Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 5648

खिचड़ी बनेगी नेशनल फूड, इंटरनेशनल कुजीन के तौर पर ब्रांडिंग भी होगी

नई दिल्ली। खिचड़ी को देश के नेशनल फूड का दर्जा मिलने वाला है। दिल्ली में 3-5 नवंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन होना है। इसके दूसरे दिन खिचड़ी को औपचारिक रूप से ‘इंडियन कुजीन’ का दर्जा दिए जाने की घोषणा हो सकती है।

इसका प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने केंद्र को भेजा था। मंत्रालय ने खिचड़ी के पक्ष में चार तर्क भी दिए थे, जिनसे केंद्र सरकार भी सहमत है।  अब चार नवंबर को इससे जुड़ी घोषणा के साथ ही यहां 800 किलो खिचड़ी बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी कोशिश होगी।

इतनी खिचड़ी बनाने के लिए 1000 लीटर क्षमता और 7 फीट व्यास वाला बर्तन चढ़ेगा। पूरी खिचड़ी अनाथ बच्चों में बांटी जाएगी। सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर इवेंट के ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। 

किसी भी देश में आधिकारिक नेशनल फूड घोषित नहीं है :
आधिकारिकरूप से किसी व्यंजन को नेशनल फूड घोषित कर देने का प्रावधान अब तक किसी देश में नहीं है।
हर देश में वहां के लोगों की पसंद के हिसाब से ही किसी व्यंजन को नेशनल कुजीन मान लिया जाता है।

इससे उस डिश की पहचान और महत्व पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। खिचड़ी के साथ भी ऐसा ही है। इंडियन कुजीन का दर्जा खिचड़ी को महज ‘गुड फूड’ मानकर दिया जा रहा है। 

त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन, बांद्रा-जम्मूतवी, अजमेर- अर्णाकुलम का समय बदला

0

ट्रेन के लिए स्टेशन निकलने से पहले टाइम टेबल जरूर जांचें

कोटा। ट्रेन में यात्रा करनी है तो 1 नवंबर से लागू समय सारणी को देखकर घर से निकलें। नई समय सारणी में प्रतिदिन की ट्रेनों के अलावा साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों के समय भी बदले हैं।

त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन, बांद्रा-जम्मूतवी, अजमेर-अर्णाकुलम , भगत की कोठी-बिलासपुर, लखनऊ-बांद्रा, चेन्नई-बीकानेर, अजमेर-दुर्ग ट्रेन का कोटा आने जाने का समय भी बदल गया है।

त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी अभी तक सुबह 6.50 मिनट पर कोटा आती थी। अब ये ट्रेन सुबह 6.55 बजे आकर 7.05 मिनट पर रवाना होगी।

मंडगांव से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली प्रीमियम ट्रेन सुबह 6.55 बजे आकर सुबह 7.05 बजे रवाना होगी। बांद्रा से जम्मू जाने वाली स्वराज एक्सप्रेस अब रात 9.45 बजे आकर 9.55 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

चेन्नई-बीकानेर अभी तक सुबह 6.25 बजे आती थी। अब ये ट्रेन 6.15 बजे आकर 6.25 बजे जाएगी। आसनसोल-भाव नगर ट्रेन अब शाम को 5.55 बजे कोटा आकर 6.05 बजे रवाना होगी।

अजमेर-अर्णाकुलम मरुसागर एक्सप्रेस दोपहर 1.40 बजे 1.50 बजे जाएगी। अजमेर-दुर्ग अभी तक कोटा में रात 1.40 बजे आकर 2 बजे रवाना होती थी। अब ट्रेन रात को 1.45 बजे आकर रात को 2.05 बजे रवाना होगी।

जयपुर-दुर्ग ट्रेन रात को 1.45 बजे आकर 2.05 बजे रवाना होगी। भगत की कोठी-बिलासपुर ट्रेन अभी तक कोटा में दोपहर 11.40 बजे आकर 11.50 बजे जाती थी।

अब ये ट्रेन कोटा में दोपहर में 11.45 बजे आकर 11.55 बजे रवाना होगी। भगत की कोठी-विशाखापट्टनम रात को 12.10 बजे आकर 12.35 बजे रवाना होगी। जयपुर-सिकंदराबाद रात 12 बजकर 40 मिनट पर आकर 12 बजकर 50 मिनट पर जाएगी।

अब बिना इंटरनेट भी भर सकेंगे जीएसटी रिटर्न

0

नई दिल्ली। एजेंसी जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने खरीद रिटर्न जीएसटीआर-2 जमा कराने के लिए ऑफलाइन सुविधा पेश की है। जीएसटीएन ने बुधवार को कहा कि इस सुविधा से करदाता जीएसटीआर-2 के आंकड़े को एक्सेल में भेज सकेंगे।

इससे उन्हें आंकड़ों की खरीद रजिस्टर से तुलना करने में मदद मिलेगी और वे स्वीकार करने, खारिज करने या संशोधन करने जैसे काम भी कर सकेंगे। 

जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) ने खरीद रिटर्न जीएसटीआर-2 जमा कराने के लिए ऑफलाइन सुविधा पेश की है। जीएसटीएन ने बुधवार को कहा कि इस सुविधा से करदाता जीएसटीआर-2 के आंकड़े को एक्सेल में भेज सकेंगे।

इससे उन्हें आंकड़ों की खरीद रजिस्टर से तुलना करने में मदद मिलेगी और वे स्वीकार करने, खारिज करने या संशोधन करने जैसे काम भी कर सकेंगे। 
         
जीएसटीएन के सीईओ प्रकाश कुमार ने कहा कि हम करदाताओं की सुविधा के लिए नए फीचर्स और टूल पेश करना जारी रखेंगे। जीएसटीआर-2 के ऑफलाइन टूल का नया संस्करण पिछले से बेहतर होगा।

इसमें करदाताओं को आंकड़ों की खरीद आंकड़ों से तुलना करने में सुविधा होगी। अभी तक 21 लाख इकाइयों ने जुलाई के लिए जीएसटीआर22 जमा किया है।

इसे जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। करीब 47 लाख इकाइयों ने जीएसटीआर-1 या बिक्री रिटर्न जमा कराया है। इसे साथ-साथ जीएसटीआर-2 या खरीद रिटर्न से मिलाना होगा। 

इसके अलावा पोर्टल पर जीएसटी सीएमपी-02 को भी सक्रिय किया गया है। इससे करदाताओं को एकमुश्त योजना चुनने का विकल्प मिलेगा।

जीएसटी परिषद ने पिछले महीने कंपनियों के लिए एकमुश्त योजना चुनने की सीमा 75 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी थी और इसका फायदा 90 फीसदी करदाता उठा सकते हैं। 

कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अफ्रीकन मिशन का राजस्थान दौरा

जयपुर। अफ्रीका के शिक्षा मंत्री तथा उप शिक्षा मंत्री, वर्ल्ड बैंक तथा अफ्रीकन देश के उच्च अधिकारियों ने बुधवार को राजस्थान में चल रहे विभिन्न कौशल कार्यक्रमों की जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होेंने राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के कार्यालय में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग आयुक्त कृृष्ण कुणाल से भेंट की।

अफ्रीकन मिशन द्वारा बताया गया कि करीब चालीस हजार से अधिक अफ्रीकन भारत में वर्तमान में रह रहे हैं तथा अनेक भारतीय कई अफ्रीकन देशाें जैसे मारुतियस, केन्या तथा साउथ अफ्रीका में निवास कर रहे है।

उप सहारन अफ्रीका की आबादी 200 मिलियन है जिसमें से 20 प्रतिशत आबादी बेरोजगार है। अफ्रीका में रोजगार एवं उच्च कौशल प्रशिक्षण की काफी कमी महसुस की गई है।

उन्होंने बताया कि इन्हीं समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए केन्या में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें अफ्रीकन देशों द्वारा भारत से कौशल प्रशिक्षण तथा वोकेशनल एजुकेशन के लिए मदद मांगी गई। इसी को ध्यान में रखते हुए वल्र्ड बैंक द्वारा एक नालेज एक्सचेंज मिशन का आयोेजन किया गया। 

अफ्रीका के शिक्षा मंत्री तथा उप शिक्षा मंत्री वर्ल्ड बैंक तथा अफ्रिकन देश के उच्च अधिकारी इस मिशन का हिस्सा है जो कि भारत में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण को बेहतर समझने के लिए राजस्थान तथा महाराष्ट्र के दौरे पर है। 

इस अवसर पर आयुक्त, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग कृष्ण कुणाल ने कहा राजस्थान ने अफ्रीका के साथ भागीदारी करते हुए कई कदम उठाए है।

तिलोनिया, अजमेर में स्थित बेयर फुट कॉलेज ने करीब 500 अफ्रीकन महिलाओं को सोलर पावर में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कुणाल ने बताया कि इसी के साथ राजस्थान में स्थित एन.जी.ओं कट्स इन्टरनेशनल, अफ्रीका और भारत के विकास में निरन्तर कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक से राजस्थान और अफ्रीका के बीच कौशल प्रशिक्षण को और भी सुगम तरीके से करने पर विचार किया गया है ताकि अफ्रीका एवं भारत में रह रहे युवाआें को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अधिक से अधिक अवसरो से जोडा जा सके।

अफ्रीकन दल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की
अफ्रीकन दल ने मुख्य सचिव एवं राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के अध्यक्ष श्री अशोक जैन से भी सचिवालय में भेंट की। दल की श्री जैन से यह शिष्टाचार भेंट थी।

वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों की पहली ट्रेन 4 नवम्बर को रवाना होगी

जयपुर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2017 के तहत 4 नवंबर को पहली ट्रेन दुर्गापुरा स्टेशन जयपुर से रामेश्वरम के लिए सांय 7 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का यात्रा कार्यक्रम तय कर दिया गया है।

 देवस्थान आयुक्त जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस ट्रेन में जयपुर जिले के 161, अलवर के 48, सीकर के 25, झुंझुनूॅं के 30 तथा दौसा के 45 यात्री सवार होंगे।

यह ट्रेन दुर्गापुरा जयपुर से रवाना होकर उसी दिन रात्रि 9.05 बजे सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी जहां से भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले के 20, भरतपुर के 63, करौली के 23, सवाई माधोपुर के 67 यात्री सवार होंगे।

 सवाई माधोपुर से यह ट्रेन 4 की रात्रि 9.25 बजे कोटा के लिए रवाना होगी तथा रात्रि 11.15 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी जहां से कोटा के 157, बूंदी के 66, बारां के  127 एवं झालावाड़ के 127 यात्री रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना होंगे। यह ट्रेन 4 नवंबर की रात्रि 11.25 बजे कोटा से रामेश्वरम प्रस्थान करेगी।

 यह ट्रेन 8 नवंबर को पुनः रात्रि 11.30 बजे वापसी के लिए रामेश्वरम से रवाना होगीे व 11 नवंबर प्रातः 6.10 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

यहां कोटा संभाग के यात्री उतरेंगे जिसके बाद यह ट्रेन प्रातः 6.30 बजे सवाई माधोपुर प्रस्थान कर जाएगी जहां प्रातः 7.50 बजे पहुंचेगी व भरतपुर संभाग के यात्री यहां उतरेंगे ।

इसके बाद यह ट्रेन प्रातः 8.10 बजे दुर्गापुरा स्टेशन, जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगी। 11 नवंबर को प्रातः 10.40 बजे यह ट्रेन यात्रा समाधि स्थल दुर्गापुरा स्टेशन जयपुर पहुंचेगी जहां पर जयपुर संभाग के यात्री उतर कर अपने अपने गंतव्य को रवाना होंगे।

एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम, जेट फ्यूल भी हुआ 6 फीसद महंगा

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई मजबूती को देखते हुए आज जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में 6 फीसद का इजाफा कर दिया गया है।

अगस्त महीने के बाद से एटीएफ की कीमतों में हुआ यह लगातार तीसरा इजाफा है। वहीं सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा कर दिया गया है।

अब राजधानी दिल्ली में आपको प्रति किलोलीटर एटीएफ के लिए 53,045 रुपए देने होंगे। यह पिछली कीमत से 3,025 रुपए प्रति किलो लीटर ज्यादा है।

पहले एटीएफ की कीमत 50,020 रुपए किलो प्रतिलीटर थी। देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से कीमतों में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है।

इससे पहले कब कब बढ़े दाम: यह एटीएफ की कीमतों में लगातार तीसरा इजाफा है। इससे पहले बीते 1 सितंबर को एटीएफ की कीमतों में 4 फीसद का इजाफा हुआ था। तब उसकी कीमत 1,910 रुपए प्रति किलो लीटर थी।

एलपीजी सिलेंडर के भी बढ़े दाम: एटीएफ के साथ ही सब्सिडाइज्ड कुकिंग गैस सिलेंडर में भी 1.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

आपको बता दें कि सरकार ने तेल कंपनियों को आदेश दिया है कि वो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नियमित तौर पर इजाफा करें ताकि मार्च 2018 तक इस पर सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

राजधानी दिल्ली में अब सब्सिडाइज्ड 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 488.68 रुपए होगी। आईओसी के मुताबिक इससे पहले इसकी कीमत 487.18 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 93 रुपए बढ़े: वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर में बड़ा इजाफा हुआ है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का सिलेंडर अब आपको 742 रुपए का मिलेगा, जिसके लिए पहले आपको 649 रुपए देने होते थे।

कप्पा इंटरनेट के साथ अब टीवी का मजा जल्द ही, देखिए वीडियो

0

कोटा। इंटरनेट की दुनिया में कप्पा इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड के तेजी से बढ़ते कदम अब तक देश के सात राज्यों में पहुँच चुके हैं। अब कप्पा थ्री प्लस सर्विस शुरू करने जा रही है। कम्पनी के एमडी कृष्णकांत अग्रवाल ने हमरे चैनल लेनदेन न्यूज़ को एक भेंट में बताया कि कम्पनी थ्री प्लस सर्विस के तहत इंटरनेट के साथ इंटरकॉम और टीवी शुरू करने जा रही है।

उन्होंने माना कि जियो के आने से शुरू में उपभाक्ताओं की तादाद में 25% कमी आई थी। जियो का असर सिर्फ कप्पा पर ही नहीं, बल्कि दूसरी कंपनियां जो दूरसंचार सेवाएं प्रदान कर रहीं हैं , उन पर भी पड़ा है। अधिक जानकारी के लिए कप्पा के एमडी कृष्णकांत का यह इंटरव्यू देखिए।

सुस्त मांग से सोने और चांदी के दाम गिरे , जाने 10 ग्राम सोने की कीमत

नई दिल्ली/कोटा । दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज रकी गई है। कमजोर वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोना 105 रुपये गिरकर 30275 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडस्ट्रीय यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते चांदी 250 रुपये गिरकर 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

व्यापारियों का मानना है कि घरेलू हाजिर बाजार में फेस्टिव सीजन खत्म होने के चलते ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से कम मांग हुई है। इसके अलावा वैश्विक संकेत भी कमजोर रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बीते सत्र सोना 0.44 फीसद की कमजोरी के साथ 1270 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर और चांदी 0.83 फीसद की कमजोरी के साथ 16.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 105 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30275 रुपये और 30125 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते सत्र सोने में 105 रुपये की बढ़त दर्ज की गई थी। गिन्नी, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही है।

वहीं दूसरी ओर चांदी 250 रुपये की गिरावट के साथ 40,000 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 125 रुपये गिरकर 39170 रुपये हो गई है। चांदी के सिक्कों का भाव 74000 रुपये लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर बरकरार रहा है।

कोटा सर्राफा  
चांदी 39900 रुपए प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी प्रति दस ग्राम 30300 रुपए, सोना प्रति तोला 35340 रुपए। 
सोना शुद्ध प्रति दस ग्राम 30450 रुपए, सोना प्रति तोला 35520 रुपए। 

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 10400 के पार

मुंबई। शेयर बाजार में रेकॉर्ड उछाल लगातार जारी है। बुधवार को 278.22 अंकों की उछाल के साथ खुला सेंसेक्स 387 अंकों की बढ़त के साथ 33,600 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी भी जोरदार उछाल के साथ 10,440 के स्तर पर बंद हुआ है। यह पहला मौका है, जब निफ्टी ने 10,400 के स्तर को छुआ है।

वर्ल्ड बैंक की कारोबार सुगमता की रैंकिंग में भारत के 30 पायदान ऊपर चढ़ने के चलते भी यह जोरदार उछाल देखने को मिला है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी यह उछाल जारी रह सकता है।

फेड रिजर्व की नीतियों के ऐलान से पहले कुछ आईपीओज में तेजी, ऑटो सेल्स डेटा और पीएमआई रीडिंग के चलते बाजार में निवेशकों ने जोरदार उत्साह दिखाया है। खासतौर पर बैंकिंग शेयरों ने सेंसेक्स में उछाल लाने का काम किया।

कर्ज की दरों में कमी के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में उछाल देखने को मिला है, जबकि एचडीएफसी बैंक में भी विस्तार योजना के चलते निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस का IPO खुला, 10 हजार करोड़ जुटाने की योजना

0

नई दिल्ली । देश की दिग्गज जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक नवंबर से तीन नवंबर तक खुला है। इसके जरिए कंपनी की 10,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इश्यू के लिए 770 रुपये से 800 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

18 शेयर का एक लॉट होगा और इसमें न्यूनतम निवेश 14,400 रुपये का निवेश मुमकिन है। वास्तव में खुदरा निवेशकों को 30 रुपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी। कंपनी को जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में वही दर्जा हासिल है जो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) या भारतीय जीवन बीमा निगम को अपने क्षेत्रों में हासिल है।

इससे पहले इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन रीइंश्योरेंस (जीआईसी रे) ने 11372 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। यह बीते सात वर्षों में कोल इंडिया (15,200 करोड़ रुपए) और रिलायंस पावर (11,700 करोड़ रुपए) के बाद का सबसे बड़ा आईपीओ था।

मौजूदा समय में न्यू इंडिया एश्योरेंस 28 देशों में कारोबार करती है। कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने हाल ही में रोड शो किया था, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इससे पहले कंपनी ने आईपीओ के लिए पांच मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति की थी। इनमें कोटक, एक्सिस बैंक, नोमुरा, आईडीएफसी और येस बैंक शामिल हैं।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी का 26 हजार करोड़ रुपये के प्रीमियम का लक्ष्य है। न्यू इंडिया एश्योरेंस प्रीमियम, प्रोफिट, मार्केट शेयर और डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के आधार पर सबसे बड़ी जनरल इंश्योरर कंपनी है। जून के आखिर तक कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 38,100 करोड़ रुपये रही है।