Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 5497

बिना KYC के भी 28 फरवरी के बाद बना रहेगा ई-वॉलिट्स का बैलेंस

मुंबई। प्रीपेड ई-वॉलिट्स के लिए केवाईसी पूरी करने की आरबीआई की डेडलाइन 28 फरवरी में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है। इस बीच आरबीआई ने साफ किया है कि वह इस तारीख को और आगे बढ़ाने नहीं जा रहा है, लेकिन यह राहत जरूर दी है कि वॉलिट में रखा मौजूदा बैलेंस बरकरार रहेगा और यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

आरबीआई ने कहा कि यूजर्स अपने पैसे को बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि किसी अन्य व्यक्ति के ई-वॉलिट में रकम ट्रांसफर करने या फिर रीलोडिंग के लिए आपको केवीआईसी डिटेल्स भरनी होंगी। आरबीआई के इस फैसले से मुख्य तौर पर पेटीएम, मोबिक्विक, ओला मनी और ऐमजॉन पे जैसे ई-वॉलिट्स प्रभावित होंगे।

आरबीआई के डेप्युटी गवर्नर बी.पी. कानूनगो ने कहा कि केवीआईसी डिटेल्स अपडेट करने की डेडलाइन 28 फरवरी है और उसका एक्सटेंशन नहीं किया जा सकता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘गाइडलाइंस को फॉलो करने के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है।

यदि प्री-पेड इंस्ट्रूमेंट्स की ओर से केवाईसी अपडेट की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तब भी कस्टमर्स को उनकी जमा रकम का नुकसान नहीं होगा।’ फिलहाल आरबीआई की ओर से मंजूरी प्राप्त 55 नॉन बैंक प्री-पेड इंस्ट्रूमेंट्स देश में चल रहे हैं। इसके अलावा 50 ई-वॉलिट्स ऐसे भी हैं, जिन्हें बैंकों की ओर से प्रमोट किया जा रहा है।

आरबीआई ने ई-वॉलिट्स यूजर्स को केवीआई अपडेट के लिए 31 दिसंबर, 2017 तक का वक्त दिया था। इसे बढ़ाकर केंद्रीय बैंक ने बाद में 28 फरवरी कर दिया था। एक सीनियर बैंक ने बताया कि यदि ग्राहक अपने कार्ड अकाउंट को ई-वॉलिट से जोड़ता है तो उसकी केवाईसी डिटेल खुद ही मिल जाती है।

KYC के लिए पेटीएम का 3,250 करोड़ का बजट
देश के सबसे बड़ी ई-वॉलिट कंपनी पेटीएम, जो अब पेमेंट बैंक भी है, ने केवाईसी के काम को पूरा करने के लिए 3250 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

PNB में 1300 करोड़ का एक और फ्रॉड उजागर

नई दिल्‍ली। पंजाब नेशनल बैंक ने 1322 करोड़ की एक और फ्रॉड ट्रांजेक्‍शन का पता लगाया है। यह भी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़ा है। इसका मतलब ये हुआ कि‍ पीएनबी फ्रॉड केस की कुल वैल्‍यू 12622 करोड़ रुपए हो गई है। इस बात का खुलासा बैंक ने सोमवार की शाम को कि‍या।

गौरतलब ये है कि‍ यह नई ट्रांजेक्‍शन जो सामने आई है वह पीएनबी की 2017 के फाइनेंशि‍यल ईयर की नेट इंनकम के बराबर है। बैंक ने बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) को इसकी जानकारी दी है।

वि‍देशों में भी सीज होगी नीरव की प्रॉपर्टी
PNB फ्रॉड मामले में अब एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) 6 देशों में स्थित नीरव मोदी के संपत्तियों की पहचान कर उन्हें सीज करने का काम शुरू करेगी। इस बारे में मुंबई की स्पेशन कोर्ट ने ईडी को लेटर रोगेटरी जारी कर दिया है।

यह लेटर स्पेशल जज एमएस अजमी द्वारा जारी किया गया है। लेटर जारी होने के बाद पीएमबी फ्रॉड कर विदेश भाग चुके नीरव मोदी के विदेशी संपत्तियों पर शिकंजा कसने का रास्ता साफ हो गया है।

पड़ताल करेंगे मालेगम
आरबीआई ने इस घोटाले की पोल खोलने का जिम्‍मा एक 84 साल के शख्‍स को सौंपा है। आरबीआई ने सीए येज्‍दी हिजरी मालेगम की अध्‍यक्षता में एक कमिटी बनाई है।

यह कमिटी पीएनबी में संभावित फ्रॉड के खतरों को पहचानने के अलावा बैंकों के एनपीए की पड़ताल करेगी। मालेगम आरबीआई बोर्ड में 2016 तक मेम्‍बर रहे हैं। उन्‍होंने सबसे लंबे समय तक रिजर्व बैंक को अपनी सेवाएं दी हैं।

लॉ फर्म पर छापेमारी
PNB फ्रॉड मामले में जांच एजेंसी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेसिटगेशंस (सीबीआई) ने मुंबई की जानी-मानी लॉ फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास पर रेड की । यह रेड पिछले हफ्ते की गई थी, जिसकी जानकारी काफी बाद में दी गई। ऐसी खबर है कि स्कैम का मामला सामने आने के एक माह पहले नीरव मोदी ने इस लॉ फर्म को हायर किया था।

बैंकों के शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 90 अंक गिरा, निफ्टी 10550 के नीचे

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 282 अंक टूट गया है। वहीं निफ्टी ऊपर से 90 अंक फिसल गया है।

सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, ओएनजीसी, एचयूएल, मारुति में खरीददारी दिख रही है।

इससे पहले, सेंसेक्स 113 अंक बढ़कर 34,559 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 33 अंक की उछाल के साथ 10,615 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
– लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी बढ़ा है। मिडकैप शेयरों में आईजीएल, एमफैसिस, टोरेंट फार्मा, मुथुट फाइनेंस, एबीएफआरएल, एंडुरेंस, अल्केम, क्रिसिल, नेशनल एल्युमीनिमय में 1.03-1.80 फीसदी की तेजी दिख रही है।
-वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी मजबूत हुआ है।

पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा टूटा, मेटल-रियल्टी इंडेक्स भी लुढ़के
– सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.37 फीसदी टूटा है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.60 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.17 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.69 फीसदी और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 0.91 फीसदी की कमजोरी रही।

अपडेट
10:31 AM
बाजार ने गंवाई पूरी बढ़त
– सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 282 अंक टूट गया है। वहीं निफ्टी ऊपर से 90 अंक फिसल गया है। सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ एफएमसीजी इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सबसे ज्यादा निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, ओएनजीसी, एचयूएल, मारुति में खरीददारी दिख रही है।

09:50 AM
पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा टूटा, मेटल-रियल्टी इंडेक्स भी लुढ़के
– सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.37 फीसदी टूटा है। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.60 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.17 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.69 फीसदी और निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 0.91 फीसदी की कमजोरी रही।

09:33 AM
PNB के साथ 1300 करोड़ का एक और फ्रॉड, स्टॉक 9% तक टूटा
– पंजाब नेशनल बैंक ने 1322 करोड़ की एक और फ्रॉड ट्रांजेक्‍शन का पता लगाया है। यह भी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़ा है। इसका मतलब ये हुआ कि‍ पीएनबी फ्रॉड केस की कुल वैल्‍यू 12622 करोड़ रुपए हो गई है।

इस बात का खुलासा बैंक ने सोमवार की शाम को कि‍या। इस खबर से मंगलवार के कारोबार में पीएनबी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और शुरुआत कारोबार में शेयर 9 फीसदी तक टूटकर 102.10 रुपए के भाव पर पहुंच गया, जो 52 हफ्ते का लो लेवल है।

09:16 AM
रुपए की कमजोर शुरुआत
– सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 64.81 के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और कारोबार के अंत में 6 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ।

09:16 AM
एशियाई बाजारों में तेजी
– एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 307 अंक की उछाल के साथ 22,460 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग सपाट 31,499 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एसजीएक्स निफ्टी 29 अंक तेजी के साथ 10,627 अंक पर कारोबार कर रहा है।
– कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.39 फीसदी तक उछला है, जबकि ताइवान इंडेक्स 51 अंक की मजबूती के साथ 10,889 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में 38 अंक की गिरावट है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.15 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

09:15 AM
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
– सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को डाओ जोंस 399 अंक की उछाल के साथ 25,709 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 84 अंक की मजबूती के साथ 7,421 अंक पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 32 चढ़कर 2,780 अंक पर बंद हुआ।

बैंकों में 15 मार्च की देशव्‍यापी हड़ताल स्थगित

वडोदरा। बैंक कर्मचारियों के संगठनों के शीर्ष मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एंप्‍लॉइज यूनियन (यूएफबीयू) ने 15 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया है।

संगठन ने पंजाब नैशनल बैंक में धोखाधड़ी की बात सामने आने के बाद बैंकिंग प्रणाली में मौजूदा स्थिति तथा क्षेत्र में माहौल का हवाला देते हुए यह फैसला किया है।

ऑल इंडिया बैंक एंप्‍लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने आज बयान में कहा, मंच की सप्ताहांत बैठक हुई और 15 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया गया।

बयान में कहा गया है कि जिस तरीके से पीएनबी में धोखाधड़ी हुई और जिस तरीके से गड़बड़ी सामने आई, उसको लेकर मंच काफी चिंतित है।

हालांकि बैठक में यह भी कहा गया कि पूर्ण रूप से जांच के बजाय निचले स्तर के कुछ कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है और ऐसा लग रहा है मानों इस धोखाधड़ी के लिए वे अकेले जिम्मेदार हैं।

मंच ने बैंक में निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल उठाया और कहा, कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता कि नियंत्रण और निगरानी के मोर्चे पर बड़ी लापरवाही हुई।

साथ ही इसकी भी आशंका है कि मामले में पीएनबी में विभिन्न शीर्ष अधिकारियों समेत प्रबंधन के स्तर पर मिलीभगत हो। संगठन ने रिजर्व बैंक की निगरानी प्रणाली की भूमिका भी निर्धारित करने की मांग की।

ई-स्पाईस बाजार के माध्यम से किसान अपने मसालों की खुद करेंगे बिक्री

नई दिल्ली। मसाला किसान अपने उत्पादों की बिक्री के लिए खुद ही भाव तय कर सकेंगे, साथ ही ई-स्पाइस बाजार पर पंजीकृत खरीददार भी खरीद करने के लिए अपनी बोली लगा सकेंगे।

मसाला बोर्ड द्वारा शुरू की गई ई-स्पाइस बाजार को आधिकारिक तौर पर आरंभ करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इसके तहत देशभर में उगाये जाने वाले सभी वाणिज्यिक मसालों को शामिल करके, मसालों के किसानों को विश्व बाजार में पहचान दिलाई जायेगी। इस अवसर पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित थे।

मसाला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ए जयतिलक ने कहा कि आंध्रप्रदेश के प्रकाशम और गुंटूर जिले और तेलंगाना के वारंगल और खम्मम में दो साल पहले शुरू की गई इस परियोजना में अब तक 53,000 मिर्च और हल्दी किसान शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को अब डिजिटल स्वरुप प्रदान किया गया है और इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है। यह परियोजना इन दो राज्यों के 517 गांव के 47 मंडलों में किसानों तक पहुंची है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत सभी मसालों के किसानों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अलग-अलग ग्लोबल लोकेशन नंबर (जीएलएन) आवंटित किया गया है। इस पोर्टल में किसान और उनके खेत, फसल तथा कीटनाशकों और रसायनों के उपयोग के साथ-साथ फसल की कटाई के बाद उत्पादन की भी जानकारी है। किसान और किसानों के खेतों का सर्वेक्षण फील्ड को-आर्डिनेटर के द्वारा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि निर्यातकों को खरीद के लिए आवश्यक गुणवत्ता और विविधता के आधार पर खरीदारों को भी इस पोर्टल पर सूचीबद्व किया गया है। ई-स्पाइस बाजार मसालों के उत्पादन और निर्यात में शामिल सभी एजेंसियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाता है। इसके साथ ही किसानों को मसाला शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों की सलाह से भी अवगत कराता है।

इस परियोजना में किसान समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन पर जोर दिया गया है। एफपीओ का गठन नाबार्ड और राज्यों के बागवानी विभागों द्वारा किया जा रहा है।

झालावाड़ में कहार समाज का महापड़ाव स्थगित

कोटा । कहार, कीर,केवट, भोई,कश्यप, मेहरा आरक्षण संघर्ष समिति ने सोमवार को झालावाड़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वार्ता के बाद 10 मार्च को जयुपर में मीटिंग कराने के आश्वासन के बाद महापड़ाव स्थगित कर दिया।

समिति के प्रदेश संयोजक उमा शंकर कहार ने बताया कि 26 फरवरी को महापड़ाव डालने झालावाड़ पहुंचे समाज के हजारों लोगों के बीच आ कर भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात कर लिखित में आश्वासन दिया कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री समाज की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक वार्ता करेंगी।

उमाशंकर ने बताया कि यदि अब भी वादा खिलाफी की गई तो समाज का प्रतिनिधि मंडल जहां भी मुख्यमंत्री वसुंधरा जाएगी उनका घेराव करेगी। इस घोषणा के बाद महापड़ाव स्थगित किया गया कि जरूरत पड़ी तो दुबारा इसके लिए तैयार है। 

संभागीय अध्यक्ष बाबू लाल कहार ,समाज की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरिता केवट, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कहार,प्रदेश मंत्री महेश कश्यप, गोदावरी कश्यप आदि की टीमें क्षैत्र में महापड़ाव के लिए सक्रिय रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न भागों से समाज के प्रतिनिधि झालावाड़ पहुंचे थे।

देश की प्रथम पीठ मथुराधीश मंदिर में भक्ति भाव से मनाया प्राकट्य महोत्सव

कोटा। पुष्टिमार्ग की देश की प्रथम पीठ पाटनपोल नंदग्राम स्थित मथुराधीशजी मंदिर में सोमवार को प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुरजी के जयकारों के बीच होली के गीतों की बही रसधार में भक्ति के रंगों की बोछार ने माहौल मस्तीभरा कर दिया। दक्षिण भारत, गुजरात, उत्तर प्रदेश व राजस्थान की संस्कृति का समागम भी देखने को मिला।

बड़े मथुरेश जी टेंपल बोर्ड कोटा की ओर से आयोजित इस उत्सव में प्रभु संग श्रद्धालु भक्ति में रंगों में डूबे नजर आए। नंदग्राम मथुराधीषजी के जयकारों के गूंजायमान हो उठा। प्रथम पीठाधीश्वर गोस्वामी मिलन कुमार बाबा ने बताया के सुबह 11.30 बजे राजभोग दर्शन के बाद श्रदालु अबीर गुलाल व पानी की होली खेली गई।

दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में भक्तिभाव से भाग लिया। शाम को ठाकुर जी के दरबार में दर्शन कराए गए। इस लीला में ठाकुरजी को नजर से बचाने का जतन किया जाता है। ठाकुरजी के नजर ना लगे इसके लिए रार से नजर उतारी जाती हैं।

उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास की बसंत पंचमी ऋतु  मथुराधीश के भक्तों के लिए अति आनंददायी होती हैं। बसंत पंचमी से दौलोत्सव तक अत्यंत आनंद भाव के साथ वज्र भक्त प्रभु के साथ स्वामी भाव को गौण करके सखा भाव से भक्ति में रंगों में खेलते हैं। इस आध्यात्मिक क्रीड़ा में ब्रह्म जीव एक नजर आते हैं।

प्रभु भी अपने भक्तों के साथ वसंत, धमाल, फाग और होली के खेल खेलते हैं। यह चारों लीलाएं दस-दस दिवस के क्रम में 40 दिन तक चलती हैं। होली खेल का यह उत्सव पुष्टि संप्रदाय में विशेष रूप से मनाया जाता है। पुष्टि संप्रदाय में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं भारतीय दक्षिण प्रदेश की संस्कृति का मिश्रण दिखता है।

पहले बूंदी ठहरे और फिर कोटा पधारे ठाकुरजी
मिलन बाबा के अनुसार, पुष्टि संप्रदाय के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य थे तो दक्षिण संस्कृति का होना स्वाभाविक है। पुष्टि संप्रदाय की सेवा साधना व्रज प्रणाली के अनुसार होने से उत्तर प्रदेश की संस्कृति समाहित हुई। कालांतर में व्रज से प्रभु जी राजस्थान पधारें। पहले बूंदी में ठहरे ओर फिर कोटा पधारे ओर तब से कोटा में ही विराजमान है।

इस तरह राजस्थान की संस्कृति का भी समाधान हो गया। गुर्जर संस्कृति भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। क्योंकि गुजरात प्रदेश में इस संप्रदाय का अत्यधिक प्रभाव है। इस तरह अलग-अलग प्रदेशों की संस्कृति का समागम प्रभु की भक्ति भाव में नजर आता है।

सात ताड के पेड के बराबर अवतरित हुए थे मथुराधीश
मिलन बाबा के अनुसार, भगवान मथुराधीश जी का प्राकट्य कुंज एकादशी को करणावल ग्राम मथुरा में हुआ। तब मथुराधीश जी का स्वरूप सात ताड़ के पेड़ के बराबर लंबा था। और महाप्रभु जी को सेवा करने की आज्ञा दी।

तब महाप्रभु जी ने कहा इतने लंबे स्वरूप की सेवा करना साधारण मनुष्य के सामर्थ्य में नहीं है। ऐसे में महाप्रभुजी के आग्रह पर 28 अंगुल का स्वरूप धारण किया। ओर मथुराधीशजी का यही स्वरूप कोटा में विराजमान है जो देश दुनिया में पुष्टिमार्ग की प्रथम पीठ है।

जीसीआई मण्डल अनूठे अन्दाज में मनाएगा विश्व महिला दिवस

कोटा। जेसीआई मण्डल 5 राजस्थान स्तर पर महिलाओं के समानता एवं स्वच्छता के अधिकार को ध्यान में रखते हुए एक अनूठे अन्दाज में विश्व महिला दिवस मनाएगा । प्रयास (सेनिटशन ड्राइव) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को 1 लाख से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को सैनिटेरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे एवं मासिक धर्म से सम्बन्धित भ्रांतियाँ को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा जेसीआई राजस्थान मण्डल 5 की अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर मेघना शेखावत एवं कार्यक्रम निर्देशक मण्डल निर्देशक आशीष जैन एवं ईशांत अरोरा द्वारा की जा रही है। इस अनूठे एवं सामाजिक उधान के कार्यक्रम की जगरूकता एवं प्रचार प्रसार के अंतर्गत आज कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला द्वारा पोस्टर का विमोचन कराया गया एवं इस सामाजिक उत्थान कार्यक्रम लिए सांसद ने सम्पूर्ण सहयोग के आश्वासन दिया।

विमोचन कार्यक्रम में जेसीआई राजस्थान की अध्यक्ष मेघना शेखावत, जेसीआई कोटा सुरभि की सचिव सोनिया सेठी, जेसीआई कोटा एलेगन्स की अध्यक्ष तृप्ति नागर, जेसीआई कोटा फ्रेंड्स की चेयरपर्सन मनप्रीत माहेश्वरी एवं जेसीआई कोटा चम्बल की सचिव निकिता न्याती मौजूद थे।

रोप वे से किशोरसागर तालाब व जग मंदिर का सौंदर्यीकरण खतरे में

कोटा। यूआईटी की ओर से लक्खी बुर्ज से सेवन वंडर्स तक बनाए जाने वाले रोप-वे का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व सांसद इज्यराजसिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे किशोरसागर तालाब व जग मंदिर के सौंदर्यीकरण पर इसका असर पड़ेगा। देश में कहीं भी तालाब के ऊपर इस प्रकार से रोप-वे नहीं बना हुआ है।

उदयपुर में पिछौला झील व फतेहसागर में कोई रोप-वे नहीं है। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूआईटी काफी समय से रोप-वे स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है।  पहले नदी पार कुन्हाड़ी से छोटी-बड़ी समाध तक रोप-वे स्थापित करने की योजना पर काम किया गया। इसके लिए आवेदन भी मांगे, लेकिन कोई नहीं आया।

अब यूआईटी ने लक्खी बुर्ज से सेवन वंडर्स तक रोप-वे स्थापित करने की योजना पर काम शुरू किया है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों से आवेदन भी मांग लिए गए हैं, जो छह मार्च को खोले जाएंगे। यह पीपीपी मोड पर स्थापित किया जा रहा है। यूआईटी का मत है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने कहा कि किशोरसागर तालाब में जग मंदिर स्थापित है, जो कि पर्यटन की किताब के कवर पेज पर भी आ चुका है। यदि रोप-वे का निर्माण होता है तो ऐसे में जग मंदिर एवं किशोरसागर तालाब की मूल ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सुंदरता स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में खूबसूरत झीलों में आर-पार रोप-वे नहीं होता है, क्योंकि झील का खुलापन ही उसकी खूबसूरती को बयां करता है। 

बैंकों के 70 हजार केसों में 4 लाख करोड़ फंसे

नई दिल्ली। विजय माल्या, जतिन मेहता, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे नामों से तो लोग अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं, लेकिन देश में ऐसे हजारों जूनियर माल्या और नीरव खुलेआम घूम रहे हैं। दिल्ली स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में लोन डिफॉल्ट के लगभग 2,400 मामले चल रहे हैं। इनमें विभिन्न बैंकों के 65,000 करोड़ रुपए फंसे हैं।

103 मामले 100 करोड़ रुपए से ज्यादा डिफॉल्ट के हैं। औसतन एक डिफॉल्टर पर 27 करोड़ की देनदारी है। इनके वकील डीआरटी में पेश होते हैं। अधिकतर मामलों में तारीख लग जाती है। देश में ऐसे 38 डीआरटी और इनके ऊपर 5 अपीलेट ट्रिब्यूनल हैं। इनमें 70,000 से ज्यादा केसों पर सुनवाई चल रही है।  इनमें बैंकों के 3.5 से 4 लाख करोड़ रुपए फंसे हैं। डीआरटी में 10 लाख रु. से ज्यादा के मामले आते हैं।

डिफॉल्टर को नोटिस सर्व कर रिपोर्ट तैयार करने में ही 6 माह लग जाते हैं। इसके बाद सुनवाई शुरू होती है। हर रिकवरी अफसर को एक दिन में 50 से अधिक मामले निपटाने होते हैं। किसी मामले की अगली तारीख आने में कम से कम दो माह लगते हैं। यानी एक मामले की सुनवाई साल में अधिकतम 6 बार हो सकती है।

डिफॉल्टर के वकील हमेशा तारीख आगे ले जाने की कोशिश में रहते हैं। वकील सुबोध पाठक ने बताया कि डीआरटी में डिफॉल्टर के खिलाफ फैसला होने पर वह अपीलेट ट्रिब्यूनल में जाता है। वहां हारने पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। इस तरह केस 5-7 साल में सेटल होता है।

तारीख बढ़ने से डिफॉल्टर को होता है लाखों रुपए का फायदा
मान लीजिए बैंक को आपसे 10 करोड़ रुपए लेने हैं। आपका वकील सुनवाई 3 माह के लिए टलवाने में सफल हो जाता है। अगर 8% ब्याज भी जोड़ें तो 3 माह की मोहलत मिलने से डिफॉल्टर को 20 लाख का फायदा होता है।

द्वारका दास ज्वैलर्स के डायरेक्टरों के नाम लुकआउट नोटिस जारी
ओरिएंटल बैंक के साथ 390 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने द्वारका दास इंटरनेशनल ज्वैलरी कंपनी के सभी आरोपियों के नाम लुकआउट नोटिस जारी किया है। डायरेक्टर सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह और रवि सिंह के नाम केस दर्ज है।

डीआरटी में फैसले में लगते हैं 2 साल, नियम 188 दिनों का
नियम के मुताबिक डिफॉल्ट केस पर फैसला 188 दिनों में होना चाहिए। लेकिन डीआरटी में कम से कम दो साल लगते हैं। एक मामला तो 19 साल से चल रहा है और उस डिफॉल्टर पर देनदारी 1,100 करोड़ की हो गई है।

ईडी ने पूछताछ के लिए पीएनबी के एमडी सुनील मेहता को बुलाया
ईडी ने 11,394 करोड़ रु. के घोटाले में पूछताछ को पीएनबी के एमडी सुनील मेहता को बुलाया है। बैंक के ईडी के.वी. ब्रह्माजी से सोमवार को भी पूछताछ हुई। सीबीआई ने 5 बैंकों से पीएनबी के नॉस्ट्रो अकाउंट में हुए लेनदेन की जानकारी मांगी है।