Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4855

Jee Main 2019 की ऑल इंडिया रैंक जारी, एलन के टॉप 20 में 7 स्टूडेंट्स

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2019 की ऑल इंडिया रैंक सोमवार देर रात जारी कर दी। परिणाम जारी होने के साथ ही कोचिंग नगरी कोटा और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिणामों में एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 7 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने टाॅप 20 में जगह बनाई है। इसमें केविन मार्टिन ने अखिल भारतीय स्तर पर रैंक-2, जयेश सिंगला ने रैंक 4, निशांत अभांगी ने रैंक 6, संबित बेहरा ने रैंक 11, अंकित मिश्रा ने रैंक 13, कार्तिकेय चन्द्रेश गुप्ता ने रैंक 18 तथा समीक्षा दास ने रैंक 20 प्राप्त की।

ये सभी सातों स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम प्रोग्राम के स्टूडेंट्स हैं। 100 एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले 24 स्टूडेंट्स में से एलन के 7 स्टूडेंट्स हैं। इनमें राजस्थान से 4 स्टूडेंट्स आॅल इंडिया टाॅप 20 में हैं जिसमें 3 एलन से हैं। एलन के निशांत अभांगी ने राजस्थान टाॅप किया है तथा संबित बेहरा व समीक्षा दास शामिल हैं।

जनवरी व अप्रेल में 12 लाख 37 हजार 892 ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
माहेश्वरी ने बताया कि देश के 31 एनआईटी, 23 ट्रिपलआईटी एवं 23 जीएफटीआई की लगभग 26 हजार से जायदा सीटों पर प्रवेश के लिए हुई देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जिसका रिजल्ट जनवरी व अप्रेल में हुई परीक्षाओं के एनटीए स्कोर के साथ-साथ आल इंडिया रैंक के रूप में जारी कर दिया गया।

जारी की गई की प्रेस रिलीज के अनुसार जनवरी जेईई-मेन पेपर-1 परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 29 हजार 198 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 8 लाख 74 हजार 469 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। साथ ही अप्रेल परीक्षा के लिए 9 लाख 35 हजार 755 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 8 लाख 81 हजार 86 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इस प्रकार जनवरी व अप्रेल में हुई परीक्षाओं में कुल मिलाकर 12 लाख 37 हजार 892 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 11 लाख 47 हजार 125 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए।

इनमें से जनवरी व अप्रेल में 6 लाख 46 हजार 386 विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने जनवरी व अप्रेल दोनों परीक्षाओं में पंजीकरण करवाया, साथ ही दोनों ही परीक्षाओं में 6 लाख 8 हजार 440 विद्यार्थी बैठे। जिसमें सामान्य श्रेणी के 5 लाख 5 हजार 642, ओबीसी के 4 लाख 46 हजार 168, एससी के 1 लाख 8 हजार 648, एसटी के 43 हजार 632 एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के 43 हजार 35 विद्यार्थी शामिल है। इन शामिल विद्यार्थियों में 8 लाख 16 हजार 420 छात्र एवं 3 लाख 30 हजार 702 छात्राएं तथा तीन ट्रांसजेंडर शामिल थे।

ये रही जेईई-एडवांस्ड के लिए कटऑफ
जनवरी व अप्रेल में हुई जेईई-मेन परीक्षाओं के कुल एनटीए स्कोर में से उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर एडवांस्ड परीक्षा देने की कटऑफ जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार सामान्य श्रेणी की कटआॅफ 89.7548849, ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी की 78.2174869, ओबीसी कैटेगिरी की 74.3166557, एससी की 54.0128155, एससी की 44.3345172 एवं विकलांग श्रेणी की 0.1137173 रही।

टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिला: केविन मार्टिन
एआईआर-2
बैंगलुरु के केविन मार्टिन ने बताया कि मेरा शुरु से आईआईटी में जाने का सपना था। वो अब सच होता दिखाई दे रहा है।। जेईई मेन की सफलता के बाद अब मैं एडवांस्ड की तैयारी में जुट चुका हूं। क्लासरूम कोचिंग के अलावा मैंने रोजाना 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी की। मेरा बड़ा भाई आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग करने के बाद स्विटजरलैण्ड से मास्टर्स कर रहा है। वह हमेशा मुझे इंस्पायर करता है। हां, मैं पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बनाकर रखता हूं। मुझे एलन के टीचर्स का पूरी तरह सपोर्ट मिला।

कैमेस्ट्री फेवरेट सब्जेक्ट: जयेश सिंगला
एआईआर-4
पंजाब के पटियाला निवासी जयेश सिंगला ने बताया कि कैमेस्ट्री फेवरेट सब्जेक्ट है। जेईई मेन की तैयारी के दौरान मैंने सबसे ज्यादा फोकस भी कैमेस्ट्री पर ही किया। एलन की रेगुलर क्लास के अलावा 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी को दिए। मैं रेगुलर स्टडी को ही ‘की आॅफ सक्सेस’ मानता हूं। रोजाना की पढ़ाई का शेड्यूल कुछ इस तरह से था कि तीनों विषयों को कवर कर सकूं। रोज हर सब्जेक्ट के कुछ टारगेट रखता था जिन्हें पूरा करना होता था।

रेगुलर स्टडी से मिली मदद: निशांत अभांगी
एआईआर-6

गुजरात के निशांत अभांगी ने बताया कि यह सफलता नियमित पढ़ाई से मिली है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का बहुत अच्छा माहौल है, यहां नियमित क्लासरुम कोचिंग में जो पढ़ाया गया उस पर फोकस रखते हुए जेईई मेन की तैयारी की। इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुका हूं। आईजेएसओ में गोल्ड मेडल और केवीपीवाय (एसए स्ट्रीम) में भी अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एस्ट्रो फिजिक्स ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निशांत को कैम्ब्रिज व स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से समर वर्कशाॅप के लिए स्काॅलरशिप मिल चुकी है। निशांत के पिता विनोद अभांगी व्यवसायी तथा मां भावना गृहणी है।

स्टडी प्लान तैयार करके पढ़ाई की: सम्बित बेहेरा
एआईआर-11

ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी सम्बित बेहेरा ने अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त की। सम्बित पिछले करीब तीन साल से कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहा है और अभी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। सम्बित ने बताया कि उसने जेईई मेन एग्जाम की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से की थी। रेंडमली कुछ भी उठाकर पढने की जगह मैंने स्टडी प्लान तैयार किया। इसके अलावा क्लास में पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट्स आए, उन्हें उसी वक्त क्लीयर किया। डाउट्स में उलझना मुझे अजीब लगता है।

सकारात्मक माहौल देता है शक्ति: अंकित मिश्रा
एआईआर-13

मुम्बई निवासी अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां आईआईटी एंट्रेन्स की स्टडी पर गंभीरता से फोकस होता है। मुझे पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट्स आए, उनको सब्जेक्ट टीचर्स की मदद से समय-समय पर दूर करता रहा। रोजाना क्लास में जो पढ़ाया जाता था, उसे रिवाइज जरूर करता था। यदि टेस्ट में नंबर कम आते थे तो ज्यादा टेंशन नहीं लेता था। बल्कि अगले टेस्ट के लिए दुगुने उत्साह के साथ जुट जाता था। लगातार टेस्ट देने से मेरी परफाॅर्मेन्स में काफी सुधार आया है। क्योंकि मेरा लक्ष्य है कि जेईई एडवांस्ड में टाॅप 20 में स्थान प्राप्त करूं। आईआईटी मुम्बई से सीएस ब्रांच में इंजीनियरिंग करना चाहता हूं।

टीचर्स लगन से पढाते हैं: कार्तिकेय गुप्ता
एआईआर-18

महाराष्ट्र के छोटे से कस्बे चंद्रपुर के कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे एलन के टीचर्स का सपोर्ट रहा है। नियमित रूप से रेगुलर क्लास के अलावा 3 से 4 घंटे का शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करता हूं। रीक्रिएशन के लिए बैडमिंटन खेलता हूं। आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है। कार्तिकेय वर्ष 2017 व 2018 में केवीपीवाय क्वालिफाई कर चुका है।

टीचर्स की गाइडलाइंस फाॅलो करती हूं: समीक्षा दास
एआईआर-20

जेईई मेन जनवरी 2019 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की छात्रा आॅल इंडिया 20वीं रैंक प्राप्त करने वाली एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा की छात्रा मुम्बई निवासी समीक्षा दास ने बताया कि इस सक्सेस के लिए मैंने रेगुलर स्टडी की और एलन के टीचर्स की गाइडलाइंस को फाॅलो किया। क्लासरूम स्टडी के अलावा मैंने 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी की। अब एडवांस्ड की तैयारी है। साइंटिफिक फेक्ट्स के बारे में जानना और पढना पसंद है। आईआईटी मुम्बई से सीएस में बीटेक करने के बाद रिसर्च में जाने की इच्छा रखती हूं।

शाओमी लॉन्च करेगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन

नई दिल्ली।चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiomi) अपना पॉप अप सेल्फी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है। इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दूसरे चाइनीज ब्रैंड्स ओप्पो, वीवो पहले ही पॉप-अप सेल्फी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं।

जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च
शाओमी जल्द ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शाओमी के ग्लोबल वीपी मनु कुमार ने स्नैपड्रैगन 730 के साथ नए स्मार्टफोन को टीज किया था। टीजर में क्वालकॉम की ओर से दो हफ्ते पहले आए 700 सीरीज के प्रोसेसर का जिक्र है, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Snapdragon 730 या फिर Snapdragon 730G प्रोसेसर हो सकता है।

आपको याद दिला दें कि क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर 9 अप्रैल, 2019 को अनाउंस किए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मनु जैन अगले फोन को टेस्ट कर रहे हैं या फिर फोन लॉन्च के लिए बिल्कुल तैयार है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘शाओमी और क्वालकॉम ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है और कुछ नया और बेहतरीन लाते रहे हैं।’

ये हो सकती खूबियां
ट्वीट में फोन की लॉन्च डेट तो नहीं बताई गई, लेकिन इस बात का जिक्र किया गया है कि फोन जल्द आने वाला है। प्रोसेसर की बात करें तो स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करेगा।

यह चिपसेट Kryo 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए Adreno 618 GPU के साथ आएगा। यह प्रोसेसर सिंगल 48MP सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपॉर्ट तक सकता है। मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192MP रेजॉलूशन तक की फोटोज दे सकता है।

स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर 60fps वाली 4K रिकॉर्डिंग पोट्रेट मोड में कर सकता है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें चौथी जेनरेशन का क्वालकॉम एआई इंजन, वाई-फाई 6 रेडी मॉडेम, Apt-X अडॉप्टिव कोडेक के लिए सपॉर्ट जैसे फंक्शंस मिलते हैं। अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 730G भी हो सकता है।

इसके फीचर्स स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से बहुत अलग नहीं है और इसमें खास फोकस ‘स्नैपड्रैगन एलाइट गेमिंग’ पर दिया गया है। बेहतरीन ग्राफिक्स वाले गेम खेलने के लिए यह प्रोसेसर खास तौर से तैयार किया गया है। अफवाहों की मानें, तो डिवाइस में 4000mAh की बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

WhatsApp में बदलाव, चेंज हो जाएगी इस फीचर की जगह

नई दिल्ली । WhatsApp के लगातार नए अपडेट्स यूजर के बड़े काम के होते हैं। ऐसा ही नया अपडेट व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। इस फीचर के तहत ऐप में दिया गया अर्काइव का ऑप्शन अपनी जगह बदलने जा रहा है।

टेक वेबसाइट WABetaInfo के जानकारी के मुताबिक, WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट में Archived Chats के विकल्प की जगह बदल दी गई है। नए अपडेट में यह फीचर मेन मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल यह विकल्प व्हाट्सएप चैट्स में सबसे नीचे दिया गया है।

अपडेट के बाद होगा यह बदलाव
फिलहाल जब यूजर WhatsApp ओपन करता है तो उसको साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करने पर कई विकल्प मिलते हैं जिनमें New Group, New broadcast, WhatsApp Web शामिल हैं। अपडेट के बाद इसमें Archived Chats भी जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा सिर्फ मोबाइल वर्जन के लिए ही होगा क्योंकि WhatsApp Web यानी डेस्कटॉप वर्जन में Archived पहले से ही मौजूद है।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट के बाद एक और अपडेट दिया जाएगा जो 2.19.116 होगा। इस अपडेट के बाद Archive फीचर वापस अपनी जगह पर चला जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि Ignore Archive Chats फीचर आने के बाद इसे दोबारा से मेन मेन्यू मे शिफ्ट कर दिया जाएगा।

जानिए Ignore Archive Chat फीचर के बारे में:
खबरों के मुताबिक, WhatsApp पर यूजर्स अगर किसी चैट को आर्काइव करते हैं तो उस चैट में कोई भी नया मैसेज रिसीव होने के बाद वो चैट खुद ब खुद अनआर्काइव हो जाती है। इससे चैट यूजर की WhatsApp चैट लिस्ट में दिखाई देने लगती है। इस फीचर के आने के बाद आर्काइव चैट में जाने वाले मैसेज भी आर्काइव ही रहेंगे। यह मुख्य चैट लिस्ट में दिखाई नहीं देंगे। जब तक यूजर उसे खुद अनआर्काइव नहीं करता है तब तक वो अनआर्काइव नहीं होंगे।

राजस्थान में 13 सीटों पर 68.22 % वोटिंग, 2014 से 3.95% ज्यादा

जयपुर। 67 साल के चुनाव इतिहास का रिकार्ड ताेड़कर वाेटिंग का नया इतिहास रचने की। प्रदेश में लाेकसभा चुनाव के पहले ही चरण की 13 सीटाें पर साेमवार काे रिकार्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह 1952 से लेकर अब तक हुए 17 लाेकसभा चुनावाें में सबसे ज्यादा है और 2014 के लाेकसभा चुनाव से 3.95 प्रतिशत अधिक है।

पिछले लाेकसभा चुनाव में इन 13 सीटाें पर 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। देश में साेमवार चाैथे चरण का चुनाव था। इसके तहत राजस्थान सहित 8 अन्य राज्याें की 70 सीटाें पर वाेटिंग हुई।

राजस्थान में सबसे ज्यादा 73.13 प्रतिशत वाेट बाड़मेर और सबसे कम 62.42 प्रतिशत वाेट पाली में पड़े। 2014 के लोकसभा चुनावों प्रदेश की सभी 25 संसदीय सीटों पर 63.1 % वोटिंग हुई थी, जाे पिछले सभी चुनावाें से ज्यादा थी। अजमेर काे छोड़कर शेष 12 सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। अजमेर में पिछले चुनावों के मुकाबले करीब 1% कम मतदान हुआ।

13 सीटों पर कहाँ कितनी वोटिंग

शहर 2019 2014
अजमेर67.1468.73
बांसवाड़ा72.7568.98
बाड़मेर73.1372.56
भीलवाड़ा65.4662.92
चित्तौड़गढ़ 72.1164.47
जालौर65.7359.62
झालावाड़71.9668.65
जोधपुर 68.4062.50
कोटा68.8166.26
पाली62.4257.69
राजसमंद64.7057.78
सवाई-टोंक    62.8061.02
उदयपुर    70.0165.67

JEE Main 2019 : रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से यहां देखें

नई दिल्ली। JEE Main 2019 Result April: नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main Result April 2019 जारी कर दिया है। इस रिजल्ट को तय समय से पहले जारी किया गया हैं। NTA के प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक जेईई पेपर 1 के रिजल्ट (JEE Main Result Date April 2019) को 30 अप्रैल को घोषित किया जाना था लेकिन इसे तय समय से एक दिन पहले घोषित कर दिया गया है।

इस परिणाम को आप NTA की ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nic.in या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जनवरी में JEE Main Exam के लिए 9,29,198 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था वहीं अप्रैल परीक्षा में 9,35,741 छात्र उपस्थित हुए थे। अप्रैल में इंजिनियरिंग के छात्रों की संख्या में उछाल देखने को मिला। लेकिन आर्किटेक्चर के छात्रों की संख्या में 10 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली।

JEE Main Exam 2019 का आयोजन 7-20 अप्रैल 2019 तक किया गया था। यह पेपर दो सत्रों में आयोजित किया गया था पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी वहीं दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया गया था।

बता दें कि JEE Main Exam को पास करने के बाद आवेदक को NITs, IIITs, CFTIs, SFIs और राज्य के प्रमुख इंजिनियरिंग कॉलेज में ऐडमिशन मिलेगा। इन संस्थानों के टेक्निकल कोर्सेस में प्रवेश ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर मिलता है। बता दें कि इस पेपर में अपने पेपर को दोबारा चेक नहीं करवा सकते हैं। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाता है।

JEE Main 2019 Result देखने के लिए यहां क्लिक करें

इलेक्ट्रिक व्हीकल की रजिस्ट्रेशन प्लेट हरे रंग में होगी, पार्किंग और टोल फ्री

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की अलग पहचान के लिए देश के सभी राज्यों को पत्र लिखकर निर्देश जारी है। इसमें कहा गया कि राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर रजिस्टर होने वाले वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्लेट हरे ब्लैकग्राउंट वाली होनी चाहिए, जिसमें नंबर व्हाइट कलर में लिखे होने चाहिए।

कॉमर्शियल व्हीकल
सरकार के पत्र के मुताबिक प्राइवेट कॉमर्शियल व्हीकल की रजिस्ट्रेशन प्लेट का बैकग्राउंट ग्रीन कलर की होनी चाहिए, जबकि नबंर पीले कलर में दर्ज करने का निर्देश दिया है। नीति आयोग ने केंद्र सरकार के लिए इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें केंद्र के सात मंत्रालय पावर, रोड, हैवी इंडस्ट्रीज की मदद ली गई है।

क्या रही वजह
दरअसल सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारों को पार्किंग और टोल में डिस्काउंट देना चाहती हैं। इसके लिए कार की अलग पहचान के लिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की अलग से पहचान करना चाहती है, जिसे पार्किंग और टोल में आसानी से फायादा पहुंचाया जा सके।

भारत में जारी होती है 4 तरह की नंबर प्लेट
भारत में मौजूदा वक्त में चार तरह की नंबर प्लेट है। पर्सनल व्हीकल के लिए व्हाइट बैकग्राउंड के साथ ब्लैक नंबर और लेटर, कॉमर्शियल व्हीकल के लिए येलो बैकग्राउंड के साथ ब्लैक ब्लैक लेटर, सेल्फ ड्राइवेन रेंटल व्हीकल के लिए ब्लैक बैकग्राउंट के साथ व्हाइट लेटर, हाई कमीशन के व्हीकल के लिए ब्लू बैकग्राउंड के साथ व्हाइट लेटर दर्ज करा सकते हैं।

मिलिट्री व्हीकल के लिए अलग तरह का रजिस्ट्रेशन नबंर प्लेट
इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिलिट्री व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रपति और गवर्नर के व्हीकल के लिए रेड बैकग्राउड रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ राष्ट्रीय प्रतीक का चिंह लगाया जाता है।

Hyundai Creta नए लुक में, टेस्टिंग के दौरान उठा पर्दा

नई दिल्‍ली। Hyundai ने इस महीने की शुरुआत में शंघाई ऑटो शो में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन iX25 कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी से पर्दा उठाया था। चीन में बेची जाने वाली Hyundai iX25 को भारत समेत कई देशों में Hyundai Creta नाम से बेचा जाता है। अब कंपनी ने इस नई एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्‍टिंग के दौरान की इसकी कुछ तस्‍वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिससे नई क्रेटा (iX25) की काफी डीटेल सामने आ गई हैंं।

ह्यूंदै की नई iX25 एसयूवी में कैस्‍केड ग्रिल दी गई है, जो काफी हद तक कंपनी की 21 मई को लॉन्‍च होने वाली वेन्‍यू एसयूवी की तरह है। ग्रिल पर क्रोम फिनिश है। एसयूवी में स्‍प्‍लिट हेडलैम्‍प क्‍लस्‍टर और L शेप में डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं। फ्रंट बंपर में फॉग लैम्‍प्‍स और सिल्‍वर स्‍किड प्‍लेट है। इसके अलावा इसमें ब्‍लैक कलर में A पिलर्स और ड्यूल टोन अलॉय वील्‍ज दिए गए हैं।

रियर लुक की बात करें, तो नई क्रेटा यानी iX25 में हेडलाइट्स की तरह ही स्‍प्‍लिट टेललाइट दी गई हैं। टेलगेट पर ब्‍लैक कलर की पट्टी दी गई है, जो एक किनारे से दूसरे किनारे तक है। इस पट्टी के बीच में हाइमाउंटेड स्‍टॉप लैम्‍प है। रियर बंपर ड्यूल टोन कलर में है, जिसमें रिफ्लेक्‍टर्स और रिवर्स लाइट्स दी गई हैं।

2020 में हो सकती है लॉन्‍च
भारतीय बाजार में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन iX25 को भी क्रेटा नाम से ही उतारे जाने की संभावना है। यहां यह साल 2020 में लॉन्‍च हो सकती है। हालांकि, भारत में नई क्रेटा नाम से आने वाली इस एसयूवी की स्‍टाइलिंग में यहां के हिसाब से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है क‍ि नई क्रेटा BS-VI वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्‍शन में आएगी।

सोना मामूली महंगा, चांदी के दाम गिरे, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चढ़कर एक बार फिर 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी 50 रुपए लुढ़ककर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

विदेश से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोना हाजिर 4.20 डॉलर टूटकर 1,281.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना के मद्देनजर पिछले कारोबारी दिवस पर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाली पीली धातु पर सोमवार को मुनाफा वसूली का दबाव रहा। अ

मेरिकी फेडरल रिजर्व इस सप्ताह नीतिगत दरों पर बैठक कर रहा है। संभावना है कि वह ब्याज दरों में वृद्धि का सिलसिला तोड़ते हुये इसमें कटौती कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर फिसलकर 14.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

स्थानीय बाजार में सोने की जेवराती मांग मजबूत रही। इससे सोना स्टैंडर्ड 30 रुपए चमककर 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट बढ़त के साथ 32,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी कमजोर रहने से उस पर दबाव रहा।

चांदी हाजिर 50 रुपए फिसलकर 38,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी वायदा 270 रुपए लुढ़ककर 37,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर मजबूती से टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38700 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 33000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38500 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 3316 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38680 रुपये प्रति तोला।

WhatsApp पर आने वाले वीडियोज और फोटोज को ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली । आज के समय स्मार्टफोन यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। किसी को कोई जानकारी देनी होती है तो हम कहते हैं “मैं तूम्हें WhatsApp कर दूंगा”। ये परंपरा सी बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जितना ज्यादा WhatsApp इस्तेमाल करते हैं उतनी ही आपके फोन की स्टोरेज भी खत्म होती जाती है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि WhatsApp पर फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स और मैसेजेज सेव रहते हैं जिन्हें हम डिलीट नहीं करते। इससे फोन की स्टोरेज भर जाती है। स्टोरेज भरने से कई बार स्मार्टफोन हैंग होने लगता है।

WhatsApp वीडियोज और फोटोज को खुद करता है डाउनलोड:
WhatsApp बाय डिफॉल्ट अपने आप ही वो सभी फोटोज और वीडियोज को डाउनलोड कर लेता है जो आपकी चैट पर आती है। हालांकि, आप इसे खुद से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप इन वीडियोज और फोटोज को बिना आपकी परमीशन के डाउनलोड होने से रोक सकते हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स इस तरह करें मीडिया कंट्रोल:
सबसे पहले WhatsApp पर जएं। यहां टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें। अब चैट्स पर जाएं और मीडिया विजिबिलिटी पर टैप करें। यहां से आप इसे ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी वीडियो और फोटो आपकी मर्जी के बिना डाउनलोड नहीं हो पाएगी। आपको जो फोटो और वीडियो देखना चाहते हैं उन्हें खुद डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप ये सेटिंग सभी चैट्स के लिए नहीं करना चाहते हैं तो इसे केवल एक चैट के लिए भी डिसेबल किया जा सकता है। इसके लिए जिस चैट की आप मीडिया विजिबिलिटी ऑफ करना चाहते हैं उस पर जाएं। इसके बाद टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। अब व्यू कॉन्टैक्ट पर टैप कर मीडिया विजिबिलिटी पर टैप करें। अब आपकी स्क्रीन पर Show newly downloaded media from this chat in your phone’s gallery का पॉपअप आएगा। इसे No कर दें।

iPhone यूजर्स इस तरह करें मीडिया कंट्रोल:
WhatsApp ओपन करें। इसके बाद सेटिंग्स पर जाएं और चैट्स पर टैप करें। अब save to camera roll पर टैप कर इसे ऑफ कर दें। इस पर आप आने वाले समय में मीडिया डाउनलोडिंग को भी मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए WhatsApp पर क्लिक करें।

अब सेटिंग्स पर जाएं और Data and Storage Usage पर टैप करें। यहां से आप यह चुन सकते हैं कि WhatsApp पर फोटोज, वीडियाज और डॉक्यूमेंट्स कब डाउनलोड हों। यहां से आप Never, Wi-Fi या Wi-Fi और Cellular को चुन सकते हैं।

मोबाइल पर मिलेगी आपके बच्चे की Online updates, जानिए कैसे

कोटा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षा वाणी नाम से एक एप तैयार किया है। इस एप से देशभर के शिक्षकों, अभिभावकों को मोबाइल पर छात्रों की गतिविधियों की Online updates मिलेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने ‘शिक्षा वाणी’ Mobile app तैयार किया है। इसकी मदद से अब बोर्ड की सभी गतिविधियां smart Phone पर उपलब्ध होंगी। इसमें बोर्ड की ओर से अब Audio clip के माध्यम से तमाम सूचनाएं और जानकारी प्रदान की जाएगी।

बोर्ड ने स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वे इस एप का उपयोग करें। इसके लिए प्रिंसिपल, टीचर्स, एग्जामिनर्स, रीजनल ऑफिसर्स आदि को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर एंट्री करवानी होगी। हालांकि Parents, Students और Public के लिए ऐसा नहीं हैं। उन्हें एप डाउनलोड करने के बाद केवल Parents एंड Students, Public का अलग से दिया ऑप्शन प्रेस करना होगा। यहां पर अपलोड ऑडियो सुनी जा सकती है।

बोर्ड ने पहली बार Mobile app के जरिए मौखिक रूप से सभी तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया है। उनके मुताबिक लिखित सूचना ज्यादा उलझाने वाली होती हैं। इसका मकसद अभिभावकों को छात्रों की गतिविधियों से अपडेट रखना है। इसलिए इसमें Audio clip की सुविधा दी गई है। आने वाले समय में इसी में वीडियो क्लिप भी अपलोड किए जाएंगे। इससे पहले सभी को सीबीएसई की वेबसाइट पर ही जाकर नोटिफिकेशन देखने पड़ते थे।

प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप
किसी भी smart Phone पर Google Play Store में जाकर इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद सदस्य आसानी से अपने फोन पर ऑडियो और वीडियो फाइल सुन सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा के संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधित पहला पोडकास्ट अपलोड किया हुआ है।