के खिलाफ 72 मामले दर्ज किए गए, जोकि देश में संभवत: पहला प्रांत है, जहां इतनी बड़ी संख्या में प्रकरण फाइल हुए। विधानसभा में गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने यह जानकारी दी।
 
कटारिया प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्घ 18 प्रकरण एवं 50 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विरुद्घ 54 प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त प्रकरणों में से 10 प्रकरणों में चालान एवं 6 प्रकरणों में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।
 
गृहमंत्री ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज प्रकरणों में 11 आईएएस तथा 120 आरएएस अधिकारियों के विरुद्घ न्यायालय में चालान पेश किये गये तथा 23 आईएएस तथा 112 आरएएस अधिकारियों के विरुद्घ अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि 24 आईएएस व 86 आरएएस अधिकारियों के विरुद्घ दर्ज प्रकरण लबित है।

बैकफुट पर आई राजे सरकार ने विधायकों के लिए ‘लाभ का पद’ बचाया

जयपुर। लोकसेवकों को संरक्षण की आड़ में सरकार जनता की आवाज को दबाने में तो फिलहाल कामयाब नहीं पाई लेकिन विधायकों के लिए ‘लाभ का पद’ बचा लिया है।

सरकार ने विधानसभा में राजस्थान विधानसभा सदस्य (निरर्हता-निवारण) विधेयक 2017 पारित करा दिया। इसके तहत अब संसदीय सचिव, बोर्ड निगम, समिति या प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या निदेशक के पद पर बैठा कोई भी विधायक लाभ के पद के आधार पर अयोग्य नहीं होगा।

दिल्ली में संसदीय सचिव बनाए गए 21 विधायकों की सदस्यता पर तलवार लटकती देख सरकार ने उक्त विधेयक पारित कराया है। इन पदों पर रह सकेंगे विधायक, नहीं कहलाएंगे लाभ के पद-

  • राज्य मंत्री/उप मंत्री
  • सरकारी मुख्य सचेतक/उपमुख्य सचेतक
  • संसदीय सचिव/अवर संसदीय सचिव
  • नेता प्रतिपक्ष
  • लोक महत्व की समिति, प्राधिकरण के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य
  • सहायक वायु सेना/एयर डिफेंस रिजर्व अफसरों के पद
  • कानूनी निकाय के अध्यक्ष, निदेशक, सदस्य
  • ऐसे बीमाकर्ता, जिसके नियन्त्रणाधीन कारोबार का प्रबंधन जीवन बीमा अधिनियम के तहत हो
  • सरकार की ओर से नियुक्त प्लीडर/विशेष सरकारी सरकारी प्लीडर/अधिवक्ता
  • किसी पैनल के वकील का पद, जो शुल्क-वेतन लेता हो तो वह नहीं हकदार
  • (समिति का अर्थ सरकार की ओर से गठित कोई भी समिति, आयोग, परिषद, बोर्ड या निकाय, चाहे कानूनी हो या न हो)

तिवाड़ी बोले, हमारी मुख्यमंत्री में कौन से तारे लगे हैं
विधेयक पर बहस करते हुए भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा, विधेयक के रूप में यह चोर दरवाजे से संविधान का गला घोटकर मंत्री पद देने वाला रास्ता है। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और आसाम के मुख्यमंत्री संसदीय सचिव नियुक्त नहीं कर सकते तो हमारे मुख्यमंत्री में कौन से तारे लगे हुए हैं?
 
उïन्होंने सरकार को बताया कि गत 26 जुलाई को ही सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की बैंच ने निर्णय दिया है कि मुख्यमंत्री को विधायकों में से संसदीय सचिव, अवर संसदीय सचिव या बोर्ड-निगम का अध्यक्ष बनाने का अधिकार नहीं है। यह असंवैधानिक है।
 
देश के 8 हाईकोर्ट भी इस तरह का निर्णय दे चुके हैं। पंजाब में 2016 में 18 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द की जा चुकी है। अटलबिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते संविधान संशोधन कर मंत्री पद की संख्या 15 फीसदी तय की गई थी। अब सरकार संविधान का गला घोटकर चोर गली से विधायकों को मंïत्री बनाने का रास्ता बना रही है।
 
भिंडा बोले, हारे हुए नेताओं की शरणस्थली है बोर्ड-निगम
विराटनगर से भाजपा के ही विधायक फूलचंद भिंडा ने कहा, मैंने कॉलेज में पढ़ा था कि हारे हुए नेताओं की शरणस्थली बोर्ड-निगम की चेयरमैनशिप कहलाती है।

आज जिस सदन का सदस्य हूं, वहां नैतिकता की कसौटी कसी जानी चाहिए। नैतिकता तो यह है कि विधेयक पर पुर्नविचार होना चाहिए, लेकिन पार्टी अनुशासन में रहने के चलते इसके जनमत का प्रस्ताव वापस लिया है।

राठौड़ का जवाब : यह विधेयक केवल घोषित करता है
विधेयक पर बहस के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा, यह विधेयक संसदीय सचिव पद पर विधायकों की नियुक्ति के लिए नहीं है।

यह केवल घोषित करता है कि कोई विधानसभा सदस्य संसदीय सचिव नियुक्त हो जाता है तो वह लाभ के पद के आधार पर अयोग्य नहीं होगा। इसका संविधान के 91 वें संशोधन से लेना-देना नहीं है। सरकार की मंशा पुराने दो विधेयकों को एक करने की थी, जो किया है।

बड़ा बदलाव: मोबाइल को आधार से लिंक करना नहीं होगा जरूरी

सरकार अब मोबाइल वेरिफिकेशन के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के इस्तेमाल पर विचार कर रही 

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो घबराने की बात नहीं है। सरकार अब मोबाइल वेरिफिकेशन के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के इस्तेमाल पर विचार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोबाइल को आधार से लिंक करने को लेकर खुलकर विरोध में में आ गई हैं।

ममता बनर्जी पहले भी बीजेपी के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले का विरोध कर चुकी हैं। इसकी कड़ी में अब एक और मुद्दा जुड़ गया है। मोबाइल को आधार से लिंक कराने को लेकर ममता ने साफ कर दिया है कि वो आधार को मोबाइल से लिंक नहीं करवाएंगी चाहें उनका नंबर बंद कर दिया जाए।

मोबाइल को आधार से लिंक करन पर लगातार आलोचना झेल रही केंद्र सरकार इसमें कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है। एक अधिकारी के मुताबिक हम और विकल्पों के विस्तार पर विचार कर हैं। हम राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे किसी आईडी प्रूफ के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस बात पर भी अभी कोई आम सहमति नहीं बनी है। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप ही काम करेगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद टेलीकॉम मंत्रालय ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार के इस आदेश के खिलाफ याचिका भी दायर की गई है।

मोबाइल और बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की अनिवार्यता और इसकी संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने आधार को बैंक अकाउंट और मोबाइल से लिंक करने की अनिवार्यता को गैरकानूनी बताया है।

ममता बनर्जी का साफ इनकार
मोबाइल को आधार कार्ड से लिंक कराने को लेकर ममता बनर्जी ने साफ इनकार कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस की बैठक में ममता ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की प्राइवेसी में दखल दे रही है। मेरा नंबर चाहें बंद कर दिया जाए लेकिन मैं अपना आधार से लिंक नहीं करवाऊंगी। मुझे लगता है मोबाइल कंपनियों को आधार संख्या नहीं देनी चाहिए।

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोबाइल को आधार से लिंक कराने को लेकर सरकार लोगों की निजता में दखलअंदाजी कर रही हैं।  ये लोगों की प्राइवेसी पर सीधा हमला है। 

ममता ने आगे कहा कि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठाता। लेकिन तृणमूल पार्टी इसका खुलकर विरोध करती है। चाहें पार्टी के सभी नेताओं को जेल ही क्यों ना भेज दिया जाए, हम कायर नहीं है।

 

सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई।  आखिरकार सनी लियोनी और अरबाज खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ट्रेलर में फिल्म की स्टोरी की झलक भी मिली, जिसके मुताबिक अरबाज सनी से मिलने के पहले ही उनकी एक फोटो बनाते हैं जो उन्हें काफी पसंद आती है।

दोनों की दोस्ती होती और इन्हें आपस में प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तो तब आता कि जब अरबाज अचानक गायब हो जाते हैं और सनी लोगों से मदद मांगती और नई परेशानी में फंस जाती हैं। 

सनी और अरबाज का हॉट रोमांस..
ट्रेलर में सनी और अरबाज का हॉट रोमांस भी देखने को मिला, साथ ही सनी के आइटम नंबर ‘आई एम सेक्सी बार्बी गर्ल’ की झलक भी नजर आई। इसके पहले सनी ‘बेबी डॉल’ आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं जो कि काफी फेमस हुआ था।

ये रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। जिसमें सनी और अरबाज के अलावा गौहर खान और आर्य बब्बर भी लीड रोल में नजर आएंगे।