Friday, July 17, 2026
Home Blog Page 4892

हाजिर मांग से ग्वार सीड वायदा में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों के सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में ग्वारसीड की कीमत 26.5 रुपये की तेजी के साथ 4,465 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारसीड कीमतों में तेजी आने का श्रेय उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति की वजह से हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

एनसीडीईएक्स में मई महीने में डिलिवरी वाले ग्वारसीड अनुबंध के भाव 26.5 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,465 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 54,890 लॉट का कारोबार हुआ।

ग्वारसीड के जून महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध के भाव भी 21 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,524 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गये जिसमें 8,930 लॉट का कारोबार हुआ।

रीनॉल्ट क्विड EV फुल चार्ज पर चलेगी 250 km, जल्द उठेगा पर्दा

नई दिल्ली। Renault अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Kwid EV को शंघाई मोटर शो 2019 में पेश करेगी। यह छोटी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की Kwid हैचबैक पर आधारित होगी। रीनॉल्ट क्विड EV को कंपनी अपने चाइनीज पार्टनर Dongfeng Motors के साथ मिलकर बनाएगी। इस इलेक्ट्रिक कार का प्रॉडक्शन इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। शंघाई मोटर शो की शुरुआत 16 अप्रैल को होगी।

इलेक्ट्रिक रेनॉ क्विड चीन के शियान में डोंगफेंग मोटर्स की फैक्टी में बनाई जाएगी। इस फैक्ट्री में सालाना 1,20,000 कारें बनाई जा सकती हैं। रेनॉ ने पिछले साल पेरिस मोटर शो में क्विड ईवी को Renault K-ZE कॉन्सेप्ट नाम से पेश किया था। माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक क्विड का प्रॉडक्शन वर्जन (बाजार में उतारी जाने वाली) का लुक काफी हद तक कॉन्सेप्ट कार की तरह ही होगा।

इलेक्ट्रिक क्विड के मोटर को रेनॉ और डोंगफेंग ने मिलकर बनाया है। हालांकि, अभी इस कार की टेक्निकल डीटेल सामने नहीं आई है, लेकिन K-ZE कॉन्सेप्ट को पेश करने के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसे घर में इस्तेमाल होने वाले प्लग से और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज किया जा सकता है।

क्विड इलेक्ट्रिक के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प डिजाइन और एलईडी डेटाइम रनिंग लैम्प्स होंगे। इस इलेक्ट्रिक कार के रियर में नई टेल-लाइट्स और नए डिजाइन का बंपर होगा। कार की रियर लाइट्स भी एलईडी होंगी। शुरुआत में इस कार को चीन समेत कुछ अन्य इंटरनैशनल मार्केट में बेचा जाएगा। बता दें कि रेनॉ जल्द ही भारत में एक नई एमपीवी ट्राइबर लॉन्च करने वाली है।

OnePlus 7 Pro की इमेज लीक, जानिए फोन की खूबियां

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन मेकर वनप्लस का अगला फ्लैगशिप फोन OnePlus 7 जल्द ही रिलीज हो सकता है। हालांकि इस फोन के बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लगातार आ रहे ऑनलाइन लीक्स से इस फोन के बारे में काफी कुछ जानने को मिल चुका है। वनप्लस 7 को लेकर चर्चा अभी चल ही रही थी कि हाल ही में वनप्लस के एक और नए डिवाइस की इमेज ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

Weibo पर पोस्ट की कई तस्वीरों में दिखाए गए वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन को OnePlus 7 Pro कहा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी वनप्लस 7 का तीन वेरियंट लॉन्च करेगी। टिप्सटर ईशान अग्रवाल की मानें तो ये तीन वेरियंट OnePlus 7 वनीला वेरियंट, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G हो सकते है।

वीबो पर आए लीक के अनुसार वनप्लस 7 में गैलेक्सी एस10+ के जैसा ड्यूल एज डिस्प्ले दिया जाएगा। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन का कर्व्ड डिस्प्ले नॉचलेस और होललेस डिजाइन के साथ आएगा और इसीलिए कंपनी इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है।

वनप्लस 7 प्रो की जो दूसरी इमेज शेयर की गई है उसमें फोन की स्क्रीन पर ‘About Phone’ सेक्शन खुला हुआ दिखाया गया है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। 6.67 इंच के सुपर ऑप्टिक डिस्प्ले वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

फटॉग्रफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। हालांकि फोन का प्राइमरी कैमरा Sony IMX586 सेंसर के साथ आएगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

तस्वीर में फोन के सॉफ्टवेयर वर्जन 9.5.1GM31CB को भी देखा जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर वर्जन के होने से कहा जा रहा है कि यह फोन अपकमिंग OxygenOS 9.5 एडिशन पर चलेगा। वनप्लस 7 सीरीज के तहत आने वाले फोन्स में वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 प्रो 5G एक ही स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकते हैं। इनके बीच केवल एक ही अंतर होगा और है 5G मॉडेम। इसके साथ ही इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन वनप्लस 7 होगा।

ट्राई के निर्देश के बाद TV देखना महंगा, केबल ऑपरेटर्स की सर्विस चार्ज की मांग

नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को लागू हुए दो महीने का समय हो चुका है। इन नियमों को लागू करने के पीछे ट्राई का तर्क दिया था कि इससे उपभोक्ताओं को ऑपरेटर्स दोनों को फायदा होगा। हालांकि कई लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं कि उनका टीवी बिल पहले से ज्यादा हो गया है और चैनलों की संख्या कम हो गई है।

दूसरी तरफ डीटीएच ऑपरेटर्स को मुनाफा हुआ है, लेकिन केबल टीवी ऑपरेटर्स की आय में भारी गिरावट हुई है। ऐसे में केबल टीवी ऑपरेटर्स ने ट्राई से मांग की है कि कस्टमर्स पर अतिरिक्त सर्विस चार्ज लगाया जाए, जिससे वे अपने कर्मचारियों की सैलरी दे सकें। अगर ट्राई ने केबल ऑपरेटर्स की इस मांग को मान लिया तो आपका टीवी देखना और भी महंगा हो जाएगा।

सर्विस चार्ज से होगा नेटवर्क का रखरखाव
Times Network की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में केबल टीवी ऑपरेटर्स ने ट्राई को प्रस्ताव दिया है कि कस्टमर्स से सर्विस चार्ज लिया जाए। इस सर्विस चार्ज से केबल टीवी नेटवर्क के रखरखाव का सारा खर्च निकाला जाएगा। इस अतिरिक्त रकम से केबल टीवी ऑपरेटर्स न्यूनतम आय सुनिश्चत कर सकेंगे, जिससे वे अपने कर्मचरियों की तनख्वाह दे सकें।

45 फीसदी कम हुई केबल टीवी ऑपरेटर्स की आय
रिपोर्ट के मुताबिक ट्राई के नियमों के लागू होने के बाद के केबल टीवी ऑपरेटर्स की आय में 45 फीसदी तक की गिरावट हुई है। नए डीटीएच और केबल टीवी रेगुलेशन के तहत चैनल पैक की कीमत 99 रुपए से शुरू होती है। TRAI ने बेस पैक की न्यूनतम कीमत 130 रुपए तय की है। इसके आगे चैनल्स बढ़ाने पर ग्राहकों को नेटवर्क कैपेसिटी फीस सहित अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

20-25 रुपए हो सकता है सर्विस चार्ज
नए नियमों ने चैनल्स का रेट बढ़ाया है, लेकिन इसका फायदा केबल ऑपरेटर्स काे नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्टर्स को मिल रहा है। सर्विस प्राेवाइड करने के लिए केबल ऑपरेटर्स को मुनाफे में से महज 20 फीसदी हिस्सा मिलता है।

इससे केबल टीवी ऑपरेटर्स तगड़े घाटे में हैं। फिलहाल केबल ऑपरेटर्स ने 20 से 25 रुपए सर्विस चार्ज लेने का प्रस्ताव रखा है। ऑपरेटर्स का कहना है कि इससे वे अबाधित रूप से सेवाएं देना जारी रख सकेंगे।

लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 41 अंक फिसला, निफ्टी 11,650 के नीचे

मुंबई। मंगलवार को बंपर बढ़त के साथ बंद होने के बाद शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 40.62 अंक (0.10%) टूटकर 38,898.60 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी 25.10 अंक (0.22%) की कमजोरी के साथ 11,646.85 पर खुला।

9:19 बजे सेंसेक्स के 31 में से 16 शेयरों के भाव बढ़ गए थे जबकि 14 शेयरों की कीमतें गिर गईं। वहीं, शेष एक शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान, निफ्टी के 50 में से 21 शेयरों में तेजी आई जबकि 29 शेयरों में गिरावट देखा गया।

9:22 बजे सेंसेक्स के टॉप 5 बढ़त वाले शेयरों में टाटा मोटर्स डीवीआर 1.92%, ओएनजीसी 1.02%, टाटा मोटर्स 0.95%, कोल इंडिया 0.86% और इन्फोसिस 0.82% तक मजबूत हो गए। वहीं, मजबूती वाले निफ्टी के टॉप 5 शेयरों में विप्रो 1.22%, यस बैंक 1.07%, सिप्ला 0.83%, ओएनजीसी 0.67% और टेक महिंद्रा 0.50% तक मजबूत हो गए।

9:25 बजे सेंसेक्स के जिन शेयरों में बिकवाली हो रही थी, उनमें सबसे ज्यादा गिरावट टीसीएस 0.96%, हीरो मोटोकॉर्प 0.90%, मारुति 0.78%, एचडीएफसी 0.70% और एचडीएफसी बैंक 0.60% आदि में देखी गई। वहीं, निफ्टी पर सबसे ज्यादा टूटनेवाले शेयरों में हिंडाल्को 2.26%, आइशर मोटर्स 1.22%, अडानी पोर्ट्स 1.22%, हीरो मोटोकॉर्प 1.06% और टीसीएस 0.97% आदि शामिल रहे।

9:29 बजे तक निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनैंशल सर्विसेज, निफ्टी आईटी और निफ्टी प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे। 9:32 बजे सेंसेक्स 25.33 अंक (0.07%) की गिरावट के साथ 38,913.89 पर जबकि निफ्टी बिना बदलाव के 11,671.70 पर था।

‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज क्या है, जानिए

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में 35 साल से ज्‍यादा का वक्‍त बीत चुका है। इसके बावजूद आज भी उनका चार्म बरकरार है और वह आज की ऐक्‍ट्रेसेस को टक्‍कर देती नजर आती हैं। माधुरी की आने वाली फिल्‍म कलंक के लेटेस्‍ट गाने ‘तबाह हो गए’ को देखने के बाद यह समझ आता है कि उन्‍हें यूं ही इंडस्‍ट्री की ‘धक-धक गर्ल’ नहीं कहा जाता।

हम आपको उनका स्‍टनिंग ट्रांसफर्मेशन दिखा रहे हैं…माधुरी को देखकर ऐसा लगता ही नहीं है कि उम्र उन पर हावी हो रही है। भले ही इन दिनों माधुरी 90 के दशक के हीरोज के साथ काम कर रही हों लेकिन उन्‍हें देखकर ऐसा लगता है कि उनकी सेकंड इनिंग भी लाजवाब भी रहने वाली है।

जब माधुरी से उनकी फिटनेस सीक्रेट के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि वह डांस बहुत करती हैं।

माधुरी ने अपनी फिटनेस से साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।माधुरी अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखती हैं। यही वजह है कि वह नए जमाने की ऐक्‍ट्रेसेस को भी टक्‍कर देती नजर आती हैं।

भारत में बनी Range Rover Velar की बुकिंग शुरू, कीमत 72.47 लाख

नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में बनाई गई Range Rover Velar से मंगलवार को पर्दा उठा दिया। इसकी एक्स शोरूम में कीमत 72.47 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। रेंज रोवर वेलार पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरियंट में उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि दोनों (पेट्रोल-डीजल) वेरियंट की कीमत 72.47 लाख रुपये ही है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ‘हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन, लग्जरी और टेक्नॉलजी पेश करना जारी रखेंगे। हमें यकीन है कि रेंज रोवर वेलार का घरेलू स्तर पर निर्माण इसे और अधिक आकर्षक बनाएगा।’ उन्होंने कहा कि मॉडल का स्थानीय निर्माण कंपनी की भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। रेंज रोवर वेलार की डिलिवरी मई की शुरुआत में शुरू होगी।

इंजन: रेंज रोवर की इस शानदार एसयूवी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5,500rpm पर 250hp का पावर और 1,500rpm पर 365Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका डीजल इंजन भी 2.0-लीटर का है, जो 4,000rpm पर 179hp का पावर और 1,750-2,500 rpm पर 430Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

फीचर्स: भारत में रेंज रोवर वेलार में वाई-फाई और प्रो सर्विसेज के साथ Touch Pro Duo इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 380W मेरिडियन साउंड सिस्टम, ऐक्टिविटी की, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावरर्ड टेलगेट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें 20-इंच अलॉय वील्ज, R-डायनैमिक एक्सटीरियर पैक और एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं।

IMF ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान

नई दिल्ली। इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पिछले फिस्कल इयर के अलावा मौजूदा और अगले फिस्कल इयर के लिए इंडिया की जीडीपी ग्रोथ की फोरकास्ट घटा दी है। उसने हालिया कम ग्रोथ रेट और कमजोर ग्लोबल आउटलुक का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। उसने यह भी कहा है कि इंडिया की जीडीपी ग्रोथ में रिकवरी दिख रही है और यह दुनिया की सबसे तेज ग्रोथ वाली इकनॉमी बनी रहेगी।

आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक फिस्कल इयर 2019 में इंडिया की इकनॉमिक ग्रोथ 7.1% रही है। उसके मुताबिक मौजूदा फिस्कल इयर में ग्रोथ रिकवर होकर 7.3% पर आ सकती है। आईएमएफ का यह संशोधित अनुमान उसके पिछले अनुमान से 0.2 प्रतिशत कम है। मल्टीलैटरल एजेंसी ने कहा कि फिस्कल इयर 2021 में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 7.5% पर पहुंच सकती है। उसने जनवरी में तीनों साल के वास्ते दिए असेसमेंट में एकसमान रूप से 0.2-0.2 पर्सेंटेज पॉइंट की कमी की थी।

वर्ल्ड बैंक के मुताबिक मौजूदा फिस्कल इयर में इंडिया का ग्रोथ रेट 7.5% रह सकता है जबकि आरबीआई ने 7.2% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान दिया है। दिग्गजों के बीच ट्रेड टेंशन और ब्रेग्जिट पर बनी अनिश्चितता के चलते मौजूदा फिस्कल इयर में ग्लोबल ग्रोथ घटकर 3.3% रहने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो 2018 में 3.6% था। चीन की जीडीपी ग्रोथ 2019 में 6.3% जबकि 2020 में 6.1% रहने का अनुमान है।

आईएमएफ ने वॉशिंगटन में मंगलवार को जारी वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक में लिखा है कि इंडिया के जीडीपी ग्रोथ एस्टिमेट में कमी जीडीपी ग्रोथ एस्टिमेट में हुए हालिया संशोधन के आधार पर की गई है जिसके मुताबिक देश की आर्थिक वृद्धि दर में सुस्ती आ सकती है।युवाओं के वास्ते बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके बनाने में मदद के लिए आईएमएफ ने भर्ती और बर्खास्तगी संबंधी कानूनों में सुधार लाए जाने का सुझाव दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इंडियन इकनॉमी का ग्रोथ रेट फिस्कल इयर 2019 में 7% रहा है, जो पिछले पांच साल में सबसे कम है। IMF ने मौजूदा और अगले फिस्कल में ग्रोथ रिकवरी का अनुमान दिया है। WEO के मुताबिक, ‘इंडिया की जीडीपी ग्रोथ 2019 में बढ़कर 7.3% और 2020 में 7.5% तक जा सकती है।

ब्याज दरों में कटौती वाले एक्सपैंशनरी माहौल के बीच इनवेस्टमेंट में जारी रिकवरी के साथ फिस्कल पॉलिसी से मिलने वाले फायदों और स्ट्रॉन्ग कंजम्पशन का बड़ा हाथ होगा।’आईएमएफ के मुताबिक स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स लागू किए जाने और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की राह में बनी रुकावटें हटाए जाने से मीडियम टर्म में इंडिया की जीडीपी ग्रोथ 7.75% से थोड़े नीचे स्टेबल रह सकती है।

रेडमी नोट 7 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की सेल आज

नई दिल्ली। Redmi Note 7 Pro अब 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह डिवाइज यूजर्स को Flipkart और Mi India की आधिकारिक वेबसाइट पर फ्लैश सेल 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगी।

Redmi India यूजर्स को फ्लैश सेल के दौरान स्मार्टफोन खरीदने के लिए F-codes दे रही है। Xiaomi ने पहले ऐसा दावा किया था की कंपनी के इस फोन की सबसे ज्यादा डिमांड रही है। Redmi Note 7 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। Redmi Note 7 Pro में दो मेमोरी वेरिएंट्स 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉइड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI10 यूजर इंटरफेस पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल दिया गया है, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया है। फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत Rs.13,999 है। इस स्मार्टफोन के 6GB/128GB की कीमत Rs.16,999 है।