Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5496

बैंक फ्रॉड: घोटाले की रकम बढ़कर 12,672 करोड़ हुई

मुंबई । बैंकिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े फ्रॉड केस में सीबीआई ने मंगलवार को पीएनबी और आईसीआईसीआई के 4 बड़े अफसरों से पूछताछ की। इनमें पीएनबी की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और आईसीआईसीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी शामिल हैं।

वहीं, सीबीआई के मुताबिक, पीएनबी ने 1,251 करोड़ रु. के नए फ्रॉड की जानकारी दी है, जिससे हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप के मेहुल चौकसी से जुड़े घोटाले की रकम बढ़कर 12,672 करोड़ हो गई है। उधर, मुंबई के कोर्ट ने नीरव को 12 मार्च को पेश होने के लिए समन भेजा है।

ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होगा। बता दें कि पीएनबी की शिकायत पर सीबाआई ने नीरव, चौकसी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस दर्ज किए हैं। दोनों आरोपी देश छोड़कर भाग चुके हैं।

बैंक के आला अफसरों से पूछताछ
– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बैंक फ्रॉड के सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर ऊषा अनंत और दो मौजूदा जनरल मैनेजर्स को मुंबई ऑफिस बुलाया।
– इसके अलावा गीतांजलि ग्रुप को लोन देने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एनएस. कन्नन से भी पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर बैंकों के संघ के लीडर हैं और इन्हीं की देखरेख में गीतांजलि को करोड़ों रुपए का लोन दिया गया।

आईसीआईसीआई ने क्या कहा?
– आईसीआईसीआई ने अपने अफसर से पूछताछ को लेकर सफाई में कहा कि बैंक ने नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप की किसी कंपनी को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (LoUs) जारी नहीं किए हैं।
– बैंक गीतांजलि ग्रुप की कंपनियों के लोन को लेकर बैंकों के संघ के साथ मिलकर काम कर रही है। आईसीआईसीआई के द्वारा गीतांजलि को दिए लोन की रकम काफी कम है। साथ ही जांच एजेंसियों को कार्रवाई में पूरी तरह से मदद की रही है।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से दो दिन पूछताछ हुई
– पिछले दिनों (24-25 फरवरी) सीबीआई पीएनबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केवी ब्रह्मजी राव से दो दिन तक पूछताछ कर चुकी है। ब्रह्मजी बैंक में मुंबई जोन के रिस्क मैनेजमेंट डिविजन के प्रभारी हैं, उन्हीं के अंडर आने वाली एक ब्रांच में घोटाला हुआ।
– हालांकि, जांच एजेंसी के सूत्रों ने साफ किया था कि ब्रह्मजी इस केस में आरोपी नहीं हैं। उनसे पूछताछ कर समझने की कोशिश की जा रही है कि बैंक ने कैसे घोटाले का पता लगाया। इसके बाद गड़बड़ी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

पीएनबी में एक और फ्रॉड सामने आया
– सीबीआई ने बताया कि पीएनबी में 1,251 करोड़ का नया फ्रॉड सामने आया है, जो मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स से जुड़ा है। बैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी सीबीआई को दी। इस तरह पीएनबी में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से जुड़ा फ्रॉड अब 11,421 से बढ़कर 12,672 करोड़ हो गया है।
– पीएनबी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को लिखित में बताया है कि अवैध ट्रांजैक्शंस की रकम 204.25 मिलियन डॉलर और बढ़ सकती है। इससे पहले बैंक ने 1.77 बिलियन डॉलर के अवैध ट्रांजैक्शन की बात बताई थी।

फ्रॉड की रकम 20 हजार करोड़ तक होने का अनुमान
प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को 16 सरकारी बैंकों से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दिए सभी लोन की पूरी डिटेल मांगी। साथ ही बैंकों से पूछा था कि नीरव और गीतांजलि जेम्स ने लोन के लिए बैंक को कितनी जमानत ऑफर की है।
– जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि अगर नीरव और चौकसी के द्वारा लिए 16 बैंकों के सभी लोन में गड़बड़ी सामने आई तो फ्रॉड की रकम 20 हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। नीरव और चौकसी की कंपनियों को बैंकों ने 12 फीसदी जमानत पर कई बड़े लोन ऑफर किए। पीएनबी की तरह इनकी रिकवरी भी खतरे में है।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?
– पीएनबी घोटाले में ईडी ने देशभर में गीतांजलि ज्वेलर्स के शोरूम में छापेमारी की थी। इस दौरान 22 करोड़ रुपए की ज्वेलरी जब्त हुई और कई हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की गई। वहीं, नीरव मोदी से जुड़ी 6,393 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है।
– नीरव और चौकसी के ठिकानों से जब्त हुई ज्वेलरी और प्रॉपर्टी का वैल्यूएशन कराया जा रहा है।

क्या है पीएनबी घोटाला?
– पंजाब नेशनल बैंक ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,421 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी थी। मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में अंजाम दिया गया। शुरुआत 2011 से हुई। 7 साल में हजारों करोड़ की रकम 297 फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।
– इसके मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि ग्रुप्स के मालिक मेहुल चौकसी हैं। इन दोनों ने बैंक के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया।

घर पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, आज 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद बॉलिवुड सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोखंडवाला स्थित उनके आवास ग्रीन एकर्स पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात तकरीबन 9ः30 बजे  श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर अनिल अंबानी, अनिल कपूर समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंच गई थीं।

एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देख पुलिस को ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा । अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट से निकाला जा चुका है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट के पीछे गेट से निकाला गया है।

सड़कों पर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की झलक पाने के लिए फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबि‍क श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर एयरपोर्ट से बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स ले जाया जाएगा। बुधवार को 3:30 बजे श्रीदेवी का अंतिम संस्कार होगा।

वहीं मुंबई में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच उनके परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर सूचना दी गई है कि बुधवार सुबह लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, कपूर फैमिली और अय्यप्पन परिवार की तरफ से इस भावुक पल में परिवार का साथ देने के लिए मीडिया के लोगों का धन्यवाद।’ इसमें बताया गया है कि बुधवार सुबह लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 बजे से 12:30 तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से अंतिम यात्रा
मीडिया के जो लोग श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे कैमरा या अन्य कोई रिकॉर्डिंग डिवाइस बाहर ही रखकर आएं। बयान में कहा गया है कि दोपहर 2 बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो विले पार्ले के पवन हंस क्रीमेटॉरियम तक जाएगी। वहीं उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा।

गौरतलब है कि शनिवार की रात को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनका मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। उनके खून में ऐल्कॉहॉल की मात्रा भी पाई गई थी। बता दें कि दुबई की कानूनी प्रक्रियाओं के कारण शव को परिवार को सौंपने में देरी हो रही थी।

वैश्विक संकेतों से सोना लगातार महंगा, चांदी में नरमी

नई दिल्ली/कोटा। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सकारात्मक वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से लगातार मांग के चलते सोना 190 रुपये बढ़कर 31850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। चांदी 150 रुपये की गिरावट के साथ 39550 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। व्यापारियों का मानना है कि सोने की कीमतों में तेजी सकारात्मक वैश्विक संकेत, डॉलर की कीमतों में कमजोरी और घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते देखने को मिल रही है।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.03 फीसद की बढ़त के साथ 1333 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 190 रुपये की तेजी के साथ कीमतें क्रमश: 31850 रुपये और 31700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। गिन्नी के भाव हालांकि, 24800 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रहे हैं।

दूसरी ओर चांदी तैयार 150 रुपये की गिरावट के साथ 39550 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 55 रुपये की कमजोरी के साथ 38550 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी के सिक्कों का भाव हालांकि 74000 रुपये लिवाल और 75000 रुपये बिकवाल प्रति सैंकड़ा के स्तर पर स्थिर रहा है।

कोटा सर्राफा
चांदी 39400 रुपये प्रति किलोग्राम। 
सोना केटबरी 31500 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36740 रुपये प्रति तोला।  
सोना शुद्ध 31650 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 36920 रुपये प्रति तोला।  

कोटा की पहली स्मार्ट मार्केट योजना का शुभारम्भ आज

कोटा।  कोटा व्यापार महासंघ एवम् नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छता जन जागृति के अभियान के तहत स्मार्ट मार्केट योजना के प्रथम चयनित मार्केट का शुभारम्भ समारोह बुधवार शाम 4 बजे से माणक भवन दुकानदार संघ द्वारा काका कोम्पलेक्स के सामने पार्किंग स्थल कोटड़ी रोड़ गुमानपुरा पर आयोजित किया जाएगा।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस समारोह में नगर निगम के महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनीता व्यास एवं उपायुक्त राजेश डागा अतिथि होगें।

कमजोर उठाव से सरसों में गिरावट, सोयाबीन तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को माल की कुल आवक 45 हजार और नई सरसों की आवक 20 हजार बोरी की रही। कोटा मंडी में धनिया की 2500, रामगंजमंडी में 20 हजार बोरी की आवक हुई। 

लेकिन,दोनों जगह भाव स्थिर रहे। एनसीडैक्स पर वायदा बाजार में मामूली सुधार हुआ। कमजोर उठाव से धान 50 रुपये, सरसों 100 रुपये और उडद 250 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा।  आवक की कमी से सोयाबीन 50 प्रति क्विंटल तेज रही । गेहूं मिल 1600 से 1630 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1600 से 1700 टुकडी 1675 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

धान सुगंधा 2600 से 2800 पूसा-1 2500 से 2825 पूसा-4 (1121) 2500 से 3350 धान (1509) 2000 से 3050 सोयाबीन 2400 से 3670 सरसो 3100 से 3700 तिल्ली 6000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मैथी 2000 से 2800 धनिया बादामी नया 3800 से 4200 ईगल 4000 से 4500 रंगदार 5000 से 6500 धनिया पुराना 3000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मूंग 3300 से 4300 उडद 2400 से 3611 चना 3000से 3600 चना काबुली 6000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

चना पेपसी 3400 से 3800 चना मौसमी 3000 से 3700 मसूर 3000 से 3550रुपये प्रति क्विंटल रहे।  ग्वार 3000से 3860 मक्का 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।  लहसुन 200 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 

दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद किया; पार्थिव देह परिवार को सौंपी

दुबई/मुंबई। श्रीदेवी की मौत के 64 घंटे के बाद दुबई प्रशासन ने उनकी पार्थिव देह को भारत ले जाने की इजाजत दे दी। दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया। पुलिस ने बोनी कपूर को भी इस मामले में क्लीन चिट दे दी।

इससे पहले फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई। बता दें, श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के होटल में रात को करीब 11.30 बजे हुई थी।

भारत लाने से पहले श्रीदेवी की पार्थिव देह पर लेप किया गया
दुबई प्रशासन से क्लीयरेंस मिलने के बाद श्रीदेवी की बॉडी को लेप किया गया। इस प्रॉसेस में करीब 2 घंटे लगे। इससे पहले दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया, “पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने कहा कि सारी जांच पूरी कर ली गई है। फोरेसिंक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई। लिहाजा उनके केस को बंद किया जाता है।”

अब तक क्या हुआ?
25 फरवरी को जब श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी, तब कहा गया था कि मौत कॉर्डिएक अरेस्ट से हुई। इसके बाद सोमवार फोरेंसिक रिपोर्ट में मौत की वजह ‘एक्सीडेंटल ड्राउनिंग’ यानी ‘दुर्घटनावश डूबना’ बताया गया।

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 99 अंक गिरकर 34,346 पर बंद

नई दिल्ली। पिछले दो ट्रेडिंग सेशन से बाजार में जारी तेजी पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। सरकारी बैंकों के साथ रियल्टी शेयरों में बिकवाली से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 99 अंक गिरकर 34,346 अंक पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 28 अंक टूटकर 10,554 अंक पर क्लोज हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ निफ्टी एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में तेजी रही। इससे पहले, सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर 34,559 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 33 अंक की उछाल के साथ 10,615 अंकों पर खुला। शुरुआत से ही पीएसयू बैंक शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही थी।

पीएनबी में 1300 रुपए के एक और फ्रॉड का मामला सामने आने स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। कुछ घंटों के कारोबार के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई। जिससे दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स औऱ निफ्टी ने अपनी बढ़ गंवा दी।

सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 295.92 प्वाइंट्स टूट गया। वहीं निफ्टी ऊपर से 94.4 प्वाइंट्स फिसला। हालांकि बाद में निचले स्तर से बाजार में रिकवरी दिखी जिससे बाजार में गिरावट का अंतर कम हुआ।

कमजोर रहा मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
बाजार में कमजोरी की वजह का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स में 0.50 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

मिडकैप शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई, ओबेरॉय रियल्टी, आरकॉम, वक्रांगी, कैनरा बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, सेंट्रल बैंक 7.18-3.15 फीसदी तक गिरे।वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.35 फीसदी की गिरावट रही।

सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ FMCG-आईटी में रही तेजी
 कमजोर कारोबार में सेक्टरोल इंडेक्स में सिर्फ एफएमसीजी औऱ आईटी इंडेक्स में तेजी रही। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.31 फीसदी और निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स 1.18 फीसदी 25,383.60 प्वाइंट्स पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 0.85%, निफ्टी फार्मा में 0.46%, निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.49% औऱ निफ्टी रियल्टी में 1.65% की गिरावट रही।

निफ्टी पर 27 शेयर्स गिरे
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी पर 27 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 23 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी भारती एयरटेल में 2.08 फीसदी आई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटो, एनटीपीसी, एचयूएल, इंफोसिस, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक, एशियन पेंट्स 0.61-1.92 फीसदी तक बढ़े।

गिरनेवाले शेयरों में अंबुजा सीमेंट, एसबीआई, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, गेल, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती इंफ्राटेल, अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, कोटक बैंक और एचडीएफसी 4.16-1 फीसदी तक लुढ़के।

अपडेट
03:41 PM
सेंसेक्स 99 और निफ्टी 28 अंक गिरकर बंद
– सरकारी बैंकों के साथ रियल्टी शेयरों में बिकवाली से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 99 अंक गिरकर 34,346 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28 अंक टूटकर 10,554 अंक पर क्लोज हुआ।
02:41 PM
HG इंफ्रा इंजीनियरिंग IPO: दूसरे दिन 25% हुआ सब्सक्राइब
– HG इंफ्रा इंजीनियरिंग का आईपीओ दूसरे दोपहर 2.30 बजे तक 25 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। ये इश्यू 28 फरवरी तक खुला रहेगा। इस इश्यू से कंपनी की 462 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
01:20 PM
एसीसी-अंबुजा सीमेंट का मर्जर टला, स्टॉक्स लुढ़के
– अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी सीमेंट का मर्जर टल गया है। एसीसी सीमेंट ने एक्सचेंज को बताया कि अंबुजा सीमेंट्स के साथ मर्जर में कई बाधाएं आ रही हैं जिसके चलते अभी मर्जर का उचित समय नहीं। विलय के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलना जरूरी है।

दोनों कंपनियों ने विलय के लिए डायरेक्टर्स की स्पेशल कमिटी बनाई थी। लेकिन मर्जर के लिए पर्चेज, सेल और सर्विस पर पारस्परिक एरेंजमेंट नहीं हो पाया है। इस खबर से दोनों कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। एसीसी का स्टॉक 2.42% टूटा। वहीं अंबुजा सीमेंट्स में 4.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

11:53 AM
20 महीने के निचले स्तर पर आया PNB
1300 करोड़ रुपए के नए फ्रॉड के उजागर होने से पीएनबी के स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 9.65 फीसदी गिरकर 101.10 रुपए के भाव पर आ गया, जो यह 20 महीने का लो लेवल है। 24 जून 2016 के निचले स्तर पर स्टॉक ट्रेड कर रहा है।

11:30 AM
जैन इरीगेशन में 3% तक की तेजी, बेल्जियम फर्म का किया अधिग्रहण
जैन इरीगेशन ने बेल्जियम की कंपनी Innovafood NV का अधिग्रहण किया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, उसकी सब्सिडियरी कंपनी ने बेल्जियम फर्म का अधिग्रहण किया है। इस खबर से मंगलवार के कारोबार में जैन इरीगेशन के स्टॉक्स में, 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 2.66 फीसदी बढ़कर 123.15 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

10:31 AM
बाजार ने गंवाई पूरी बढ़त
सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 282 अंक टूट गया है। वहीं निफ्टी ऊपर से 90 अंक फिसल गया है।

सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, ओएनजीसी, एचयूएल, मारुति में खरीददारी दिख रही है।

त्योहारी मांग निकलने से ड्राई फ्रूट एवं खाद्य पदार्थों में तेजी

नई दिल्ली। होली की त्योहारी मांग का असर खाद्य पदार्थों पर दिख रहा है। होली के अवसर पर खाद्य पदार्थों की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे इन पदार्थों की कीमतों में भी तेजी का रुख है। होली पर मावा, मेवा, चीनी, खाद्य तेल आदि खाद्य पदार्थों की खपत होती है।

खारी बावली के मावा कारोबारी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली पर मिठाई वालों की ओर से मावे की खरीद हो रही है। इससे मावे की मांग बढ़ रही है। अगले सप्ताह से खुदरा खरीदारों की ओर से मावे की खरीद तेज हो जाएगी। ऐसे में अभी 140-200 रुपये किलो बिक रहे मावे के दाम 30-40 रुपये बढ़ सकते हैं।

होली के अवसर पर सामान्य के मुकाबले मावे की मांग 30 से 40 फीसदी बढ़ जाती है। मेवा कारोबारी कमलजीत बजाज कहते हैं कि वैसे तो मेवे की त्योहारी मांग दीवाली पर काफी निकलती है। लेकिन होली पर भी सामान्य के मुकाबले इनकी मांग करीब 8-10 फीसदी बढ़ी है। मांग बढऩे से मेवे की कीमतों में 10-15 रुपये की प्रति किलो की तेजी आई है।

इन दिनों बादाम 640 से 900 रुपये, काजू 800 से 1,100 रुपये, पिस्ता 950 से 1600 रुपये किलो बिक रहा है। खारी बावली सर्वव्यापार मंडल के प्रधान व घी कारोबारी मृदुल राजीव बत्रा ने कहा होली के चलते घी की भी मांग सुधरी है। लेकिन इसका दाम पर खास असर नहीं हुआ है। होली के कारण चीनी और खाद्य तेलों की खपत में इजाफा हुआ है।

चीनी कारोबारी सुधीर भालोटिया ने कहा होली पर खपत के लिए कारोबारियों ने मिलों से पिछले माह से चीनी खरीदना शुरू कर दिया था। त्योहारी मांग के साथ आयात शुल्क वृद्धि और चीनी मिल स्तर पर बिक्री की सीमा तय करने से चीनी के दाम 4 रुपये किलो बढ़ गए थे। हालांकि बीते कुछ दिनों से इसमें गिरावट का रुख है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा बाजार में इस माह चीनी के दाम 37 रुपये से बढ़कर 40 रुपये किलो हो गए हैं।खाद्य तेल कारोबारी हेमंत गुप्ता ने कहा होली के कारण आम दिनों के मुकाबले खाद्य तेलों की मांग में 10-12 फीसदी का सुधार जरूर हुआ है।

चूंकि बीते महीनों में आयात शुल्क बढऩे से दाम पहले ही चढ़ चुके थे, इसलिए त्योहारी मांग से कीमतों में 1-2 फीसदी की मामूली वृद्धि ही हुई है। थोक बाजार में सरसों तेल 80 रुपये, सोया तेल 90 रुपये और मूंगफली तेल 100 रुपये किलो बिक रहा है।

श्रीदेवी के सर में चोट का निशान मिला, एक और चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। मशहूर ऐक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद पिछले तीन दिनों से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश में बड़ी सफलता मिली है। दुबई पुलिस ने परिजनों और भारतीय वाणिज्य दूतावास को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने का अनुमति पत्र दे दिया है। अब शव के लेपन की प्रक्रिया पूरी कर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।

दुबई की जांच एजेंसियों ने इस मामले में पहले ही किसी तरह के साजिश के ऐंगल को खारिज कर दिया था लेकिन जरूरी कानूनी कार्यवाहियां पूरी की जा रहीं थीं। बीते शनिवार को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई। दुबई पुलिस ने पोस्टमॉर्टम और फरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर बाथटब में डूबने को मौत की वजह बताते हुए सोमवार को ही क्लियरंस दे दिया था। जानिए, तीन दिनों से चल रही इस कवायद की 10 बड़ी बातें…

1- एशियानेट न्यूज के मुताबिक श्रीदेवी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। श्रीदेवी के शव की फरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई है।

2- बता दें कि श्रीदेवी के बेसुध होकर बाथटब में डूबने से मौत के दावे पर कई लोग सवाल उठा रहे थे। सिर मे चोट के निशान मिलने के बाद अब उनके बेहोश होकर बाथटब में गिरकर मौत की थिअरी पुख्ता हो सकती है।

3- दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट श्रीदेवी की मौत के मामले में अब कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर चुका है। बेहद हाई प्रोफाइल केस होने के कारण दुबई पुलिस भी इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। वह श्रीदेवी का शव उनके परिजनों को सौंपने से पहले 100 फीसदी निश्चिंत होना चाहती थी। शव मिलने में हो रही देरी की यही वजह थी।

4- श्रीदेवी की बॉडी रिलीज करने की इजाजत मिलने के बाद भी बोनी कपूर और उनकी बहन श्रीलता को एक अंडरटेकिंग देना होगा कि वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर जांच मे सहयोग के लिए दुबई आएंगे। यह अंडरटेकिंग एक भारतीय उच्चायोग अधिकारी के उपस्थिति में देनी होगी।

5- इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है, वह श्रीदेवी की बहन श्रीलथा को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलथा घटना वाली शाम दुबई के उस होटल में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि एक नौकरानी भी उनके साथ थी। पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीलथा का भी बयान लिया है।

6- श्रीदेवी की बहन श्रीलता का संपत्ति विवाद लंबे समय से चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत भी बंद थी। बोनी कपूर द्वारा विवाद सुलझाने के बाद पिछले कुछ समय से दोनों में अच्छे संबंध थे । हालांकि मोहित मारवाह की शादी से पहले प्रॉपर्टी का मुद्दा परिवार में गरमाया था।