Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4845

मारुति सुजुकी के इन कार मॉडल पर 25 हजार तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली। बीते कुछ वक्त में पेसेंजर कार की सेल में काफी कमी आई है। इसके पीछे कई कारण हैं। सेल्स को बढ़ावा देने के लिए कार निर्माता डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। दिग्गज ऑटोमोबाइल्स निर्माता मारुति सुजुकी भी अपने कई मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हम आपको यहां मारुति की कारों पर मिलने वाली कुछ शानदार डील्स के बारे में बताएंगे।

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800
कंपनी ने हाल ही में इस कार अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। इस कार पर 15,000 का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10
इस कार भी नया वर्जन कंपनी ने लॉन्च किया है। कार के मैनुअल वर्जन पर 20,000 और AMT वर्जन पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। दोनों वेरियंट्स पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

मारुति सुजुकी ईको
कमर्शियल सेगमेंट में मॉडल काफी पसंद किया जाता है। इस कार पर 5,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

मारुति सुजुकी सिलैरियो
इस कार पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सिलैरियो 25,000 रुपये का कैश बोनस और 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी वैगन आर
नए अवतार में लॉन्च हुई इस कार पर कंपनी कैश डिस्काउंट नहीं दे रही है पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

सैमसंग लाएगा स्मार्टफोन में स्क्रीन के अंदर सेल्फी-कैमरा तकनीक

नई दिल्ली।साउथ कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपनी एस10 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज के फोन्स में फुल-स्क्रीन और पतले बैजल्स देने के अलावा सेल्फी कैमरा के लिए केवल एक पंच-होल डिस्प्ले छोड़ा है। इस तरह स्क्रीन पर एक डॉट नजर आता है और ऐसा लगता है कि सैमसंग इसे भी खत्म करना चाहता है। बीते दिनों सामने आया था कि कंपनी डिस्प्ले के अंदर सेल्फी कैमरा सेटअप करने की टेक्नॉलजी पर काम कर रही है।

पहले मार्च में यह बात सामने आई थी और अब कोरियन मीडिया में आईं रिपोर्ट्स ने इस बात को कंफर्म कर दिया है। चाइनीज मीडिया चैनल MyDrivers की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग आने वाले वक्त में ऐसा स्मार्टफोन डिवेलप कर सकता है जो 100 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। यह स्क्रीन कैमरा टेक्नॉलजी सपॉर्ट के साथ डिस्प्ले एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा। इस तरह जरूरत पड़ने पर कैमरा एरिया में स्क्रीन जरूरत पड़ने पर पूरी तरह ट्रांसपैरेंट हो जाएगी और सेल्फी क्लिक की जा सकेगी।

यह टेक्नॉलजी एक तरह से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की तरह ही होगी, जिसमें स्क्रीन के ऊपर से ही टच करके फोन को अनलॉक किया जा सकता है। ऐसे में फोन का डिस्प्ले एज-टू-एज (एक किनारे से दूसरे किनारे तक) होगा और सभी सेंसर्स के साथ सेल्फी कैमरा भी फोन के डिस्प्ले के नीचे सेट किया जाएगा। फुल स्क्रीन वाली यह टेक्नॉलजी मार्केट में बहुत जल्द देखने को मिलेगी, ऐसा नहीं है। इसके मास प्रोडक्शन में कुछ साल का वक्त लग सकता है।

सैमसंग के वीपी यांग ब्यूंक-डुक ने सैमसंग के मोबाइल कम्युनिकेशंस R&D ग्रुप डिस्प्ले के दौरान प्रेस ब्रीफिंग में कहा था, ‘हालांकि यह (पूरी तरह फुल स्क्रीन फोन) अगले एक-दो साल में संभव नहीं होगा। टेक्नॉलजी इस तरह आगे बढ़ सकती है कि कैमरा होल गायब हो जाएगा और सेल्फी कैमरा पूरी तरह से पहले की तरह ही काम करेगा।’

NEET : परीक्षा सेंटर्स पर लड़कियों की नाक की बाली काटी, उतरवाए छात्रों के जूते

अजमेर। यहां नीट परीक्षा देने रविवार को पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ा। परीक्षा सेंटर्स पर छात्रों से जूते उतरवा दिए गए। ऐसे में मजबूरी में उन्हें तपती जमीन पर नंगे पांव खड़े रहना पड़ा। वहीं, नाक में बाली पहनकर पहुंचीं लड़कियों की बाली को काट दिया गया। यही नहीं, अजमेर के ऑल सेंट्स स्कूल में लड़कियों की नाक की बाली कान के बुंदे सहित अन्य आभूषणों को काटने के लिए पुरुष कर्मियों को लगाया गया। जांच में देरी के चलते कई सेंटर्स पर 42 डिग्री से अधिक तापमान में छात्रों को बाहर खड़े रहना पड़ा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहली बार नीट 2019 का परीक्षा आयोजित की है। सीबीएसई से अलग होकर पहली बार यह परीक्षा एनटीए करा रही थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। लेकिन परीक्षार्थियों को 12:30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

नीट की परीक्षा में अजमेर में 9000 जबकि राजस्थान में 99 हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड इश्यू किए गए। वहीं, देशभर से करीब 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हालांकि, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एनटीए ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर ड्रेस कोड तय किया था। इसमें था कि छात्र बड़े जेब वाले जींस और छात्राएं फुल स्लीव वाली ड्रेस पहनकर परीक्षा देने नहीं आ सकती हैं।

साथ ही, छात्राओं के लिए झुमके, ईयरिंग्स, अंगूठी, पेंडेंट, नोज रिंग, नेकलेस या अन्य ज्वेलरी पहनकर परीक्षा देने पर रोक लगाई थी। वह ऊंची हील की सैंडिल या जूते पहनकर परीक्षा केंद में नहीं जा सकती। वह साधारण चप्पल पहन सकती हैं।

रक्तदाताओं के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं का सम्मान

कोटा। कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी का 22वां स्वैच्छिक रक्तदान सम्मान समारोह रविवार शाम को बसंत विहार स्थित कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त एल.एन. सोनी व विशिष्ट अतिथि मंगलम सीमेंट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अनिल मंडोत व एलेन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविंद माहेश्वरी थे। कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली विभिन्न संस्थाओं व स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

125 संस्थाएं हुई सम्मानित
कोटा ब्लड बैंक के अध्यक्ष प्रेम बाठला ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सम्मान समारोह में पिछले एक वर्ष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली करीब 125 संस्थाओं और दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। इस समयावधि में सर्वाधिक रक्तदान एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा 714 यूनिट रक्तदान किया गया।

वहीं श्री सर्राफा बोर्ड बंगाली स्वर्ण कला समिति, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन, उत्तम महिला समिति गढ़ेपान, डीसीएम श्रीराम रेयंस, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, श्री लव शर्मा, लायंस क्लब कोटा एवं रोटरी क्लब कोटा ने 200 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। 6 संस्थाओं ने 150 से अधिक यूनिट रक्तदान किया, जिसमें भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद, जाकिर रिजवी, एस.आर. पब्लिक स्कूल, श्री शिरड़ी साईं सेवा समिति, जेसीआई कोटा, जेसीआई कोटा सुरभि के अतिरिक्त कई संस्थाओं ने 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया।

नियमित रक्तदाताओं को किया सम्मानित
सम्मान समारोह में नियमित रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद को श्रेष्ठ रक्तदाता संस्था 2019 एवं अतुल शर्मा को डॉ. मौजशंकर मालव स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में बी.एस.आनंद, अरुण मेहता, वंदना श्रीमाली को स्टार ब्लड डोनर अवार्ड से नवाजा गया। आनंद राठी, जितेंद्र गौतम, अभिनव कुमार, के.एल.मथई, मनीषा टोंग्या को व्यक्तिगत रक्तदाता के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अनिल मंगल को रक्तदाता प्रेरक के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रक्तिमा का विमोचन
समारोह में उपस्थिति अतिथियों ने कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी के बुलेटिन रक्तिमा का विमोचन किया। सचिव राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष गिरिराज राठी, संयुक्त सचिव संजय सोनी, मंजू कासलीवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जॉली भंडारी द्वारा किया गया।

निशुल्क ब्लड करवा रहे मुहैया
सचिव राजकुमार जैन ने बताया कि कोटा ब्लड बैंक द्वारा थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को निशुल्क ब्लड मुहैया करवाया जाता है। प्रत्येक सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार व रविवार को थैलेसीमिया से पीडि़त मरीजों को निशुल्क ब्लड चढ़ाया जाता है। वहीं थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को प्रत्येक सप्ताह में एक बार निशुल्क ब्लड चढ़ाया जाता है। सप्ताह में करीब 125 से 130 बच्चों को निशुल्क रक्त चढ़ाया जाता है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 1445 बच्चों को निशुल्क रक्त चढ़ाया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक
उपाध्यक्ष लता कोठारी ने बताया कि थैलेसीमिया बीमारी को लेकर कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी रोटरी क्लब कोटा व रोटरी पद्मिनी क्लब के सहयोग से स्कूलों व कॉलेजों में लोगों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है। ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा थैलेसीमिया से पीडि़त पैदा नहीं हो।

रियायती दरों पर जांचें उपलब्ध
डॉ. अविनाश बंसल ने बताया कि सोसाइटी की ओर से ब्लड बैंक में पैथोलॉजी लैब की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें सभी प्रकार की जांचें बाजार भाव से बहुत कम दर पर उपलब्ध है। हर माह की 1 व 15 तारीख को गर्भवती महिलाओं की निशुल्क ब्लड की जांच की जाती है। इसी प्रकार कोचिंग विद्यार्थियों को भी रियायती दरों पर जांचें मुहैया करवाई जाती है।

वहीं कोटा ब्लड बैंक की ट्रस्टी मंजू कासलीवाल जो कि निस्वार्थ भाव से पिछले 22 साल से कोटा ब्लड बैंक में निशुल्क सेवाएं दे रही है। कासलीवाल ने इस अवसर पर कोटा ब्लड बैंक में 10 किलोवाट का सोलर प्लांट निशुल्क लगाने की घोषणा की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष गिरिराज राठी व संयुक्त सचिव संजय सोनी आदि उपस्थित थे।

शाओमी रेडमी X फ्लैगशिप फोन फीचर्स लीक, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। शाओमी की फ्लैगशिप डिवाइस Xiaomi Redmi X से जुड़े टीजर और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। इस फोन से जुड़े कई डीटेल्स पहले भी सामने आते रहे हैं, जिनसे फोन के डिजाइन, वेरियंट्स और स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं। अब सामने आई जानकारी खुद रेडमी के सीईओ लू वीबिंग ने दी है।

खुद सीईओ के द्वारा फोन को लेकर दी गई जानकारी से ज्यादा भरोसेमंद सोर्स और क्या हो सकता है। सीईओ ने फोन से जुड़े सभी डीटेल्स तो शेयर नहीं किए हैं, लेकिन कैमरा स्पेसिफिकेशंस यूजर्स के सामने जरूर आ गए हैं।

चाइनीज वेबसाइट MyDrivers की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वीबिंग ने खुलासा किया है कि फ्लैगशिप रेडमी फोन में अल्ट्रावाइड लेंस वाला कैमरा होगा। वीबिंग ने यह जानकारी अपने ऑफिशट Weibo अकाउंट पर एक यूजर के सवाल के जवाब में दी। कुछ समय पहले बाकी स्पेसिफिकेशंस के साथ यह बात भी लीक्स में सामने आई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस में कैमरा सेटअप शाओमी Mi9 SE जैसा ही देखने को मिल सकता है। बता दें, Mi9 SE में 48MP के प्राइमरी सेंसर, 13MP के सेकेंडरी सेंसर और 8 MP के तीसरे सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिला है।

पिछले लीक्स के आधार पर बाकी डीटेल्स से जुड़े कयास भी इस फोन पर लगाए जा रहे हैं। प्रोसेसर की बात करें तो स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर आधारित है और स्नैपड्रैगन 710 SoC से बेहतर परफॉर्म करेगा। यह चिपसेट Kryo 470 ऑक्टा-कोर सीपीयू और गेमिंग के लिए Adreno 618 GPU के साथ आएगा।

यह प्रोसेसर सिंगल 48MP सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप सपॉर्ट तक सकता है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया जाएगा। मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन की मदद से यह स्नैपशॉट मोड में 192MP रेजॉलूशन तक की फोटोज दे सकता है। फोन में 32MP पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

डिस्प्ले की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 2340 x 1080p है। स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले आए लीक रेंडर्स में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मौजूद होगा।

आम चुनाव की वजह से इस सप्ताह बाजार में लगा रहेगा उतार चढ़ाव

नई दिल्ली।कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों और देश में चल रहे आम चुनाव की वजह से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रह सकता है। इस सप्ताह औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण जैसे वृहद आर्थिक आंकड़े भी बाजार की चाल पर असर डाल सकते हैं। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है। एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुस्तफा नदीम ने कहा, ‘इस सप्ताह कई आंकड़ों पर नजरें होगी जिनमें औद्योगिक उत्पादन और विनिर्माण उत्पादन मुख्य हैं।’

इस सप्ताह की शुरुआत में सेवा क्षेत्र के लिए पीएमआई आंकड़े भी आने वाले हैं। सैमको सिक्यॉरिटीज ऐंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं सीईओ जिमीत मोदी ने कहा, ‘कंपनियों के तिमाही परिणाम तथा आम चुनाव को लेकर अगले कुछ सप्ताह बाजार में उथल-पुथल रह सकती है।’

कैपिटलऐम के शोध प्रमुख मनीष यादव ने कहा, ‘एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक इस सप्ताह मार्च तिमाही का परिणाम घोषित करेंगी।’ इनके अलावा केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और वेदांता के भी परिणाम आने वाले हैं। अवकाश प्रभावित पिछले सप्ताह में सेंसेक्स में 104.07 अंक यानी 0.26 प्रतिशत तथा एनएसई के निफ्टी में 42.40 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट रही। बीते सप्ताह रुपया 80 पैसे मजबूत हुआ।

केबल टीवी और डीटीएच कंपनियां अब नहीं कर पाएंगी धोखाधड़ी, करानी होगी ऑडिट

नई दिल्ली।केबल टीवी और डीटीएच कंपनियां आपके साथ धोखाधड़ी ने करें, इसके लिए ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधकरण, TRAI) नया कदम उठाने जा रही है। ट्राई ने इन कंपनियों का ऑडिट कराने का फैसला लिया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह कंपनियां ट्राई के नियमों का पालन कर रही हैं। ऑडिट कराने का जिम्मा ट्राई ने Broadcast Engineering Consultants India Ltd (BECIL) को दिया है।

पहले ही चेतावनी दे चुका है ट्राई
ट्राई ने पहले से ही ऑपरेटर्स को चेतावनी दी थी कि जो डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटर्स ट्राई के नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्राई ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही ऑडिट शुरू किए जाएंगे। ट्राई सचिव एस के गुप्ता ने बताया, ‘ट्राई की ओर से BECIL ऑडिट करेगा।

हमने सभी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स से नए रेगुनटरी फ्रेमवर्क का पालन करने का अनुरोध किया है।’ उन्होंने कहा कि, जिन कंपनियों का ऑडिट किया जाएगा, उनके बारे में फैसला लिया जा रहा है। डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटर्स को रेंडमली सिलेक्ट किया जाएगा और ऑडिट करके देखा जाएगा कि वे ट्राई के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

नियमों का उल्लंघन करते पाए गए बड़े ऑपरेटर्स
पिछले कुछ दिनों में ट्राई ने उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर कई केबल और डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स को संज्ञान में लिया है। कई मामलों में ट्राई के सामने आया कि ऑपरेटर्स ग्राहकों को चुनिंदा चैनल्स और पैक लेने के लिए बाध्य कर रहे हैं और ग्राहक अपने मर्जी से चैनल नहीं चुन पा रहे हैं।

हाल ही में ट्राई ने DTH ऑपरेटर्स Tata Sky, Dish TV और Sun Direct TV पर कार्रवाई की थी। इन ऑपरेटर्स ने लॉन्ग टर्म पैक वाले सब्सक्राइबर्स के चैनल माइग्रेशन में नियमों का उल्लंघन किया था।

जल्द शुरू होंगे ऑडिट
ट्राई द्वारा प्लान किया गया ऑडिट सब्सक्राइबर मैनेजमेंट सिस्टम और बिलिंग जैसे कई पहलुओं पर नजर रखेगा। ऑडिट के तहत यह भी देखा जाएगा कि कंज्यूमर्स अपनी पसंद के चैनल्स पा रहे हैं या नहीं। एस के गुप्ता ने बताया कि यह ऑडिट जल्द ही शुरू होंगे।

Hyundai Venue: भारत की पहली कनेक्टेड कार, जानिए खासियत

नई दिल्ली।पहली मेड-इन-इंडिया कनेक्टेड कार Hyundai Venue 21 मई को लॉन्च होने जा रही है। ह्यूंदै की इस सब-कॉम्पैक्ट SUV की प्री-बुकिंग 2 मई को शुरू हुई और पहले ही दिन इसकी 2,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो चुकी हैं। इंडियन मार्केट में Hyundai Venue का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा XUV300 जैसी कारों को होगा।

Hyundai Venue को मिले शानदार रिस्पॉन्स इशारा कर रहे हैं कि यह एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में अपना दबदबा बना सकती है। हम आपको बता रहे हैं Hyundai Venue की 5 खास बातें।

BMW 7 सीरीज जैसी कार वाले फीचर
Hyundai Venue 33 नए फीचर्स के साथ पहली मेड-इन इंडिया कनेक्टेड कार होगी। 33 में से 10 फीचर खासतौर से भारत के लिए डिवेलप किए गए हैं। इनमें से कुछ फीचर इतने एडवांस्ड हैं कि ये केवल BMW7 सीरीज जैसी कार में मिलते हैं।

स्मार्टफोन से कंट्रोल होंगे कनेक्टेड फीचर
Hyundai Venue के 33 कनेक्टेड फीचर तक वीइकल के ह्यूमन मशीन इंटरफेस या स्मार्टफोन ऐप के जरिए पहुंच बनाई जा सकेगी। खासतौर से भारत के लिए तैयार किए गए फीचर में ड्राइविंग इंफॉर्मेशन/बिहेवियर, डेस्टिनेशन शेयरिंग, रियल टाइम वीइकल ट्रैकिंग, वीइकल लोकेशन शेयरिंग, जियो-फेंस अलर्ट, स्पीड अलर्ट, टाइम फेंसिंग अलर्ट, वालेट अलर्ट, आइडल अलर्ट और वॉइस रिकॉग्निशन शामिल हैं।

Blue Link टेक्नॉलजी का इस्तेमाल
ह्यूंदै की Venue को भारत में ही बनाया जाएगा। Venue नई Hyundai Blue Link टेक्नॉलजी के साथ कई वीइकल मैनेजमेंट रिलेशनशिप सर्विस ऑफर करेगी। यह टेक्नॉलजी सुरक्षित और एंटरटेनिंग केबिन एक्सपीरियंस के साथ यूजर्स को क्वॉलिटी टाइम बिताने में मदद करेगी।

3 साल के लिए फ्री में ब्लू लिंक टेक्नॉलजी
अभी तक कनेक्टेड फीचर्स ग्लोबल मार्केट्स में केवल प्रीमियम या लग्जरी वीइकल्स में आते रहे हैं, इनमें से कुछ गाड़ियां अब भारत में भी उपलब्ध हैं। ह्यूंदै अब पहली बार भारत में वेन्यू (Venue) के लॉन्च के साथ मास मार्केट कार में यह टेक्नॉलजी ला रही है।

Hyundai Venue में ब्लू लिंक सिस्टम में एक इन-बिल्ट डिवाइस है, जो कि वोडाफोन-आइडिया eSIM और ग्लोबल AI कंपनी के क्लाउड बेस्ड वॉइस रिकॉग्निशन प्लैटफॉर्म से पावर्ड है। ह्यूंदै अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट के ओनर को ब्लू लिंक टेक्नॉलजी पहले तीन साल के लिए फ्री में ऑफर करेगी। इसके बाद यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल के तौर पर ऑफर की जाएगी।

इतनी हो सकती है कीमत
ह्यूंदै Venue की एक्स-शोरूम कीमत 8-12 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV में तीन इंजन (काप्पा 1.0 लीटर टर्बो-GDI पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीट डीजल) होंगे। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होंगे। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स होंगे। दूसरे सेफ्टी फीचर में EBD के साथ ABS शामिल है। साथ ही, इसमें स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम शामिल हैं।

पेंशन के मामले में केरल हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगा ईपीएफओ

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि पर केरल हाईकोर्ट के फैसले से खुश होने वाले निजी क्षेत्र के ईपीएफओ अंशधारकों के लिए बुरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की योजना बना रहा है।

मौजूदा नियमों के तहत, ईपीएफओ अंतिम सैलरी के आधार पर मासिक पेंशन देता है और इसने पेंशन कैलकुलेशन के लिए 15,000 रुपये मासिक की बेसिक सैलरी लिमिट तय कर रखी है। केरल हाईकोर्ट ने ईपीएफओ को पेंशन कैलकुलेट करने के लिए सैलरी की इसी 15 हजार की सीमा को खत्म करने और कर्मचारी की पूरी सैलरी के आधार पर पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया था।

ईपीएफओ के अधिकारियों का तर्क है कि ईपीएस में मासिक योगदान कम है, जिसके कारण यह अधिक पेंशन का भार सहन नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि नकदी की किल्लत के कारण ही ईपीएफओ को पहले ही न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये करने की योजना को स्थगित करना पड़ा।

फिलहाल, ईपीएफओ में कवर्ड कर्मचारी अपनी सैलरी का 12 फीसदी प्रविडेंट फंड में और इतनी ही रकम नियोक्ता को भी इस मद में भुगतान करना पड़ता है। कर्मचारियों द्वारा 12 फीसदी के योगदान में से 8.33 फीसदी ईपीएस (एंप्लॉई पेंशन स्कीम) में चला जाता है। लेकिन इस रकम पर मासिक 1,250 रुपये की लिमिट है।

Honor 20 Pro की तस्वीरें लीक, पंच होल डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली। Honor 20 Pro को इस महीने 21 मई को लंदन में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ ही Honor 20 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Honor 20i और Honor 20 Lite भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

Honor 20 सीरीज के चारों स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ समय पहले ही कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब जो नई जानकारी सामने आई है उसमें Honor 20 Pro का इमेज दिखाया गया है। Honor 20 Pro के दो इमेज को Digital Trends ने पोस्ट किया है। इन दोनों ही तस्वीरों में फोन के फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है।

फ्रंट में है पंच-होल या पिन-होल डिस्प्ले
स्मार्टफोन की नई तस्वीरों के मुताबिक, फोन के फ्रंट पैनल में पंचहोल डिस्प्ले दिया गया है। फोन के बांयी तरफ फ्रंट कैमरा को देखा जा सकता है। लीक्ड तस्वीरों में फ्रंट कैमरा को वॉलपेपर के बीच में देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में प्री-इंस्टॉल्ड Fornite गेम को भी देखा जा सकता है।

फोन की जो फीचर्स पहले लीक हुई हैं जिसके मुताबिक, यह फोन क्वॉड कैमरा सेट-अप से लैस हो सकता है। जिसके बैक में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लैंस दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक चौथा रियर कैमरा दिया जा सकता है जो ToF सेंसर हो सकता है।

ग्रेडिएंड डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Honor 20 Pro की अब तक जो जानकारी लीक हुई है उसके मुताबिक फोन डार्क ब्लू फिनिश और ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ आ सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Honor 20 में 6.1 का डिस्प्ले दिया जा सकता है जबकि Honor 20 Pro में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

तीन कलर ऑप्शन के साथ होगा लॉन्च
Honor 20 के रेंडर की बात करें तो यह फोन ब्लू, ब्लैक और पर्ल व्हाइट तीन कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Honor 20 में 6GB रैम और Honor 20 Pro में 8GB रैम दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित EMUI 9 पर काम कर सकता है। फोन में किरीन 980 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 3,650mAh की बैटरी 22.5W की फास्ट चार्जिंग के साथ दिया जा सकता है।