Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4846

नीट आज दोपहर 2 बजे से, कोटा में पहली बार 33 सेंटर पर होगी परीक्षा

कोटा। एनटीए की ओर से रविवार को नीट परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए कोटा में पहली बार 33 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 18 हजार स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा दाेपहर 2 से शाम 5 बजे तक हाेगी। सेंटर पर दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एंट्री हाेगी। इस वर्ष 15 लाख 19 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो पिछले साल से 2 लाख अधिक हैं। एमसीआई के अनुसार इस साल नीट में स्टूडेंट्स की संख्या में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल 8 लाख गर्ल्स भी नीट के लिए रजिस्टर्ड हुई हैं।

सेंटर पर एडमिट कार्ड समेत आईडी जरूर लेकर जाएं
स्टूडेंट्स काे सेंटर पर एडमिट कार्ड के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, aadhar, एक फाेटाे आईडी के अलावा एक फाेटाे साथ में लाना हाेगा। इनके बगैर सेंटर में एंट्री नहीं मिलेंगी।

इलेक्ट्राॅनिक आइटम और जूते पर रहेगा प्रतिबंध
स्टूडेंट्स काे सेंटर पर अपने साथ मोबाइल, ब्लू टूथ, घड़ी, कैलकुलेटर लेकर नहीं जाना है। ज्वैलरी पर भी प्रतिबंध है। स्टूडेंट्स काे पूरी आस्तीन के कपड़े और जूते नहीं पहनने के भी निर्देश हैं। धार्मिक वस्त्र पहनने वाले स्टूडेंट्स काे लास्ट रिपाेर्टिंग टाइम से कम से कम एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना हाेगा।

दिव्यांग स्टूडेंट्स खुद चुन सकेंगे परीक्षा सहायक
एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांगता की शर्तें पूर्ण करने वाले स्टूडेंट्स परीक्षा सहायक का चयन स्वयं कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक द्वारा तैयार किए गए पैनल से भी स्टूडेंट अपने लिए सहायक का चयन कर सकता है।

11 भाषाओं में हाेगा पेपर
नीट का पेपर 11 भाषाओं मे होगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, उर्दू, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ भाषा में पेपर होगा। हिंदी व इंग्लिश के पेपर देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर इंग्लिश के साथ दिए जाएंगे। तीन घंटे के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बाॅटनी के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा।

जेईई एडवांस्ड के लिए एफएक्यू और हिंदी में इंफॉरमेशन ब्रोशर जारी
जेईई एडवांस्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हाे गए हैं। साथ ही जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर एफएक्यू जारी कर दिए हैं। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स में सबसे अधिक असमंजस कैटेगरी को लेकर बना रहता है। कई स्टूडेंट्स का प्रश्न है कि उन्होंने गलती से जेईई मेन के दौरान ओबीसी एनसीएल कैटेगरी से आवेदन कर दिया था।

जबकि वे ओबीसी एनसीएल कैटेगरी से नहीं हैं। ऐसे स्टूडेंट्स यह देखें कि वे जनरल कटऑफ के आधार पर भी जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र हैं तो ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी कैटेगरी ओबीसी एनसीएल ना होना डिक्लेयर करें। यदि ऐसे स्टूडेंट्स जनरल कट ऑफ के आधार पर एडवांस्ड के लिए पात्र नहीं हैं तो आवेदन ना करें।

पेपर के माध्यम को लेकर निश्चित रहे : स्टूडेंट्स पेपर के माध्यम को लेकर परेशान न हों। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान पेपर की भाषा किसी भी समय बदली जा सकती है। स्टूडेंट्स प्रत्येक प्रश्न को अपनी सुविधानुसार हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकता है।

रिश्वत प्रकरण :एईएन मोहनलाल के पास मिली करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति

कोटा। ठेकेदारों से वसूले गए 10 लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया अटरू जल संसाधन विभाग का सहायक अभियंता मोहन लाल शर्मा करोड़ों का आसामी निकला। एसीबी को उसके घर की तलाशी में 11 स्थानों पर मकान, भूखंड व कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। इनमें से 8 मकान व प्लॉट कोटा शहर में हैं। तलवंडी, महावीर नगर, आरकेपुरम व स्वामी विवेकानंद नगर जैसे पॉश इलाकों में उसकी संपत्ति है। तलवंडी-महावीर नगर में दो आलीशान हॉस्टल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। तलवंडी में एक बड़ा मकान भी है, जहां मैस चलता है।

एसीबी टीम ने जब उससे मकान का एड्रेस पूछा तो उसने बताया कि वह महावीर नगर सेकंड में रहता है। एसीबी की टीम वहां पहुंची तो वहां हॉस्टल मिला और सारे कमरों में किराएदार ही रहते हैं। मकान में रह रहे किराएदारों ने उसकी पोल खोल दी और बताया कि यह मकान मोहनलाल का है, लेकिन वह यहां नहीं रहता। वह तलवंडी स्थित हॉस्टल के सबसे निचले फ्लोर पर रहता है। इसके बाद टीम वहां पहुंची और सर्च की।

जिस हॉस्टल में मोहनलाल रहता है, वह 6 मंजिला है, इसमें करीब 40 लग्जरी कमरे हैं। तलवंडी जैसे पॉश इलाके में इस तरह के हॉस्टल की कीमत 5 करोड़ रुपए से कम नहीं मानी जाती। उधर, देर रात तक पूछताछ होने के बाद एसीबी ने मोहनलाल समेत उसके साथ सरकारी गाड़ी में मौजूद एक्सईएन सत्येंद्र व एईएन प्रकाशचंद को रवाना कर दिया।

कोटा के बाहर ये संपत्ति
एईएन मोहनलाल शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होगा। शुक्रवार काे हमने उन सभी बिंदुओं का सत्यापन कराया है, जो इस केस के लिए जरूरी हैं। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसके घर की तलाशी में करोड़ों के मकान व भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं, जिनका आंकलन करवाया जाएगा।- ठाकुर चंद्रशील, एएसपी, एसीबी कोटा

CBSE 10वीं का परिणाम जल्द, परिणाम देखने का यह है तरीका

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि अब तक सीबीएसई ने परीक्षा परिणाम की तिथि तय नहीं की है, लेकिन रविवार को परिणाम दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। सीबीएसई ने इस बार ऑनलाइन परिणाम देखने के लिए अपलोड की जाने वाली जानकारी में भी बदलाव किया है। बिना विद्यार्थी के एडमिट कार्ड नंबर के परिणाम देखना संभव नहीं होगा।

सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 29 मार्च को पूरी हो गई थीं। इस परीक्षा में अजमेर रीजन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और दादर व नागर हवेली के करीब 2 लाख विद्यार्थी प्रविष्ट हुए हैं। सीबीएसई के अजमेर रीजन के रीजनल ऑफिसर संजीब दास का कहना है कि परीक्षा परिणाम हैडक्वार्टर लेवर पर ही दिल्ली से डिक्लेअर किया जाएगा। अभी तक कोई तिथि परिणाम जारी करने की तय नहीं की गई है। अजमेर रीजन का परिणाम तैयार कर दिल्ली भेजा जा चुका है।

परिणाम देखने के लिए यह करना होगा
सीबीएसई ने ऑन लाइन परिणाम देखने के लिए वेबसाइट पर कुछ बदलाव किया है। पहले विद्यार्थी को अपनी जन्म तिथि अपलोड करनी होती थी, अब उसे हटा दिया गया है। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी को सीबीएसई की वेबसाइट http://cbse.nic.in पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड नंबर भी अपलोड करना होगा। इसके बाद ही विद्यार्थी अपना परिणाम देख सकेगा। सीबीएसई सूत्रों का कहना है कि पहली बार एडमिट कार्डनंबर का ऑप्शन भी डाला गया है। इससे संबंधित विद्यार्थी ही अपना परिणाम देख सकेगा।

मर्दानी-2 : इंस्पेक्टर शिवानी ने पकड़े लड़की छेड़ते मनचले

कोटा। पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम ब्रांच )शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी )शनिवार को सुबह सीवी गार्डन में जॉगिंग करती है। इस बीच मॉर्निग वाक के दौरान कुछ मनचले लड़कियों को छेड़ने लगते हैं, तभी इंस्पेक्टर शिवानी वहां पहुँचती है और मनचलों को थप्पड़ मार कर धारा 354 में हवालात में अंदर करा देती है। थोड़ी देर बाद फिर से वह जॉगिंग करने लगती है। यह सीन था यशराज बैनर की फिल्म मर्दानी -2 का।

दरअसल फिल्म में रानी इंस्पेक्टर शिवानी की भूमिका निभा रही है। इसके बाद दूसरा सीन पुलिस थाने से लेकर सिटी बस में एक मनचले द्वारा लड़कियों के छेड़ने का फिल्माया गया। जब मनचला लड़की छेड़ने लगता है तो लड़कियां चिल्लाती है। उनकी चीख सुनकर बस में सवार यात्री मनचले की पिटाई कर देते हैं। पिटते हुए मनचला जो फिल्म विलेन की भूमिका में है, चलती बस से कूद जाता है।

कहानी के मुताबिक रानी एक मर्डर से जुड़े किसी केस की गहरी जांच-पड़ताल कर रही हैं। 21 साल का शातिर खलनायक पुलिस से बचते हुए मुंबई से कोटा आ जाता है, वह हर बार बचने के लिए चाय वाला बन जाता है। अलग-अलग रूप में वह पुलिस को चकमा देता है। अब देखना यह है कि वह इंस्पेक्टर शिवानी से कब तक बचता है।

रानी को देखने के लिए सुबह से ही फैंस छत्र विलास गार्डन पहुंच गए। युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। बड़ी संख्या में कोटावासी किशोर सागर तालाब की पाल व चिडिय़ाघर से सटी सीबी गार्डन की दीवारों पर चढ़कर शूटिंग देखने का प्रयास करते रहे।

पुलिस के जवान व बाउंर्स को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुखर्जी के फैंस लगातार एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहे थे। वहीं, बाउंसर उन्हें दूर हटा रहे थे। इस दौरान मोबाइल भी साइलेंट मोड पर करवा दिए गए थे, ताकि शूटिंग में किसी प्रकार का अवरोध पैदा न हो।

कोटा मंडी : आवक की कमी से गेहूं और सरसों 25-25 रुपये तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को सभी जिंस मिलाकर 80 हजार बोरी का कारोबार हुआ। नये लहसुन की आवक10000 कट्टे की हुई। आवक की कमी से गेहूं और सरसों 25 -25 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिकी।

गेहूं मिल क्वालिटी 1650 से 1725 गेहु एवरेज 1725 से 1851 लोकवान 1725 से 1850 पीडी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी 1825 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2751पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3631 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3685 सरसों 3200 से 3450 अलसी 3600 से 4500 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 6500 से 11000 धनिया  बादामी 5500 से 6100 ईगल 6000 से 6501 रंगदार नया 7200 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400  से 6300 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

मूंग 3500 से 4800 उड़द  2000 से 4201 चना 3600 से 4070 चना कांटिया  3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4150 मसूर 3800 से 4150 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

 

गूगल मैप्स पर अब पॉप्युलर डिशेज’ फीचर, ऐसे करेगा काम

नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि गूगल मैप्स टीम ऑनलाइन फूड सर्विसेज देने वाली कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में है। गूगल मैप्स की टीम यह सर्विस किसी अलग ऐप की तरह नहीं लाएगी बल्कि मैप्स ऐप्लिकेशन में डायरेक्शंस और नेविगेशंस के साथ ही नए फीचर के तौर पर यूजर्स को मिलेगी।

हाल ही में मैप्स ऐप में एक नए फीचर के तौर पर एक टैब देखने को मिला और इस टैब में यूजर्स अपने आस-पास के रेस्तरां में मिलने वाले खास पकवान देख सकते हैं। यह नया टैब रेस्तरां के फोटो या मेन्यू टैब के बगल जोड़ा गया है, जो ऐप में पहले से मौजूद हैं। नया पॉप्युलर डिशेज सेक्शन किसी एक नहीं बल्कि कई डिशेज दिखाएगा और यूजर्स से मिले रिव्यू के आधार पर जिन्हें ज्यादा पसंद किया गया होगा ।

वही डिशेज इसमें दिखाई देंगी। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैब में दिखने वाली डिशेज मटीरियल डिजाइन थीम कार्ड में फोटो के साथ दिखेंगी, जिसपर टैप करने के बाद यूजर्स को उसके बारे में और तस्वीरें और रिव्यू देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि यह पूरा डेटा यूजर्स की प्रतिक्रिया पर ही आधारित होगा और उन्हीं की अपलोड फोटोज बाकियों को दिखाई देंगी।

पब्लिक डेटा होने के चलते मैप्स पर ‘Suggest an Edit’ का ऑप्शन हमेशा से है और इसकी मदद से डेटा अपलोड किया जा सकता है। हालांकि यह अब तक एक सवाल है कि गूगल अपने एआई की मदद से यूजर्स के पॉजिटिव रिव्यू चुनेगा या इसके लिए अलग टीम तैयार की जाएगी।

इसमें कोई शक नहीं कि रेस्तरां की तलाश के साथ ही मैप पर यूजर्स को दिख जाएगा कि वहां क्या खास खाने को मिल सकता है और बाकियों को क्या पसंद आया। यह मैप्स को बाकी फूड सर्विंग ऐप्स के करीब भी लेकर आएगा, जहां ऑर्डर करने तो नहीं लेकिन अपनी पसंद चुनने का मौका मिलेगा।

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में ही देखा गया है और सभी क्षेत्रों में यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इस फीचर के बारे में और ज्यादा जानकारी गूगल की जल्द होने वाली Google IO डिवेलपर्स कॉन्फ्रैंस में मिल सकती है। कैलिफोर्निया में गूगल की यह कॉन्फ्रैंस 7 मई से शुरू हो रही है, जो दो दिन बाद 9 मई को खत्म होगी। इस दौरान गूगल बाकी सर्विसेज से जुड़े बड़े ऐलान भी कर सकता है।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये(शुक्रवार की तुलना में) प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। कपास्या तेल में भाव पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम कम हुए।

तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1010 से 1030, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1760, देवास 1760, उज्जैन 1760, खंडवा 1745, बुरहानपुर 1745, अकोला 2600 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 680 से 685 तथा गुजरात 700 से 702 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर किराना: खोपरा गोला-बूरा में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को खोपरा गोला के भाव में दो रुपये प्रति किलोग्राम और खोपरा बूरा के भाव में 200 रुपये प्रति 15किलोग्राम (शुक्रवार की तुलना में) की कमी हुई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 203 से 218 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2400 से 4400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दीहल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6700 से 8400, पैकिंग में 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1050 से 1060, तन्दूरी आटा 1270 से 1280, मैदा 1140 से 1150, रवा 1200 से 1220, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

महेंद्रा की नई TUV300 लॉन्च, कीमत 8.49 लाख से शुरू

नई दिल्ली। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 2019 महेंद्रा TUV300 फेसलिफ्ट लॉन्च की है। TUV300 फेसलिफ्ट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख-10.49 लाख रुपये है। महिंद्रा की इस SUV के अपडेटेड वर्जन में कार के अंदर और बाहर कॉस्मेटिक चेंज किए गए हैं। हालांकि, कार में पावरट्रेन समेत कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।

नई महिंद्रा TUV300 को ज्यादा आक्रामक स्टायलिंग दी गई है। इस SUV के फेसलिफ्ट वर्जन में क्रोम इन्सर्ट के साथ नया फाइव-स्लैट फ्रंट ग्रिल, ब्लैक मास्किंग के साथ रिवाइज्ड हेडलैंप डिजाइन और डेटाइम रनिंग लैंप्स (DRL) दिया गया है। साथ ही, नई TUV300 के स्टाइल में कॉर्बन ब्लैक फिनिश ऐड की गई है।

Pininfarina ने डिजाइन किया SUV का इंटीरियर
अगर दूसरे एक्सटीरियर बदलावों की बात करें तो इसमें नई मैटालिक-ग्रे चिन प्लेट, नई साइड क्लैडिंग, मेटालिक ग्रे में एक्स आकार वाला स्पेर वीइल कवर दिया गया है। इसके अलावा, नई महिंद्रा TUV300 में क्लीयर लेंस टेल लैंप के साथ दो नए कलर (हाइवे रेड और मिस्टिक कॉपर) ऑप्शन आए हैं।

साथ ही, ऑप्शनल T10 (O) वेरियंट भी जोड़ा गया है, जिसमें लेटरेट सीट्स और लंबर सपॉर्ट होगा। इस एसयूवी के इंटीरियर को इटली के मशहूर डिजाइनिंग हाउस Pininfarina ने डिजाइन किया है। फेसलिफ्ट वर्जन में नया रिवर्स पार्किंग कैमरा, GPS के साथ 17.8 सेंटीमीटर इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप्स और माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नॉलजी दी है।

सेफ्टी के लिए दिए गए ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स
Mahindra TUV300 एसयूवी mHAWK100 इंजन से पावर्ड है। यह 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो कि 100bhp का पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स है। इस इंजन में इलेक्ट्रॉनिक स्टॉप-स्टार्ट टेक्नॉलजी के साथ महिंद्रा का माइक्रो हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है।

यह सब कॉम्पैक्ट SUV अब 7 कलर में उपलब्ध होगी। एसयूवी में किए गए बदलाव इसे ज्यादा एग्रेसिव बनाते हैं। अगर इसके सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS+EBD और कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल सिस्टम दिए गए हैं। TUV300 एसयूवी के T4+ वेरियंट की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप इंड T10 ऑप्शनल ड्यूल टोन ट्रिम की कीमत 10.49 लाख रुपये है। यह दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत है।

अक्षय तृतीया की मांग बढ़ने से सोना महंगा, चांदी भी चमकी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही बड़ी तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 175 रुपए चमककर 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 500 रुपए के उछाल के साथ 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सोना हाजिर 8.45 डॉलर की बढ़त में अंतत: 1,278.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह दो महीने में इसकी सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 8.20 डॉलर चढ़कर 1,280.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही नरमी से सोने का बल मिला है। साथ ही निवेशकों की तरफ से मांग बढ़ने से भी पीली धातु के दाम बढ़े। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.30 डॉलर की तेजी के साथ 14.90 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय स्तर पर बढ़ी सोने की मांग
वैश्विक समर्थन के साथ अक्षय तृतीया से पहले सोने की स्थानीय मांग में भी तेजी आई है। इससे सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए महंगा होकर 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 32,475 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

चांदी में भी बढ़त रही। चांदी हाजिर 500 रुपए की बढ़त में 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 665 रुपए चढ़कर 36,975 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32650 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38080 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32810 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38270 रुपये प्रति तोला।