Friday, July 24, 2026
Home Blog Page 4934

Microsoft Windows 7 होगा बंद, कंपनी ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। Microsoft Windows 7 जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 7 को 22 जुलाई 2009 में रिलीज किया था। रिलीज के साथ ही यह यूजर्स का पसंदीदा विंडोज वर्जन बन गया था। 10 साल की सर्विस के बाद कंपनी ने अब इसे बंद करने का फैसला किया है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Windows 7 यूजर्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी करना शुरू किया है। इसमें कहा जा रहा है कि कंपनी अब विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट नहीं उपलब्ध कराएगी।

शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने एक पोस्ट में लिखा, ’10 साल की सेवा के बाद 14 जनवरी 2020 को वह आखिरी दिन होगा जब कंपनी विंडोज 7 पर चलने वाले कंप्युटर्स के लिए सिक्यॉरिटी अपडेट उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इस अपडेट में विंडोज 7 के बंद होने का नोटिफिकेशन रिमाइंडर भी दिया जाएगा।’

माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को विंडोज 7 के बंद होने का नोटिफिकेशन देने का फैसला इसी महीने के शुरुआत में ले लिया था। विंडोज का अपडेट Windows Update के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर यूजर्स के सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट का ऑप्शन ऑन है तो यह अपडेट उनके सिस्टम पर ऑटोमैटिकली इंस्टॉल्ड हो जाएगा। यूजर्स अगर विंडोज द्वारा भेजे जाने वाले नोटिफिकेशन तो रिसीव नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें ‘do not remind me again’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

वर्ज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक Windows 10 100 करोड़ इंस्टॉलेशन के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गया है और ऐसे में विंडोज 7 को बंद करने के कंपनी विंडोज 10 को और अच्छे तरीके से प्रमोट कर पाएगी। फिलहाल विंडोज 10 दुनियाभर में 80 करोड़ बार इंस्टॉल हो चुका है।

आपका भी स्मार्टफोन तो नहीं हो रहा टैप, ऐसे लगाएं पता

नई दिल्ली। स्मार्टफोन का इस्तेमाल आम हो गया है। हर कोई अपने रोजाना के छोटे-बड़े काम स्मार्टफोन पर आसानी से कर सकता है। स्मार्टफोन जितना लाभदायक है उतना ही हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा भी है। अगर आप स्मार्टफोन को लेकर लापरवाही बरती तो आप मुसीबत में बड़ सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि आपके दोस्त या परिवार वाले आपको फोन कर रहे हैं और आपका फोन बिजी जा रहा है आ फिर कवरेज एरिया से बाहर बता रहा है। वैसे तो ये सब नेटवर्क की खराब के चलते होता है, लेकिन इसके पीछे एक दूसरा कारण भी हो सकता है। यह दूसरा कारण है फोन टैपिंग का।

जी हां, अगर आपका फोन टैप हो रहा है तो जरूरी है कि आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए। यहां हम आपको 4 USSD कोड्स के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आपका फोन टैप हो रहा है या नहीं।

  1. कोड *#*#4636#*#*
    इस कोड का इस्तेमाल कर आप फोन की पूरी जानकारी ले सकते हैं। इससे फोन का मॉडल, रैम समेत वाई-फाई कनेक्शन की जानकारी ले सकते हैं। यह सेवा एकदम फ्री है।
  2. कोड ##002#
    इस कोड को डायल करने से अगर आपके नंबर पर कोई फॉरवर्डिंग कॉल लगी होगी तो वो डिएक्टिवेट हो जाएगी। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट किया गया है तो आप इस कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. कोड *#21#
    इस कोड को डायल कर आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या किसी अन्य डाटा को कहीं और डायवर्ट तो नहीं किया गया है। यहां से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही यह जानकारी भी मिल जाएगी कि किस नंबर पर कॉल डायवर्ट किया गया है।
  4. कोड *#62#
    कई बार ऐसा होता है कि आपके दोस्त या परिवार वाले आपको फोन कर रहे हैं और आपका फोन बिजी जा रहा है आ फिर कवरेज एरिया से बाहर बता रहा होता है। इस स्थिति में मोबाइल में नेटवर्क कंपनी के नाम की जगह no service दिखाई देता है। इस USSD कोड को डायल करने से आप यह पता लगा पाएंगे आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर रीडायरेक्ट किया गया है या नहीं।

फिल्मफेयर अवार्ड 2019: जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

64वां फिल्मफेयर अवार्ड 2019 का मुंबई के जियो स्टेडियम में धमाकेदार आगाज हुआ, जिसमें रणवीर सिंह से लेकर आयुष्मान खुराना, अक्षरा हासन, मौनी रॉय, राधिका मदान और विकी कौशल जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। अवॉर्ड नाइट को जहां फिल्मी हस्तियों ने अपनी परफॉर्मेंस से शानदार बना दिया, वहीं कई फिल्मों और स्टार्स को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। किसे किस कैटिगरी में कौन-सा अवॉर्ड मिला, यहां पूरी लिस्ट देखें:

बेस्ट ऐक्टर फीमेल इन ए शॉर्ट फिल्म- कीर्ति कुल्हारी (माया)
बेस्ट ऐक्टर मेल इन ए शॉर्ट फिल्म- हुसैन दलाल (शेमलेस)
बेस्ट शॉर्ट फिल्म फिक्शन- रोगन जोश (निर्देशक संजीव विज)
बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फिक्शन- द सॉसर सिटी (निर्देशक सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी)
पॉप्युलर चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट शॉर्ट फिल्म- प्लस माइनस
बेस्ट सिनेमेटोग्रफी अवॉर्ड – ‘तुम्बाड’ के लिए पंकज कुमार को
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड – श्रेया घोषाल को ‘घूमर’ के लिए
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड- अरिजीत सिंह को ‘राजी’ के सॉन्ग ‘ऐ वतन’ के लिए
बेस्ट वीएफएक्स अवॉर्ड – फिल्म ज़ीरो
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर फिल्मफेयर अवॉर्ड – ‘अंधाधुन’ के लिए डेनियल बी जॉर्ज को
बेस्ट ऐक्शन अवॉर्ड- फिल्म ‘मुक्काबाज’ के लिए विक्रम दाहिया और सुनील रोड्रिग्ज को
बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन अवॉर्ड- ‘तुम्बाड’ के लिए नितिन जिहानी चौधरी को
बेस्ट एडिटिंग अवॉर्ड- ‘अंधाधुन’ के लिए पूजा लाढा सूरति को
बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड – ‘मंटो’ के लिए शीतल शर्मा को
बेस्ट साउंड डिजाइन अवॉर्ड – ‘तुम्बाड’ के लिए कुणाल शर्मा को
बेस्ट कोरियॉग्रफी अवॉर्ड- ‘पद्मावत’ के ‘घूमर’ के लिए कृतिका महेश को
बेस्ट लिरिक्स – ‘राज़ी’ के ‘ऐ वतन’ के लिए गुलजार को
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) – सचिन बालासाहेब सूर्यवंशी
बेस्ट ऐक्टर डेब्यू(फीमेल) – सारा अली खान को ‘केदारनाथ’ के लिए
बेस्ट ऐक्टर डेब्यू (मेल) – ईशान खट्टर को ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ के लिए
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – हेमा मालिनी
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (मरणोपरांत) – श्रीदेवी
बेस्ट स्टोरी – मुल्क (अनुभव सिन्हा)
बेस्ट स्क्रीनप्ले – ‘अंधाधुन’ (श्रीराम राघवन और टीम)
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर (फीमेल) – सुरेखा सीकरी को ‘बधाई हो’ के लिए
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर (मेल) – विकी कौशल को ‘संजू’ के लिए और गजराज राव को ‘बधाई हो’ के लिए
बेस्ट फिल्म (पॉप्युलर) – राजी
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- अंधाधुन
बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स)- मेल – रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ के लिए और आयुष्मान खुराना को ‘अंधाधुन’ के लिए
बेस्ट ऐक्टर (क्रिटिक्स)- फीमेल – नीना गुप्ता को ‘बधाई हो’ के लिए
बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू) – ‘स्त्री’ के लिए अमर कौशिक को
बेस्ट डायरेक्टर – मेघना गुलजार को ‘राजी’ के लिए
बेस्ट ऐक्टर (मेल) – रणबीर कपूर को ‘संजू’ के लिए
बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) – आलिया भट्ट फिल्म ‘राजी’ के लिए
बेस्ट डायलॉग – अक्षत घिल्डियाल ‘बधाई हो’ के लिए
बेस्ट म्यूजिक ऐल्बम – पद्मावत

परीक्षा में नकल करने में लड़कियां भी पीछे नहीं, 5 छात्राएं पकड़ी गईं

कोटा। कोटा यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में नकल के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। कोई स्टूडेंट जैकेट में सिलाई कर चिट छुपा रहे हैं, तो कोई जूते और मोजों में पासबुक के पेज ला रहा है। इन मामलों में छात्राएं भी कम नहीं हैं। जेडीबी आर्ट्स कॉलेज की फ्लाइंग ने छात्राओं के नकल के पांच केस बनाए हैं। जेडीबी कॉमर्स में एक केस बना है।

गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएम कुरैशी ने बताया कि इनके केस बनाकर यूनिवर्सिटी को भिजवा दिए हैं। गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में चार केस, आर्ट्स कॉलेज में एक केस के अलावा जेडीबी में भी नकल के मामले आए हैं।

जैकेट की सिलाई उधेड़ी तो खुला मामला : गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में सैकंड ईयर एक स्टूडेंट्स के पास केमेस्ट्री के पेपर में जैकेट में 76 पेज की चिट पकड़ी हैं। टीम ने नकल की आशंका पर कॉपी को झटका तो उसमें दो चिट नजर आई। फिजिकल जांच के दौरान जैकेट की सिलाई उधेड़ने पर कुल 76 पेज की चिट निकली।

एक पेज पर करा दी 16 पेज की माइक्रो जेरोक्स : इंटरनल फ्लाइंग को थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स की कॉपी में एक चिट दिखी। जांच की तो जूलॉजी के 16 पेज की जेरोक्स एक पेज पर कराकर उसे छुपा रखा था।

मोबाइल में सेव कर रखे थे 36 पेज: फर्स्ट ईयर के पेपर में टीम ने एक स्टूडेंट्स को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा है। पूरी जांच पड़ताल के बाद भी कपड़ों में छिपाकर लाया था। फ्लाइंग को कॉपी में मोबाइल छिपाकर नकल करते हुए पकड़ा है। पड़ताल में मोबाइल में फिजिक्स के 36 पेज डाउनलोड किए हुए मिले हैं।

कपड़ों में लाया 22 पेज और पर्ची पर था कोडवर्ड : सेकंड ईयर का एक स्टूडेंट्स कपड़ों के अलावा अन्य स्थानों पर छिपाकर कुल 22 पेज के चिट लाया। स्टूडेंट्स के पास एक छोटी पर्ची नजर पर कोड वर्ड लिखे थे। इसमें कपड़ों, जूतों, मौजे और अन्य स्थानों वाली पर्ची के कोड वर्ड थे। टीम को कुल 22 पेज मिले।

ओवरलोडिंग का जुर्माना आखिर ट्रक मालिकों को चुकाना ही पड़ेगा

कोटा। ओवरलोडिंग का करोड़ों रुपए का ट्रकों पर लगा जुर्माना आखिर कोटा स्टोन फैक्ट्री और ट्रक मालिकों को चुकाना ही पड़ेगा, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में कोई राजनितिक दबाव काम नहीं आएगा। अभी परिवहन विभाग की ओर एमेनेस्टी स्कीम चल रही है। परिवहन विभाग का कहना है कि स्कीम के बाद करोड़ों का जुर्माना ही वसूल होगा।

हाड़ौती स्टोन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष आरएन गर्ग ने बताया कि इस दौरान प्रतिनिधिमंडल दो बार जयपुर हो गया। पहली बार 14 मार्च को गया था तो दो दिन तक मंत्री प्रमोद जैन भाया से मुलाकात की और मामला सीएम के लेवल का होने के कारण उनसे टाइम लेने पर बात हुई।

उसके बाद 19 मार्च को फिर जयपुर जाकर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मुलाकात हुई। इस दिन सीएम अशोक गहलोत से उनके घर पर मिलने का समय 3 बजे का मिला। प्रतिनिधिमंडल 3 बजे वहां पहुंच गया, लेकिन 5 बजे तक कोई मैसेज नहीं था।

फिर पता चला कि वे सचिवालय मिलेंगे, फिर सचिवालय पहुंचे और वहां एक घंटे बैठे रहे, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। 7.30 बजे घर पहुंचे तो वहां पता चला कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। ऐसे में अब स्टोन की फैक्ट्रियों पर संकट गहराता जा रहा है। कच्चा माल नहीं मिलने से स्टोन की मशीनें पूरी तरह से जाम पड़ी है।

मजदूर ठाले बैठे हैं। मजदूरों को रोज खाने-पीने के लिए पैसा देना पड़ रहा है। जल्द ही मामला नहीं निपटा तो मजदूर भी काम छोड़कर चले जाएंगे, ऐसे में दुबारा फैक्ट्री चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। कोटा शहर में 250 और रामगंजमंडी व आसपास 2200 से अधिक फैक्ट्रियों से 90 फीसदी फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं।

नहीं बढ़ेगी तारीख: परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार कई लोगों ने इस योजना का लाभ उठाकर जुर्माने को जमा करवा दिया गया है, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा वाहन मालिकों को तारीख बढ़ने का आश्वासन दिया जा रहा है वो गलत है। अगर वो अभी जमा करवा देते हैं तो हजारों में ही चालान पूरा हो जाएगा, लेकिन 31 मार्च इस चालान को लाखों रुपए ही लिया जाएगा। इन चालानों को जमा करने के बाद परिवहन विभाग को इससे 1 करोड़ 72 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

कोटा मंडी: धनिया रंगदार 500 रुपये उछल कर 9500 रुपये क्विंटल बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को सभी जिंसों का मिलाकर 30000 बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 1000 कट्टे की हुई। धनिया रंगदार नया शुक्रवार के मुकाबले में शनिवार को 500 रुपये क्विंटल और उछल कर 7000 से 9501 रुपये प्रति क्विंटल बिका।इस सीजन का कोटा मंडी में यह सबसे ऊँचा भाव है। लिवाली निकलने से गेहूं टुकडी 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया।

गेहूं मिल 1750 से 1850 लोकवान 1800 से 1850 पीडी 1750से 1850 गेहूं टुकडी नया 1900 से 2200मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2550 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 2700 से 3420 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3731 सरसों 3000 से 3501अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3600 कलौजी 6500 से 9000 धनिया बादामी 4300 से 5200 ईगल 4800 से 5601 रंगदार नया 7000 से 9501 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 600 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 1500 से 3850 चना 3300 से 3810 चना कांटिया नया 3700 चना काबुली 3000से 4600 चना पेपसी 3800 से 4300 चना मौसमी 3000 से 3850 मसूर 3000 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

माल्या की संपत्तियां 10 जुलाई तक अटैच की जाएं, कोर्ट का आदेश

नई दिल्ली। चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की बेंगलुरु की संपत्तियां 10 जुलाई तक अटैच करने का आदेश दिया है। फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेशन एक्ट (फेरा) के उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने शनिवार को यह आदेश दिया। बेंगलुरु पुलिस ने अदालत के पिछले आदेश का पालन करने के लिए और वक्त मांगा था।

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष अधिवक्ता एनके मत्ता और वकील समवेदना वर्मा के जरिए इसकी अपील की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ताजा आदेश जारी किया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि तब तक माल्या की प्रॉपर्टी अटैच कर दी जाए। बेंगलुरु पुलिस ने अदालत को बताया था कि उसने माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान की है लेकिन उनमें से एक भी अटैच नहीं कर पाई। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

अदालती समन का पालन नहीं करने की वजह से कोर्ट ने पिछले साल 4 जनवरी को माल्या को दोषी ठहराया था। इसके बाद 8 मई 2018 को बेंगलुरु पुलिस को माल्या की संपत्तियां अटैच करने का आदेश दिया था। दिल्ली की अदालत ने 12 अप्रैल 17 को माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। ओपन एंडेड वारंट की कोई समय-सीमा नहीं होती।

इंदौर किराना: ग्राहकी से साबूदाना में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को साबूदाना में ग्राहकी बढ़ी रही और इसके भाव 14 रुपये प्रति किलोग्राम की जोरदार तेजी लिए रहे। शक्कर 30 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर-3250 से 3280 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 195 से 210 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5700 से 6850, पैकिंग में 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कमजोर ग्राहकी से सोया रिफाइंड तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव एक रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी लिए रहे। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी, जबकि उपलब्धता कमी से सोयाबीन में 50 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया।

तिलहन सरसों 3600 से 3700 रायडा 3200 से 3300 सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 970 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 757, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1640, देवास 1640, उज्जैन 1640, खंडवा 1620, बुरहानपुर 1620, अकोला 2400 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: कमजोर ग्राहकी से चना कांटा में नरमी, तुअर दाल सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शनिवार को ग्राहकी कमजोर होने से चना (कांटा) 25 रुपये और बटला (मटर) के भाव शुक्रवार की तुलना में 25 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। दाल में तुअर दाल (अरहर) 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन चना (कांटा) 4025 से 4050, चना (देसी) 3900 से 3950, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3825 से 3850, हल्की 3550 से 3600, बटला 3450 से 3500, मूंग 5400 से 5600, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4600 से 4800, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5200 से 5400, उड़द 4600 से 4800, हल्की 3000 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6250 से 6450, तुअर दाल फूल 6650 से 6850, तुअर दाल बोल्ड 7050 से 7250, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5150 से 5450, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5000 से 5100मूंग दाल 6400 से 6600, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5300 से 5500, उड़द मोगर 6300 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।