Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5495

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों पर बरसों तक राज करने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स और फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बॉलिवुड और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों सहित हजारों लोगों ने बुधवार को श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण भारतीय रस्म से किया गया। इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था।

श्रीदेवी को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला लिया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और बंदूकों की सलामी दी गई।

जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस लंबी कतार लगाकर खड़े रहे, वहीं बॉलिवुड सेलिब्रिटीज का तांता भी लगातार लगा रहा। देश की कई मशहूर शख्सियतों, बॉलिवुड हस्तियों, राजनेताओं और कारोबारियों सहित हजारों लोगों ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी।

बुधवार सुबह से ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे।

वहीं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की बात करें तो श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं।

NEET 2018: CBSE के आयु सीमा और योग्यता संबंधी आदेश पर लगाई रोक

0

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने नीट ( NEET – National Eligibility cum Entrance Test ) के लिए अधिकतम आयु सीमा और योग्यता संबंधी अन्य नियमों से जुड़ी सीबीएसई की अधिसूचना पर रोक लगा दी है। देश भर के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेज में इस परीक्षा के जरिए दाखिला होता है।

सीबीएसई ने अपनी ताजा अधिसूचना में नीट-2018 में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 17 और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।

इसके अलावा ऐसे जिन्होंने ओपन स्कूलिंग या प्राइवेट मोड से पढ़ाई की है, जिन्होंने बायोलॉजी एक एडिश्नल सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा, या फिर वो छात्र जिन्होंने 11वीं व 12वीं परीक्षा पास करने में दो से अधिक वर्ष लगाए, वो भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।  अंतरिम आदेश देते वक्त कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को आवेदन जमा कराने की अनुमति देने का मतलब यह नहीं है कि वह अब प्रवेश परीक्षा में बैठ सकते हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे छात्र जिन्होंने ओपन स्कूल या प्राइवेड मोड से पढ़ाई की है, आवेदन करने के लिए उनके बोर्ड का मान्यता प्राप्त होना अनिवार्य है। कोर्ट ने कहा कि उसका अंतरिम आदेश अगली सुनवाई की तारीख 6 अप्रैल, 2018 तक जारी रहेगा।

इस साल 6 मई को नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 8 फरवरी को शुरू हुई और यह 9 मार्च तक चलेगी। 10 मार्च दोपहर साढ़े 11 बजे तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
150 शहरों में होगा NEET परीक्षा का आयोजन

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने मंगलवार को कहा कि आयोजन स्थलों पर छात्रों की पहुंच आसान बनाने के लिए इस साल 107 के मुकाबले 150 सीटों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि नीट 2018 की परीक्षा के लिए 43 नए केन्दों को मंजूरी दी गई है।

पहली बार 150 शहरों में नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 2017 में 107 शहरों में नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। मंत्री ने कहा कि जिस किसी भी शहर में 4,000 और उससे अधिक छात्रों ने आवेदन किया था और 2017 में जिन शहरों में परीक्षा केन्द्र नहीं था उन सब जगहों पर नीट 2018 परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा।

बाजार में घबराहट, सेंसेक्स 162 अंक गिरा, निफ्टी 10493 अंक पर बंद

नई दिल्ली। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई है। हैवीवेट शेयरों इंफोसिस, ओएनजीसी, मारुति, सन फार्मा में खरीददारी से सेंसेक्स निचले स्तर से 115 अंक सुधरा है। वहीं निफ्टी में 10500 के ऊपर निकल गया है। सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग, एफएमसीजी और मेटल में कमजोरी बाजार पर दबाव है।

हालांकि आईटी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 162 अंक गिरकर 34,184 अंक पर और निफ्टी 61 अंक टूटकर 10,493 अंक पर बंद हुए।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी गिरा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, एलटीआई, गृह फाइनेंस, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, जिंदल स्टील, सन टीवी, रैमको सीमेंट, इंडियन होटल 4.99-2.20 फीसदी तक गिरे हैं।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.73 फीसदी की गिरावट आई।

आईटी-फार्मा इंडेक्स में तेजी, PSU बैंक इंडेक्स 2.5% टूटा
– शुरुआती गिरावट के बाद फार्मा और आईटी शेयरों में खरीददारी देखने को मिली है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.50 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी आईटी में 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
– पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक 2.5 फीसदी गिरा है।

02:30 PM
फरवरी के बिक्री आंकड़ों से पहले अशोक लेलैंड 52 हफ्ते के हाई पर
– फरवरी महीने के बिक्री आंकड़े जारी होने से पहले अशोक लेलैंड के शेयरों में 3 फीसदी का उछाल और बीएसई पर स्टॉक 141.65 रुपए के हाई पर पहुंच गया। यह 52 हफ्ते का नया हाई है।
02:27 PM
रुपया 40 पैसे टूटकर 3 महीने के निचले स्तर 65.27/$ पर आया
– कारोबार के दौरान रुपए में गिरावट बढ़ गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे टूटकर 3 महीने के निचले स्तर 65.27 पर आ गया है। वहीं आज रुपए की भी शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर 65.12 के स्तर पर खुला था।
12:36 PM
सद्भाव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में 2.6 फीसदी की तेजी
– सद्भाव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ने एक्सचेंज को बताया किया उसे गुजरात के हाइवे प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया गया है। इस खबर से बुधवार के कारोबार में बीएसई पर सद्भाव इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का स्टॉक 2.61 फीसदी बढ़कर 137.50 रुपए पर पहुंच गया।
12:20 PM
दिलीप बिल्डकॉन ने प्रोजेक्ट के लिए लगाई सबसे कम बोली, स्टॉक 1.5% बढ़ा
– दिलीप बिल्डकॉन के स्टॉक में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, 2013 करोड़ रुपए के Hybrid Annuity Project के लिए कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई थी, जिसकी घोषणा एनएचएआई ने की। यह प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश में हैं। इस खबर से कंपनी के स्टॉक में तेजी आई और बीएसई पर स्टॉक्स 1.5 फीसदी बढ़कर 954.95 रुपए के हाई पर पहुंच गया।
12:11 PM
PNB का स्टॉक 6% टूटा
– हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड इंक ने अमेरिका में दिवालिया (बैंकरप्सी) घोषित किए जाने की अर्जी दी है। बैंकरप्सी की अर्जी दिए जाने की खबर से बुधवार को पीएनबी का स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर 20 महीने के लो लेवल पर आ गया।
10:25 AM
DII रहे खरीददार, FII ने की बिकवाली
– मंगलवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1046.67 करोड़ रुपए की खरीददारी की। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 906.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
09:36 AM
GDP के आंकड़ों पर रहेगी नजर
– सरकार आज ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्‍शन (जीडीपी) की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी करेगी। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी की विकास दर 6.3 फीसदी थी, जबकि पहली तिमाही में यह 5.7 फीसदी थी।
09:30 AM
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी गिरा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.73 फीसदी की गिरावट आई।
09:18 AM
अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद
– मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। फेड चेयरमैन के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। डाओ जोंस 299 अंक की गिरावट के साथ 25,410 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 91 अंक गिरकर 7,330 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 35 अंक की कमजोरी के साथ 2,744 अंक पर बंद हुआ।

कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का 82 साल की उम्र में निधन

चेन्नई। कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन हो गया। वे 82 साल के थे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के चलते बुधवार को कामाक्षी अम्मान मंदिर के नजदीक एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने आचार्य के साथ दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

पीएम मोदी ने शोक जताया
– मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”श्री कांची मठ के आचार्य जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य के जाने से दुख हुआ। वह अपने लाखों भक्तों के दिलों में उच्च विचारों के जरिए हमेशा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”
– दूसरे ट्वीट में लिखा, ”जगद्गुरु पूज्यश्री जयेंद्र सरस्वती समाजिक सशक्त बनाने के लिए सबसे आगे रहे। उन्होंने ऐसी संस्था को पालकर बड़ा किया, जिसने गरीबों और निचले तबके की जिंदगी बदलने का काम किया।”

1994 में बनाए गए थे शंकराचार्य
1994 में जयेंद्र कांची कामकोटि पीठम मठ के 69वें शंकराचार्य बनाए गए थे।
– इसी साल जनवरी में भी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

मंदिर के प्रबंधक की हत्या का लगा था आरोप
– 2004 में जयेंद्र सरस्वती पर वरदराज पेरूमल मंदिर के प्रबंधक शंकर रमण की हत्या का आरोप लगा था।
– 9 साल तक चले मामले के बाद कोर्ट ने 2013 में उन्हें बरी कर दिया था।
– आरोप था कि जयेंद्र के इशारे पर मंदिर परिसर में 3 सितंबर 2004 को उनकी हत्या कर दी गई।
– कोर्ट ने फैसले में कहा कि हत्या का मकसद साबित न हो पाने के कारण आरोपियों को दोषी नहीं माना जा सकता। सुनवाई के दौरान मामले के 189 में 80 गवाह अपने बयान से पलट गए थे।

अंतिम सफर पर ‘रूप की रानी’ श्रीदेवी

मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों पर बरसों तक राज करने वाली बॉलिवुड की ‘रूप की रानी’ श्रीदेवी आज अंतिम सफर पर निकल चुकी हैं। श्रीदेवी को दुल्हन की तरह लाल कपड़ों में सजाया गया है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्टार्स सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे। सलमान खान और विद्या बालन सहित कई स्टार्स श्रीदेवी को देख फूट-फूट कर रो पड़े। 

श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई। मुंबई पुलिस का बैंड सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कुनिका कपूर ने मीडिया को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह अभी बोल देंगी। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ विवेक ओबेरॉय पहुंचे।

श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर रखा गया है। श्रीदेवी के रिश्तेदार, उन्हें चाहने वाले आज बस उन्हें देख ही सकते हैं।

एक फूलों से सजे ट्रक में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। ट्रक में उनके शरीर के साथ बोनी कपूर,अर्जुन कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्धन कपूर जान्हवी कपूर, अमर सिंह और मोहित मरवाह मौजूद हैं। उनकी बेटी जाह्नवी मां के सिर के पास खड़ी हैं और लगातार रो रही हैं। श्रीदेवी के शरीर को सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखा गया है।

अपडेट
3.47PM: अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, ट्रक के आगे दौड़ रहे हैं लोग
3.46PM: विले पार्ले के पवन हंस श्मशानघाट पहुंचने वाली है अंतिम यात्रा
3.44PM: अमिताभ बच्चन के बंगले के आगे से निकली श्रीदेवी की अंतिम यात्रा
3.36PM: विले पार्ले में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
3.28PM: चार बंगला मार्क्रेट से आगे बढ़ी अंतिम यात्रा
3.14PM: जुहू सर्किल पहुंचने वाली है अंतिम यात्रा
3.12PM: फोन पर लगातार अपडेट्स दे रहे हैं अर्जुन कपूर
3.09 PM: लगातार बढ़ता जा रहा है काफिला
3.06PM: जाह्नवी ने लिया भाई मोहित का सहारा
2.50PM: डेढ़ घंटे लगेंगे श्मशान घाट पहुंचने में
2.45PM: कोकिला बेन हॉस्पिटल से गुजर रही है यात्रा
2.40PM: भारी भीड़ चल रही है ट्रक के साथ
2.30PM: सेल्फी और तस्वीर ले रहे हैं उनके फैंस
2.20PM पुलिस ने जुहू में बढ़ाया सुरक्षा इंतजाम

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा, सलमान रो पड़े

मुंबई। बॉलिवुड की ‘रूप की रानी’ श्रीदेवी का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। 12:30 बजे तक श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी और 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होगी।

इससे पहले मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई पहुंचा तब कई सिलेब्रिटीज कपूर परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान खुद पर काबू नहीं रख पाए और रो पड़े। सलमान ही नहीं बल्कि आज श्रीदेवी के करोड़ों प्रशंसकों की आंखें नम हैं और वे अपनी हिरोइन को अलविदा कह रहे हैं।

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन, घर पहुंचे स्टार्स
अभिनेत्री सुष्मिता सेना और ऐश्वर्या राय परिवार के सदस्य संजय कपूर, रेहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुँच गए हैं। क्लब के बाहर भी फेन्स की लम्बी कतार लगी हुई है। 

मीडिया भी सम्मान व्यक्त कर सकता है,
श्रीदेवी की बेटियों खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर, समूचे कपूर और अय्यप्पन परिवारों की तरफ से जारी इस बयान में मीडिया का उसकी संवेदनशीलता और भावुक क्षणों में समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी किया गया।

इसमें कहा गया कि शुभचिंतक सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर-5, लोखंडवाला परिसर, अंधेरी पश्चिम में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक अपनी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। परिवार ने कहा कि मीडिया भी अपना सम्मान व्यक्त कर सकता है, ‘बशर्ते, कैमरा, रिकॉर्डिंग उपकरण आदि संबंधित स्थल से बाहर रखे जाएं।’

ग्लोबल मार्केट में कमजोर संकेतों से सेंसेक्स 250 अंक गिरा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट से बाजार में गिरावट बढ़ गई है। सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा टूट गया है। वहीं निफ्टी 10500 के नीचे कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स पर टीसीएस को छोड़ बाकी सभी शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है।इससे पहले, सेंसेक्स 191 अंक टूटकर 34,156 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 65 अंक गिरकर 10,489 अंक पर खुला।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी गिरा है। मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, एलटीआई, गृह फाइनेंस, कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, जिंदल स्टील, सन टीवी, रैमको सीमेंट, इंडियन होटल 4.99-2.20 फीसदी तक गिरे हैं।
– वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.73 फीसदी की गिरावट आई।

आईटी-फार्मा इंडेक्स में तेजी, PSU बैंक इंडेक्स 2.5% टूटा
– शुरुआती गिरावट के बाद फार्मा और आईटी शेयरों में खरीददारी देखने को मिली है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.50 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी आईटी में 0.04 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
– पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक 2.5 फीसदी गिरा है।

अपडेट
10:25 AM
DII रहे खरीददार, FII ने की बिकवाली
– मंगलवार के कारोबार में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1046.67 करोड़ रुपए की खरीददारी की। वहीं फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने 906.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

09:36 AM
GDP के आंकड़ों पर रहेगी नजर
– सरकार आज ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्‍शन (जीडीपी) की चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी करेगी। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी की विकास दर 6.3 फीसदी थी, जबकि पहली तिमाही में यह 5.7 फीसदी थी।

09:30 AM
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी गिरा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.73 फीसदी की गिरावट आई।

09:19 AM
रुपए 25 पैसे टूटकर 65.12 प्रति डॉलर पर खुला
– सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर 65.12 के स्तर पर खुला। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 64.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:19 AM
एशियाई बाजारों में कमजोरी
– एशियाई बाजारों मं कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 10,499 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 81 अंक गिरकर 22,309 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 376 अंक टूटकर 30891 अंक पर कारोबार कर रहा है।

09:18 AM
अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद
– मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। फेड चेयरमैन के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। डाओ जोंस 299 अंक की गिरावट के साथ 25,410 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 91 अंक गिरकर 7,330 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 35 अंक की कमजोरी के साथ 2,744 अंक पर बंद हुआ।

INX मीडिया केस के आरोपी कार्ति चिदंबरम गिरफ्तार

चेन्नई। आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को सीबीआई ने चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना था कि वो जांच में मदद नहीं कर रहे थे।

वे कोर्ट से इजाजत लेकर लंदन गए थे और उनके लौटते ही यह कार्रवाई की गई। कुछ दिन पहले ही उनके सहयोगी और चार्टर्ड अकाउंटेंट एस भास्करन को भी गिरफ्तार किया गया था।

कार्ति के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
– ईडी ने इसी महीने कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।
– ईडी ने 2007 में आईएनएक्स मीडिया के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट में अनियमितताओं के कारण कार्ति चिदंबरम के लिए समन जारी किया था।
– सीबीआई इस मामले की अलग से जांच कर रही है। इस मामले में आईएनएक्स मीडिया के ओनर रहे इंद्राणी और पीटर मुखर्जी को भी जांच के दायरे में लिया है।

 कार्ति पर क्या हैं आरोप?
– मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला आईएनएक्स मीडिया कंपनी से जुड़ा है। इसकी डायरेक्टर शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी थी। कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने एयरसेल-मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया के लिए गलत तरीके से फॉरन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) की मंजूरी प्राप्त की।

उस वक्त पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। आरोप है कि कार्ति ने इंद्राणी की मदद करने में अपने पिता के रुतबे का इस्तेमाल किया। यह केस 2007 का है। इस संबंध में पिछले साल 15 मई को मामला दर्ज किया गया था।

रामगंज मंडी में धनिया की सर्वाधिक आवक

रामगंजमंडी। यहां कृषि उपज मंडी में धनिया की बम्पर आवक का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को धनिया की 28 हजार बोरी सहित कुल 50 हजार बोरी जिंसों की आवक होने से मंडी हाउसफुल हो गई। देर शाम तक नीलामी कार्य चला। इस सीजन में मंडी में अब तक की यह सर्वाधिक आवक है। मंगलवार को 20 हजार बोरी आवक हुई। 

मंडी में सोमवार को धनिया की सर्वाधिक 28 हज़ार  हज़ार बोरी की आवक हुई। मंडी में जिंस आने का दौर रविवार शाम से ही प्रारम्भ हो गया था। मंडी परिसर के नीलामी यार्ड सहित सभी सडक़े जिंसों के ढेरों से अट गई थी। इस सीजन में सोमवार को पहली बार इतनी आवक होने के साथ मंडी प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गया।

सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ जिंसों की नीलामी का दौर देर शाम तक चला। व्यापारी व मुनीम दिन भर नीलामी में जुटे रहे तो हम्माल देर रात तक तुलाई करते नजर आए। एक ओर जहां देर रात तक तुलाई एवं लदान कर उठाव कार्य जारी था तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से जिन्स लेकर वाहनों के आने का भी क्रम बना हुआ था।

उत्पादन अधिक : इस वर्ष मौसम की अनुकूलता से धनिया की फसल को लाभ मिला। धनिया की डोडियां भी भरी भरी एवं वजनी हुई। इसके कारण धनिया की फसल का उत्पादन अच्छा हुआ। इन दिनों रंगदार धनिया ज़्यादा मात्रा में आ रहा है। किसानों को भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। सोमवार को बढिय़ा क्वालिटी का रंगदार धनिया 11 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

बम्पर आवक की उम्मीद
होली का त्योहार नजदीक होने से आगामी तीन दिनों तक जिंसों की बम्पर आवक की उम्मीद है। इसके बाद शुक्रवार को धुलंडी का अवकाश रहेगा। आगामी सोमवार से पूरे मार्च माह धनिया की बम्पर आवक का दौर चलेगा। सोमवार की स्थिति को देखते हुए मंडी प्रशासन को कभी भी गेट बंद करने पड़ सकते हैं।

एमपी से भी आवक : यहां कोटा , बारां, झालावाड़ के साथ मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों से किसान धनिया व अन्य जिंस बेचने आते हैं। इनमें मंदसौर, नीमच, आगर, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, श्योपुर, बीनागंज आदि शामिल हैं।

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज, फैंस को मिलेगा आखिरी दर्शन का मौका

मुंबई। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 बजे होगा। इससे पहले फैंस को आखिरी दर्शन का मौका मिलेगा। सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक लोग श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम दर्शन के लिए शव लोखंडवाला में सेलेब्रेशन स्पोट्र्स क्लब में रखा जाएगा।

अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 3.30 बजे खत्म होगी। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार उनके आवास से कुछ दूरी पर स्थित विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात करीब 9.30 बजे लोखंडवाला स्थित उनके आवास ग्रीन एकर्स पर पहुंच गया था ।

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मुंबई पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर अनिल अंबानी, अनिल कपूर समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंच गई थीं। एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देख पुलिस को ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ा था। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट के पीछे के गेट से निकाला गया।

सड़कों पर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की झलक पाने के लिए फैंस का जमावड़ा लगा हुआ था। एयरपोर्ट से निकलने के बाद जहां अनिल कपूर और घर के बाकी सदस्य अपनी अपनी गाड़ियों से थे। वहीं, बोनी कपूर के बेटे अर्जुन एम्बुलेंस के साथ साथ गाड़ी से चल रहे थे। उनके साथ पुलिस भी चल रही थी।

प्रशंसकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
श्रीदेवी के शव के अंतिम दर्शन को उनके घर के बाहर जुटी प्रशंसकों की भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रशंसकों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, लोखंडवाला स्थित श्रीदेवी के घर के बाहर दोपहर से ही हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।

इस बीच देर रात उनका शव मुंबई पहुंचने की सूचना पाते ही प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई। एयरपोर्ट पर जहां भारी भीड़ को देखते हुए श्रीदेवी का शव पिछले गेट से बाहर निकाला गया।

वहीं सड़कों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एस्कॉर्ट की जीप एंबुलेंस के आगे चलती रही। इस बीच उनके घर के सामने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी जिमसें कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं।