Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4890

सैमसंग गैलेक्सी M30 की ऑफर्स के साथ सेल

नई दिल्ली।साउथ कोरिया के स्मार्टफोन मेकर सैमसंग की एम सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 की आज फ्लैश सेल है। स्मार्टफोन मौजूदा समय में सबसे पॉप्युलर बजट स्मार्टफोन्स में से एक है। अगर आप भी यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और अभी तक खरीद नहीं पाए हैं तो आज आपके लिए अच्छा मौका है। आज दोपहर 12 बजे यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म ऐमजॉन पर फ्लैश सेल में मिलेगा। इसपर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कीमत और ऑफर्स
सैमसंग Galaxy M30 के दो वेरियंट सेल में अवेलेबल हैं। इसके 4GB रैम +64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये है। वहीं, इसी स्मार्टफोन के 6GB रैम +128 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है।

सेल में इसे खरीदने पर रिलायंस जियो के डबल डेटा ऑफर के साथ 3,110 रुपये तक की बचत मिल रही है। इसके अलावा, 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है। 1,199 रुपये के टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान से इस डिवाइस को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी M30 में 6.4 इंच का फुल HD+AMOLED इनफिनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया यह फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 UI पर चलता है। ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर के साथ इसके दो वेरियंट 4GBरैम+64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम+128GB इंटरनल स्टोरेज पेश किए गए हैं।

इनकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एक 13 मेगापिक्सल और दो 5 मेगापिक्सल कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। Galaxy M30 स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी और 3X फास्ट चार्ज सपॉर्ट भी दिया गया है।

माधुरी दीक्षित बनीं सिंगर, अपना पहला गाना इसी साल करेंगी रिलीज

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अभी भी बॉलिवुड में काफी पॉप्युलर हैं। हाल में माधुरी की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का सॉन्ग ‘तबाह हो गए’ रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया। इस गाने में माधुरी बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। अब खबर है कि माधुरी ऐक्टिंग और डान्स के बाद गायन के फील्ड में भी अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी ने कहा कि वह पहली बार प्रफेशनल लेवल पर सिंगिंग में हाथ आजमा रही हैं। उनकी पहली ऐल्बम तैयार हो चुकी है और इसी साल रिलीज की जा सकती है। बताया जा रहा है कि गाना तो रिकॉर्ड कर लिया गया है लेकिन फिल्मों में बिजी होने के कारण इसका विडियो अभी तक शूट नहीं हो पाया है।

वैसे बता दें कि इससे पहले माधुरी अपनी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के लिए गाना ‘रंगी सारी’ भी गा चुकी हैं। अब वह पहली बार पॉप सिंगिंग करती नजर आएंगी। माधुरी ने बताया कि यह एक इंग्लिश ऐल्बम होगी जिसमें 6 गाने होंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी की पिछली फिल्म ‘टोटल धमाल’ रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। अब वह ‘कंलक’ में बहार बेगम के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 36 और निफ्टी 8 अंक बढ़कर खुला

मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बाजार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.23 अंकों (0.09%) की तेजी के साथ 38,621.58 पर खुला तो नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 8.25 अंक (0.07%) मजबूती के साथ 11,592.55 पर कारोबार की शुरुआत की।

एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 353.87 अंकों की गिरावट और निफ्टी भी 87.65 अंक नीचे फिसलकर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर, बजाज ऑटो, एम&एम, एलटी, रिलायंस, आईटीसी, एनटीपीसी, एशियन पेंट, रिलायंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनैंस, टीसीएस के शेयरों में तेजी दिखी।

स्टेट बैंक, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, ICICI बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, यस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, कोटक बैंक, वेदांता लिमिटेड के शेयर लाल निशान में थे। वहीं, सुबह 9:40 बजे निफ्टी पर आईओसी, भारतीएयरटेल, इंडिया बुल्स हाउजिंग फाइनैंस, बीपीसीएल, हिंदुस्ता यूनिलिवर के शेयर टॉप गेनर्स रहे, जबकि वेंदांता लिमिटेड, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, जी लिमिटेड और कोटक बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट थी।

100MP के हाइपर कैमरे के साथ लॉन्च होगा Lenovo Z6 Pro

नई दिल्ली। ताइवान की फोन निर्माता कंपनी लेनोवो (Lenovo) अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lenovo Z6 Pro लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। लेनोवो 23 अप्रैल को Lenovo Z6 Pro लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन चीन के एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी इस फ्लैगशिप फोन के साथ कुछ नए फीचर्स लॉन्च कर सकती है। लेनोवो ‘हाइपर विडियो’ फीचर लॉन्च कर सकती है। कंपनी के वाइस प्रेज़िडेंट ने वीबो अकाउंट पर लॉन्चिंग डेट का ऐलान किया। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप स लैस हो सकता है।

डिजाइन :अभी तक लीक रेंडर्स की मानें तो स्मार्टफोन में इयरपीस टॉप बेजल पर प्लेस्ड होगा जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन स्मार्टफोन के दायीं तरफ मौजूद होंगे। फ्रंट की अगर बात करें तो डिवाइस में मौजूद नॉच की डिजाइन का अभी पता नहीं चल सका है। फोन के बैक में ग्लॉसी फिनिश दी गई है। रियर पैनल ग्लास से बना है।

कैमरा:अभी तक आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन में सिंगल 48MP का सेंसर मौजूद हो सकता है जो सुपर नाइट व्यू, सुपर स्टेडी शॉर्ट जैसे कई फीचर्स से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी मौजूद हो सकती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन हाइपर विजन कैमरा फीचर से लैस होगा जिससे 100MP तक की तस्वीरें ली जा सकेंगी।

कीमत: कीमत की अगर बात करें तो स्मार्टफोन की कीमत RMB 3,000 (करीब 31,000 रुपये) तक हो सकती है। स्मार्टफोन जून महीने से सेल के लिए अवेलेबल हो सकता है।

लोकसभा चुनाव: यहां चेक करें Voter लिस्ट में आपका नाम

नई दिल्ली। आज 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण है। लोकसभा चुनाव 2019 कल से शुरू होकर 19 मई 2019 तक 7 चरणों में चुनाव होने हैं। चुनाव में आपके लिए अहम है आपका वोटर आईडी कार्ड। अगर किसी वजह से आपका वोटर ID कार्ड चुनाव तक न पहुंचे या अगर आप किसी एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं और नया वोटर आईडी कार्ड आपको नहीं मिला है तो ऐसा नहीं है कि आप मतदान नहीं कर पाएंगे।

आप ऑनलाइन यह पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो ऑनलाइन ही ‘मतदाता सूचना पर्ची’ का प्रिंट निकालकर किसी अन्य फोटो आईडी प्रूफ के साथ आप वोट डालने जा सकते हैं।

वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
सबसे पहले आप Electoralsearch.in के वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको 2 टैब मिलेंगी, जिसमें एक टैब में आप अपनी वोटर आईडी की डिटेल्स सिर्फ नाम तथा कुछ जरूरी जानकारियां डालकर सर्च कर पाएंगे, वहीं दूसरी टैब में आपको अपने वोटर आईडी कार्ड का EPIC No. यानी मतदाता पहचान पत्र क्रमांक डालना होगा। अगर आपने अपने वोटर आईडी कार्ड में कुछ अपडेट कराया है तो दूसरी टैब (EPIC No.) का इस्तेमाल करें और अगर आपके पास EPIC No. नहीं है तो ‘विवरण द्वारा खोज’ पर क्लिक करें।

ये जानकारियां देनी होंगी :

  1. नाम/Name – अपना पूरा नाम यहां लिखें।
  2. पिता/पति का नाम (Father’s/Husband’s Name)- अपने पिता/पति का नाम टाइप करें।
  3. लिंग / Gender- अपने जेंडर का चुनाव करें।
  4. उम्र / Age या जन्म तिथि / DoB- इनमें से किसी एक की जानकारी दें।
  5. राज्य / State- अपने राज्य का चयन करें।
  6. जिला / District- अपने जिले का चयन करें।
  7. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र / Assembly Constituency- अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें।
  8. कोड/ Code- बॉक्स में दिए गए 5 अंकों के कोड को सही- सही दर्ज करें।

यह है पूरी प्रक्रिया
जानकारी देने के बाद आपको’ खोजें/ Search’ पर क्लिक करना होगा। यहां पर दिखाए गए कुल परिणामों में से अपना चुनाव करके’View Details’ पर क्लिक करें। आपकी सारी डिटेल्स नई टैब में खुलकर आपके सामने आ जाएंगी। नीचे दिए गए ‘मतदाता सूचना प्रिंट करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करने पर ये डिटेल्स पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएंगी। यदि अपनी डिटेल्स डालने के बाद आपकी मतदाता सूचनाएं नहीं दिखती हैं तो आप निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1800111950पर बात कर सकते हैं।

GSTR-1 और GSTR-7 दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

0

नयी दिल्ली। सरकार ने मार्च महीने के लिये अंतिम बिक्री रिटर्न फार्म जीएसटीआर-1 दाखिल करने की समयसीमा दो दिन बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दी। इसी तरह मार्च के लिये स्रोत पर की गई कर कटौती (टीडीएस) की रिटर्न जीएसटीआर-7 भरने की समयसीमा 12 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी। इससे पहले जीएसटीआर-1 की समयसीमा 11 अप्रैल और जीएसटीआर-7 की समयसीमा 10 अप्रैल थी।

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘केन्द्रीय माल एवं सेवाकर नियम 2017 के तहत मार्च 2019 माह के लिये माल एवं सेवाओं की भेजी गई आपूर्ति अथवा दोनों का फार्म जीएसटीआर- 1 में ब्योरा साझा पोर्टल के जरिये इलेक्ट्रानिक तरीके से 13 अप्रैल 2019 को अथवा इससे पहले भेजा जाना चाहिये।’’

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने रिटर्न भरने में दिक्कतें आने की कंपनियों की शिकायत आने के बाद समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

एएमआरजी एण्ड एसोसियेट्स के पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि जीएसटी लागू होने के 20 माह बाद भी जीएसटीएन में तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। इससे समग्र कर ढांचे के अनुपालन में खामियां रहतीं हैं। जीएसटी परिषद को बेहतर जीएसटी अनुपालन नेटवर्क के लिये अपनी ‘प्लान- बी’ योजना बनाने की जरूरत है।

Black Hole की पहली तस्वीर हुई जारी, जानिए इसका रहस्य

नई दिल्ली। खगोल वैज्ञानिकों ने Black Hole की तस्वीर कैप्चर करने में कामयाब रहे हैं। ह्यूमन हिस्ट्री में यह पहली बार है जब हम सभी Black Hole की असली तस्वीर देख सकते हैं। ब्रह्माण्ड में इसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली कहा जाता है। इस ऑब्जेक्ट के बारे में अब तक खगोल वैज्ञानिक सिर्फ अंदाजा ही लगा पा रहे थे, लेकिन अब हमारे पास इसकी तस्वीरें भी उपलब्ध है।

इसकी रियल पिक्चर में यह एक डस्ट और गैस का प्रभामंडल दिख रहा है, इसके आस-पास ब्लैक रंग में आउटलाइन दिखाई दे रही है। यह हमारे ग्रह पृथ्वी से 87 गैलेक्सी और 55m लाइट इयर्स दूर है। पिक्चर में Galaxy Messier 87 के मध्य में एक Black Hole दिख रहा है। यह पृथ्वी से 53 मिलियन लाइट इयर्स दूर है। Event Horizon Telescope researchers के अनुमान के अनुसार, इस Black Hole में सूरज से 6 बिलियन गुना अधिक बड़ा है।

इस Black Hole की पिक्चर लेने के लिए Event Horizon Telescope इस्तेमाल किए गए। यह टेलिस्कोप सिंगल टेलिस्कोप नहीं है बल्कि यह 8 रेडियो टेलिस्कोप को रेफेर करता है। इन्हें 5 महाद्वीपों पर लगाया गया था। इसे अप्रैल 2017 में एक हफ्ते के लिए स्पेस के एक ही एरिया को अलग-अलग जगह से टारगेट कर के लगाया गया था।

एक पुराने या पारम्परिक टेलिस्कोप को इस तरह के Black Hole की पिक्चर लेने के लिए कम से कम पृथ्वी के साइज का होना पड़ता। Event Horizon Telescope के एक प्रोजेक्ट वैज्ञानिक के अनुसार, इस पिक्चर को आप असल में तभी देख पाते जब आपकी आंखें पृथ्वी की जितनी बड़ी होती और रेडियो में निरिक्षण कर रही होती ।

अलग-अलग कर के कोई भी टेलिस्कोप इसकी पिक्चर नहीं ले पाया है। सभी के प्रयासों को मिलाने से और डाटा को कलेक्ट करने से M87 में इसे देखा जा सका है। सबसे पहले Black Holes के बारे में Einstein थॉयरी ऑफ रिलेटिविटी लेकर आए थे। हालांकि, खुद Einstein भी इसे लेकर उलझन में थे की इनका अस्तित्व है या नहीं। इसके बाद से ही खगोल वैज्ञानिकों ने इसके बारे में खोज करना शुरू कर दिया।

खुशखबरी ! जल्द iPad पर चलेगा WhatsApp

नई दिल्ली । जल्द WhatsApp iPad को भी सपोर्ट दे सकता है। टेक वेबसाइट्स की रिपोट्स के अनुसार फेसबुक के मालिकाना हक वाली मोबाइल मैसेजिंग ऐप कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऑडियो पिकर फीचर भी टेस्ट कर रहा है। इसे एंड्रॉइड पर टेस्ट किया जा रहा है।

वहीं कंपनी ने इस फीचर को iPad सपोर्ट उपलब्ध कराया है। यह iOS प्लेटफॉर्म के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। इस अपडेट में स्प्लिट स्क्रीन और लैंडस्केप मोड का सपोर्ट भी दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर Audio Preview UI फीचर को टेस्ट कर रहा है। इसकी मदद से यूजर किसी भी ऑडियो का प्रीव्यू देख सकेगा।

ऑडियो पिकर फीचर के नए इंटरफेस लॉन्च होने के बाद यूजर्स मल्टीपल ऑडियो फाइल्स ले पाएंगे। खबरों के मुताबिक, यूजर्स एक साथ 30 ऑडियो फाइल को सेंड कर पाएंगे।इसके साथ ही कंपनी ऑडियो के प्रीव्यू का फंक्शन भी एड करेगी। इससे यूजर ऑडियो भेजने से पहले उसे प्रीव्यू कर पाएंगे। यह फीचर WhatsApp एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.19.89 का हिस्सा है। इसे बीटा यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

सटोरिया गतिविधियों से एनसीडेक्स पर धनिया वायदा तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को ऊँचे भाव पर लिवाली नहीं होने से धनिया 100 रुपये प्रति क्विंटल ढीला रहा, जबकि सटोरिया गतिविधियों से एनसीडेक्स पर धनिया वायदा तेज रहा। कमजोर उठाव से उड़द 150 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका । मंडी में करीब एक लाख बोरी जिंस का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक 8000 कट्टे की हुई।

कारोबारियों के अनुसार सटोरिया गतिविधियों से एनसीडेक्स पर अप्रैल का धनिया वायदा भाव 130 रुपये तेज होकर 7164 रुपये, मई वायदा 120 रुपये सुधर कर 7245 रुपये और जून वायदा 127 रुपये उछल कर 7341 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल 1670 से 1715 लोकवान 1750 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1750 से 1950 मक्का 2000 से 2200 जौ 1400 से 1550 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2861पूसा 1 2500 से 2861 पूसा 4 (1121) 3300 से 3670 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2500 से 3821 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 3800 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3000 से 4300 कलौजी 6500 से 9800 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7000 से 10001 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1300 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 5000 उड़द 2000 से 4101 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3950 चना काबुली 3000 से 5600 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।