Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4854

WhatsApp से खरीद सकेंगे टूव्हीलर इन्श्योरेंस

नई दिल्ली। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस जल्द ही अपनी पॉलिसीज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बेचने जा रही है। मंगलवार को भारतीय एक्सा ने कहा कि वह व्हाट्सऐप के जरिए अपनी पॉलिसी बेचेगी। इसके साथ ही भारती एक्सा ने टू-व्हीलर कवर की जल्द डिलीवरी के लिए वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के साथ करार भी किया है। भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस विशफिन इंश्योरेंस पॉलिसी की वेबसाइट पर अपनी पॉलिसी को बेचेगा।

ग्राहकों को मिलेगा फायदा
भारती एक्सा ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि, कंपनी ने वेबएग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के माध्यम से व्हॉट्सऐप पर ‘बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस’ लॉन्च किया है। कंपनी ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के जरिए पॉलिसी बेचने से ग्राहकों को इसका काफी फायदा पहुंचेगा।

कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया यह टू- व्हीलर इंश्योरेंस, पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी और अतिरिक्ति कस्टमर सर्विस विकल्प है, जिसमें विशाल नेटवर्क, मजबूत कस्टमर केयर, और कॉन्टैक्ट सेंटर, डाइनामिक पोर्टल, और इंटैलिजेंस चैटबॉक्स शामिल है।

Yes Bank का शेयर 30% टूटा, कुछ ही घंटों में 15 हजार करोड़ घटी मार्केट वैल्यू

नई दिल्ली। यस बैंक (के मार्च, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान खराब नतीजों, कई ब्रोकरेज फर्म द्वारा स्टॉक की डाउनग्रेडिंग से उसके शेयर को तगड़ा झटका लगा। मंगलवार को शुरुआती कारोबार यस बैंक का शेयर 30 फीसदी टूट गया, जिससे उसकी मार्केट वैल्यू कुछ ही घंटों में 15 हजार करोड़ रुपए घट गई। हालांकि बाद में शेयर में रिकवरी देखने को मिली और फिलहाल यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 28 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

मैक्वायरी ने मानी अपनी गलती, किया डाउनग्रेड
दिलचस्प बात रही कि ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी (Macquarie) कैपिटल सिक्यॉरिटीज ने यस बैंक (Yes Bank) के बिजनेस को समझने में अपनी गलती मानी है और उसने अब एक साथ दो डाउनग्रेड करते हुए बैंक के शेयर को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

ब्रोकरेज हाउस यस बैंक पर पिछले 8 साल से ‘कंस्ट्रक्टिव’ था। अब मैक्वायरी ने यस बैंक का टारगेट प्राइस 40 फीसदी घटाकर 165 रुपए कर दिया है। इससे पहले मॉर्गन स्टैनली भी टारगेट प्राइस घटा चुका है। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म ने यस बैंक के लिए 125 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है।

मिलती रही थी आउटपरफॉर्म रेटिंग
मैक्वायरी के मुताबिक, उसे यस बैंक के स्ट्रक्चर्ड फाइनैंस बिजनेस के तेजी से बढ़ने की उम्मीद थी। ब्रोकरेज फर्म के एक एनालिस्ट ने माना कि यस बैंक को लेकर उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ की सबसे बड़ी गलती की। ब्रोकरेज हाउस ने पहले यस बैंक के स्टॉक को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी थी।

मार्च तिमाही में पहली बार हुआ घाटा
बैंक ने पिछले शुक्रवार को जनवरी-मार्च, 2019 तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था, जिसमें उसे 1,507 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बैंक को पहली बार किसी तिमाही में घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले समान तिमाही के दौरान यस बैंक को 1,180 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

बढ़ानी पड़ी प्रोविजनिंग
एक इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप आईएलएंडएफएस और जेट एयरवेज को दिए गए कर्ज के बैड लोन में बदलने की वजह से बैंक को इस तिमाही में प्रोविजनिंग में बहुत अधिक बढ़ोतरी करनी पड़ी। इस साल मार्च में रवनीत गिल यस बैंक के सीईओ बनाए गए थे। वह बैंक की लोन बुक को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। इसलिए बैंक ने मार्च तिमाही में प्रोविजनिंग में भारी बढ़ोतरी की है।

सेंसेक्स 35 अंक टूट कर 39,032 पर बंद, निफ्टी 11748 के पार

नई दिल्ली। शेयर मार्केट मंगलवार को गिरकर संभला। दिन के शुरुआती कारोब में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291 अंकों की गिरावट के साथ 38776 पर खुला। हालांकि बाद में अच्छी रिकवरी करते हुए 35.78 अंकों की गिरावट के बाद 39,031.55 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी जो 55 अंक की गिरावट के साथ खुला था, वो दिन के कारोबार के बाद महज 6.50 अंको की गिरावट के बाद 11,748.15 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर टाटा स्टील, ब्लू डार्ट, ओरियंट केम, वीबीएल, रेडिंगटन टॉप गेनर रहें, जबकि यस बैंक, आंध्रा बैंक, आईएफसीआई, रिलायंस इंफ्रा टॉप लूजर शेयर रहे।

हरे निशान में बंद हुए ये शेयर
निफ्टी 50 शेयरो में एचसीएल टेक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, विप्रो, एशियन पेंट, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, अल्ट्रा सीमेंट, रिलायंस, यूपीएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस लाल निशान पर रहें।

मंगलवार को फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल भी महंगा

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में दो दिन के विराम के बाद मंगलवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई जबकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में पांच पैसे और डीजल के दाम में पांच से छह पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, पेट्रोल के दाम पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ इसकी कीमत दिल्ली में 73.13 रुपये, कोलकाता में 75.15 रुपये, मुंबई में 78.70 रुपये और चेन्नई में 75.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 66.71 रुपये, 68.45 रुपये, 69.83 रुपये और 70.44 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

छह पैसे प्रति लीटर मंहगा
डीजल दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर और मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है। वहीं, चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने से आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि तेल के दाम में वृद्धि का सीधा असर वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य पर पड़ता है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.21 फीसदी की नरमी के साथ 71.33 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीदों से कीमतों में नरमी
कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीदों से कीमतों में नरमी है। जानकार बताते हैं कि दरअसल, आगामी महीनों में अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके बाद अमेरिका ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक को भी तेल का उत्पादन बढ़ाने को कहा है, ताकि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में होने वाली कमी की पूर्ति हो सके।

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 291 अंक लुढ़का, निफ्टी 11698 पर

नई दिल्ली। शेयर मार्केट की सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291 अंकों की गिरावट के साथ 38776 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55 अंक की गिरावट के साथ 11698 पर पहुंच गया। बता दें कि सोमवार को मुंबई में वोटिंग के चलते शेयर मार्केट बंद रहा था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी, ग्रासिम, विप्रो और टेक महिंद्रा हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी, यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, डीएचएफएल और पीएनबी हाउसिंग के स्टॉक्स शामिल रहे। प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 27.60 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 39094.93 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4.70 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 11750 के स्तर पर था।

बढ़त के साथ हुई रुपए की शुरुआत
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 17 पैसे की बढ़त हुई। बढ़त के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 69.84 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 70.01 के स्तर पर बंद हुआ था।

Ford Figo के टॉप वेरियंट 39 हजार रुपये तक सस्‍ते

नई दिल्‍ली। Ford ने अपनी हैचबैक कार Figo की कीमतों में बदलाव किया है। Ford Figo के बेस वेरियंट्स (शुरुआती मॉडल) को छोड़कर अन्‍य सभी वेरियंट्स के दाम 39 हजार रुपये तक कम कर दिए हैं। वहीं, बेस वेरियंट Ambiente की कीमत करीब 8 हजार रुपये बढ़ गई है।

फोर्ड ने मार्च में फेसलिफ्ट फिगो लॉन्‍च की थी। तब इसकी शुरुआती (Ambiente वेरियंट पेट्रोल) कीमत 5.15 लाख रुपये रखी गई थी। कीमतों में बदलाव के बाद अब Ambiente पेट्रोल वेरियंट की कीमत 5.23 लाख और Ambiente डीजल वेरियंट की कीमत 6.13 लाख रुपये हो गई है।

इनके दाम घटे
कीमतोंं में बदलाव के बाद अब फिगो के Titanium पेट्रोल और Titanium Blu पेट्रोल की कीमतें 39 हजार रुपये घटकर क्रमश: 6 लाख और 6.65 लाख रुपये हो गई हैं। इन दोनों के डीजल वेरियंट की कीमत क्रमश: 6.90 लाख और 7.55 लाख रुपये कर दी गई है। फिगो के ऑटोमैटिक वेरियंट Titanium AT पेट्रोल की कीमत भी 39 हजार रुपये घटकर 7.70 लाख रुपये हो गई है।

इंजन: नई फोर्ड फिगो तीन इंजन ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है। एक 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 95 bhp का पावर और 120 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा 1.5-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 121 bhp का पावर और 150 Nm टॉर्क जनरेट करता है। फिगो का डीजल इंजन 1.5-लीटर का है, जो 99 bhp का पावर और 215 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्‍पीड मैन्‍युअल और 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्‍शन उपलब्‍ध है।

Jee Main 2019 की ऑल इंडिया रैंक जारी, एलन के टॉप 20 में 7 स्टूडेंट्स

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2019 की ऑल इंडिया रैंक सोमवार देर रात जारी कर दी। परिणाम जारी होने के साथ ही कोचिंग नगरी कोटा और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में खुशियों की लहर दौड़ गई। परिणामों में एक बार फिर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की।

निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 7 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने टाॅप 20 में जगह बनाई है। इसमें केविन मार्टिन ने अखिल भारतीय स्तर पर रैंक-2, जयेश सिंगला ने रैंक 4, निशांत अभांगी ने रैंक 6, संबित बेहरा ने रैंक 11, अंकित मिश्रा ने रैंक 13, कार्तिकेय चन्द्रेश गुप्ता ने रैंक 18 तथा समीक्षा दास ने रैंक 20 प्राप्त की।

ये सभी सातों स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम प्रोग्राम के स्टूडेंट्स हैं। 100 एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले 24 स्टूडेंट्स में से एलन के 7 स्टूडेंट्स हैं। इनमें राजस्थान से 4 स्टूडेंट्स आॅल इंडिया टाॅप 20 में हैं जिसमें 3 एलन से हैं। एलन के निशांत अभांगी ने राजस्थान टाॅप किया है तथा संबित बेहरा व समीक्षा दास शामिल हैं।

जनवरी व अप्रेल में 12 लाख 37 हजार 892 ने करवाया था रजिस्ट्रेशन
माहेश्वरी ने बताया कि देश के 31 एनआईटी, 23 ट्रिपलआईटी एवं 23 जीएफटीआई की लगभग 26 हजार से जायदा सीटों पर प्रवेश के लिए हुई देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जिसका रिजल्ट जनवरी व अप्रेल में हुई परीक्षाओं के एनटीए स्कोर के साथ-साथ आल इंडिया रैंक के रूप में जारी कर दिया गया।

जारी की गई की प्रेस रिलीज के अनुसार जनवरी जेईई-मेन पेपर-1 परीक्षा के लिए कुल 9 लाख 29 हजार 198 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 8 लाख 74 हजार 469 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। साथ ही अप्रेल परीक्षा के लिए 9 लाख 35 हजार 755 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 8 लाख 81 हजार 86 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इस प्रकार जनवरी व अप्रेल में हुई परीक्षाओं में कुल मिलाकर 12 लाख 37 हजार 892 विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें से 11 लाख 47 हजार 125 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए।

इनमें से जनवरी व अप्रेल में 6 लाख 46 हजार 386 विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने जनवरी व अप्रेल दोनों परीक्षाओं में पंजीकरण करवाया, साथ ही दोनों ही परीक्षाओं में 6 लाख 8 हजार 440 विद्यार्थी बैठे। जिसमें सामान्य श्रेणी के 5 लाख 5 हजार 642, ओबीसी के 4 लाख 46 हजार 168, एससी के 1 लाख 8 हजार 648, एसटी के 43 हजार 632 एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के 43 हजार 35 विद्यार्थी शामिल है। इन शामिल विद्यार्थियों में 8 लाख 16 हजार 420 छात्र एवं 3 लाख 30 हजार 702 छात्राएं तथा तीन ट्रांसजेंडर शामिल थे।

ये रही जेईई-एडवांस्ड के लिए कटऑफ
जनवरी व अप्रेल में हुई जेईई-मेन परीक्षाओं के कुल एनटीए स्कोर में से उच्चतम एनटीए स्कोर के आधार पर एडवांस्ड परीक्षा देने की कटऑफ जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार सामान्य श्रेणी की कटआॅफ 89.7548849, ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी की 78.2174869, ओबीसी कैटेगिरी की 74.3166557, एससी की 54.0128155, एससी की 44.3345172 एवं विकलांग श्रेणी की 0.1137173 रही।

टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिला: केविन मार्टिन
एआईआर-2
बैंगलुरु के केविन मार्टिन ने बताया कि मेरा शुरु से आईआईटी में जाने का सपना था। वो अब सच होता दिखाई दे रहा है।। जेईई मेन की सफलता के बाद अब मैं एडवांस्ड की तैयारी में जुट चुका हूं। क्लासरूम कोचिंग के अलावा मैंने रोजाना 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी की। मेरा बड़ा भाई आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग करने के बाद स्विटजरलैण्ड से मास्टर्स कर रहा है। वह हमेशा मुझे इंस्पायर करता है। हां, मैं पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बनाकर रखता हूं। मुझे एलन के टीचर्स का पूरी तरह सपोर्ट मिला।

कैमेस्ट्री फेवरेट सब्जेक्ट: जयेश सिंगला
एआईआर-4
पंजाब के पटियाला निवासी जयेश सिंगला ने बताया कि कैमेस्ट्री फेवरेट सब्जेक्ट है। जेईई मेन की तैयारी के दौरान मैंने सबसे ज्यादा फोकस भी कैमेस्ट्री पर ही किया। एलन की रेगुलर क्लास के अलावा 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी को दिए। मैं रेगुलर स्टडी को ही ‘की आॅफ सक्सेस’ मानता हूं। रोजाना की पढ़ाई का शेड्यूल कुछ इस तरह से था कि तीनों विषयों को कवर कर सकूं। रोज हर सब्जेक्ट के कुछ टारगेट रखता था जिन्हें पूरा करना होता था।

रेगुलर स्टडी से मिली मदद: निशांत अभांगी
एआईआर-6

गुजरात के निशांत अभांगी ने बताया कि यह सफलता नियमित पढ़ाई से मिली है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई का बहुत अच्छा माहौल है, यहां नियमित क्लासरुम कोचिंग में जो पढ़ाया गया उस पर फोकस रखते हुए जेईई मेन की तैयारी की। इससे पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुका हूं। आईजेएसओ में गोल्ड मेडल और केवीपीवाय (एसए स्ट्रीम) में भी अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एस्ट्रो फिजिक्स ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निशांत को कैम्ब्रिज व स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से समर वर्कशाॅप के लिए स्काॅलरशिप मिल चुकी है। निशांत के पिता विनोद अभांगी व्यवसायी तथा मां भावना गृहणी है।

स्टडी प्लान तैयार करके पढ़ाई की: सम्बित बेहेरा
एआईआर-11

ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी सम्बित बेहेरा ने अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक प्राप्त की। सम्बित पिछले करीब तीन साल से कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहा है और अभी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। सम्बित ने बताया कि उसने जेईई मेन एग्जाम की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से की थी। रेंडमली कुछ भी उठाकर पढने की जगह मैंने स्टडी प्लान तैयार किया। इसके अलावा क्लास में पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट्स आए, उन्हें उसी वक्त क्लीयर किया। डाउट्स में उलझना मुझे अजीब लगता है।

सकारात्मक माहौल देता है शक्ति: अंकित मिश्रा
एआईआर-13

मुम्बई निवासी अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां आईआईटी एंट्रेन्स की स्टडी पर गंभीरता से फोकस होता है। मुझे पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट्स आए, उनको सब्जेक्ट टीचर्स की मदद से समय-समय पर दूर करता रहा। रोजाना क्लास में जो पढ़ाया जाता था, उसे रिवाइज जरूर करता था। यदि टेस्ट में नंबर कम आते थे तो ज्यादा टेंशन नहीं लेता था। बल्कि अगले टेस्ट के लिए दुगुने उत्साह के साथ जुट जाता था। लगातार टेस्ट देने से मेरी परफाॅर्मेन्स में काफी सुधार आया है। क्योंकि मेरा लक्ष्य है कि जेईई एडवांस्ड में टाॅप 20 में स्थान प्राप्त करूं। आईआईटी मुम्बई से सीएस ब्रांच में इंजीनियरिंग करना चाहता हूं।

टीचर्स लगन से पढाते हैं: कार्तिकेय गुप्ता
एआईआर-18

महाराष्ट्र के छोटे से कस्बे चंद्रपुर के कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे एलन के टीचर्स का सपोर्ट रहा है। नियमित रूप से रेगुलर क्लास के अलावा 3 से 4 घंटे का शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करता हूं। रीक्रिएशन के लिए बैडमिंटन खेलता हूं। आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है। कार्तिकेय वर्ष 2017 व 2018 में केवीपीवाय क्वालिफाई कर चुका है।

टीचर्स की गाइडलाइंस फाॅलो करती हूं: समीक्षा दास
एआईआर-20

जेईई मेन जनवरी 2019 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की छात्रा आॅल इंडिया 20वीं रैंक प्राप्त करने वाली एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा की छात्रा मुम्बई निवासी समीक्षा दास ने बताया कि इस सक्सेस के लिए मैंने रेगुलर स्टडी की और एलन के टीचर्स की गाइडलाइंस को फाॅलो किया। क्लासरूम स्टडी के अलावा मैंने 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी की। अब एडवांस्ड की तैयारी है। साइंटिफिक फेक्ट्स के बारे में जानना और पढना पसंद है। आईआईटी मुम्बई से सीएस में बीटेक करने के बाद रिसर्च में जाने की इच्छा रखती हूं।

शाओमी लॉन्च करेगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन

नई दिल्ली।चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiomi) अपना पॉप अप सेल्फी वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है। इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दूसरे चाइनीज ब्रैंड्स ओप्पो, वीवो पहले ही पॉप-अप सेल्फी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं।

जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च
शाओमी जल्द ही यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शाओमी के ग्लोबल वीपी मनु कुमार ने स्नैपड्रैगन 730 के साथ नए स्मार्टफोन को टीज किया था। टीजर में क्वालकॉम की ओर से दो हफ्ते पहले आए 700 सीरीज के प्रोसेसर का जिक्र है, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Snapdragon 730 या फिर Snapdragon 730G प्रोसेसर हो सकता है।

आपको याद दिला दें कि क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर 9 अप्रैल, 2019 को अनाउंस किए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि मनु जैन अगले फोन को टेस्ट कर रहे हैं या फिर फोन लॉन्च के लिए बिल्कुल तैयार है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘शाओमी और क्वालकॉम ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है और कुछ नया और बेहतरीन लाते रहे हैं।’

ये हो सकती खूबियां
ट्वीट में फोन की लॉन्च डेट तो नहीं बताई गई, लेकिन इस बात का जिक्र किया गया है कि फोन जल्द आने वाला है। प्रोसेसर की बात करें तो स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करेगा।

यह चिपसेट Kryo 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए Adreno 618 GPU के साथ आएगा। यह प्रोसेसर सिंगल 48MP सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपॉर्ट तक सकता है। मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192MP रेजॉलूशन तक की फोटोज दे सकता है।

स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर 60fps वाली 4K रिकॉर्डिंग पोट्रेट मोड में कर सकता है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें चौथी जेनरेशन का क्वालकॉम एआई इंजन, वाई-फाई 6 रेडी मॉडेम, Apt-X अडॉप्टिव कोडेक के लिए सपॉर्ट जैसे फंक्शंस मिलते हैं। अपकमिंग फोन में स्नैपड्रैगन 730G भी हो सकता है।

इसके फीचर्स स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से बहुत अलग नहीं है और इसमें खास फोकस ‘स्नैपड्रैगन एलाइट गेमिंग’ पर दिया गया है। बेहतरीन ग्राफिक्स वाले गेम खेलने के लिए यह प्रोसेसर खास तौर से तैयार किया गया है। अफवाहों की मानें, तो डिवाइस में 4000mAh की बैटरी और पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

WhatsApp में बदलाव, चेंज हो जाएगी इस फीचर की जगह

नई दिल्ली । WhatsApp के लगातार नए अपडेट्स यूजर के बड़े काम के होते हैं। ऐसा ही नया अपडेट व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। इस फीचर के तहत ऐप में दिया गया अर्काइव का ऑप्शन अपनी जगह बदलने जा रहा है।

टेक वेबसाइट WABetaInfo के जानकारी के मुताबिक, WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट में Archived Chats के विकल्प की जगह बदल दी गई है। नए अपडेट में यह फीचर मेन मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल यह विकल्प व्हाट्सएप चैट्स में सबसे नीचे दिया गया है।

अपडेट के बाद होगा यह बदलाव
फिलहाल जब यूजर WhatsApp ओपन करता है तो उसको साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करने पर कई विकल्प मिलते हैं जिनमें New Group, New broadcast, WhatsApp Web शामिल हैं। अपडेट के बाद इसमें Archived Chats भी जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा सिर्फ मोबाइल वर्जन के लिए ही होगा क्योंकि WhatsApp Web यानी डेस्कटॉप वर्जन में Archived पहले से ही मौजूद है।

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट के बाद एक और अपडेट दिया जाएगा जो 2.19.116 होगा। इस अपडेट के बाद Archive फीचर वापस अपनी जगह पर चला जाएगा। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि Ignore Archive Chats फीचर आने के बाद इसे दोबारा से मेन मेन्यू मे शिफ्ट कर दिया जाएगा।

जानिए Ignore Archive Chat फीचर के बारे में:
खबरों के मुताबिक, WhatsApp पर यूजर्स अगर किसी चैट को आर्काइव करते हैं तो उस चैट में कोई भी नया मैसेज रिसीव होने के बाद वो चैट खुद ब खुद अनआर्काइव हो जाती है। इससे चैट यूजर की WhatsApp चैट लिस्ट में दिखाई देने लगती है। इस फीचर के आने के बाद आर्काइव चैट में जाने वाले मैसेज भी आर्काइव ही रहेंगे। यह मुख्य चैट लिस्ट में दिखाई नहीं देंगे। जब तक यूजर उसे खुद अनआर्काइव नहीं करता है तब तक वो अनआर्काइव नहीं होंगे।

राजस्थान में 13 सीटों पर 68.22 % वोटिंग, 2014 से 3.95% ज्यादा

जयपुर। 67 साल के चुनाव इतिहास का रिकार्ड ताेड़कर वाेटिंग का नया इतिहास रचने की। प्रदेश में लाेकसभा चुनाव के पहले ही चरण की 13 सीटाें पर साेमवार काे रिकार्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह 1952 से लेकर अब तक हुए 17 लाेकसभा चुनावाें में सबसे ज्यादा है और 2014 के लाेकसभा चुनाव से 3.95 प्रतिशत अधिक है।

पिछले लाेकसभा चुनाव में इन 13 सीटाें पर 64.27 फीसदी मतदान हुआ था। देश में साेमवार चाैथे चरण का चुनाव था। इसके तहत राजस्थान सहित 8 अन्य राज्याें की 70 सीटाें पर वाेटिंग हुई।

राजस्थान में सबसे ज्यादा 73.13 प्रतिशत वाेट बाड़मेर और सबसे कम 62.42 प्रतिशत वाेट पाली में पड़े। 2014 के लोकसभा चुनावों प्रदेश की सभी 25 संसदीय सीटों पर 63.1 % वोटिंग हुई थी, जाे पिछले सभी चुनावाें से ज्यादा थी। अजमेर काे छोड़कर शेष 12 सीटों पर पिछले चुनाव के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। अजमेर में पिछले चुनावों के मुकाबले करीब 1% कम मतदान हुआ।

13 सीटों पर कहाँ कितनी वोटिंग

शहर 2019 2014
अजमेर67.1468.73
बांसवाड़ा72.7568.98
बाड़मेर73.1372.56
भीलवाड़ा65.4662.92
चित्तौड़गढ़ 72.1164.47
जालौर65.7359.62
झालावाड़71.9668.65
जोधपुर 68.4062.50
कोटा68.8166.26
पाली62.4257.69
राजसमंद64.7057.78
सवाई-टोंक    62.8061.02
उदयपुर    70.0165.67