Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4853

सेबी ने NSE को नए डेरिवेटिव उत्पाद पेश करने से रोका

नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को अगले छह महीने तक कोई भी नया डेरिवेटिव उत्पाद पेश करने से रोक दिया। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने 202 पेज के आदेश में शेयर बाजार को को- लोकेशन सुविधा से संबंधित व्यापक नीति दस्तावेज तैयार करने का भी निर्देश दिया है।

इसमें दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए पात्रता मानदंड और स्टॉक ब्रोकरों और अन्य पंजीकृत इकाइयों द्वारा अनुपालन किए जाने वाले मानदंड शामिल हैं। उक्त दस्तावेज नीति आदेश की तारीख से तीन महीने के भीतर बाजार में कारोबार करने वाली बिचौलिया इकाइयों को जारी करने का निर्देश दिया गया है। सेबी ने इस आदेश की तिथि से अगले छह महीने के लिए कोई नया डेरिवेटिव उत्पाद पेश नहीं करने का निर्देश दिया है।

लोकसभा चुनाव : अब तक 3000 करोड़ की रिकॉर्ड ब्लैक मनी जब्त

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की लाख कोशिशों के बावजूद इस बार आम चुनाव के दौरान अवैध धन की जब्ती का रेकॉर्ड बन रहा है। पूरे देश में जिस तरह इस बार अवैध धन से लेकर ड्रग तक का इस्तेमाल चुनाव में हो रहा है उससे इसपर रोक लगाने के दावे एक बार फिर गलत साबित हो गया है।

सबसे अधिक चिंता शराब और ड्रग का उपयोग बढ़ने को लेकर सामने आई है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल तक पूरे देश में 3000 करोड़ से अधिक कैश या दूसरी चीज पकड़ी गई हैं। सूत्रों के अनुसार शुरुआती चरण में ही नोट का प्रभाव दिखने के बाद आयोग ने और सख्ती बढ़ा दी है।

सबसे चिंता की बात है कि पूरे देश में समान रूप से इसका प्रभाव दिखा है। चुनाव आयोग ने खर्च पर नजर रखने वाले सभी अधिकारियों को हर संदिग्ध लेन-देन और राजनीतिक दलों के खर्च पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। मालूम हो कि हर संसदीय क्षेत्र में राज्य के हिसाब से एक उम्मीदवार को 50 से 75 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति होती है। लेकिन जिस तरह से खुद आयोग ने माना है कि इसबार रेकॉर्ड संख्या में अब तक सैकड़ों करोड़ की जब्ती हुई है, उससे एक बार फिर पूरे सिस्टम की समीक्षा करने की जरूरत है।

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 19 मई तक यह आंकड़ा 10 हजार करोड़ तक जा सकता है। अभी दो हजार करोड़ से अधिक की जब्ती और हो चुकी है जिसे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, एक एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार इस बार देश के आम चुनाव में एक लाख करोड़ से अधिक खर्च करने का अनुमान है जो पूरे विश्व का सबसे महंगे चुनाव में यह एक हो सकता है। इस जब्ती में वह शामिल नहीं है जिसे जांच एजेंसी ने चुनाव अधिसूचना के बाद जब्त किया है।

चुनाव आयोग बनाम जांच एजेंसी
चुनाव के दौरान अवैध और ब्लैक मनी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों के बीच विवाद भी उठे। यह विवाद तब उठा था जब इनकम टैक्स ने ताबड़तोड़ मध्य प्रदेश में कांग्रेस और तमिलनाडू में डीएमके नेताओं के यहां छापे मारे थे। इन छापों के बाद आयोग ने सभी जांच एजेंसियों को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष कार्रवाई करने की हिदायत दी थी। इसके जवाब में इनकम टैक्स ने भी अपनी कार्रवाई को पूरी तरह जायज ठहराया था। बाद में आयोग ने जांच एजेंसी की भाषा पर एतराज जताया था।

अब तक चुनाव आयोग की कार्रवाई-
-कुल कैश की जब्ती- 785.26 करोड़
कुल शराब की जब्ती– 249.038 करोड़
-ड्रग की जब्ती-1214.46 करोड़
-सोना की जब्ती– 972.253 करोड़
रिश्वत के लिए रखी सामान की जब्ती-53.167 करोड़
कुल जब्ती-3274.18 करोड़
2014 के आम चुनाव में 3 अरब के अवैध धन की जब्ती हुई थी

Realme 3 का नया वेरिएंट लॉन्च, कल से सेल

नई दिल्ली । Realme 3 का एक और वेरिएंट लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। फोन को पहले दो स्टोरेज वेरिएंट्स 3GB+32GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट 3GB+64GB लॉन्च कर दिया गया है।

इसके शुरुआती 3GB+32GB वेरिएंट को 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। जबकि, इसके 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस नए वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

इस स्मार्टफोन को 2 मई से शुरू होने वाले Realme 1st Anniversary सेल में के दिन के 12 बजे से प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के अलावा Realme के आधिकारिक स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 3 का सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi Note 7 से है। वहीं, कंपनी ने हाल ही में Realme 3 Pro को भी भारत में लॉन्च किया है।

Realme 3 के फीचर्स
Realme 3 में 6.2 इंच का एचडी प्लस रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन को ग्रेडिएंड डिजाइन के साथ तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें ब्लू डायमंड, आइकॉनिक ग्रे और आइकॉनिक यलो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio P70 ऑक्टाकोर 2.1 गीगहर्ट्ज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में डेडिकेटेड ड्यूल सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड स्लॉट्स दिया गया है। फोन की इंटरनल स्पेस को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में दमदार 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड पाई 9.0 पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह फोन ड्यूल 4G VoLTE, Wifi, Bluetooth और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। कंपनी के दावे के मुताबिक फोन एक बार चार्ज करने पर 39 घंटे का बैकअप देता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी ड्यूल सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। फोन में नाइटस्कोप शूट फीचर भी दिया गया है। फोन का सेकेंडरी रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। साथ ही रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो HDR, बोकेह मोड आदि को सपोर्ट करता है।

टीवी बन जायेगा मोबाइल, सैमसंग ने पेश किया वर्टिकल टीवी

नई दिल्ली। इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स में नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं। इसी कड़ी में जहां स्मार्ट और ओलेड टीवी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आ रहे हैं वहीं सैमसंग ने अब नया कदम उठाया है। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए अनोखा टीवी पेश किया है जो उन्हें पसंद आने के साथ हैरान कर देगा।

दरअसल, कोरियाई कंपनी ने हाल ही में एक वर्टिकल टीवी लॉन्च किया है। 43 इंच का यह टीवी कुछ ऐसा है जैसा आपने शायद ही सोचा हो। कंपनी ने इस टीवी को उन लोगों के लिए लॉन्च किया है जो स्मार्टफोन के बिना नहीं रह सकते है कहें कि उन्हें स्मार्टफोन का एडिक्शन होता है। The Sero नाम से लॉन्च किया गया सैमसंग का यह टीवी किसी 43 इंच के मोबाइल की तरह नजर आएगा। सीरो एक कोरियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है वर्टिकल।

कंपनी का कहना है कि यह टीवी किसी भी स्मार्टफोन के कंटेंट को देखने के लिए सही माध्यम साबित होगा। इस टीवी की सबसे खास बात यह है कि इसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों तरीके से यूज किया जा सकेगा। वैसे ही जैसे आपके स्मार्ट्फोन की स्क्रीन फोन को टर्न करने के साथ उसकी स्क्रीन भी टर्न हो जाती है। सैमसंग के इस क्यूओलेड टीवी में 60 वॉट्स 4.1 चैनल के स्पीकर लगे हैं।

कंपनी ने Sero TV के साथ ही Serif और Frame TV ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को टार्गेट किया जा सके। कंपनी ने कहा है कि वो आने वाले दिनों में कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए टीवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। हम आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग के साथ नए-एन साईज और शेप के में टीवी लॉन्च करते रहेंगे।

राजस्थान में आज और कल धूल भरी आंधी एवं बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में अगले दो दिन कई शहरों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधियां चलने के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा कई शहरों में लू चलने की संभावना है। मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर मंगलवार को पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 42.8 डिग्री तापमान के साथ जयपुर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा।

प्रदेश में 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ चूरू सबसे गर्म रहा, जबकि जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे आ गया। जोधपुर में 3 डिग्री गिरकर मंगलवार को तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ।

चूरू प्रदेश में सबसे गर्म

शहर    दिन का पारा
चूरू    44.5
कोटा    43.9
जयपुर    42.8
बीकानेर    42.8
बाड़मेर    42.1
श्रीगंगानगर    42.0
जैसलमेर    41.7
जोधपुर    41.7
अजमेर    41.4

इंदौर मंडी : चना और तुअर के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 25 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की कमी दर्ज की गई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक मंगलवार को 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई

दलहन चना (कांटा) 4225 से 4250, चना (देसी) 4125 से 4150, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4025 से 4050, हल्की 3600 से 3700, बटला 3800 से 3850, मूंग 6200 से 6400, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5400 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5700 से 5800, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7100 से 7300, तुअर दाल फूल 7500 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5550, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 7700 से 7800, मूंग मोगर 7800 से 7900 उड़द दाल 6800 से 7000, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

PNB, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का अब होगा विलय

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों देना बैंक और विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद बैंकिंग क्षेत्र में एक और बड़ा विलय जल्द ही देखने को मिल सकता है। पंजाब नैशनल बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया का आपस में विलय किया जा सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी या तीसरी तिमाही में कुछ और सरकारी बैंकों के विलय का संकेत देते हुए कहा, ‘हमें ज्यादा वक्त इंतजार नहीं करना पडे़गा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर बैंक विकल्प प्रदान करने में सक्षम नहीं होते हैं तो अल्टरनेट मैकेनिज्म (एएम) ग्रुप सुझाव दे सकता है।’

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अल्टरनेट मैकेनिज्म के जरिये देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने के लिए बीते साल अक्तूबर में तीन सरकारी बैंकों-बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय का प्रस्ताव किया था। विजया बैंक और देना बैंक का एक अप्रैल, 2019 से बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘एक बार फिर तीन बैंकों के विलय की जरूरत नहीं है। हम विभिन्न संयोजन पर विचार कर रहे हैं। इसे ऑर्गेनिक होना चाहिए, इसके अलावा हम चाहेंगे कि ये बड़े बैंक पहली दो तिमाहियों में अपने बही-खातों को और मजबूत करें।’

एक अन्य सरकारी अधिकारी ने हालांकि तर्क दिया कि सरकारी बैंकों के विलय का यह सही वक्त नहीं है। उन्होंने कहा, ‘बैंक ऑफ इंडिया अभी-अभी RBI के प्रॉम्प्ट करेक्टिव ऐक्शन फ्रेमवर्क से बाहर आया है। UBI और PNB भी सुधार के शुरुआती चरण में हैं।’

भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2019 में बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र को पीसीए फ्रेमवर्क में डाल दिया था, जिसके कारण वित्तीय रूप से इन कमजोर बैंकों पर कर्ज देने से संबंधित प्रतिबंध लग गए थे।

सरकारी बैंक में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटे बैंकों ने अपनी शाखाओं को बंद कर मौके वाले क्षेत्रों में फोकस कर अपने ऑपरेशन को मजबूत करने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, ‘बैंकों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विलय एकमात्र समाधान नहीं है। सरकार को बड़े बैंक बनाने के लिए केवल विलय पर फोकस नहीं करना चाहिए।’

पिछले सप्ताह पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ सुनील मेहता ने कहा था कि उनका बैंक संकट से उबर चुका है और अन्य बैंकों के खुद में विलय के प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, यह प्रस्ताव पर निर्भर करता है।’

कोटा मंडी: हाजिर में धनिया तेज, वायदा में गिरावट

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को घरेलू मांग से गेहूं बेस्ट क्वालिटी 50 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिका। धनिया बादामी 50 और रंगदार 100 रुपये क्विंटल ऊंचा बोला गया। आवक 2000 बोरी की रही। नये लहसुन की आवक 10000 कट्टे की हुई। मंडी में एक लाख बोरी का कारोबार हुआ।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर मई का धनिया वायदा 123 रुपये गिरकर 7170 रुपये, जून वायदा 128 रुपये टूटकर 7271 रुपये और जुलाई वायदा 144 रुपये लुढ़क कर 7380 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

गेहूं मिल 1650 से 1725गेहु एवरेज 1750से 1851 लोकवान 1700 से 1850 पी डी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1825 से 2150 मक्का 2000 से 2200 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2801पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3631 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3801 सरसों 3300 से 3500 अलसी 3600 से 4100 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4701 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6701 रंगदार नया 7200 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4070 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

‘पक्की हीरोगिरी’ को कोटा की जनता ने बताया सुपरहिट, अब आपकी बारी

कोटा। राजस्थानी भाषा की आधुनिक फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ कोटा के दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। कहानी, संगीत और राजस्थानी होने का कारण ‘पक्की हीरोगिरी’ को कोटा की जनता ने सुपरहिट बताया है। अब आपकी बारी है और देखना है कि आप कितने मार्क देते हैं। फिल्म के चारों शो की एडवांस बुकिंग चल रही है। फिल्म की कहानी बताती है कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों के लिए जिए वही हीरो है।

जी हाँ फिल्म पक्की हीरोगिरी एक ऐसी ही फिल्म है। फिल्म के हीरो को फिल्म में ही जनता ही प्यार नहीं करती, बल्कि फिल्म के बाहर भी जनता का उतना ही प्यार मिलता है। शहर के मयूर सिनेमा में पिछले पांच दिन से चल रही पिक्चर ‘पक्की हीरोगिरी’ को देखने के लिए आने वाले दर्शक अपने बीच फिल्म के असली हीरो को देखकर बहुत खुश होते हैं। सेल्फी खिंचवाते हैं

कहने को फिल्म भले ही राजस्थानी है, लेकिन फिल्म की कहानी आसानी से समझ में आती है। फिल्म देखने आई नीता पारेख ने बताया कि फिल्म सामाजिक है। देश में और समाज में किस तरह कमजोर लोगों पर अत्याचार होता है। फिल्म का हीरो इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ता है। नैना पटेल ने बताया राजस्थानी फिल्म ‘पक्की हीरोगिरी’ एक बहुत अच्छी फिल्म है। कहानी में गौ माता को बचाने का सन्देश दिया है। कहानी मनोरंजक होने के साथ-साथ सामाजिक सन्देश भी देती है।

गुजराती समाज ने किया फिल्म के नायक अरविन्द का स्वागत
आज का यह स्पेशल शो गुजराती समाज के लिए था।. फिल्म शुरू होने से पहले समाज के अध्यक्ष नीलेश पटेल ने फिल्म के नायक एवं पटकथा लेखक अरविन्द वाघेला का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी होने के कारण उनके समाज ने परिवार के साथ फिल्म देखने का निर्णय लिया।

फुटबॉल खिलाड़ियों ने भी देखी फिल्म
मंगलवार को मयूर सिनेमा में जोधपुर और पाली के फ़ुटबाल खिलाडियों ने भी फिल्म देखी। उनका कहना था कि उन्हें राजस्थानी भाषा से प्यार है। जब भी कभी राजस्थानी फिल्म लगती है वे जरूर देखते हैं।

दर्शकों की राय जानने के लिए देखिए यह वीडियो

सुस्त मांग से सोना-चांदी सस्ते, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली /कोटा मंगलवार के कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सोना 55 रुपये सस्ता होकर 32,945 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहीं सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है।

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से कीमतों में गिरावट आई, लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट को काफी हद तक रोकने का काम किया है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना हाजिर बाजार में ऊंचाई के साथ 1,285.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी उछाल के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 55 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,945 रुपये और 32,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बंद हुए हैं।

कोटा सर्राफा
चांदी 38400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केडबरी 32950 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38430 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33110 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38620 रुपये प्रति तोला।