Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4915

TRAI का नया नियम: 31 मार्च के बाद नहीं देख पाएंगे कोई चैनल?

नई दिल्ली । दूरसंचार नियामक प्राधिकरण TRAI का नया Cable TV और DTH नियम 1 फरवरी से लागू हो चुका है। TRAI ने केबल ऑपरेटर्स, DTH सर्विस प्रोवाइडर्स और सब्सक्राइबर्स को पहले 31 जनवरी तक नए नियम के हिसाब से चैनल्स का चुनाव करने का डेडलाइन दिया था। नए नियम के लागू हो जाने के बाद भी कई सब्सक्राइबर्स ने अपने चैनल्स सेलेक्ट नहीं किए थे, जिसके बाद 12 फरवरी को TRAI ने नए नियम के मुताबिक चैनल को सब्सक्राइब करने का डेडलाइन 31 मार्च 2019 तक बढ़ा दिया था।

TRAI ने 12 फरवरी को जारी आदेश में उन यूजर्स को बेस्ट फिट प्लान में ट्रांसफर होने की बात की थी, जिन्होंने 31 जनवरी से पहले तक कोई प्लान नहीं लिया था। अब यह सवाल का विषय है कि क्या 31 मार्च के बाद से उन यूजर्स का क्या होगा जिन्होंने कोई प्लान अब तक सब्सक्राइब नहीं किया है?

हालांकि, इसके बारे में अब तक TRAI की ओर से कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर, आपने भी अब तक कोई प्लान नहीं चुना है तो आप TRAI द्वारा सुझाए गए बेस्ट फिट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। अगर, आपको चैनल्स को चुनने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप TRAI के चैनल सेलेक्टर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

TRAI का नया केबल टीवी और डीटीएच नियम
इसमें यूजर्स को केवल उन्हीं चैनल्स के लिए भुगतान करना पड़ता है जिसे वो देखना चाहते हैं। इस नियम के लागू हो जाने के बाद से यूजर्स से केवल 130 रुपये बिना टैक्स के) NCF (नेटवर्क कैपेसिटी फेयर) के तौर पर वसूला जाता है। आप जो भी पेड चैनल देखना चाहते हैं वही चैनल सेलेक्ट कर सकते हैं। चैनल चुनने के लिए आपको तीन तरह के विकल्प मिलते हैं।

  • पहला विकल्प सर्विस प्रोवाइडर्स का होता है, जिसमें आप सर्विस प्रोवाइडर्स के द्वारा सुझाए गए प्लान में से कोई एक प्लान का चुनाव कर सकते हैं।
  • दूसरे विकल्प में आपको ब्रॉडकास्टर्स द्वारा तय इंडिविजुअल चैनल पैक या बंडल चैनल पैक में से चैनल का चुनाव करना होता है।
  • जबकि, तीसरा विकल्प a-la-carte का होता है, इसमें से आप कैटेगरी के मुताबिक अपने पसंदीदा चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं।

महंगा हुआ टीवी देखना
हाल ही में, TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा ने बताया कि अगर कोई कंज्यूमर ज्यादा चैनल्स देखते हैं तो उनका बिल स्वाभाविक है कि ज्यादा होगा। लेकिन, अगर ग्राहक केवल 25 चैनल्स ही देखते हैं तो उनके बिल में एक तिहाई तक कमी आई है। हालांकि, एक सर्वे के मुताबिक 50 फीसद से ज्यादा यूजर्स कह रहे हैं कि उनके मासिक बिल बढ़ गए हैं।

WhatsApp का फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर अब Android फोन में भी

व्हाट्सएप सबसे सुरक्षित सोशल मीडिया ऐप मानी जाती है। मोबाइल नेटवर्किंग ऐप से करोड़ो यूजर्स और उनकी जानकारियां जुड़ी हुईं हैं। ऐसे में इसकी सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने यूजर्स के लिए एक और बेहद सुरक्षित फीचर लेकर आई है। कंपनी ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन फीचर पेश कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप का यूज पहले से और ज्यादा सुरक्षित और सिक्रेट हो जाएगा।

हालांकि, अब तक यह फीचर केवल iOS स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध था लेकिन अब यह फीचर एंड्रायड फोन्स के लिए भी आ रहा है। टेक वेबसाइट्स की खबरों के अनुसार यह अपडेट WhatsApp ने बीटा वर्जन 2.19.83 में आ रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार यह फीचर ऐप में ही अलग सेक्शन में दिया जाएगा।

जैसे ही आप इस फीचर को एक्टिवेट करेंगे, आपका व्हाट्सएप अकाउंट कोई ओर नहीं देख पाएगा। इसे एक बार लॉक करने के बाद यूजर भी तभी व्हाट्सएप का एक्सेस कर पाएगा जब उसका फिंगरप्रिंट मैच होगा।इसका मतलब है कि अगर कोई आपका स्मार्टफोन अनलॉक कर भी लेता है तो वो आपकी व्हाट्सएप चैट नहीं पढ़ सकेगा।

  • यह फीचर व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.83 में उपलब्ध है।
  • यूजर को आईफोन की ही तरह इसे भी प्राइवेसी टैब में जाकर एक्टिवेट करना होगा।
  • आप ये सेट कर सकते हैं कि एक बार अनलॉक करने के बाद कितने समय तक आपको फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होगी
  • इसमें एक मिनट, 10 मिनट और 30 मिनट तक का समय है
  • अगर यूजर स्क्रीन लॉक को चुनता है तो उसे अपने डिवाइस के लिए ऑथेंटिकेशन प्रोसेस का भी चयन करना होगा।
  • इस फीचर के एक्टिवेट होने के बावजूद यूजर स्क्रीन मैसेज नोटिफिकेशन के माध्यम से मैसेज रिसीव और सेंड कर सकेगा।
  • इसके लिए यूजर को व्हाट्सएप पर टच या फेस आईडी फीचर कॉन्फिगर करना होगा।
  • एक बार कॉन्फिगरेशन होने के बाद यूजर को ऐप बंद करनी होगी और फिर से चालू करनी होगी।
  • इसके बाद यूजर अपना व्हाट्सएप चलाने के लिए अपनी पहचान का ऑथेंटिकेशन कर सकता है।
  • अगर किसी कारण से आईफोन की टच आईडी काम नहीं करती तो यूजर पासकोड के माध्यम से भी लॉगिन कर सकता है।

यूट्यूब म्यूजिक ऐप में सुने सकते हैं फोन में सेव गाने, जानिए तरीका

YouTube Music हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और यह पहले से मौजूद म्यूजिक एप्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। हालांकि, यह भी दूसरे एप्स की तरह आपको ऑनलाइन म्यूजिक उपलब्ध करवाता है लेकिन इसमें कुछ और भी फीचर्स हैं जो काफी शानदार हैं। इनमें से एक फीचर है जो आपको इस ऐप की मदद से अपने फोन में सेव गाने सुनता है।

जी हां, यह बेहद ही शानदार फीचर है जो आपके म्यूजिक सुनने के अनुभव को और मजेदार बना देता है। यूजर आमतौर पर इन एप्स में गाने डाउनलोड करते हैं और फिर उसे बाद में ऑफलाइन मोड में सुन भी सकते हैं। लेकिन इसका एक और फीचर हर तरह की ऑडियो फाइल्स को सुनने में मदद करता है।

इस ऐप की मदद से अपने फोन में मौजूद गानों को भी सुन सकते हैं। इसका मतलब यह ऐप आपके लिए म्यूजिक प्लेयर की तरह भी काम करेगी। अब तक इस फीचर की जानकारी किसी को नहीं थी, वहीं YouTube ने भी यूजर्स को इस बारे में कोई हिंट नहीं दी थी। जानिए तरीका-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में सेव ऑडिया फाइल्स खोलनी होगी।
  • इसके बाद इस पर कुछ देर तक टैप करके रखें तो यह पूछेगा कि आप इस गाने को किस प्लेयर या ऐप में खोलना चाहते हैं।
  • यहां आपका यूट्यूब म्यूजिक ऐप नजर आएगी।
  • जैसे ही आप इसे सिलेक्ट करते हैं तो ऐप आपके फोन में मौजूद गाने को एक्सेस करती है।
  • जैसे ही एक्सेस पूरा होता है यह आपके फोन में मौजूद गाने को चलाने लगती है।

इंदौर मंडी: ग्राहकी निकलने से मसूर, काबुली चना, मूंग एवं उड़द में तेजी

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को ग्राहकी निकलने से काबुली चना 200 रुपये, मसूर 50, मूंग 100, उड़द 100 एवं बटला (मटर) के भाव में (गुरुवार की तुलना में) 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। दालों में चना दाल 50 रुपये, तुअर (अरहर) दाल 100, मूंग दाल 100, मूंग मोगर 100 एवं उड़द मोगर में 100 रुपये प्रति क्विंटल की भाव वृद्धि हुई। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4150 से 4200, चना (देसी) 4000 से 4100, डबल डॉलर 5200 से 5700, मसूर 4025 से 4050, हल्की 3700 से 3750, बटला 3525 से 3550, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5000, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5450 से 5600, उड़द 4900 से 500, हल्की 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6500 से 6700, तुअर दाल फूल 6900 से 7100, तुअर दाल बोल्ड 7300 से 7500, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5200 से 5500, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5000 से 5100 मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6900 से 7100 उड़द दाल 5400 से 5600, उड़द मोगर 6500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1800 से 1820, गेहूं 147- 1850 से 2050, गेहूं लोकवन 1850 से 2050, गेहूं चंद्रौसी 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1650 से 1700, ज्वार संकर 1800 से 1900, ज्वार देसी 3100 से 3200, मक्का पीली 2050 से 2100, मक्का गजर 2050 से 2060 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: शक्कर एवं खोपरा गोले में ग्राहकी सुधरी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर-खोपरा गोला में ग्राहकी सुधार लिए रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3290 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 205 से 208 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2525 से 4300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 125 से 130, निजामाबाद 80 से 100, पिसी 135 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5700 से 6850, पैकिंग में 7400 से 7600 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2875 तथा बटला बेसन 2550 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

कोटा मंडी: ऊंचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से धनिया औंधे मुंह गिरा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को ऊंचे भाव पर समर्थन नहीं मिलने से धनिया 150 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। नये लहसुन की आवक 4500 कट्टे की हुई । सभी जिंस का मिलाकर 50000 बोरी का कारोबार हुआ। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1750 से 1800 लोकवान 1850 से 1900 पीडी 1800 से1900 गेहूं टुकडी नया 1800 से 2100 मक्का 1800 से 2100 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2300 से 2640 पूसा 4 (1121) 3200 से 3500 धान लाजवाब ( 1509 ) 3000 से 3201रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3711 सरसों 3000 से 3471अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2500 से 3800 कलौजी 6500 से 9400 धनिया बादामी 4300 से 5400 ईगल 5500 से 6001 रंगदार नया 7000 से 10601 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4300 चना 3300 से 3900 चना कांटिया 3700 चना काबुली 3000से 5600 चना गुलाबी 3800 से 4500 चना मौसमी 3000 से 3800 मसूर 3000 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

पहले करें मतदान, फिर खोलें दुकान, श्री सर्राफा बोर्ड कोटा की अनूठी पहल

कोटा। पूरे देश में लोकतंत्र का पर्व शुरू हो चुका है। निर्वाचन आयोग सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने की लगातार अपील कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी मतदान करने की शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में शहर की प्रमुख व्यापारिक संस्था श्री सर्राफा बोर्ड ने कोटा के सर्राफा व्यापारियों को सपरिवार मतदान करने की अपील करते हुए एक नई पहल की है।

संस्था के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र एवं सचिव विवेक कुमार जैन ने बताया कि 29 अप्रैल को कोटा में मतदान होगा। कोटा शहर के किसी भी स्थान पर सोने-चांदी का व्यवसाय कर रहे सर्राफा व्यापारी मतदान करने के पश्चात 30 अप्रैल तक न्यू सर्राफा मार्केट स्थित संस्था के कार्यालय में अपनी ऊंगली में लगे मतदान चिन्ह को एवं आईडी दिखाकर अपना नाम और पता भरकर कूपन को बॉक्स में डाल दें।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष आनंद राठी ने कहा कि इसके उपरांत मई के प्रथम सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान करने वाले सर्राफा व्यापारियों के बीच लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें 51 सर्राफा व्यापारियों को शुद्ध चांदी में निर्मित लोकतंत्र का त्यौहार वाले सिक्के वितरित किए जाएंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि सर्राफा व्यवसाईयों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए यह जिला प्रशासन को सहयोग करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। साथ ही संस्था द्वारा नारा भी दिया गया है कि पहले करें मतदान, फिर खोलें दुकान।

वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों में पांच रुपये की तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच निर्यात मांग में आई भारी तेजी के बीच शुक्रवार को वायदा बाजार में कारोबारियों ने मौजूदा स्तर पर सौदे जमा किये जिससे ग्वारगम की कीमत पांच रुपये की तेजी के साथ 8,940 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गयी।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मई महीने की डिलीवरी के लिये ग्वारगम का भाव पांच रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,940 रुपये पांच क्विन्टल हो गया। इसमें 40,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात मांग के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे यहां वायदा कारोबार में ग्वारगम कीमतों में तेजी आयी।

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे शुक्रवार को वायदा बाजार में ग्वारसीड की कीमत 3.5 रुपये की तेजी के साथ 4,417 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा भारी मांग के मुकाबले सीमित स्टॉक रहने की वजह से हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे यहां वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतों में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 3.5 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,417 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गया। इसमें 29,910 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

हालांकि इसके जून महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव आठ रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की हानि के साथ 4,462.4 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गया। इसमें 93,260 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोना ढाई और चांदी तीन महीने के निचले स्तर पर, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी उतरने से चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती के कारण विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर 2.25 डॉलर टूटकर 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर फिसलकर 1,293.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। डॉलर की मजबूती से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इस स्थिति में सोने की मांग घटती है और कीमतें गिरती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढ़त में 15.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32700 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38140 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32860 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38330 रुपये प्रति तोला।