Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4955

शार्ट कवरिंग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कीमतों में तेजी के कारण मौजूदा स्तर पर व्यापारियों ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत एक रुपये की तेजी के साथ 4,320 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा सौदों की कमी को पूरा करने के लिए की गई लिवाली तथा ग्वारगम निर्माताओं की मांग बढ़ने के बाद हाजिर बाजार में मजबूती के रुख से यहां वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अप्रैल में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये अथवा दो प्रतिशत की तेजी के साथ 4,320 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 99,270 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

हालांकि ग्वारसीड के मई में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत सात रुपये अथवा 0.16 प्रतिशत की हानि के साथ 4,362.5 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 18,500 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मुनाफावसूली से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। मौजूदा स्तर पर व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 39 रुपये की गिरावट के साथ 8,750 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि हालिया तेजी के दौर के बाद कारोबारियों की मुनाफावसूली उभरने के बीच निर्यात मांग कमजोर होने से मुख्यत: ग्वारगम कीमतों में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उत्पादक क्षेत्रों से निरंतर आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में ग्वारसीड का स्टॉक बढ़ने से यहां वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों पर दबाव रहा।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सर्वाधिक कारोबार वाले अप्रैल में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 39 रुपये अथवा 0.44 प्रतिशत की हानि के साथ 8,750 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 62,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41 रुपये अथवा 0.46 प्रतिशत की हानि के साथ 8,855 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 7,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ज्वैलर्स की सुस्त मांग से सोना सस्ता, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा स्थानीय ज्वैलर्स की सुस्त मांग से सोने की कीमतों में 260 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबकि इस गिरावट के साथ सोना 33,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।

सोने की ही तरह आज के कारोबार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। दिन का कारोबार खत्म होने पर चांदी 130 रुपये की गिरावट के साथ 39,170 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है।

ट्रेडर्स का कहना है कि स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कम खरीदारी के चलते सोना सस्ता हुआ है।
हालांकि इस गिरावट को मजबूत वैश्विक संकेतों ने थामने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना उछाल के साथ 1,303.18 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.35 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 260 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 33,110 रुपये और 32,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है।गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।

आज के कारोबार में तैयार चांदी 130 रुपये की गिरावट के साथ 39,170 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 319 रुपये की गिरावट के साथ 38,342 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही है।

कोटा सर्राफा
चांदी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38700 रुपये प्रति तोला।

अब बिना कार्ड ATM से निकाल सकेंगे कैश, SBI ने शुरू की सेवा

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत SBI के ग्राहक अब कार्ड का इस्तेमाल किए बिना एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। SBI ने इस सुविधा को YONO Cash कैश नाम दिया है। SBI के ग्राहक देशभर में 16,500 एटीएम पर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे निकाल सकेंगे पैसे
SBI की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन में YONO एप डाउनलोड करना होगा। इस एप पर ग्राहकों को एक 6 डिजिट का YONO पिन सेट करना होगा। जब कोई ग्राहक इस एप की सहायता से कैश निकालने के लिए अनुरोध करेगा तो उसके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए 6 डिजिट का एक रेफरेंस नंबर आएगा।

इस रेफरेंस नंबर और YONO पिन की मदद से ग्राहक अपने नजदीकी एटीएम से 30 मिनट के अंदर YONO Cash Point से कैश निकाल सकेंगे। भारतीय स्टेट बैंक कार्डलैस कैश की सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।

2017 में लॉन्च हुआ था YONO App
भारतीय स्टेट बैंक ने नवंबर 2017 में YONO App लॉन्च किया था। आज देश में YONO App फाइनेंशियल और लाइफस्टाइल सेवाएं देने वाला सर्वश्रेष्ठ एप बन गया है। इस एप पर करीब 85 ई-कॉमर्स कंपनियां लिस्टेड हैं, जहां से एसबीआई ग्राहक अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं।

स्टेट बैंक के अनुसार, फरवरी 2019 तक करीब 1.8 करोड़ लोगों ने YONO App डाउनलोड किया है और इसके 70 लाख से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। YONO App एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Jio सेलिब्रेशन पैक: रोजाना 2GB फ्री डेटा, ऑफर 17 मार्च तक

नई दिल्ली। Reliane Jio अपने यूजर्स के लिए फिर से Jio सेलिब्रेशन पैक लेकर आया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को चार दिन तक हर रोज 2जीबी 4G डेटा फ्री दिया जा रहा है। 14 मार्च को शुरू हुए इस ऑफर का लाभ यूजर्स 17 मार्च तक उठा सकेंगे। चार दिन के इस ऑफर में यूजर्स को कुल 8जीबी 4G इंटरनेट डेटा फ्री मिल रहा है।

यह ऑफर जियो प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत जियो प्राइम मेंबर्स के अकाउंट में 2जीबी डेटा ऑटोमैटिकली क्रेडिट हो रहा है। यूजर्स अपने फोन में मौजूद जियो ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में फ्री डेटा क्रेडिट हुआ है या नहीं। इसके लिए यूजर्स को अपने फोन में जियो ऐप को ओपन करना है।

ऐप के ओपन होने पर ऊपर बाई तरफ दिए गए हैमबर्गर मेन्यु पर टैप करना है। ऐसा करते ही माय प्लान्स का सेक्शन खुल जाएगा। अगर आपके अकाउंट पर कॉम्प्लिमेंट्री डेटा प्लान ऐक्टिवेट हुआ है तो आपको वहां जियो सेलिब्रेशन पैक दिखेगा जिसमें प्लान के एक्सपायरी डेट के साथ 2जीबी डेटा उपलब्ध होगा।

जियो सेलिब्रेशन पैक अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग टाइम पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि जियो सेलिब्रेशन पैक में यूजर्स को केवल फ्री डेटा दिया जा रहा है और इसमें किसी प्रकार की फ्री कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं दी जा रही है।

रिलायंस जियो अपनी एंट्री के साथ ही यूजर्स को सस्ते डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट दे रहा है। ऐसे में जियो की यह भी कोशिश है कि समय-समय पर वह अपने यूजर्स को ऐसे प्लान्स ऑफर करता रहे जिससे कि यूजर्स को जियो की सेवाएं लेना फायदेमंद लगे।

दूसरी तरफ कंपनी अपने Jio GigaFiber प्रॉजेक्ट पर भी तेजी से काम कर रही है। जियो गीगाफाइबर के जरिए अपने यूजर्स को 1Gbps की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध कराने वाला है। जियो की यह सेवा शुरुआत में भारत के 1100 शहरों में शुरू की जाएगी।

7 माह बाद फिर 38 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 11,400 के पार

नई दिल्ली। बैंकिंग, आईटी और पीएसयू सेक्टर में छाई लिवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार कारोबार सप्ताह के अंतिम दिन लंबी छलांग लगाकर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 269 अंकों की तेजी के साथ 38 हजार के मनौवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 38,024 अंकों पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 84 अंकों की तेजी के साथ नए स्तर 11,426 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने करीब 7 माह बाद 38 हजार का स्तर छुआ है। इससे पहले 9 अगस्त 2018 को सेंसेक्स 38 हजार के स्तर के पार गया था।

बैंकिंग सेक्टर में जमकर लिवाली
सेंसेक्स में बैंकिंग सेक्टर में जमकर लिवाली हुई। इस कारण पीएसयू बैंक सेक्टर 513 अंकों की तेजी के साथ 32915 अंकों पर बंद हुआ। वहीं प्राइवेट बैंक सेक्टर 177 अंकों की तेजी के साथ 11891 अंकों पर बंद हुआ।

इसके अलावा आईटी सेक्टर में 261 अंक, ऑयल एंड गैस सेक्टर में 169 अंक, टेक 104 अंक, फाइनेंस 80 अंक, कैपिटल गुड्स सेक्टर में 155 अंकों की तेजी दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में भी तेजी का माहौल रहा और यह 83 अंकों की बढ़त के साथ 15,171 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि, इसके उलट स्मॉलकैप शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

निफ्टी का हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में सेंसेक्स की तरह मिडकैप बढ़त के साथ हरे निशान में जबकि स्मॉलकैप शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी में एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक आईटी, पीएसयू बैंक में 1.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 11.98 फीसदी, ZENSAR टेक्नोलॉजी लिमिटेड में 9.41 फीसदी, एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 9.13 फीसदी, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड में 8.99 फीसदी और ट्यूब इन्वेस्टमेंट ऑफ इंडिया लिमिटेड में 7.39 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में एनटीपीसी में 3.58 फीसदी, इंड्सइंड बैंक में 2.78 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.43 फीसदी, यस बैंक में 2.39 फीसदी और सन फार्मा में 2.17 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में स्टरलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड में 10.87 फीसदी, आईनॉक्स विंड लिमिटेड में 7.19 फीसदी, शारदा क्रोपकैम लिमिटेड में 6.73 फीसदी, केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 5.69 फीसदी और प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड में 5.78 फीसदी की गिरावट रही।

निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी में 2.17 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.81 फीसदी, अल्ट्रा सीमेंट में 1.61 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.27 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को घाटा, गैस पाइपलाइन बिकेगी

नई दिल्ली। दुनिया के 13 वें नंबर के रईस मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की 1400 किमी लंबी गैस पाइपलाइन बिकने जा रही है। कनाडियन कंपनी ब्रुकफिल्ड ने इसे खरीदने की तैयारी भी शुरू कर दी है। कंपनी के इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट ने रिलायंस गैस ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से पहचाने जाने वाली ईस्ट वेस्ट पाइपलाइन ने गुरुवार को preliminary placement memorandum दायर कर अधिग्रहण की इच्छा जताई है। वह इसके लिए मुकेश अंबानी को 13 हजार करोड़ रुपए चुकाएगी।

मुकेश अंबानी की यह पाइपलाइन आंध्र के तटीय क्षेत्र काकिनाडा से गुजरात के भरूच तक बिछाई गई है। कृष्णा गोदावरी बेसिन के Reliance Industries (RIL) blocks में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में गिरावट होने से घाटा हो रहा था। इसकी क्षमता के सिर्फ पांच प्रतिशत ही इस्तेमाल हो रहा था।

कनाडा की फर्म की तरफ से अधिग्रहण ब्रुकफील्ड के इनविट फंड के जरिए होगा, जो भारत में अहम बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट फंडों में निवेश करता है। ब्रुकफील्ड के पास भारत में 2.10 करोड़ वर्गफुट ऑफिस स्पेस है और इसने गैमन और केएमसी कंस्ट्रक्शन से 700 किलोमीटर टोल रोड भी खरीदा है।

इसकी संभावित बिक्री के लिए ईडब्ल्यूपीएल ने अपने पाइपलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर को पाइपलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (पीआईपीएल) के तौर पर अलग करने का फैसला लिया, जिसकी बिक्री ब्रुकफील्ड को की जाएगी। कनाडा की कंपनी इसका कैसे कायापलट करेगी, यह बड़ा सवाल है।

यह है संकट
विश्लेषकों ने कहा कि परिवहन के लिए उपलब्ध गैस के लिहाज से पाइपलाइन का नकदी प्रवाह संवेदनशील है। कम गैस ने इसके क्षमता इस्तेमाल और राजस्व में कमी ला दी, लिहाजा नकदी पर असर पड़ा। इसकी मुख्य वजह पिछले कुछ सालों में केजी डी-6 ब्लॉक से आरआईएल के गैस उत्पादन में आई भारी गिरावट रही, जिसने इसके नकदी प्रवाह को अवरोधित किया।

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में इसका औसत उत्पादन करीब 4.1 एमएमएससीएमडी था, जो वित्त वर्ष 2017 के मुकाबले करीब 8 एमएमएससीएमडी कम है और वित्त वर्ष 2014 से 2016 के मुकाबले करीब 12 एमएमएससीएमडी कम था। लेकिन जानकारों का कहना है कि आरआईएल व बीपी की संयुक्त उद्यम वाली परियोजना से उत्पादन शुरू होने के बाद गैस की मात्रा में बढ़ोतरी की संभावना है।

महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम घटे, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने शुक्रवार 15 मार्च 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे तक की बढ़ोतरी की। हालांकि, इसके उलट डीजल की कीमतों में 10 से 11 पैसे की कटौती की गई।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 74.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 78.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 10 पैसे की कमी दर्ज की गई है और यह घटकर 67.22 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह 10 पैसे की कटौती के बाद 69.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 10 पैसे की कटौती के बाद 70.42 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में यह 11 पैसे की कटौती के बाद 71.04 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें नए स्तर पर
शुक्रवार को सुबह के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.01 फीसदी के उछाल के साथ 67.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं WTI क्रूड 0.02 फीसते के गिरावट के साथ 58.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

जॉब के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा अब रोबोट, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। जिन लोगों ने जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है वे यह बात जानते हैं कि कई बार इंटरव्यू में ऐसे सवाल भी पूछ लिए जाते हैं, जिनकी जॉब में कोई जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इंसानों के मन में सही और गलत को लेकर एक तय पैमाना होता है।

वे लोगों को उनकी शिक्षा, काबिलियत और अनुभव के अलावा उनकी पसंद-नापसंद, जेंडर, पहनावा, पर्सनैलिटी जैसे पैमानों पर भी जज करते हैं। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। इन पैमानों के चलते कई बार सही कैंडीडेट नौकरी पाने से रह जाता है।

Tengai Robot दूर करेगा समस्या
इस समस्या को दूर करने के लिए स्वीडन की सबसे बड़ी रिक्रूटमेंट कंपनी TNG ने Tengai नाम के रोबोट को रिक्रूट किया है। यह रोबोट लोगों का इंटरव्यू करता है और नौकरी के लिए जरूरी पैमानों पर उनका आकलन करता है। इस रोबोट को स्वीडन की ही रोबोटिक्स कंपनी Furhat ने डिजायन किया है। फुरहात ने यह रोबोट स्टॉकहोम के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तैयार किया है।

AI आधारित इंटरव्यू लेने वाला पहला रोबोट
यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित दुनिया का पहला इंटरव्यू लेने वाला रोबोट है और इसे महिला की पहचान दी गई है। इस रोबोट की लंबाई 16 इंच और वजन 3.5 किलो है। यह उम्मीदवारों से सिर्फ वही सवाल पूछती है जिनका उस खास जॉब से सीधा ताल्लुक होता है। उम्मीदवारों के जवाब लिखित फॉर्मेट में मैनेजमेंट के पास पहुंचते हैं। इस आधार पर फैसला लिया जाता है कि उसे चयन प्रक्रिया के अगले राउंड में बुलाना है या नहीं।

जल्द ही कई भाषाओं में लेगा इंटरव्यू
फिलहाल यह रोबोट सिर्फ स्वीडिश भाषा में ही इंटरव्यू ले सकता है। जल्द ही इसे अन्य भाषाओं के साथ कस्टमाइज किया जाएगा। इसी साल मई में अन्य कंपनियों के लिए इसकी लॉन्चिंग कर दी जाएगी। अगल साल यह अंग्रेजी भाषा में भी पेश होगा। इसके बाद अलग-अलग देशों से डिमांड आने की स्थिति में अन्य भाषाओं पर भी काम किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन खुद करेगा रोबोट
यह सवाल भी उठे कि यह एक एआई आधारित रोबोट है और मानव व्यवहारों से सीखकर खुद को अपग्रेड करती है। तो क्या भविष्य में यह भी इंसानों की तरह भेदभाव करना नहीं सीख लेगी। इसके जवाब में डेवलपर्स का कहना है कि इसे बनाने में सैकड़ों इंसानों का योगदान है।

आगे भी यह कई लोगों से संवाद करेगी। इसलिए यह किसी एक इंसान का व्यक्तित्व नहीं अपनाएगी। डेवलपर्स का लक्ष्य है कि इस रोबोट को इतना उन्नत बनाया जाए कि यह खुद ही फैसला ले सके कि किसी उम्मीदवार को अगले राउंड के लिए चुनना है या नहीं।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 193 अंक उछला, निफ्टी 11,400 के पार

नई दिल्ली। ऑटो, आईटी, एनर्जी सेक्टर में बिकवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ खुले हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165 अंकों की तेजी के साथ 37920 अंकों पर खुला।

वहीं 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 11,394 अंकों पर खुला। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 193 अंकों की तेजी के साथ 37948 अंकों पर और निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 11405 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में आईआईएफएल, टाटा स्टील, नवकार कॉरपोरेशन, जय कॉरपोरेशन लिमिटेड, Syngene इंटरनेशनल लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में एनटीपीसी, इंड्सइंड बैंक, भारती एयरटेल, यस बैंक और सनफार्मा में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में SREI इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, डिश टीवी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, जस्ट डायल लिमिटेड और सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्रा सीमेंट, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक में मंदी का माहौल है।