Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4891

सैमसंग गैलेक्सी A70 32 MP एवं A80 48 MP कैमरे के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने आज Samsung Galaxy A80 से साथ Samsung Galaxy A70 भी लॉन्च किया है। पिछले 2 महीने में गैलेक्सी A सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला यह 7वां स्मार्टफोन है। गैलेक्सी A70 में वॉटरड्रॉप नॉच, इनफिनिटी यू डिस्प्ले, फ्रंट और बैक में 32 मेगापिक्सल कैमरे जैसी कई खूबियां हैं। जानें फोन के सारे फीचर्स…

Samsung Galaxy A70 स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2GHz ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 25W सुपर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

गैलेक्सी A70 को दो स्टोरेज वेरियंट 6GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए दोनों ही फोन की मेमरी 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड वन यूआई पर चलता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy A70 में 3D ग्लास्टिक डिजाइन, वॉटर ड्रॉप नॉच और बॉटम में बारीक चिन दी गई है। फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकली अलाइन्ड हैं। फ्लैश सेंसर्स के निचले हिस्से में दिया गया है। वॉल्यूम और पॉवर बटन स्मार्टफोन के दायीं तरफ मौजूद हैं।

बात की जाए कैमरे की तो स्मार्टफोन में 32+8+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग हेल्थ, सैमसंग पे और बिक्सबी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। नया फोन ब्लैक, ब्लू, कोरल और वाइट कलर में उपलब्ध होगा।

भारत में कब होगा लॉन्च और क्या होगी कीमत
Samsung Galaxy A70 भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हो सकता है कि कंपनी इसी महीने इसे भारत में पेश करे। फिलहाल इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत 30,000 रुपये के करीब रखी जाएगी।

Samsung Galaxy A80 भी हुआ है लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी A80 में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 730G ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड वन यूआई पर चलता है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, मेमरी बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है। ड्यूल सिम कार्ड सपॉर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 3700mAh बैटरी दी गई है।

सैमसंग का यह पहला फोन है जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी A80 में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में f/2.0 के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का 123 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर और एक ToF डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के डिस्प्ले पर एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

इंदौर बाजार: ग्राहकी के अभाव में मूंगफली एवं सोया तेल में गिरावट

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल का भाव 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल भाव में (मंगलवार की तुलना में) आठ रुपये प्रति 10 किलोग्राम की भाव कमी हुई। ग्राहकी कम होने से पाम तेल तीन रुपये एवं कपास्या तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका।

तेल: मूंगफली तेल इंदौर 980 से 990, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 745 से 748, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 718, पाम तेल 668 से 670 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1730, बुरहानपुर 1730, अकोला 2575 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

मतदान करने वाले सर्राफा व्यापारियों के लिए चांदी के सिक्कों का विमोचन

कोटा। श्री सर्राफा बोर्ड ने मतदान करने वाले सर्राफा व्यापारियों के लिए बुधवार को चांदी के सिक्कों का विमोचन किया। मई के प्रथम सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लकी ड्रा खोला जाएगा, जिसमें 51 लकी सर्राफा व्यापारियों को शुद्ध चांदी के सिक्के उपहार में दिए जाएंगे।

संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र एवं कार्यक्रम संयोजक आनंद राठी ने बताया कि बोर्ड ने शहर के सभी सर्राफा व्यापारियों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए एक लकी ड्रा का आयोजन किया है। इस योजना में भाग लेने के लिए सर्राफा व्यवसाई मतदान करने के पश्चात 30 अप्रैल की शाम को 6 बजे तक न्यू सर्राफा मार्केट में संस्था कार्यालय में जाकर ऊंगली पर चिन्ह दिखाकर लकी कूपन भर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी और सर्राफा बोर्ड के सचिव विवेक कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुशील लोहिया, कोषाध्यक्ष ओम सोनी, संयुक्त सचिव दीपक जैन मेवाड़ा, पूर्व अध्यक्ष रामस्वरुप गोयल आदि पदाधिकारियों की उपस्थिति में चांदी के सिक्कों का विमोचन किया गया ।

इस अवसर पर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष जैन और महासचिव माहेश्वरी ने कोटा के सभी व्यापारियों से सपरिवार मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का पर्व हमें सरकार बनाने के साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है। सभी सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को श्री सर्राफा बोर्ड की इस अनूठी पहल का अनुसरण करना चाहिए।

इंदौर मंडी बंद, छिटपुट सौदों में लिवाली से दालों में सुधार

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को भी सौदे नहीं हुए। उल्लेखनीय है कि 50 किलोग्राम वजनी बोरों की तुलाई को लेकर हम्माल-व्यापारियों के बीच हुए विवाद के कारण बीते दो दिन से मंडी में कामकाज बंद चल रहा है। हालांकि, कुछ छिटपुट सौदों में दालों में ग्राहकी सुधार लिए रही।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6700 से 6900, तुअर दाल फूल 7100 से 7300, तुअर दाल बोल्ड 7500 से 7900, आयातित तुअर दाल 6000 से 6200 चना दाल 5250 से 5500, आयातित चना दाल 4950 से 5150 मसूर दाल 5150 से 5250 मूंग दाल 6650 से 6850, मूंग मोगर 6950 से 7150 उड़द दाल 6400 से 6600, उड़द मोगर 6600 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

ज्वेलर्स की मांग से सोना महंगा, चांदी में उछाल, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/कोटा विदेशों में मजबूती और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के समर्थन से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपये की तेजी के साथ 33,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ से मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से दिल्ली में चांदी भी 715 रुपये की तेजी के साथ 38,725 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सोने के 1,300 डॉलर के ऊपर चले जाने से घरेलू बाजार में भी पीली धातु के प्रति धारणा मजबूती की बनी हुई है। न्यूयॉर्क में सोने का भाव चढ़ कर 1,305 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 15.31 डॉलर प्रति औंस के पिछले बंद भाव पर स्थिर रही। मंगलवार को सोने में 235 रुपये की गिरावट आई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 90-90 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 33,070 रुपये और 32,900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। आठ ग्राम की गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई पर पूर्ववत कायम रही।

चांदी हाजिर 715 रुपये की तेजी के साथ 38,725 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 87 रुपये की हानि के साथ 37,743 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी सिक्कों की भी अच्छी मांग के समर्थन से 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

कोटा सर्राफा
चांदी 38800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33160 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38680 रुपये प्रति तोला।

BMW की नई Gran Turismo 620d सेडान कार भारत में लॉन्च

ई दिल्ली। जर्मन लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडबल्यू (BMW) ने बुधवार को भारत में Gran Turismo 620d सेडान का नया डीजल वैरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 63.9 लाख रुपए (एक्स शोरुम) कीमत है। इसका निर्माण कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया गया है। कंपनी ने बताया कि उनका यह मॉडल डीजल पोर्टफोलियो को विविध बनाएगा।

कंपनी पहले से ही दो डीजल और एक पेट्रोल वैरिएंट की बिक्री कर रही है। बीएमडबल्यू समूह के प्रेसीडेंट हंस क्रिश्चियन (Hans-Christian Baertels) ने बताया गया कि बीएमडबल्यू 6 सीरी ग्रैड Turismo की लॉन्जिंग से इंडियन लग्जरी कार मार्केट में एक नया सेगमेंट बनाया जा सकेगा। यह कार 2 लीटर फोर सिलेंडर टर्बो डीजल इंचन के साथ आएगी जो 188bhp की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगी।

महज 7.9 सेकेंड में पकड़ लेगी 100 किमी की रफ्तार
कार 7.9 सेकेंड में जीरो से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होंगे। इस 5 सीटर कार में दो हिस्सों में पैनोरोमा ग्लास रुफ होगा। रियर सीट को इलेक्ट्रिकली ऑपरेट किया जा सकेगा। कार में 10.2 इंच का कलर स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 354, निफ्टी 88 अंक लुढ़का

मुंबई। शेयर बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 353.87 अंकों (0.91%) की भारी गिरावट के साथ 38,585.35 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 87.65 अंकों (0.75%) की गिरावट के साथ 11,584.30 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,950.45 का ऊपरी स्तर तो 38,542.28 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 11,680.05 का ऊपरी स्तर, जबकि 11,571.75 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर आठ कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 21 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तो 29 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में सर्वाधिक 4.68 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 3.18 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.78 फीसदी, कोटक बैंक में 0.61 फीसदी और कोल इंडिया के शेयर में 0.55 फीसदी की तेजी देखी गई। जबकि, एनएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 4.81 फीसदी, सिप्ला में 2.72 फीसदी, विप्रो में 2.72 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 1.13 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 1.10 फीसदी की तेजी देखी गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई पर भारती एयरटेल के शेयर में सर्वाधिक 3.28 फीसदी, एशियन पेंट में 2.15 फीसदी, टीसीएस में 2.12 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 2.07 फीसदी और एचडीएफसी के शेयर में 1.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर भारती एयरटेल के शेयर में सर्वाधिक 3.74 फीसदी, हिंडाल्को में 2.56 फीसदी, एशियन पेंट में 2.43 फीसदी, टीसीएस में 2.29 फीसदी और यूपीएल के शेयर में 2.22 फीसदी की गिरावट देखी गई।

मजबूत निर्यात मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में भारी निर्यात मांग के बीच बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 60 रुपये की तेजी के साथ 8,917 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले ग्वारगम अनुबंध के भाव 60 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,917 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 3,655 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारगम के सबसे सक्रिय मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 75 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,100 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गये जिसमें 66,935 लॉट का कारोबार हुआ।

हाजिर मांग से ग्वार सीड वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों के सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 26.5 रुपये की तेजी के साथ 4,465 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारसीड कीमतों में तेजी आने का श्रेय उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति की वजह से हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 26.5 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,465 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 54,890 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 21 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,524 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 8,930 लॉट का कारोबार हुआ।

रीनॉल्ट क्विड EV फुल चार्ज पर चलेगी 250 km, जल्द उठेगा पर्दा

नई दिल्ली। Renault अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Kwid EV को शंघाई मोटर शो 2019 में पेश करेगी। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की Kwid हैचबैक पर आधारित होगी। रीनॉल्ट क्विड EV को कंपनी अपने चाइनीज पार्टनर Dongfeng Motors के साथ मिलकर बनाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार का प्रॉडक्शन इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। शंघाई मोटर शो की शुरुआत 16 अप्रैल को होगी।

इलेक्ट्रिक रेनॉ क्विड चीन के शियान में डोंगफेंग मोटर्स की फैक्टी में बनाई जाएगी। इस फैक्ट्री में सालाना 1,20,000 कारें बनाई जा सकती हैं। रेनॉ ने पिछले साल पेरिस मोटर शो में क्विड ईवी को Renault K-ZE कॉन्सेप्ट नाम से पेश किया था। माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक क्विड का प्रॉडक्शन वर्जन (बाजार में उतारी जाने वाली) का लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट कार की तरह ही होगा।

इलेक्ट्रिक क्विड के मोटर को रेनॉ और डोंगफेंग ने मिलकर बनाया है। हालांकि, अभी इस कार की टेक्निकल डीटेल सामने नहीं आई है, लेकिन K-ZE कॉन्सेप्ट को पेश करने के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसे घर में इस्तेमाल होने वाले प्लग से और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज किया जा सकता है।

क्विड इलेक्ट्रिक के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प डिजाइन और एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प्स होंगे। इस इलेक्ट्रिक कार के रियर में नई टेल-लाइट्स और नए डिजाइन का बंपर होगा। कार की रियर लाइट्स भी एलईडी होंगी। शुरुआत में इस कार को चीन समेत कुछ अन्य इंटरनैशनल मार्केट में बेचा जाएगा। बता दें कि रेनॉ जल्द ही भारत में एक नई एमपीवी ट्राइबर लॉन्च करने वाली है।