Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4903

इंदौर किराना: शक्कर में तेजी, खोपरा गोला मजबूत

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। खोपरा गोला की उपलब्धता कम हो गई है इससे भाव मजबूती का रुझान लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को चार गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3290 से 3310 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2550 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 124 से 126, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या खली और कपास्या तेल में तेजी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल के भाव में 30 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल में पांच रुपये एवं कपास्या तेल में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि हुई। पशु आहार कपास्या खली के भाव 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।

तिलहन सरसों 3750 से 3800 रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3800 से 3825 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 980 से 1000, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 743 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 705 से 710, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1725, देवास 1725, उज्जैन 1725, खंडवा 1705, बुरहानपुर 1705, अकोला 2550 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर, तुअर एवं बटला में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को ग्राहकी कमजोर होने से चना कांटा 100 रुपये, मसूर 75, तुअर (अरहर) 50 और बटला के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। तुअर दाल (अरहर) 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। अनाज में खरीदी कमी से गेहूं की विभिन्न किस्मो में 100 रुपये प्रति क्विंटल की भाव कमी हुईं। लिवाली सुधार से मक्का में 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियो के अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को 25 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1800, गेहूं 147- 1850 से 2100, गेहूं लोकवन 1750 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

दलहन चना (कांटा) 4225 से 4250, चना (देसी) 4100 से 4150, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3950 से 4000, हल्की 3600 से 3700, बटला 3600 से 3650, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5100, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5350 से 5500, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5150 से 5250 मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सनी लियोनी की इंस्‍टा पिक को मिले लाखों लाइक्‍स

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस सनी लियोनी को आज किसी भी तरह के किसी इंट्रोडक्‍शन की जरूरत नहीं। फिल्‍म इंडस्‍ट्री के साथ ही दर्शकों के बीच भी उनकी एक अलग पहचान है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की लंबी फेहरिस्‍त है। वह भी खासी ऐक्टिव रहती हैं।

कभी अपनी तस्‍वीरें शेयर करती हैं तो कभी फैमिली के साथ मस्‍ती-शरारतें करती हुई तस्‍वीरें। इस पर उन्‍हें लाखों लाइक्‍स और कॉमेंट्स मिलते हैं। हाल ही में सनी ने एक और फोटो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। देखते ही देखते उस पर लाखों लाइक्‍स और कॉमेंट्स आ गए।

सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी एक तस्‍वीर सोशल साइट पर अपलोड की। स्‍मोकी आइज और वेस्‍टर्न आउटफिट में उनकी इस तस्‍वीर को देखते ही देखते लाखों लाइक्‍स मिल गए। सनी लियोनी ने इस तस्‍वीर में बेड पर एक बेहद खास अंदाज में सेक्‍सी पोज दिया है।

फ्रिल ड्रेस में उनका यह फोटो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्‍दी ही साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में नजर आएंगी। इसी कड़ी में वह तमिल फिल्‍म ‘विरामादेवी’ और मलयालम फिल्‍म ‘रंगीला’ में नजर आएंगी।

Realme U1 का 64GB स्टोरेज और 3GB रैम वाला वेरियंट लॉन्च

नई दिल्ली।रियलमी ने अपने Realme U1 स्मार्टफोन के एक नए वेरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी यू1 का यह नया वेरियंट 3जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज में भी उपलब्ध होगा। इससे पहले रियलमी यू1 को 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता था।

नए वेरियंट के लॉन्च होने के बाद ग्राहकों के पास रियलमी यू1 का एक और ऑप्शन उपलब्ध हो गया है। यह उन ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगा जिन्हें फोन में अच्छी स्पीड के साथ बेहतरीन स्टोरेज भी चाहिए। 64जीबी वाले नए रियलमी यू1 की कीमत 10,999 रुपये है। फोन का 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला पुराना वेरियंट 9,999 रुपये और 4जीबी रैम+64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 11,999 रुपये में आता था।

कंपनी ने नए रियलमी यू1 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी ट्विटर से दी। रियलमी ने बताया कि नए यू1 स्मार्टफोन की बिक्री 10 अप्रैल को रियलमी की ऑफिशन वेबसाइट और ऐमजॉन पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.3 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।

1080×2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आने वाले इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। मीडिया टेक हीलियो पी70 एसओसी प्रोसेसर पर काम करने वाले इस फोन में फटॉग्रफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500 mAh की बैटरी दी गई है।

जीप कम्पास का स्पोर्ट प्लस भारत में लॉन्च, 15.99 लाख रुपये है कीमत

नई दिल्ली । एफसीए इंडिया ने गुरुवार को अपनी SUV जीप कम्पास का स्पोर्ट प्लस वेरियंट लॉन्च किया है। दिल्ली में जीप कम्पास का स्पोर्ट प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है। यह कीमत पेट्रोल मैन्युअल वेरियंट की है। वहीं, डीजल इंजन वाले वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। नए वेरियंट की कीमत Jeep Compass Sport वेरियंट से क्रमशः 59,000 रुपये और 38,000 रुपये ज्यादा है।

नई जीप कम्पास स्पोर्ट प्लस नए फीचर्स के साथ आई है। जीप कम्पास स्पोर्ट प्लस में 16 इंच स्पोर्टी एलॉय व्हील्स, ड्यूल जोन ऑटो एयर-कंडीशनिंग (क्लाइमेट कंट्रोल), रियर पार्किंग सेंसर और ब्लैक रूफ रेल्स, रियर विंडशील्ड पर ब्लैक क्लैडिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि ये फीचर, 21 दूसरे प्रमुख फीचर्स के अतिरिक्त हैं। इन फीचर में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग शामिल हैं, जो कि जीप कम्पास की पूरे रेंज में मिलते हैं।

जीप कम्पास स्पोर्ट प्लस दो पावरट्रेन ऑप्शंस (173PS, 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 2.0 लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल और 162 PS, 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 1.4 लीटर मल्टी एयर टर्बो पेट्रोल) में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) के साथ आती है। Jeep Compass Sport Plus के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

सेल्स को रफ्तार देने के लिए जीप इंडिया लगातार मार्केट में कंपास के नए वेरियंट लॉन्च कर रही है। अगर सिक्यॉरिटी की बात की जाए तो जीप कम्पास को ऑस्ट्रेलिया और Euro NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। FCA इंडिया के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फ्लिन ने कहा है, ‘नई जीप कम्पास स्पोर्ट प्लस में वो सारी चीजें हैं, जो कि इस एक ट्रू जीप बनाते हैं।’

ADB के बाद अब RBI ने भी घटाया विकास अनुमान

नई दिल्ली। घरेलू निवेश कमजोर पड़ने तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत को देखते हुए रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास अनुमान में 0.2 फीसदी की कटौती कर इसे 7.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहले Asian Development Bank भी विकास दर में कटौती कर चुका है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटाकर 7.2 फीसदी कर दिया था, जबकि पहले 7.6% ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया था। एडीबी ने इसके लिए दूसरे देशों में मांग कम रहने का हवाला दिया है।

फरवरी में विकास दर का अनुमान 7.4 फीसदी तय किया गया था
केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक बैठक के बाद जारी बयान में 2019-20 की पहली छमाही में विकास दर 6.8 से 7.1 फीसदी के बीच और दूसरी छमाही में 7.3 फीसदी से 7.4 फीसदी के बीच रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस प्रकार पूरे वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इससे पहले फरवरी में जारी बयान में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर अनुमान 7.4 फीसदी रखा गया था।

इस कारण से घटाई अनुमानित विकास दर
केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने घरेलू निवेश कमजोर रहने के संकेत और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के मद्देनजर अपने दो माह पुराने अनुमान में कटौती की है। बयान में कहा गया है “उत्पादन और पूंजीगत वस्तुओं के आयात में सुस्ती से घरेलू निवेश गतिविधियों में कमजोरी के संकेत मिले हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती से भारत का निर्यात प्रभावित हो सकता है।”

लोगों के पास बढ़ेगी व्यय योग्य आमदनी
वहीं, वाणिज्यिक क्षेत्र में वित्तीय प्रवाह बढ़ने से आर्थिक गतिविधियों पर सकारात्मक असर पड़ने की बात कही गई है। बयान में निजी उपभोग के भी गति पकड़ने की उम्मीद जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यय बढ़ेगा। इसमें कहा गया है कि पांच लाख तक की आय को पूरी तरह करमुक्त बनाने से लोगों के पास व्यय योग्य आमदनी बढ़ेगी।

रास नहीं आई बाजार को RBI की ‘शक्ति’, सेंसेक्स 192 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक को लेकर गवर्नर शक्तिकांता दास की ओर से की गई रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कटौती भी शेयर बाजारों को रास नहीं आई। दरों में कटौती के बाद निवेशकों में छाई बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 192 अंक लुढ़ककर 38,684 अंकों पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 11,598 अंकों पर बंद हुआ।

बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती का बुरा असर सबसे ज्यादा बैंकिंग सेक्टर के शेयरों पर पड़ा। सेंसेक्स में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक यस बैंक के शेयर 2.05 फीसदी तक टूटकर 268.15 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुए। इशके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंड्सइंड बैंक और फेडरल बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, सिटी यूनियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में ओरियंट सीमेंट में 9.59 फीसदी, स्वान एनर्जी में 7.80 फीसदी, फोर्स मोटर्स में 6.52 फीसदी, Strides फार्मा साइंस लिमिटेड में 6.02 फीसदी, पीएनबी हाउसिंग में 5.06 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में हीरो मोटर्स में 2.12 फीसदी, एचडीएफसी में 1.86 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.84 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.76 और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 1.72 की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में रेपको होम में 6.51 फीसदी, टाटा स्टील में 5.34 फीसदी, एनसीसी लिमिटेड में 5.04 फीसदी, वोडाफोन आइडिया में 5.02 फीसदी और आरकॉम में 4.74 फीसदी की गिरावट रही।निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी में 2.32 फीसदी, टीसीएस में 2.09 फीसदी, हिंडाल्को में 1.99 फीसदी, बीपीसीएल में 1.95 फीसदी और गेल में 1.80 फीसदी की गिरावट रही।

नौ महीने में सोना सबसे सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर नौ महीने के निचले स्तर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 90 रुपए की गिरावट के साथ 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के करीब एक सप्ताह के निचले स्तर पर रहने से विदेशों में सोना 0.40 डॉलर चमककर 1,291.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.40 डॉलर की बढ़त में 1,295.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में आयी नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो गया है। इससे पीली धातु की मांग के साथ दाम भी बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 15.07 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

जुलाई के बाद से सोने की सबसे कम कीमत
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी। सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए फिसलकर 32,670 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया जो पिछले साल 07 जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 90 रुपए टूटकर 38,330 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वहीं, चांदी वायदा 45 रुपए की बढ़त में 37,465 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38300 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38020 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32760 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38210 रुपये प्रति तोला।

मॉनिट्री पॉलिसी के बाद रुपए में बड़ी गिरावट, तोड़ा 69 का स्तर

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) के मॉनिट्री पॉलिसी ऐलान के बाद डॉलर की तुलना में रुपए में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 2 बजे रुपया डॉलर की तुलना में लगभग 65 कमजोर होकर 69.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका असर टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजिज सहित सभी एन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स पर दिखा, जो 3 फीसदी तक कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 की अपनी पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट (Repo Rate) में 0.25 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया, जिसके बाद अब रेपो रेट घटकर 6 फीसदी हो गई। वहीं RBI ने रिवर्स रेपो रेट 6 फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी कर दिया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद रुपए पर प्रेशर खासा बढ़ गया।

इससे पहले सेशन की शुरुआत में डॉलर की तुलना में रुपया लगभग 11 पैसे कमजोर होकर 68.54 पर खुला था। मॉनिट्री पॉलिसी आने के बाद कुछ ही देर में रुपए 69 का स्तर तोड़ दिया। 2 बजे रुपया 66 पैसे कमजोर होकर प्रति डॉलर 69.09 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके अलावा 10 साल का बॉन्ड में 7 बेसिस की मजबूती देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि मॉनिट्री पॉलिसी से ट्रेडर्स को निराशा ही हाथ लगी है।

कमजोर मॉनसून और मॉनिट्री पॉलिसी से बढ़ा रुपए पर प्रेशर
एक एनालिस्ट ने कहा, ‘ट्रेडर्स इससे खासे निराश हैं, क्योंकि रेट की भले ही उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन ट्रेडर्स को भरोसा था कि एमपीसी के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है।’ फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि प्राइवेट फर्म स्काईमेट के कमजोर मॉनसून के अनुमान और आरबीआई की मॉनिट्री पॉलिसी से रुपए पर दबाव खासा बढ़ गया है।

3 फीसदी तक टूटे आईटी स्टॉक्स
रुपए में कमजोरी से आईटी स्टॉक्स को सबसे तगड़ा झटका लगा। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं एचसीएल टेक में 2.36 फीसदी, विप्रो में 1.55 फीसदी की गिरावट बनी हुई है। इसके अलावा टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है।