Thursday, July 23, 2026
Home Blog Page 4926

मैन्यूलिटी रेस में इंजीनियरिंग छात्रों ने दिखाई वाहनों की पावर

कोटा। इंफी लीग मोटर स्पोर्ट्स की ओर से राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित अरावली टेरीन व्हीकल चैंपियनशिप का पहला दिन एडवेंचर व एक्साइटमेंट से भरा रहा। कैंपस में बनाया गया करीब 700 मीटर का रेसिंग ट्रैक देश के सबसे मुश्किल ट्रैक में गिना जाता है। यहां की बाधाओं को पार करने के लिए रेसर की समझदारी व स्किल्स के साथ-साथ गाड़ियों की पावर भी काम आई।

हालांकि ट्रैक इतना मुश्किल था कि शाम तक एक भी वाहन ट्रैक को पूरा नहीं कर पाया था। पहले दिन मैन्यूलिटी रेस हुई। ट्रैक पर बनाए गए वाटर प्वाइंट और सेंटर प्वाइंट पर बने टेबल टॉप को पूरा करना रेसर्स व उनकी टीम के लिए चुनौती बनी।

RTU के प्रो. एनपी कौशिक, कंट्रोलर ऑफ़ एग्जामिनेशन प्रो. एके द्विवेदी, डिप्टी रजिस्ट्रार एग्जाम डॉ. नीरज जैन सहित अन्य ट्रैक पर पहुंचकर टीमों का हौसला बढ़ाया। आयोजक चंद्रेश शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी मैन्यूलिटी रेस के साथ सस्पेंशन की टेस्टिंग के लिए रेस होगी।

शुरू से लेकर अंत तक बाधाएं ही बाधाएं : स्टार्ट प्वाइंट से कुछ दूरी पर ही पत्थरों पर गाड़ियों को टर्न लेना है। लेन से बाहर जाते ही टीम के प्वाइंट कट हो जाते हैं। इसके बाद घुमावदार मोड़ पर वाटर प्वाइंट है। डिक्लाइन वाटर प्वाइंट में गाड़ियों को निकलने में समय लगता है। इसके बाद पत्थरों व मिट्टी से होते हुए गाड़ियों को गुजरना होता है।

सेंटर प्वाइंट पर टेबल टॉप है। यहां पर करीब 90 डिग्री का गड्ढा है, जिसकी ऊंचाई करीब पांच फीट है। इसके पार करने के बाद लगातार स्पीड ब्रेकर है। फिनिशिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले 360 डिग्री में गाड़ियों को टर्न करवाना है।

फिनिशिंग प्वाइंट से ठीक पहले फिर से वाटर प्वाइंट से गुजरना होता है। रेसर के साथ उसके दो टीम मेंबर ही गाड़ी बंद होने व ट्रैक से भटक जाने पर उसकी मदद कर सकते हैं। चौथी बार में गलती होने पर ही टीम को रेस से बाहर कर देने का भी नियम है।

आज पूरे करने होंगे बचे हुए चैलेंज
मैन्यूलिटी रेस के साथ ही गुरुवार को गाड़ियों की ताकत का परखा जाएगा। इसमें ट्रैक्टर को गाड़ियों के जरिए खींचा जाएगा। दूसरे दिन भी मैन्यूलिटी रेस में वाटर प्वाइंट व टेबल टॉप को पार करना भी चैलेंज रहेगा। पहले दिन काफी गाड़ियों के ब्रेकडाउन हुए हैं। दूसरे दिन ब्रेकडाउन से बचना और रेस को समय पर पूरा करना रेसर्स के सामने बड़ा चैलेंज रहेगा।

कोटा मंडी: स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया 200 रुपये उछला

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को धनिया की आवक बढ़कर 50000 बोरी की रही। इसके बावजूद स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया 150 से 200 रुपये उछल गया। नये लहसुन की आवक 2000 कट्टे की हुई। आवक की कमी से उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोला गया। कमजोर मांग से सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। मंडी में करीब 50 हजार बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं मिल 1700 से 1800 लोकवान 1850 से 1900 पीडी 1800 से 1900 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2100 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2600 पूसा 4 (1121) 2700 से 3540 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3101 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3640 सरसों 3000 से 3451अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3650 कलौजी 6500 से 9400 धनिया बादामी 4300 से 5600 ईगल 5500 से 6001 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द1500 से 4250 चना 3300 से 3850 चना कांटिया 3650 चना काबुली 3000 से 5600 चना गुलाबी 3800 से 4500 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

GST संबंधी कई काम 31 मार्च तक निपटालें

कोटा। वित्त वर्ष के आखिरी कुछ दिन जीएसटी से जुड़े कई काम निपटाने के लिए अहम हैं। 1 अप्रैल 2019 से कंपोजिशन स्कीम में शामिल या शिफ्ट होने, लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के तहत जीरो रेटेड एक्सपोर्ट जारी रखने, अक्टूबर 2018 से पहले के जीएसटी रिटर्न बिना लेट फीस के भरने, जॉब वर्क के आईटीसी, जीएसटी टीडीएस सहित कई कंप्लायंस के लिए डेडलाइन 31 मार्च है।

इसके अलावा कारोबारियों को अपने इनकम टैक्स रिटर्न को रिवाइज करने या एडवांस टैक्स भरने के लिए भी इस समयसीमा का ख्याल रखना होगा। सरकार ने हाल ही में कंपोजिशन स्कीम के लिए टर्नओवर सीमा एक करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी थी, जो 1 अप्रैल 2019 से लागू होगी।

अगर किसी कारोबारी का टर्नओवर 2018-19 में डेढ़ करोड़ से कम रहा है या रहने की उम्मीद है तो उसे अगले वित्त वर्ष से कंपोजिशन डीलर के रूप में काम करने के लिए 31 मार्च 2019 तक जीएसटी फॉर्म COMP-2 ऑनलाइन फाइल करना होगा। जिन लोगों ने अभी तक पिछले जीएसटी रिटर्न नहीं भरे हैं, वे अक्टूबर 2018 तक के GSTR-1 और 3बी बिना लेट फीस के 31 मार्च तक फाइल कर सकते हैं। इसके बाद की फाइलिंग पर लेट फीस लगेगी।

एक्सपोर्टर्स के लिए भी 31 मार्च की डेडलाइन अहम है। जीएसटी कंसल्टेंट अनिल काला ने बताया कि बिना IGST के भुगतान के निर्यात के लिए एक्सपोर्टर्स को एलयूटी फाइल करना होता है। वर्ष 2018-19 के लिए जारी एलयूटी 31 मार्च तक एक्सपायर हो जाएगा और अगले वित्त वर्ष के लिए नया एलयूटी जारी होगा। ऐसे में इस तारीख का ध्यान रखना होगा।

जॉब वर्क पर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने के लिए भी 31 मार्च तक ITC 04 भरना होगा। ज्यादातर बड़े जॉब वर्क महीनों तक प्रोसेस में होने से अभी तक इसकी फाइलिंग बहुत कम हुई है और सरकार डेट बढ़ाती आ रही है। अक्टूबर 2018 के बाद से लागू जीएसटी टीडीएस का रिटर्न भी 31 मार्च तक भरना है।

जिन राज्यों ने जीएसटी की नई थ्रेशहोल्ड लिमिट नोटिफाई कर दी है, वहां भी कारोबारी अपने टर्नओवर का आकलन करते हुए 1 अप्रैल से जीएसटी में बने रहने या बाहर होने के बारे में विभाग को सूचित कर सकते हैं।

इनकम टैक्स के लिहाज से भी कारोबारियों को 31 मार्च तक कई कंप्लायंस करने होंगे। वित्त वर्ष 2017-18 के रिटर्न और रिवाइज रिटर्न के अलावा वित्त वर्ष 2016-17 का रिवाइज्ड रिटर्न भी 31 तक भरा जा सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 का एडवांस टैक्स या डोनेशन डेडलाइन के अलावा बैंक और पैन से आधार लिंक कराने की आखिरी तिथि भी यही है।

उर्वशी रौतेला का इन तस्वीरों में देखिये बोल्ड अंदाज

उर्वशी रौतेला बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से काफी चर्चा में बनी रहती हैं।हाल ही में उर्वशी चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे के साथ आउटिंग की वजह से सुर्खियां में छाई थीं। रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकलने के बाद उर्वशी ने वहां मौजूद फटॉग्रफर्स को पोज़ देने से इनकार कर दिया था।

सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला।हेट स्टोरी 4′ और ‘सनम रे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं उर्वशी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल का भी शिकार हो जाती हैं। इंटरव्यू के दौरान उर्वशी बता चुकी हैं कि वह ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि एक ऐथलीट बनना चाहती थीं।

उन्होंने बताया था कि उनके परिवार वाले और दोस्त चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में जाएं।दरअसल उर्वशी बास्केटबॉल अच्छा खेलती थीं तो उन्हें लगता था कि वह बास्केटबॉल प्लेयर बन सकती हैं।उर्वशी ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों ही बिजनस से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे में वह बॉलिवुड की ग्लैमरस लाइफ से काफी दूर हैं।

उर्वशी रौतेला का मानना है कि वह हमेशा अपने दिल की सुनती हैं और काम भी दिल से ही करती हैं।सिर्फ 17 साल में मिस यूनिवर्स इंडिया ताज जीतने वाली उर्वशी अपने फैन्स के दिलों पर हॉट फोटोज के जरिए राज करती आई हैं।याद दिला दें कि उर्वशी को साल 2015 में मिस दीवा के ताज से भी नवाजा गया था।कभी बिकीनी ड्रेस तो कभी स्विमवेयर जैसे ग्लैमरस आउटफिट में अक्सर नजर आती हैं उर्वशी।

अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, 300 किमी दूर मार गिराया सैटलाइट

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बताया है कि भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी कामयबी हासिल करते हुए लो अर्थ ऑर्बिट में एक सैटलाइट को मार गिराया है। अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर की दूरी पर सैटलाइट को मार गिराने के इस अभियान को ‘मिशन शक्ति’ नाम दिया गया था। इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत दुनिया में चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में भी अपनी रक्षा करने की क्षमता है।

इस पूरे अभियान की जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कुछ ही समय पहले भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि प्राप्त की है। भारत ने दुनिया में अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर नाम दर्ज करा दिया है। अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि थी। अब भारत इस क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया, ‘कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने 300 किलोमीटर दूर ‘लो अर्थ ऑर्बिट’ में एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह ऑपरेशन महज तीन मिनट में ही पूरा किया गया। ‘मिशन शक्ति’ नाम का यह ऑपरेशन बेहद कठिन था, जिसमें बहुत उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की जरूरत थी।’

‘देश का मान बढ़ाने वाले वैज्ञानिकों पर गर्व’
हम सभी भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है। यह पराक्रम भारत में ही तैयार ए-सैट मिसाइल द्वारा किया गया है। मैं इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज फिर उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। हमारे सैटलाइट का लाभ सभी को मिलता है। आने वाले दिनों में इनका इस्तेमाल और महत्व बढ़ना है। ऐसे में इनकी सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है।

‘हमारे ऑपरेशन दुनिया में किसी के खिलाफ नहीं’
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज का यह परीक्षण किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि समझौतों का उल्लंघन नहीं करता है। हम इसका इस्तेमाल 130 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा और शांति के लिए ही करना चाहते हैं। हमारा सामरिक उद्देश्य युद्ध का माहौल बनाए रखने की बजाय शांति बनाए रखना है।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह कदम भविष्य की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम है। आज की इस सफलता को आने वाले वक्त में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण राष्ट्र के लिए बढ़ते हुए कदम के तौर पर देखना चाहिए। यह जरूरी है कि हम आगे बढ़ें और खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ट्वीट कर देशवासियों के नाम कुछ ही देर में एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह सुबह 11:45 से 12:00 बजे के बीच महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया था, ‘मैं देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करूंगा। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें।’ पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम संदेश जारी करने से पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति और अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मीटिंग की थी।

6GB रैम और 24.8 MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo S1 लॉन्च

नई दिल्ली।चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपनी S सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo S1 लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन में 6.53 इंच डिस्प्ले, 6GB रैम और 24.8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे जैसी कई खूबियां दी गई हैं। चीन में वीवो की वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है, जहां पर इसकी प्री-बुकिंग 1 अप्रैल से और बिक्री 3 अप्रैल से शुरू होगी। यह जबरदस्त फोन आइस लेक ब्लू और पेट पिंक कलर में उपलब्ध होगा। जानें, फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत…

Vivo S1 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S1 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.95 प्रतिशत है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड फनटच ओएस 9 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ माली-जी72 जीपीयू दिया गया है।

फोन में 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। बात की जाए कैमरे की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.78 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का एक तीसरा सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

फोन में 3,940 एमएएच की बैटरी दी गई है, साथ ही सिक्यॉरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-ओटीजी, जीपीएस और ग्लोनॉस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। चीन में Vivo S1 की कीमत 2,298 चीनी युआन (करीब 23,580 रुपये) है। भारत में इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मुकेश गुप्ता SSI एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

कोटा। दी एसएसआई एसोसिएशन के वर्ष 2020-2021 के अध्यक्ष पद पर मुकेश गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी देवेन्द्र जैन, सुरेश बंसल एवं विपिन सूद ने बताया कि एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत 2020-2021 अध्यक्ष पद के लिये एक ही फार्म भरा गया। जिसमें मुकेश गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कियाा गया। जो 01 अप्रेल 2020 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि इतनी बड़ी संस्था में निर्विरोध निर्वाचन होना एक स्वस्थ एवं स्वच्छ परम्परा है। पिछले 35 वर्षों से इस संस्था में निर्विरोध चुनाव होते आ रहे हैं। जो अपने आप में एक मिसाल है। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द राम मित्तल ने निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।

निवर्तमान अध्यक्ष बीएल गुप्ता एवं सचिव अमित बंसल ने सभी सदस्यों द्वारा उनके कार्यकाल को सफल बनाने में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया एवं निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्म्मीद जताई कि मुकेश गुप्ता पूर्व में उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर बेहतरीन कार्य कर चुके हैं और आने वाले समय में एसोसिएशन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे।

निर्यात मांग बढ़ने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में निर्यात मांग बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 58 रुपये की तेजी के साथ 9,072 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। एमसीएक्स में ग्वारगम के अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 58 रुपये अथवा 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,072 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

इसमें 29,005 लॉट के लिए कारोबार हुआ। ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 62 रुपये अथवा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,188 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 36,160 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

दूसरे दिन भी घटे सोने के दाम, चांदी में उछाल, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना लगातार दूसरे दिन फिसलता हुआ 110 रुपए उतरकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 20 रुपए चढ़कर 39,120 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 1.45 डॉलर गिरकर 1,314.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर उतरकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।

वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर ग्राहकी घटने से सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए फिसलकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 20 रुपए की तेजी में 39,120 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा हालांकि 80 रुपए उतरकर 38,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 39000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33170 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38700 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 101अंक फिसल कर 38,132 पर बंद

नई दिल्ली। शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएई) के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 100.53 अंकों (0.26%) की गिरावट के साथ 38,132.88 पर बंद हुआ। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 38.20 अंकों (0.33%) की गिरावट के साथ 11,445.05 पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट में दिनभर रहा उतार-चढ़ाव का दौर
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,475.93 का ऊपरी स्तर, तो 38,001.34 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 11,546.20 का ऊपरी स्तर और 11,413.00 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 34 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

शुरुआत में शेयर मार्केट में रही तेजी
भारतीय शेयर बाजार सुबह तेजी के साथ खुला हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 145.37 अंक उछलकर 38,362 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 34.55 अंकों की तेज बढ़त के साथ 11,517 पर खुला।

इन शेयरों मे रही तेजी
बीएसई पर यस बैंक के शेयर में 5.62%, इंडसइंड बैंक में 5.27%, एसबीआई में 1.57%, बजाज ऑटो में 1.18% और वेदांता लिमिटेड में 1.12% की तेजी दर्ज की गई। NSE पर यस बैंक के शेयर में 5.87%, इंडसइंड बैंक में 5.68%, इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस में 2.78%, जेसडब्ल्यू स्टील में 1.71% और SBI के शेयर में 1.48% की तेजी देखी गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई पर एनटीपीसी के शेयर में 2.25%, टाटा मोटर्स में 1.85%, भारती एयरटेल में 1.49%, पावरग्रिड में 1.36% और एचडीएफसी के शेयर में 1.30% की गिरावट देखी गई। एनएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 2.82%, एनटीपीसी में 2.70%, टाटा मोटर्स में 1.94%, भारती एयरटेल में 1.89% और आयशर मोटर्स के शेयर में 1.67% की गिरावट दर्ज की गई।