Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4856

मोबाइल पर मिलेगी आपके बच्चे की Online updates, जानिए कैसे

कोटा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षा वाणी नाम से एक एप तैयार किया है। इस एप से देशभर के शिक्षकों, अभिभावकों को मोबाइल पर छात्रों की गतिविधियों की Online updates मिलेगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड ने ‘शिक्षा वाणी’ Mobile app तैयार किया है। इसकी मदद से अब बोर्ड की सभी गतिविधियां smart Phone पर उपलब्ध होंगी। इसमें बोर्ड की ओर से अब Audio clip के माध्यम से तमाम सूचनाएं और जानकारी प्रदान की जाएगी।

बोर्ड ने स्कूलों के प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वे इस एप का उपयोग करें। इसके लिए प्रिंसिपल, टीचर्स, एग्जामिनर्स, रीजनल ऑफिसर्स आदि को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर एंट्री करवानी होगी। हालांकि Parents, Students और Public के लिए ऐसा नहीं हैं। उन्हें एप डाउनलोड करने के बाद केवल Parents एंड Students, Public का अलग से दिया ऑप्शन प्रेस करना होगा। यहां पर अपलोड ऑडियो सुनी जा सकती है।

बोर्ड ने पहली बार Mobile app के जरिए मौखिक रूप से सभी तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया है। उनके मुताबिक लिखित सूचना ज्यादा उलझाने वाली होती हैं। इसका मकसद अभिभावकों को छात्रों की गतिविधियों से अपडेट रखना है। इसलिए इसमें Audio clip की सुविधा दी गई है। आने वाले समय में इसी में वीडियो क्लिप भी अपलोड किए जाएंगे। इससे पहले सभी को सीबीएसई की वेबसाइट पर ही जाकर नोटिफिकेशन देखने पड़ते थे।

प्ले स्टोर पर उपलब्ध है एप
किसी भी smart Phone पर Google Play Store में जाकर इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद सदस्य आसानी से अपने फोन पर ऑडियो और वीडियो फाइल सुन सकेंगे। बोर्ड ने परीक्षा के संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन संबंधित पहला पोडकास्ट अपलोड किया हुआ है।

तुवर उत्पादन में कमी से दामों में तेजी के आसार

मुकेश भाटिया
कोटा।
देश के लगभग सभी तुवर उत्पादक क्षेत्रों में तुअर की फसल कमजोर रहने के अलावा बर्मा से भी फ़सल को बड़ा नुकसान पहुँचने की खबरें मिल रही है, जिससे बर्मा से होने वाले तुअर का आयात पडता महंगा पड़ रहा है। इन सभी कारणों के चलते अभी क़ीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है । तुवर लेमन की क़ीमतों के हल्के झटकों के साथ 6000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर तक तक पहुँचने की उम्मीद लगने लगी है।

महाराष्ट्र व कर्नाटक की तुअर फसल में इस बार 45/50 फ़ीसदी तक की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे वहां के मालों के पडते दिल्ली सहित उत्तर भारत की मंडियों में काफी ऊंचे लग रहे हैं। जबकि महाराष्ट्र की तुवर का व्यापार 5500/5600 रुपए प्रति कुंतल पर हो रहा है, जिससे उन मालों के पडते यहां पर महंगे बैठ रहे हैं ।

बर्मा की तुवर लेमन का स्पॉट व्यापार 720/725 डॉलर प्रति टन पर हो रहा है, जो यहां आकर कई कंडीशनों के साथ भी काफी ऊंचे बैठ रही है। मध्य प्रदेश के नीमच लाइन की नई तुअर की फ़सल का श्रीगणेश हो चुका है, लेकिन प्रति हेक्टेयर उत्पादकता काफ़ी कमज़ोर रहने से कुल उपलब्धता प्रभावित रहने की आशंका बढ़ गयी है तथा वह माल कटनी की मिलें 5250 रुपए पहुंच में 80 प्रतिशत खरीद चुकी हैं।

वर्तमान में लेमन तुवर का व्यापार चेन्नई व मुंबई से हो रहा है। यहां उसके भाव 5300/5325 रुपए हाजिर में तथा फुल मई डिलीवरी में 5450 रुपए बोल रहे हैं तथा इस भाव में भी ज्यादा माल नही मिल रहे हैं क्योंकि मुंबई व चेन्नई में भी स्टॉक अधिक नहीं है।

उत्पादन 26/27 लाख टन रहने का अनुमान
इस सीजन में रबी व खरीफ को मिलाकर तुअर का कुल उत्पादन गत वर्ष के 45/46 लाख टन से घटकर इस बार 26/27 लाख टन रहने का अनुमान है। बर्मा में भी तुअर उत्पादन इस बार घटकर करीब 86/88 लाख टन रहने की खबर है। यही कारण है कि तुवर में अगाऊ सौदे लगातार क़ीमतें बढाकर होने लगे हैं।

बाज़ार में नकदी की तंगी लगातार बनी रहने से पाइप लाइन में पहले की तरह माल का स्टॉक नहीं है इसके अलावा बिहार,झारखंड व उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई तुअर की फ़सल केवल 30/35 फ़ीसदी ही रह जाने की आशंका है।

यही कारण है कि उत्पादक मंडियों में भी तुअर की कीमतें बीते 10 दिनों में 350/400 रुपए क्विंटल उछल गयी है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए देखते हुए तुअर की क़ीमतें मई माह तक 5700/5800 रुपए एवं दाल फटका 8000 रुपए तक के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद बन गयी है।

बायोमीट्रिक टोकन स्कैन करने पर ही मिलेगी रेलवे के जनरल कोच में एंट्री

0

सूरत। जनरल कोच में भीड़ की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे अब बायोमीट्रिक टोकन से एंट्री देगा। रेलवे इस व्यवस्था को जल्द लागू करने जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इससे जनरल कोच में यात्रियों के बीच होने वाली खींचतान और पहले से पैसे लेकर लोगों को सीट देने वाले कुलियों और दूसरे कर्मचारियों पर लगाम लगेगी।

बायोमीट्रिक टोकन टिकट निकालते समय ही यात्री को दे दिया जाएगा। यात्री को जनरल कोच के बाहर लगी स्कैनिंग मशीन पर यह टोकन स्कैन करना होगा। उसके बाद ही आपीएफ के जवान यात्री को डिब्बे में एंट्री देंगे। ट्रेनों के जनरल कोच में जितनी सीटें होंगी उतने ही टिकट जारी किए जाएंगे। इस सुविधा को सबसे पहले सेंट्रल रेलवे पुष्पक एक्सप्रेस में लागू करेगी।

पश्चिम रेलवे अब यह विचार कर रही है कि पहले इसे किस डिवीजन में शुरू किया जाए।
गर्मी में बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती : रेलवे के लिए सबसे बड़ी चुनौती गर्मी के सीजन में बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित करना है। जितनी सीटें हैं, उतने ही बायोमीट्रिक टोकन दिए जाएंगे, तो बचे हुए यात्री कैसे यात्रा करेंगे?

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसे प्रायोगिक तौर पर शुरू करेंगे। रेलवे यात्रियों को इस सुविधा की आदत बनाने कोशिश करेगा। ज्यादा यात्री होंगे तो कोच बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

टिकट के साथ ही यात्री को दे दिया जाएगा बायोमीट्रिक टोकन: पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल टिकट निकालते समय ही विंडो पर यात्री को एक बायोमीट्रिक टोकन दे दिया जाएगा। ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंचेगी, तब यात्री को बायोमीट्रिक टोकन को कोच के बाहर लगी मशीन पर स्कैन करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यात्री को कोच के भीतर आरपीएफ के जवान एंट्री देंगे। इससे भीड़ कम होगी।

भीड़ कम होने के साथ, कुलियों की मनमानी पर रोक
अक्सर ऐसा आरोप लगता है कि मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में पैसे लेकर कुली सीट बेच देते हैं। किसी-किसी ट्रेन के जनरल कोच में पहले से ही सीट पर बैठे रहते हैं। कोच में अधिक भीड़ हो जाने से कई यात्री ट्रेन के टॉयलेट में भी बैठ जाते हैं।

इससे ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है।अफसरों का कहना है कि रेलवे यह कदम आम यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए उठा रहा है। रेलवे के अनुसार ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले यात्रियों को बायोमीट्रिक तकनीकी से टोकन दिया जाएगा।

पत्नी की बेहतर नींद के लिए बनाई नई डिवाइस

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) के CEO मार्क जकरबर्ग ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर जकरबर्ग के लेटेस्ट इंवेंशन की है। जकरबर्ग का यह आविष्कार सोशल मीडिया से रिलेटेड नहीं हैं। दरअसल जकरबर्ग ने एक वुडेन बॉक्स (लकड़ी का बॉक्स) बनाया है जो सुबह 6 से 7 बजे तक चमकता है। यह बॉक्स जकरबर्ग ने अपनी वाइफ डॉ. प्रिसिला चान के लिए बनाया है।

पत्नी से मिली प्रेरणा
फेसबुक पर जकरबर्ग ने अपने पोस्ट में लिखा उन्हें अपनी पत्नी डॉ. प्रिसिला चान से इस बॉक्स को बनाने की प्रेरणा मिली। जकरबर्ग ने पोस्ट में अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए लिखा, ‘ सुबह बच्चों को तैयार करने के लिए वह उठकर अपने फोन पर टाइम चेक करती हैं, टाइम जानने के बाद उन्हें फिक्र के चलते नींद नहीं आती जिससे वह दुबारा सो नहीं पातीं।’

बॉक्स के बारे में जकरबर्ग ने बताया कि यह वुडेन बॉक्स से निकलने वाली लाइट इतनी विजिबल है कि वह (पत्नी) समझ जाएगी अब हम में से किसी एक को उठकर बच्चों को तैयार करना चाहिए। साथ ही इस बॉक्स की लाइट इतनी डिम है कि अगर वह सो रही हों तो उनकी नींद खराब नहीं होगी।

अब चैन सो पाती हैं प्रिसिला
जकरबर्ग ने आगे कहा कि यह बॉक्स टाइम नहीं दिखाता जिससे चान को समय के बारे में फिक्र न हो। जकरबर्ग ने पोस्ट में लिखा, ‘अभी तक यह उम्मीद से बेहतर काम कर रहा है और वह अब रात भर सो पाती हैं। एक इंजिनियर के तौर पर ऐसी डिवाइस बनाना जिससे मेरा पार्टनर ठीक से सो सके, यह मेरे लिए प्यार व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका है।’

ब्रिटिश सिंगर ने कसा तंज
जकरबर्ग के इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में कमेंट्स किए जा रहे हैं। फेसबुक के पूर्व मैनेजर डेव मॉर्टिन ने इस डिवाइस को ‘जीनियस’ नाम दिया। जकरबर्ग के इस पोस्ट में पर ब्रिटिश सिंगर लिली एलन ने तंज कसते हुए कहा कि क्या जकरबर्ग ऐसी एल्गॉरथिम बना सकते हैं जिससे फेसबुक पर नस्लवादी सामग्री पर काबू पाया जा सके।

Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। नूबिया रेड मैजिक 3 गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्चिंग मई में की जाएगी जिसके बाद जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। स्मार्टफोन रेड मैजिक मार्स का सक्सेसर है। स्मार्टफोन के की फीचर्स की बात करें तो इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी, 5000mAh की पावरफुल बैटरी और दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है। चीन में इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 3199 RMB यानी लगभग 33,000 रुपये है।

तीन रैम वेरियंट्स का ऑप्शन
स्मार्टफोन में 6GB+128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यह फोन 8GB+128GB स्टोरेज वेरियंट भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 3499 RMB यानी लगभग36,200 रुपये है। स्मार्टफोन 12GB+256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी देता है। इस वेरियंट की कीमत 4299 RMB यानी लगभग 44,500 रुपये है। स्मार्टफोन 3 मई से चीन में सेल के लिए अवेलेबल होगा।

इन खूबियों से लैस है रेड मैजिक 3
स्मार्टफोन में 6.65 इंच अल्ट्रा बाइट फुल HD+ AMOLED दी गई है। नूबिया रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 12GB रैम और एक 4D वाइब्रेशन मोटर के साथ लॉन्च होगा। इस मोटर को यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। इतना ही नहीं, इस नए फोन में हाईब्रिड कूलिंग (एयर लिक्विड) और एक फैन भी लगा होगा, जिससे फोन का ट्रेंपरेचर बढ़ने पर यह ऑटोमैटिक ऑन हो जाएगा। इससे यूजर्स को फोन के ओवरहीट की समस्या नहीं होगी।

फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की अगर बात करें तो स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

राजस्थान में पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान आज

जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 13 सीटों पर सोमवार को होगा। इन सीटों पर 115 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इन 13 सीटों के लिए 28 हजार 182 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें शहरी क्षेत्र में 4 हजार 484 मतदान केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में 23 हजार 698 मतदान केंद्र है। जिन पर मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करेगा।

इसके लिए पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रविवार को मतदान स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष, भय रहित मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सोमवार को 13 सीटों पर होने वाले चुनावों में दो लोकसभा सीट उदयपुर और बांसवाड़ा एसटी वर्ग के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इसके अलावा शेष 11 सीटें सामान्य वर्ग के लिए है।

इससे पहले शनिवार शाम को चौथे चरण के चुनाव का प्रचार थम गया। इसके बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर टू डोर संपर्क में जुट गए। पहले चरण की वोटिंग में सबसे ज्यादा पाली में 21 लाख 61 हजार 663 वोटर्स है। वहीं, सबसे कम अजमेर में 18 लाख 76 हजार 346 वोटर्स है। इस चरण में जोधपुर में सबसे ज्यादा 6 हजार 155 सर्विस वोटर्स है, जबकि सबसे कम बांसवाड़ा में 170 सर्विस वोटर्स है।

कुल मतदाता
2 करोड़ 57 लाख 77 हजार 11 है।
पुरुष मतदाता
1 करोड़ 33 लाख 7 हजार 265
महिला मतदाता
1 करोड़ 24 लाख
69 हजार 604 मतदाता

ये है 13 सीटें, जिन पर कल होगा नामांकन

सीट का नामभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
टोंक, सवाई माधोपुरसुखबीर सिंह जौनपुरियानमोनारायण मीणा
अजमेरभागीरथ सिंह चौधरीरिजु झुनझुनवाला
पालीपीपी चौधरीब्रदीराम जाखड़
जोधपुरगजेंद्र सिंह शेखावतवैभव गहलोत
बाड़मेरमानवेंद्र सिंह कैलाश चौधरी
जालोरदेवजी पटेलरतन देवासी
उदयपुरअर्जुनलाल मीणारघुवीर मीणा
बांसवाड़ाकनकमल कटाराताराचंद भगौरा
चित्तौड़गढ़सीपी जोशीगोपाल सिंह ईडवा
राजसमंददीयाकुमारीदेवकीनंदन 
भीलवाड़ासुभाषचंद्र बाहेड़ीरामपाल शर्मा
झालावाड़ बारांदुष्यंत सिंह प्रमोद शर्मा
कोटाओम बिड़लारामनारायण मीणा

नोटबंदी के बाद से बढ़ गया डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर सरकार और विपक्ष में अब तक खींचतान जारी है। जहां सरकार इसे एक सही कदम ठहरा रही है, वहीं विपक्ष नोटबंदी को लोगों का रोजगार छीनने का दोषी बता रहा है। ऐसे में अब जो आंकड़े सामने आए हैं, वे मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर हैं। इनके मुताबिक नोटबंदी वाले साल और उसके बाद डायरेक्ट नेट टैक्स कलेक्शन में बड़ी वृद्धि हुई है।

इसके अलावा पर्सनल इनकम टैक्स के तहत अडवांस और सेल्फ असेसमेंट से राजस्व में असाधारण तेजी और नए इनकम टैक्स फाइलर्स की संख्या में लगातार इजाफा नोटबंदी के सकारात्मक प्रभावों की ओर इशारा करते हैं।

13 फीसदी की दर से बढ़ा पर्सनल इनकम टैक्स
रिपोर्ट के मुताबिक रेवेन्यू ग्रोथ का ट्रेंड नोटबंदी के दो साल बाद वित्त वर्ष 2018-19 में भी जारी रहा, कॉर्पोरेट इनकम टैक्स 14 फीसदी और पर्सनल इनकम टैक्स 13 फीसदी की दर से बढ़ा। अडवांस टैक्स के तहत वॉलंटरी टैक्स पेमेंट भी 14 फीसदी की गति से बढ़ रहा है।

अगर इसे बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ देखें, साफ-सुथरे इकनॉमिक सिस्टम की ओर इशारा करता है। बड़ी मात्रा में कैश डिपॉजिट के अलावा, घरेलू सहायकों और श्रमिकों आदि के द्वारा संचालित खातों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। उन्होंने पुरानी करंसी को बैंकों में जमा किया और इससे उनका टीन के बक्सों और बिस्तर के नीचे रखे जाने वाला धन सुरक्षित हो गया।

नोटबंदी से बढ़े नए फाइलर्स
इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की संख्या में वृद्धि का ट्रेंड मंद नहीं हुआ है। इस साल फरवरी तक 1 करोड़ से अधिक नए फाइलर्स जुड़ चुके हैं। नोटबंदी वाले साल 2016-17 में नए इनकम टैक्स फाइलर्स की संख्या में 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। एक सूत्र के मुमाबिक, ‘नए टैक्स फाइलर्स में स्पष्ट इजाफे का श्रेय फॉर्मल चैनल्स में कैश ट्रांसफर होने की वजह से उच्च अनुपालन को दिया जा सकता है, जोकि नोटबंदी की वजह से हुआ।’

कालेधन के खिलाफ भी हुआ एक्शन
यह डाटा नोटबंदी के संदर्भ में कालेधन के खिलाफ ऐक्शन को भी रेखांकित करता है। इसके मुताबिक नवंबर 2016 से मार्च 2017 के बीच 900 करोड़ रुपए का कालाधन जब्त किया गया। रेवेन्यू और रिटर्न में वृद्धि को इस रूप में देखा जा रहा है कि व्यक्ति और कारोबार पारदर्शी साधनों को अपनाने को मजबूर हुए।

आधिकारिक सूत्र के मुतबिक, ’18 लाख ऐसे केसों की पहचान हुई थी, जिसमें कैश डिपॉजिट रिटर्न फाइलिंग से मेल नहीं खा रहा था या उन्होंने रिटर्न फाइल नहीं की थी। ऐसे लोगों को ईमेल और एसएमएस भेजे गए, परिणाम यह है कि टैक्स कलेक्शन बेहतर हो गया।

प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और फेड की बैठक के नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जो मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उछाल के बाद गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल से प्रेरित रहा।

हालांकि, कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता का माहौल अभी तक बना हुआ है, लेकिन इस सप्ताह बाजार की नजर जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और फेड की बैठक के नतीजों पर होगी। इसके अलावा, प्रमुख घरेलू कंपनियों की चौथी तिमाही के नतीजे व चुनावी गहमा-गहमी के माहौल का भी भारतीय शेयर बाजार पर असर रहेगा।

मुंबई में लोकसभा चुनावों के कारण सोमवार को बंद रहेगा बाजार
दे
श की आर्थिक राजधानी मुंबई में सप्ताह के आरंभ में सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के कारण घरेलू शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। इसके बाद मंगलवार को वित्तीय बाजार में कारोबार जारी रहेगा, लेकिन बुधवार को महाराष्ट्र दिवस पर अवकाश होने के कारण भारतीय शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा।

कुछ प्रमुख कंपनियां बीते वित्त वर्ष 2018-19 की अंतिम तिमाही के नतीजे इस सप्ताह घोषित करनेवाली हैं, जिनमें कोटक महिंद्रा बैंक, अंबुजा सीमेंट, टीवीएस मोटर मंगलवार को अपने नतीजे जारी कर सकती हैं। वहीं, बुधवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और गुरुवार को टाटा पॉवर और डाबर इंडिया अपने नतीजे जारी कर सकती हैं। अगले दिन शुक्रवार को हिंदुस्तान लीवर के नतीजे आने वाले हैं।

मंगलवार से शुरू होगी फेडरल रिजर्व की बैठक
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें ब्याज दरों को लेकर फेड अपना फैसला लेगा। बैठक के बाद बुधवार को ही फेड चेयरमैन जेरोम पावेल प्रेस को संबोधित करेंगे। फेड के फैसले पर दुनिया भर के शेयर बाजारों की नजर रहेगी और विदेशी शेयर बाजार के संकेतों से भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित रहेगा।

आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल महीने का निक्केई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) डेटा गुरुवार को जारी हो सकता है। निक्केई इंडिया पीएमआई डेटा मार्च में पीएमआई 54.3 से घटकर 52.6 पर आ गया था, जोकि पिछले छह महीने का सबसे निचला स्तर था।

मंगलवार को जारी होगा चीन का पीएमआई डाटा
उधर, चीन में एनबीएस मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा अप्रैल महीने के लिए मंगलवार को जारी होंगे। पिछले महीने इसमें अप्रत्याशित वृद्धि हुई थी और यह 49.2 से बढ़कर 50.5 हो गया था। गौरतलब है कि पीएमआई डेटा 50 से उपर का अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह तरक्की का द्योतक होता है।

अमेरिका में भी अप्रैल महीने का आईएसएम मैन्युफैक्च रिंग डेटा बुधवार को जारी होने वाला है, जो पिछले महीने 55.3 था। इसके अलावा अन्य कई आंकड़े भी इस सप्ताह जारी होंगे, जिसका असर भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल सकता है, खासतौर से कारोबारी सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को अमेरिका में गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार के आंकड़े जारी हो सकते हैं। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार पर सीधा असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल का देखने को मिलेगा।

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 54,152 करोड़ बढ़ा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 54,151.62 करोड़ रुपये बढ़ा। इस वृद्धि में सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस की बड़ी हिस्सेदारी रही। शुक्रवार को समाप्त हुए सप्ताह में शीर्ष 10 में से सिर्फ दो कंपनियों एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को बाजार पूजीकरण में नुकसान उठाना पड़ा।

TCS को सर्वाधिक फायदा
आलोच्य सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 34,822.13 करोड़ रुपये बढ़कर 8,39,896.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,043.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,033.94 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 5,419.63 करोड़ रुपये बढ़कर 8,82,005.44 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 1,627.51 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,645.88 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का 1,363.76 करोड़ रुपये बढ़कर 3,77,470.33 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 1,249.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2,78,715.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 367.76 करोड़ रुपये बढ़कर 3,73,459.21 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 257.69 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,047.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी को झटका
हालांकि, एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 5,052.42 करोड़ रुपये गिरकर 3,39,906.42 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,662.39 करोड़ रुपये कम होकर 6,20,015.67 करोड़ रुपये पर आ गया।

एमकैप में शीर्ष पर रिलायंस
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 72 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 39,067.33 अंक पर आ गया।

OnePlus 7 Pro वनप्लस का अब तक का सबसे महंगा डिवाइस

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस एक बार में एक फोन लॉन्च करने का अपना ट्रडिशन अगले महीने तोड़ने वाला है और इसके दो डिवाइसेज एकसाथ लॉन्च हो रहे हैं। लॉन्च इवेंट में OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को एकसाथ उतारा जाएगा।

हालांकि इस लॉन्च के बारे में यही एक बात खास नहीं है। वनप्लस इस साल अपना अब तक का सबसे महंगा डिवाइस लेकर आ सकता है। कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन लाने के चलते वनप्लस का यूजरबेस भारत में तेजी से बढ़ गया है लेकिन इस बार कंपनी सबसे महंगा फोन लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 7 Pro को लेकर बहुत सी चर्चाएं तो हो ही रही हैं, साथ ही कई लीक्स भी सामने आए हैं। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सबसे अडवांस और क्रिस्प डिस्प्ले दिया जाएगा जो 90Hz के रीफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। वनप्लस के सीईओ पेटे लाउ ने The Verge को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि कंपनी ने इस फोन के डिस्प्ले पर पिछले मॉडल्स के मुकाबले तीन गुना ज्यादा खर्च किया है।

साथ ही यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ भी आ सकता है। साफ है कि इसका असर फोन की कीमत पर भी पड़ेगा। कस्टमर्स के लिए इसका प्राइस टैग भी पिछले डिवाइसेज के मुकाबले भारी होगा। लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 7 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

हालांकि, यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला पहला स्मार्टफोन नहीं होगा, लेकिन वनप्लस पहली बार अपने किसी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि OnePlus 7 Pro में 6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही वनप्लस ने आधिकारिक रूप से अपने OnePlus 7 सीरीज स्मार्टफोन्स के लॉन्च की घोषणा की है। इस सीरीज से 14 मई को बेंगलुरु में होने वाले इवेंट में पर्दा उठेगा। अफवाहों की माने तो वनप्लस इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले नॉच को खत्म करके ‘फुल व्यू’ डिस्प्ले ला रहा है। इसके अलावा वनप्लस पहले की तरह गोरिल्ला ग्लास बैक डिजाइन तो इन डिवाइसेज में देगा ही, साथ ही इनमें ग्रेडिएंट फिनिश दिया जा सकता है।

संभावित कीमत
ऐसा कहा जा रहा है कि वनप्लस को 3 वेरियंट 6GB RAM+128GB स्टोरेज, 8GB RAM+256GB स्टोरेज और 12GB RAM+256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स में OnePlus 7 Pro के 8 जीबी वेरियंट की कीमत 749 यूरो (करीब 58,640 रुपये) और 12 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 819 यूरो (करीब 64,120 रुपये) बताई जा रही है। वहीं बात करें इसके बेस वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की तो इसकी कीमत करीब 48,999 रुपये होगी।