Saturday, July 18, 2026
Home Blog Page 4896

इंदौर बाजार: कपास्या तेल, सोयाबीन रिफाइंड तेल एवं पाम तेल महंगा

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (शनिवार की तुलना में) तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल में सात रुपये व कपास्या तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़े रहे।

तेल मूंगफली तेल इंदौर 980 से 1000, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 670 से 675 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1775, देवास 1775, उज्जैन 1775, खंडवा 1755, बुरहानपुर 1755, अकोला 2610 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 705 से 710 तथा गुजरात 725 से 728 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: तुअर एवं मूंग के भाव में तेजी, चना कांटा लुढ़का

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को तुअर (अरहर) 200 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये (गुरुवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। मांग कमी से चना कांटा 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।

दलहन चना (कांटा) 4200 से 4225, चना (देसी) 4100 से 4125, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3950 से 4000, हल्की 3600 से 3700, बटला 3600 से 3650, मूंग 5600 से 5800, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4800 से 5100, महाराष्ट्र नई तुअर (अरहर) 5400 से 5550, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200चना दाल 5300 से 5600, आयातित चना दाल 4950 से 5150मसूर दाल 5150 से 5250मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6500 से 6700, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: शक्कर और हल्दी में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में सोमवार को शक्कर में 20 रुपये प्रति क्विंटल और हल्दी में दो रुपये प्रति किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में सोमवार को 15 गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3300 से 3330 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 220 से 225 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2550 से 4500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 126 से 130, निजामाबाद 95 से 105, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1120 से 1130, तन्दूरी आटा 1290 से 1300, मैदा 1200 से 1210, रवा 1240 से 1250, चना बेसन 2975 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

हाजिर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 5.5 रुपये की तेजी के साथ 4,425 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 5.5 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,425 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 15,700 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढाने से यहां ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

बाजार को नहीं भाया BJP का संकल्प पत्र, सेंसेक्स 161 अंक टूटा

नई दिल्ली। केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र जारी होने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 161 अंक टूटकर 38,700 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 61 अंक टूटकर 11,604 अंकों पर बंद हुआ।

सोमवार को दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 453 अंकों तक टूट गया। सुबह 9.31 पर सेंसेक्स 38,973 अंकों पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद बाजार में लगातार गिरावट आती रही। दोपहर 14.39 बजे सेंसेक्स दिन के निम्नतम स्तर 38,520 अंकों के स्तर तक टूट गया। इस प्रकार इंट्रा-डे में सेंसेक्स में 453 अंकों की गिरावट रही।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल
सोमवार को सेंसेक्स में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा। मिडकैप शेयर 111 अंकों की गिरावट के साथ 15,394 अंकों पर और स्मॉलकैप शेयर 59 अंकों की गिरावट के साथ 14,986 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी-50 में मिडकैप 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 5037 अंकों पर और स्मॉलकैप 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 3235 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टेलीकॉम, टेक, पावर, आईटी, यूटीलिटी सेक्टर के शेयर को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी
सेंसेक्स में जय कॉरपोरेशन लिमिचटेड में 12.53 फीसदी, टाटा स्टील में 9.84 फीसदी, जीडीएल में 7.86 फीसदी, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में 7.67 फीसदी और इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड में 6.57 फीसदी की तेजी रही। निफ्टी में पावरग्रिड में 1.45 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट में 1.43 फीसदी, हिन्दुस्तान यूनीलिवर में 1.23 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.98 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील में 0.87 फीसदी की तेजी रही।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स में बलरामपुर चीनी मिल्स में 8.67 फीसदी, डीएलएफ में 8.36 फीसदी, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 5.34 फीसदी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 4.90 फीसदी और आरकॉम में 4.89 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी में बीपीसीएल में 1.59 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.38 फीसदी, आईओसी में 1.17 फीसदी, यस बैंक में 1.09 फीसदी और एचसीएल टेक्नोलॉजी में 0.88 फीसदी की गिरावट रही।

सोमवार को रही पेट्रोल-डीजल में गिरावट, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सोमवार 8 अप्रैल 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की गिरावट की । वहीं डीजल की कीमतों में 8 पैसे की गिरावट की गई।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को डीजल की कीमतों में 8 पैसे की गिरावट की गई। दिल्ली में 8 पैसे की गिरावट के बाद डीजल की कीमत 66.11 प्रति लीटर है। कोलकाता में 8 पैसे की गिरावट के बाद डीजल 67.85 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 8 पैसे की गिरावट के बाद डीजल 69.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में 8 पैसे की गिरावट के बाद 69.80 रुपए प्रति लीटर है।

IOCL ने पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की गिरावट की है। इस गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.85 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.42 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 6 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 74.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को सुबह के सत्र में ब्रेंट क्रूड 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं WTI क्रूड 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 39 अंक का सुधार, निफ्टी 11,650 के पार

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मंदी के असर से भारतीय शेयर बाजार सोमवार 8 अप्रैल 2019 को सपाट स्तर पर खुले। सुबह 10.02 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39 अंकों की तेजी के साथ 38901 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 1 अंकों की तेजी के साथ 11,667 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड, टाटा स्टील, जय कॉरपोरेशन लिमिटेड, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स लिमिटेड, इंडियाबुल्स इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड में तेजी का माहौल है। निफ्टी में पावर ग्रिड, जी एंटरटेनमेंट, हिन्दुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
सेंसेक्स में बलरामपुर चीनी मिल्स, आरकॉम, डीएलएफ, आईटीआई लिमिटेड और स्वान एनर्जी में मंदी का माहौल है। निफ्टी में बीपीसीएल, अडानी पोर्ट्स, आईओसी, यस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी में मंदी का माहौल है।

लघु उद्योग भारती ने मनाया परिवार के साथ भारतीय नववर्ष

कोटा। लघु उद्योग भारती की कोटा इकाई ने रविवार की रात को एक होटल में भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2076 के उपलक्ष्य में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें उद्यमियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. बीसी तेलंग ने पारिवारिक सम्बन्धों को मज़बूत करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने हिन्दू नववर्ष और अंग्रेजी नववर्ष का फर्क समझते हुए कहा कि हमारा नववर्ष नक्षत्रों पर आधारित है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा, कभी वह अमेरिका का गुलाम था।

लेकिन, जब आजाद हुआ तो वहां की जनता ने गुलामी के सारे निशान मिटा दिए, ताकि बाद की पीढ़ी यह नहीं जान सके कि वह कभी गुलाम था। वहां आजादी की वर्षगांठ नहीं मनाई जाती। उन्होंने भारत को जापान से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा भारत विश्वशक्ति नहीं, विश्व गुरु बने।

समारोह में प्रदेशध्यक्ष तारा चंद गोयल, वरिष्ठ राष्ट्रीय सलाहकार गोविन्दराम मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर कीर्ति जैन अचल पोद्दार, राजेंद्र जैन, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, हाड़ोती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीस एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्षा श्वेता जैन समेत क़रीब 150 सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षीय उदबोधन विपिन सूद ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव महामंत्री अंकुर गुप्ता ने किया।

Whatsapp पर फारवर्ड किए मैसेज को रोकने का मिलेगा ऑप्‍शन

नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म whatsapp फेक न्यूज को नियंत्रित करने के लिए एक नया कदम उठाने की तैयारी में है। whatsapp जल्द ही ग्रुप सेटिंग्स में ‘अक्सर फॉरवर्ड किए गए’ संदेशों को रोकने का विकल्प देगा।

whatsapp फिलहाल दो नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पहली विशेषता ‘फॉरवर्डिंग इंफो’ है। इससे यूजर को पता चल सकेगा कि मैसेज कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। दूसरी विशेषता ‘बार-बार फारवर्ड’ है, जिसमें एडमिन को ग्रुप में इस तरह के संदेशों को पोस्ट करने पर रोक लगाने का अधिकार होगा।

ग्रुप का कोई सदस्य एडमिन द्वारा रोके जाने के बाद समूह को परोक्ष रूप से फारवर्ड मैसेज पोस्ट नहीं कर सकेगा। चार या अधिक बार फारवर्ड मैसेज को फ़ॉर्वर्डली माना जाएगा।हालांकि, यूजर अपने फोन में उस मैसेज को सहेज सकेगा और उसे नए संदेशों की तरह समूह में पोस्ट कर सकेगा।

whatsapp का मानना है कि इससे संदेश की गति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।whatsapp ने इस फीचर को अभी टेस्टिंग के लिए बीटा वर्जन में लॉन्च किया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार अचार जैसे तरल रूप में सोना पकड़ा

जयपुर। सोने की तस्करी के लिए तस्कर नित नए तरीके इजाद कर रहे हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह शारजाह से आई फ्लाइट में सोने को लिक्विड रूप में लेकर आए एक यात्री को हिरासत में लिया गया। मुंबई निवासी फैजल छोटे-छोटे प्लास्टिक पाउच में 733 ग्राम सोना लाया था। एकबारगी में यह अचार जैसा दिखाई दे रहा था।

कस्टम विभाग के सुरक्षाकर्मी भी इसे देखकर समझ ही नहीं पाए कि आखिर ये है क्या? मशीनी जांच में सोने होने का खुलासा हो चुका था, इसलिए फैजल को हिरासत में लिया गया। सोने की कीमत 23 लाख रु. आंकी गई है। यह पहला मामला है, जब जयपुर में सोना लिक्विड रूप में लाया गया।

फैजल से पूछताछ की जा रही है कि वह शारजाह में किस जगह से सोना लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था। गौरतलब है कि जयपुर में दुबई से सोने को अटैची के हैंडल, कॉफी पाउडर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और शरीर के अंगों में छिपाकर लाने के मामले सामने आ चुके हैं।

इस तरह बनाते हैं लिक्विड
सोने का चूरा (पाउडर) बनाकर उसमें मिट्टी, रसायन या अन्य कोई अशुद्ध सामग्री मिला लेते हैं। फिर इसका गोल्ड पेस्ट बनाया जाता है। पेस्ट बनने से यह पतला हो जाता है और मेटल डिटेक्टर से गुजरते हुए पकड़ में नहीं आता। बाद में इससे सोना अलग कर लिया जाता है।

फैजल लिक्विड के रूप में जो सोना लाया था, उसका वजन करीब एक किलो था। विभाग के अफसरों ने पेस्ट का ट्रीटमेंट कराया। इसके लिए बाहर से एक्सपर्ट बुलाए गए। इन एक्सपट्‌र्स ने ही पेस्ट को हार्ड रूप में चेंज किया। इस प्रोसेस में आठ घंटे से अधिक का समय लगा और वजन 733 ग्राम रह गया।