Monday, July 27, 2026
Home Blog Page 4956

जॉब के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगा अब रोबोट, देखिए वीडियो

नई दिल्ली। जिन लोगों ने जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है वे यह बात जानते हैं कि कई बार इंटरव्यू में ऐसे सवाल भी पूछ लिए जाते हैं, जिनकी जॉब में कोई जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इंसानों के मन में सही और गलत को लेकर एक तय पैमाना होता है।

वे लोगों को उनकी शिक्षा, काबिलियत और अनुभव के अलावा उनकी पसंद-नापसंद, जेंडर, पहनावा, पर्सनैलिटी जैसे पैमानों पर भी जज करते हैं। जबकि यह पूरी तरह से गलत है। इन पैमानों के चलते कई बार सही कैंडीडेट नौकरी पाने से रह जाता है।

Tengai Robot दूर करेगा समस्या
इस समस्या को दूर करने के लिए स्वीडन की सबसे बड़ी रिक्रूटमेंट कंपनी TNG ने Tengai नाम के रोबोट को रिक्रूट किया है। यह रोबोट लोगों का इंटरव्यू करता है और नौकरी के लिए जरूरी पैमानों पर उनका आकलन करता है। इस रोबोट को स्वीडन की ही रोबोटिक्स कंपनी Furhat ने डिजायन किया है। फुरहात ने यह रोबोट स्टॉकहोम के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर तैयार किया है।

AI आधारित इंटरव्यू लेने वाला पहला रोबोट
यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित दुनिया का पहला इंटरव्यू लेने वाला रोबोट है और इसे महिला की पहचान दी गई है। इस रोबोट की लंबाई 16 इंच और वजन 3.5 किलो है। यह उम्मीदवारों से सिर्फ वही सवाल पूछती है जिनका उस खास जॉब से सीधा ताल्लुक होता है। उम्मीदवारों के जवाब लिखित फॉर्मेट में मैनेजमेंट के पास पहुंचते हैं। इस आधार पर फैसला लिया जाता है कि उसे चयन प्रक्रिया के अगले राउंड में बुलाना है या नहीं।

जल्द ही कई भाषाओं में लेगा इंटरव्यू
फिलहाल यह रोबोट सिर्फ स्वीडिश भाषा में ही इंटरव्यू ले सकता है। जल्द ही इसे अन्य भाषाओं के साथ कस्टमाइज किया जाएगा। इसी साल मई में अन्य कंपनियों के लिए इसकी लॉन्चिंग कर दी जाएगी। अगल साल यह अंग्रेजी भाषा में भी पेश होगा। इसके बाद अलग-अलग देशों से डिमांड आने की स्थिति में अन्य भाषाओं पर भी काम किया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन खुद करेगा रोबोट
यह सवाल भी उठे कि यह एक एआई आधारित रोबोट है और मानव व्यवहारों से सीखकर खुद को अपग्रेड करती है। तो क्या भविष्य में यह भी इंसानों की तरह भेदभाव करना नहीं सीख लेगी। इसके जवाब में डेवलपर्स का कहना है कि इसे बनाने में सैकड़ों इंसानों का योगदान है।

आगे भी यह कई लोगों से संवाद करेगी। इसलिए यह किसी एक इंसान का व्यक्तित्व नहीं अपनाएगी। डेवलपर्स का लक्ष्य है कि इस रोबोट को इतना उन्नत बनाया जाए कि यह खुद ही फैसला ले सके कि किसी उम्मीदवार को अगले राउंड के लिए चुनना है या नहीं।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 193 अंक उछला, निफ्टी 11,400 के पार

नई दिल्ली। ऑटो, आईटी, एनर्जी सेक्टर में बिकवाली के दम पर भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ खुले हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165 अंकों की तेजी के साथ 37920 अंकों पर खुला।

वहीं 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 11,394 अंकों पर खुला। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 193 अंकों की तेजी के साथ 37948 अंकों पर और निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 11405 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में आईआईएफएल, टाटा स्टील, नवकार कॉरपोरेशन, जय कॉरपोरेशन लिमिटेड, Syngene इंटरनेशनल लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में एनटीपीसी, इंड्सइंड बैंक, भारती एयरटेल, यस बैंक और सनफार्मा में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में SREI इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, डिश टीवी, स्टरलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड, जस्ट डायल लिमिटेड और सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड में मंदी का माहौल है। निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्रा सीमेंट, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक में मंदी का माहौल है।

IDBI को सरकारी दर्जे से हटाकर अब प्राइवेट बैंक का दर्जा : RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने गुरुवार को आईडीबीआई बैंक को सरकारी दर्जे से हटाकर Private कर दिया है। यानी यदि आप सरकारी बैंक समझकर निवेश कर रहे हैं तो पहले इसके प्राइवेट होने के बारे में जरूर जान लीजिए। हालांकि प्राइवेट दर्जा मिलने के बाद आईडीबाई बोर्ड को ज्यादा अधिकार मिलेंगे और इससे कस्टमर को ज्यादा सुविधाएं मिलने की संभावना है।

आरबीआई भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 51 प्रतिशत इक्विटी हो गई है। इसलिए अब आरबीआई ने 21 जनवरी से बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक के रूप में वर्गीकृत किया है। RBI ने यह भी कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक और HDFC बैंक का भी दर्जा बदल दिया है।

अब इन्हें D-SIB कहा जाएगा। डी-एसआईबी का अर्थ है कि यह बैंक निवेश के लिहाज से सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। जिन बैंकों की संपत्ति जीडीपी के 2 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें इस समूह का हिस्सा माना जाता है।

मर्सिडीज-AMG C 43 कूप भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली । मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को भारत में Mercedes-AMG C43 Coupe लॉन्च कर दी। इस शानदार कूप कार को 75 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतारा गया है। कार का फ्रंट लुक Mercedes-AMG C 43 स्पोर्ट्स सिडैन की तरह ही है। रियर लुक भी काफी फैंसी दिखता है। यह दो डोर वाली कूप कार इंटरनैशनल मार्केट में पिछले साल लॉन्च की गई थी।

मर्सेडीज एएमजी सी43 कूप कार में 3.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 390hp का पवर और 520Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 9-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार मात्र 4.7 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

फीचर्स की बात करें, तो इस कूप कार में मल्टी-बीम एलईडी हेडलाइट्स, 18-इंच के 5-स्पोक अलॉय वील्ज और पैनारोमिक सनरूफ दिया गया है। कैबिन में स्पोर्ट्स सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इन्फोटेनमेंट ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल काप्ले सपॉर्ट करता है। कार में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।

मर्सेडीज की इस नई कूप कार की मार्केट में BMW M2 Competition से टक्कर मानी जा रही है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 79.90 लाख रुपये है। बता दें कि मर्सेडीज को भारतीय मार्केट में कदम रखे 25 साल हो गए। कंपनी ने अपनी 25वीं सालगिरह पर यानी 2019 में भारत में यह दूसरी कार लॉन्च की है। इससे पहले जनवरी में लग्जरी एमपीवी Mercedes-Benz V-class लॉन्च हुई थी।

असूस ज़ेनफोन Max Shot और ज़ेनफोन Max Plus M2 लॉन्च, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी Asus ने ब्राजील में गुरुवार को दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Shot और ZenFone Max Plus M2 लॉन्च किए हैं। दोनों ही फोन में नए क्वॉलकम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिए गए हैं, जिसका नाम स्नैपड्रैगन सिस्टम इन पैकेज (SiP) है। फोन में 6.26 इंच डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरे जैसी कई खूबियां हैं। जानें इन दोनों फोन के सारे फीचर्स और कीमत…

जेनफोन मैक्स शॉट के 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत करीब 25,800 रुपये और इसके 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत करीब 29,600 रुपये है। बात करें जेनफोन मैक्स प्लस एम2 की तो इसकी कीमत करीब 24,800 रुपये है।

आसुस जेनफोन मैक्स शॉट और जेनफोन मैक्स प्लस एम2 में 6.26 इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2280 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन एसआईपी 1 से लैस हैं। फिलहाल ये दोनों फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे, लेकिन कंपनी का कहना है कि इनके लिए ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी किया जाएगा।

ZenFone Max Shot में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, ZenFone Max Plus M2 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल का का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ZenFone Max Shot के दो स्टोरेज वेरियंट- 3GBरैम/ 32GB स्टोरेज और 4GBरैम/ 64GB इंटरनल स्टोरेज पेश किए गए हैं। वहीं ZenFone Max Plus M2 को केवल 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है। ड्यूल सिम वाले इन दोनों ही फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Johnson & johnson के पाउडर से कैंसर, महिला को 201 करोड़ का मुआवजा

कैलिफोर्निया। ऑकलैंड में कैलिफोर्निया सुपीरियर कोर्ट ने टेरी लीविट नामक एक महिला को 2.9 करोड़ डॉलर (201 करोड़ रुपये) प्रदान करने का आदेश दिया है। महिला का आरोप था कि जॉनसन एंड जॉनसन के टैलकम पाउडर में एस्बेस्टस होने की वजह से ही वह कैंसर से पीड़ित हुई। खास बात यह है कि कंपनी देशभर में टैलकम पाउडर से संबंधित 13 हजार से ज्यादा मुकदमों का सामना कर रही है।

टेरी लीविट ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर, शॉवर एंड शॉवर और कंपनी के ही एक अन्य पाउडर का 1960 के बाद करीब 20 साल इस्तेमाल किया था। 2017 में उन्हें मेसोथेलियोमा (एस्बेस्टस से होने वाला कैंसर) से पीड़ित होने का पता चला।

सात जनवरी को शुरू हुए इस नौ सप्ताह के मुकदमे में दोनों पक्षों की ओर से करीब दर्जनभर विशेषज्ञों की गवाही हुई। फैसला सुनाने से पहले ज्यूरी ने दो दिन तक इस पर विचार-विमर्श किया। उधर, कंपनी का कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी क्योंकि मुकदमे में गंभीर प्रक्रियागत और स्पष्ट खामियां थीं।

टेरी लीविट के वकील बुनियादी रूप से यह प्रदर्शित करने में असमर्थ रहे कि कंपनी के बेबी पाउडर में एस्बेस्टस है। हालांकि कंपनी ने मुकदमे दौरान कथित खामियों का और विवरण नहीं दिया। न्यू जर्सी में द न्यू ब्रंसविक स्थित कंपनी ने इस बात से साफ इन्कार किया कि उसके टैलकम पाउडर से कैंसर होता है। उसका कहना है कि नियामकों द्वारा कराए गए कई अध्ययनों और परीक्षणों से साफ है कि उसका टैलकम पाउडर सुरक्षित और एस्बेस्टस मुक्त है।

कोटा में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं सरसों की खरीद आज से

कोटा। समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं सरसों की खरीद शुक्रवार से शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। एफसीआई 1840 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगा। किसानों को राहत देने के लिए बिना टोकन ऑफलाइन गेहूं खरीद की व्यवस्था भामाशाह मंडी में की है।

मंडी समिति सचिव एमएल जाटव ने बताया कि शहर में लगने वाले दो कांटों के लिए गुरुवार को टोकन के लिए ऑर्डर दिया है। वहीं, एफसीआई के अधिकारी कह रहे हैं कि किसान उपज लेकर सीधे खरीद केंद्र पहुंचे। बिना टोकन के उपज खरीदी जाएगी। एफसीआई के क्षेत्र मैनेजर पवन बोथरा का कहना है कि कोटा संभाग में 32 कांटे लगाए जाएंगे। कोटा शहर में भामाशाहमंडी और तिलम संघ में कांटे लगाए जाएंगे।

अब सरकार ने ऑनलाइन की जगह ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया है। टोकन व्यवस्था प्रशासन को करनी है। हालांकि टोकन से फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अभी कम किसान बेचने आएंगे, जब तक टोकन भी आ जाएंगे। तब तक एफसीआई सीधे खरीद करेगी। किसान सीधे केंद्र पर गेहूं, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, गिरदावरी की मूल नकल व बैंकपास बुक की प्रति लेकर आ जाएं।

90 दिन खरीदेंगे सरसों
दी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि 4200 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद भामाशाह मंडी में सोसायटी के केन्द्र पर 15 मार्च से शुरू कर दी जाएगी, जो 90 दिन तक रहेगी। किसानों से अपील है कि जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है, वे खरीद केंद्र पर भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, गिरदावरी की मूल नकल, बैंकपास बुक की प्रति लेकर पहुंचे।

कोटा में हास्य कवि सम्मेलन 16 मार्च को, पास का विमोचन

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार की ओर से 16 मार्च को रात 8 बजे माहेश्वरी रिसोर्ट में हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। अध्यक्ष सौरभ जैन ने बताया कि देश के नामी कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। कवि सम्मेलन के पास का विमोचन गुरूवार को सांसद ओम बिरला के द्वारा किया गया।

मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन में देश के नामी कवियों के साथ तारक मेहता फेम शैलेश लोढा काव्य की प्रस्तुतियों से सराबोर करेंगे। इसके अलावा दिनेश दिग्गज, संजय झाला, कोटा के विश्वामित्र दाधीच हास्य की फुहारों से भिगोएंगे।

वहीं नैनीताल की कवयित्री गौरी मिश्रा के द्वारा श्रृंगार, कविता और गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक क्रांति जैन, कोटा स्टार के अध्यक्ष सौरभ जैन, पूर्व अध्यक्ष अनुज जैन, जितेन्द्र गोयल, विनोद जैन, त्रिलोक जैन उपस्थिति थे।

कोटा मंडी: लिवाली निकलने से नया गेहूं और सोयाबीन तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को सभी जिंसों की मिलाकर 35000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 125 कट्टे की हुई। लिवाली निकलने से गेहूं नया और सोयाबीन 25-25 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा।जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1850 से 1925 लोकवान 1900 से 2050 पीडी 1900 से 2000 गेहूं टुकडी नया 1950 से 2175 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1700 ज्वार 1300 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2575 पूसा 1 2300 से 2650 पूसा 4 (1121) 2700 से 3450 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3200रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3671 सरसों न‌ई 3000 से 3601अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3400 कलौजी 6500 से 9000 धनिया बादामी 4300 से5200 ईगल 4800 से 5401 रंग दार नया 5500 से 7321 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन पुराना 300 से 1500 और लहसुन नया 800 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 4000 चना 3300 से 4000 चना कांटिया नया 3900 चना काबुली 3000से 4600 चना पेपसी 3800 से 3900 चना मौसमी 3000 से 3950 मसूर 3000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर मंडी: कमजोर उठाव से चना, मूंग, तुअर और उड़द सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को लिवाली कमी से चना कांटा 50 रुपये, मूंग 100, तुअर (अरहर) 100 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (बुधवार की तुलना में) कम हुए।

दलहन: चना (कांटा) 4050 से 4075, चना (देसी) 3900 से 3950, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3925 से 3950, हल्की 3650 से 3700, बटला 3500 से 3550, मूंग 5500 से 5600, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4600 से 4800, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5250 से 5400, उड़द 4700 से 4800, हल्की 3600 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6550 से 6700, तुअर दाल फूल 6900 से 7100, तुअर दाल बोल्ड 7300 से 7590, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200, चना दाल 5150 से 5450, आयातित चना दाल 4950 से 5150, मसूर दाल 5000 से 5100, मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6800 से 7000, उड़द दाल 5400 से 5600, उड़द मोगर 6400 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।