Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4844

एशियाई बाजारों का हाल देखकर घबराया सेंसेक्स, 362 अंक टूटा

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में छाई मंदी का असर स्थानीय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही दिखा। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन देश के प्रमुख बाजारों खुलने के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 380 अंकों की गिरावट के साथ 38,582 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 111 अंकों की गिरावट के साथ 11,600 अंकों पर खुला। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 362 अंकों की गिरावट के साथ 38,600 अंकों पर और निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ 11.599 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

994 अंक टूटा हांगकांग का Hang Seng
एशियाई बाजारों में सोमवार के कारोबार में गिरावट का दौर रहा। अधिकांश शेयर बाजार लाल निशान में रहे। हांगकांग के 994 अंक टूटा हांगकांग का Hang Seng में सबसे ज्यादा 994 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा ताइवान के taiwan weighted में 210 अंकों, सिंगापुर के straitstimes में 117 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

शेयरों का हाल
सेंसेक्स में DEEPAK नाइट्राइट लिमिटेड, आर पावर, लक्ष्मी विलास बैंक, आरकॉम, टाटा कैमिकल्स, जबकि निफ्टी में भारती एयरटेल, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एनटीपीसी, ओएनजीसी और विप्रो में तेजी की माहौल बना हुआ है।

अपना वोटर आईडी कार्ड ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

नई दिल्ली। वोटर आईडी कार्ड एक ऐसा डॉक्युमेंट है जो न सिर्फ चुनाव के समय आपको अपने संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक अधिकार यानी मतदान की अनुमति देता है, बल्कि यह आपकी नागरिकता का पहचान पत्र भी है। भारत में फिलहाल डुप्लीकेट वोटर आईकार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा नहीं है लेकिन आप अपने वोटर आईकार्ड से जुड़ी सभी डीटेल्स जरूर डाउनलोड कर सकते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपना ‘डुप्लीकेट वोटर आईकार्ड’ (मतदाता सूचना) प्रिंट कर सकते हैं:

सबसे पहले Electoralsearch.in वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको 2 टैब मिलेंगी, जिसमें एक टैब में आप अपनी वोटर आईडी की डिटेल्स सिर्फ नाम तथा कुछ जरूरी जानकारियां डालकर सर्च कर पाएंगे, वहीं दूसरी टैब में आपको अपने वोटर आईडी कार्ड का EPIC No. यानी मतदाता पहचान पत्र क्रमांक डालना होगा। हम यहां पर आपको दोनों तरीकों से मतदाता सूचना डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

पहला तरीका

  1. यदि आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है तो ‘विवरण द्वारा खोज’ टैब पर क्लिक करें।
    यहां पर आपको निम्न जानकारियां देनी होंगी:
  2. नाम/Name – अपना पूरा नाम यहां लिखें
  3. पिता/पति का नाम (Father’s/Husband’s Name)- अपने पिता/पति का नाम टाइप करें।
  4. लिंग / Gender- अपने जेंडर का चुनाव करें।
  5. उम्र / Age या जन्म तिथि / DoB- इनमें से किसी एक की जानकारी दें।
  6. राज्य / State- अपने राज्य का चयन करें।
  7. जिला / District- अपने जिले का चयन करें।
  8. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र / Assembly Constituency- अपने विधानसभा क्षेत्र का चयन करें।
    कोड/ Code- बॉक्स में दिए गए 5 अंकों के कोड को सही- सही दर्ज करें।
  9. डिटेल्स दर्ज करने के बाद ‘खोजें/ Search’ पर क्लिक करें।
  10. इसके बाद नीचे दिखाई दे रही तस्वीर जैसी जानकारी आपके सामने होगी।
  11. यहां पर दिखाए गए कुल परिणामों में से अपना चुनाव करके ‘View Details’ पर क्लिक करें।
  12. आपकी सारी डिटेल्स नई टैब में खुलकर आपके सामने आ जाएंगी। नीचे दिए गए ‘मतदाता सूचना प्रिंट करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करने पर ये डिटेल्स पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएंगी।

दूसरा तरीका

  1. यदि आपके पास अपनी मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या (EPIC Number) है तो http://electoralsearch.in पर जाकर दूसरी टैब का चुनाव करें।
  2. यहां पर आपको अपनी मतदाता पहचान-पत्र क्रमांक संख्या, राज्य तथा बॉक्स में दिख रहा Captcha Code डालना होगा।
  3. ये डिटेल्स भरने के बाद ‘खोजें/ सर्च’ पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने पूरा रिकॉर्ड आ जाएगा। इसके बाद ‘View Details’ पर क्लिक करें।
  5. आपकी सारी डिटेल्स नई टैब में खुलकर आपके सामने आ जाएंगी। नीचे दिए गए ‘मतदाता सूचना प्रिंट करें’ के ऑप्शन पर क्लिक करने पर ये डिटेल्स पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएंगी।

नोट: इस डॉक्युमेंट का इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर नहीं हो सकता है।

Vivo S1 Pro 32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च

नई दिल्ली । चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने S-सीरीज के तहत चीन में Vivo S1 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का लुक और डिजाइन भारत में लॉन्च हुए Vivo V15 Pro की तरह ही है। इसमें भी 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo S1 Pro कीमत
Vivo S1 Pro को चीन में दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB रैम + 256GB और 8GB रैम + 128GB के साथ लॉन्च किया गया है। इसके दोनों वेरिएंट की कीमत CNY 2,698 (लगभग Rs. 27,700) है। Vivo S1 को कुछ दिन पहले ही चीन में CNY 2,298 (लगभग Rs. 24,500) की कीमत में लॉन्च किया गया था। आइए, जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में

Vivo S1 Pro में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। फोन में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 19.5.9 दिया गया है। फोन का फ्रंट पैनल बेजल लेस, नॉच लेस दिया गया है। यानी की आपको फुल व्यू डिस्प्ले का अनुभव देगा। फोन के डिस्प्ले में ही सिक्युरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 6GB रैम + 256GB और 8GB रैम + 128GB के साथ उपलब्ध है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन एंड्रॉइड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें माइक्रो यूएसबी सपोर्ट के साथ 3,700mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा : फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। प्राइमरी रियर कैमरे का अपर्चर f/2.0 दिया गया है। फोन के सेकेंडरी कैमरे की बात करें तो इसमें f/1.78 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा एक और 5 मेगपिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V15 Pro के फीचर्स भी Vivo S1 Pro की तरह ही दिए गए हैं।

Apple iPhone 11 का फाइनल डिजाइन लीक, जानिए खास फीचर्स

नई दिल्ली। Apple iPhone सीरीज के अगले डिवाइस का कॉन्सेप्ट डिजाइन की तस्वीर सामने आ गई है। कुछ महीने पहले भी iPhone 11 के बारे में कुछ जानकारियां लीक हुई थी। इस तस्वीर में फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट और Apple के लोगो के साथ देखा जा सकता है।

जर्मन ग्राफिक्स डिजाइनर Hasan Kaymak ने iPhone 11 की तस्वीर को पोस्ट किया है। इस तस्वीर में iPhone 11 के आकर्षक डिजाइन को देखा जा सकता है। इस नए iPhone के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा बदले हुए डिजाइन के साथ ही देखा जा सकता है। आपको बता दें कि अब तक iPhone के किसी भी डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा नहीं दिया गया है।

पिछले दिनों लीक हुई जानकारी की मानें तो iPhone 11 और 11 Max में यह ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। iPhone 11 को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही Apple के एनलिस्ट Kuo ने इस बात का खुलासा किया था कि iPhone 11 और iPhone 11 Max में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसका सेंसर 12+12+12 मेगापिक्सल दिया जा सकता है।

सेल्फी के लिए भी 12 मेगापिक्सल के सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। रियर कैमरे कि बात करें तो प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस हो सकता है, सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का 2x जूम वाला टेलीफोटो लैंस हो सकता है। जबकि, तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लैंस हो सकता है। जबकि, पहले आई एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक 3D ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) सेंसर दिया जा सकता है।

iPhone 11 के बेस वेरिएंट में 6.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि इसमें ट्रिपल रियर कैमरे की जगह ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके बैक में 12+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें अन्य दो वेरिएंट की तरह ही 12 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया जा सकता है। iPhone 2019 सीरीज टू-वे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जिसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की मदद से AirPods को भी चार्ज किया जा सकेगा।

अक्षय तृतीया पर गोल्ड ETF में कारोबार का समय बढ़ाया

नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अक्षय तृतीया के मौके पर सात मई को गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और सरकारी स्वर्ण बांड के कारोबार का बढ़ाने की घोषणा की है। इस दिन शाम सात बजे तक कारोबार होगा।

एनएसई ने एक सर्कुलर जारी करके कहा, ‘केवल गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कारोबार के लिए समय बढ़ाया जाएगा।’ नियमित बाजार का समय पहले की ही तरह रहेगा।

गोल्ड ईटीएफ प्रतिभूतियों और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए हालांकि, कारोबार की समाप्ति नहीं होगी।उनके लिए ईटीएफ और एसजीबी में कारोबार शाम 4ः30 बजे फिर से शुरू होगा जो शाम 7 बजे तक जारी रहेगा।

भारत में गहनों की मांग ने तोड़े चार साल के रिकॉर्ड

नई दिल्ली। जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू स्तर पर सोने के गहनों की मांग 125.4 टन की रही, जो पिछले चार साल में सबसे अधिक है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के मुताबिक इस वजह से वैश्विक स्तर पर गहनों के लिए सोने की मांग करीब एक प्रतिशत बढ़कर 530.3 टन रही।

समग्र तौर पर गहनों के लिए सोने की मांग बढ़ाने में भारत की भूमिका इस लिहाज से बड़ी मानी जा रही है कि कैलेंडर वर्ष 2019 की पहली तिमाही के दौरान चीन में गहनों के लिए सोने की मांग करीब 2 प्रतिशत घटकर 184.1 टन रह जाने का अनुमान है।

डब्ल्यूजीसी के मुताबिक पहली तिमाही में वैश्विक पैमाने पर सोने की समग्र मांग 7 प्रतिशत बढ़कर 1,053.3 हो गई। इसमें केंद्रीय बैंकों और ईटीएफ की तरफ से की गई खरीदारी की बड़ी भूमिका रही। इस दौरान दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 145.5 टन सोना खरीदा। साल 2013 के बाद से अब तक पहली तिमाही में केंद्रीय बैंकों के गोल्ड रिजर्व में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट में कहा गया, ‘मौजूदा माहौल में सोने की खरीदारी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह यह है कि लोग सुरक्षित और लिक्विड एसेट (ऐसी संपत्ति जिन्हें आसानी से बेचा जा सके) चाह रहे हैं।’

सोने की मांग और बढ़ने के आसार
सोने के हाजर भाव वायदे की तुलना में प्रीमियम पर हैं। कारण यह है कि, खास तौर पर निवेश के लिए सोने की मांग देखी जा सकती है। 2019 की दूसरी छमाही में सोने से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद की जा रही है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि सोना 1,250-1,350 डॉलर प्रति औंस की ऊपरी रेंज की ओर कामकाज कर सकता है। दूसरी छमाही में ग्लोबल लेवल पर अनिश्चिता बढ़ने के आसार हैं, ऐसे में सोने की कीमते बढ़ सकती हैं। विश्लेषक यह भी मानते हैं कि सेंसेक्स के 39 हजार का स्तर पार करने से हो सकता है कि निवेशकों का ऊपरी स्तर पर जोखिम नजर आए, क्योंकि वैल्यूएशन ज्यादा है।

दूसरी छमाही ग्लोबल मार्केट्स के लिए अहम
विश्लेषकों के मुताबिक दूसरी छमाही ग्लोबल मार्केट्स के लिए अहम रहेगी। ईरान को प्रतिबंध से मिली छूट खत्म करने के अमेरिकी ऐलान और ओपेक देशों की तरफ से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती जारी रखने से आयातकों की लागत बढ़ेगी। इससे इक्विटी मार्केट पर नकारात्मक असर हो सकता है। ऐसा होने पर सुरक्षित समझी जाने वाली ऐसेट्स की मांग ज्यादा हो जाएगी। जिसमे सोना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।

लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक लंबी अवधि में सोने से निश्चित रूप से बेहतर रिटर्न मिलेगा। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से भारतीय बाजार में सोने का भाव फिलहाल गिरा है। लेकिन, कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण रुपए में कमजोरी आ सकती है। ऐसा होने पर भारतीय बाजार में सोना मजबूत होगा। इससे निवेशक आकर्षित होंगे। ग्लोबल इवेंट्स में अनिश्चितता के साथ सोने की कीमतें 1,250-1,350 डॉलर की ऊपरी रेंज में रहने का अनुमान है। ऐसे में अब सोने की कीमते घटने की आशंका नहीं है।
अजय केडिया, केडिया कमोडिटी

कोटा के 39 निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, नोटिस जारी

कोटा। जिले के 39 निजी स्कूलों पर मान्यता की तलवार लटक गई है। भूरुपान्तरण नहीं होने पर बीकानेर निदेशालय ने इनकी मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव मांगे है। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक ने इन स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। सात दिन के अंदर भूरुपान्तरण के दस्तावेज डीईओ कार्यालय में जमा नहीं होते हैं तो इनकी मान्यता के प्रस्ताव निदेशालय को भेज दिए जाएंगे।

बीकानेर निदेशालय ने सत्र 2014, 15 व 16 में भूरुपान्तरण नहीं होने पर इन स्कूलों को दो साल की अस्थाई मान्यता जारी की थी। इन स्कूलों को समय पर भूरुपान्तरण करवा कर डीईओ कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन्होंने अभी तक डीईओ कार्यालय में भूरुपान्तरण को लेकर दस्तावेज जमा नहीं कराए।

बीकानेर निदेशालय ने डीईओ को आदेश जारी कर इन स्कूलों के भूरुपान्तरण नहीं होने पर मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव मांगे हैं। डीईओ कार्यालय ने कोटा शहर के 28, सांगोद 2, इटावा 4, खैराबाद 3 व लाडपुरा के 2 स्कूलों को भूरुपान्तरण दस्तावेज डीईओ कार्यालय में जमा कराने के नोटिस जारी किए हैं।

यह होता है भूरुपान्तरण
आरटीई नियमों के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों को एजुकेशन मोड पर जमीन का लैंड कन्र्वजन करवाना अनिवार्य होता है। बिना इसके कोई भी संचालक स्कूल संचालित नहीं कर सकता।

जारी किए हैं नोटिस
डीईओ कार्यालय ने जिन स्कूलों के भूरुपान्तरण दस्तावेज जमा नहीं हुए हैं। उनको नोटिस जारी किए हैं। सात दिन में यदि दस्तावेज जमा नहीं होते हैं तो स्कूलों की मान्यता रद्द के प्रस्ताव निदेशालय को बनाकर भिजवा दिए जाएंगे।
द्रोपदी मेहरा, डीईओ प्रारंभिक मुख्यालय कोटा

अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में समायोजित शिक्षकों को पेंशन के खिलाफ याचिका

जयपुर। राजस्थान स्वेच्छा ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम 2010 के तहत राज्य सरकार में समायोजित होने वाले अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 1996 के तहत पेंशन परिलाभ देने के राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ के फैसले के विरूद्ध राज्य सरकार ने रिव्यू पिटीशन दायर की है।

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत लोढ़ा व मनोज कुमार गर्ग की खंडपीठ ने राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी सहित विभिन्न रेस्पोडेंट को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

याचिकाकर्ता राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सरदारसिंह बुगालिया व अन्य की ओर से याचिका दायर कर इस अंडरटेकिंग को चुनौती दी थी, कि राजस्थान स्वेच्छा ग्रामीण शिक्षा सेवा नियम 2010 के तहत राज्य सरकार में समायोजित होने वाले अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तक पदोन्नति के लिए कोई क्लेम नहीं करेगा और राजस्थान सिविल सेवा (अंशदान पेंशन) नियम 2005 के प्रावधानों से शासित होंगे।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिका को 1 फरवरी 2018 को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अधिनिर्णित किया था, कि अनुदानित संस्थाओं के कर्मचारियों, जो कि राजस्थान सिविल सेवा (अंशदायी पेंशन) नियम 2005 से पहले के नियुक्त थे, को पेंशन नियम 1996 से वंचित रखना गैर संवैधानिक है।

यह भी निर्णित किया गया कि सभी कर्मचारी जो अनुदानित पदों पर राजस्थान सिविल सेवा (अंशदायी पेंशन) नियम 2005 से पहले कार्यरत थे एवं 2010 के नियमों में समायोजित हुए, उन पर राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 प्रभावी होंगे और इन कर्मचारियों द्वारा समायोजन के पश्चात् प्रोविडेंट फंड की राशि जो उनके द्वारा उठाई गई थी, को दो माह के अंदर 6 प्रतिशत ब्याज के साथ राज्य सरकार में जमा करानी होगी अन्यथा वे कर्मचारी पेंशन नियम 1996 के परिलाभ पाने के अधिकारी नहीं होंगे।

राज्य सरकार ने 1 फरवरी 2018 को दिए गए फैसले के विरूद्ध रिव्यू पिटीशन दायर की है। अतिरिक्त महाधिवक्ता संदीप शाह व अधिवक्ता कुलदीप माथुर ने कहा, कि इस फैसले से महज एक सप्ताह पहले प्रेम प्रकाश बनाम राज्य सरकार के मामले में हाईकोर्ट की जयपुर बैंच ने पेंशन देने से इनकार कर दिया था।

हालांकि यह फैसला इस कोर्ट के ध्यान में नहीं लाया जा सका था। उन्होंने अन्य तर्क देते हुए फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। खंडपठ ने रिव्यू पिटीशन को विचारार्थ स्वीकार करते हुए समायोजित शिक्षाकर्मी वेलफेयर समिति व अन्य रेस्पोडेंट को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

राजस्थान में 12 सीटों पर मतदान आज, 2 मंत्रियों समेत 134 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

जयपुर।लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को राजस्थान की 12 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। इन 12 सीटों पर 134 प्रत्याशी हैं, इनमें 16 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी जयपुर और सबसे कम दौसा संसदीय क्षेत्र में हैं।

दूसरे चरण में 2 करोड़ 30 लाख 68 हजार 868 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिन 12 सीटों पर मतदान हैं, उनमें श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा व नागौर है।

इनमें से एक करोड़ 21 लाख 45 हजार 812 पुरुष और एक करोड़ 9 लाख 22 हजार 931 महिला मतदाता एवं 125 अन्य मतदाता हैं। इनमें से लगभग 7 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। दूसरे चरण में 23 हजार 783 मतदान केंद्र बनाएं गए है। वर्ष 2014 में हुए चुनाव में इन क्षेत्रों में 61.80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रदेश में 1550 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए नजर रखी जाएगी। दूसरे चरण की 12 लोकसभा सीटों के लिए कुल 134 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस से 12, बीजेपी से 11 बसपा से 10, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से 1 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से 3 जबकि 29 अन्य दल और 68 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

राजस्थान में इस बार 7 लाख नए वोटर हैं। प्रदेश में पहले चरण की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को रिकॉर्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यह 1952 से लेकर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा थी और 2014 के लोकसभा चुनाव से 3.95 प्रतिशत अधिक। पिछले लोकसभा चुनाव में इन 13 सीटों पर 64.27 फीसदी मतदान हुआ था।

इन सीटों पर नजर
बीकानेर: इस सीट पर दो मौसेरे भाई आमने-सामने हैं। भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जहां पूर्व आइएएस हैं तो कांग्रेस के प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल पूर्व आईपीएस हैं। अर्जुन राम 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। वहीं मदन गोपाल राजनीति में नए हैं। अर्जुन राम बीकानेर में पुराने भाजपाई देवी सिंह भाटी का विरोध झेल रहे हैं। बीकानेर से अर्जुन राम की उम्मीदवारी पर देवी सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

जयपुर ग्रामीण : केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने विधायक व पूर्व ओलिंपियन कृष्णा पूनिया हैं। इस क्षेत्र में जाट समाज के चार लाख से अधिक वोट होने के कारण मुकाबला कड़ा है। राज्यवर्धन मोदी का चेहरा आगे करके ही वोट मांग रहे हैं और यहां के युवाओं में पीएम मोदी के प्रति आकर्षण के कारण राज्यवर्धन की स्थिति अच्छी है।

अलवर : यहां में कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह का मुकाबला भाजपा के बाबा बालकनाथ से है। बालकनाथ हरियाणा से हैं और कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी मतदाताओं से कहते है कि अलवर का अपमान मत होने देना। बाहरी को भगा देना। वहीं भाजपा प्रत्याशी कहते है कि हमें सुरक्षित अलवर चाहिए तो कांग्रेस को भगा देना। दोनों पार्टियों का गणित फिलहाल कांटे की टक्कर मान रहा है।

नागौर : भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बनाने वाले हनुमान बेनीवाल का मुकाबला नागौर के ताकतवर मिर्धा परिवार की बेटी ज्योति मिर्धा से है। ज्योति मोदी लहर में यहां से चुनाव हार गईं थीं। इससे पहले वे यहां से सांसद चुनी गई थीं। भाजपा ने यहां बेनीवाल की पार्टी से गठबंधन किया है। बेनीवाल को भाजपा के साथ युवाओं का भी साथ मिल रहा है।

दौसा: यहां कांग्रेस और भाजपा ने महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की जसकौर मीणा के सामने कांग्रेस की सविता मीणा हैं। विसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने वाले गुर्जर कांग्रेस से नाराज हैं। माना जा रहा है कि उनके वोट भाजपा की झोली में आ सकते हैं।

14 सीटों के प्रत्याशियों पर एक नजर-

सीटउम्मीदवार कांग्रेसउम्मीदवार भाजपा
श्रीगंगानगरभरतरामनिहालचंद
बीकानेरमदन गोपाल मेघवालअर्जुन राम मेघवाल
चूरूरफीक मंडेलियाराहुल कस्वां
झुंझुनूंश्रवण कुमारनरेंद्र खींचल
सीकरसुभाष महरियासुमेधानंद सारस्वत
जयपुर ग्रामीणकृष्णा पूनियाराज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुरज्योति खंडेलवालरामचरण बोहरा
अलवरभंवर जितेंद्र सिंहबाबा बालकनाथ
भरतपुरअभिजीत जाटवरंजीता कोली
करौली-धौलपुरसंजय कुमार जाटवमनोज राजौरिया
दौसासविता मीणाजसकौर मीणा
नागौरज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल (गठबंधन प्रत्याशी)

NEET-2019 : आसान रहा प्रश्नपत्र, बॉयोलॉजी ने समय लिया, फिजिक्स व केमेस्ट्री सामान्य

कोटा। देश के मेडिकल काॅलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2019) रविवार को संपन्न हो गई। इस परीक्षा का आयोजन पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) की ओर से किया गया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार ओवरआल पेपर ईजी रहा। फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बाॅयोलाॅजी तीनों विषय ईजी रहे लेकिन बाॅयोलोजी कुछ लैंदी रहा। छात्रों से एकत्रित जानकारी के अनुसार इस वर्ष पेपर 24 कोड में आया जबकि पिछले वर्ष 20 कोड में आया था।

एक्सपर्ट्स के अनुसार पेपर नीट के स्तर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। देशभर में करीब 13 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए जबकि कोटा में 33 सेंटरों पर करीब 17 हजार स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई।

बाॅयोलाॅजी
एक्सपर्ट्स के अनुसार नीट 2019 में बाॅयोलाॅजी का पेपर स्तरीय रहा। सबसे ज्यादा 11वीं कक्षा के सिलेबस से 48 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 42 प्रश्न पूछे गए। पेपर एनसीईआरटी बेस्ड रहा। बाहर से एक भी प्रश्न पेपर में देखने को नहीं मिला। सबसे ज्यादा बोटनी से 50 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार जूलाॅजी से 40 प्रश्न पूछे गए। सबसे ज्यादा 18 प्रश्न जूलाॅजी में हयूमन फिजियोलाॅजी से पूछे गए। वहीं जेनेटिक्स प्लस बाॅयोटेक्नोलाॅजी से 11 प्रश्न थे।

कैमेस्ट्री
नीट 2019 का पेपर वर्ष 2018 की तुलना में आसान रहा। फिजीकल कैमेस्ट्री में 17,
इनऑर्गेनिक में 16 जबकि ऑर्गेनिक केमेस्ट्री से 12 प्रश्न पूछे गए थे। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 25 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 20 प्रश्न आए। कैमिकल बाॅडिंग टाॅपिक से सबसे ज्यादा 4 प्रश्न पूछे गए थे। कुल 27 प्रश्नों का स्तर आसान, 13 प्रश्नों का स्तर मध्यम एवं कुल 5 प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। कुल 45 प्रश्न थे। जिनमें 11वीं ऑर्गेनिक से 7, इनऑर्गेनिक से 9 एवं फिजीकल से 9 प्रश्न पूछे गए। जबकि 12वीं ऑर्गेनिक से 5, इनऑर्गेनिक से 7 एवं फिजीकल से 8 प्रश्न पूछे गए थे।

फिजिक्स
फिजिक्स का पेपर भी आसान रहा। इसमें सबसे ज्यादा 16 यानी 36 फीसदी प्रश्न मैकेनिक्स टाॅपिक से पूछे गए। इसके बाद इलेक्ट्रोडायनेमिक्स से 12,ऑप्टिक्स एवं माॅडर्न एंड इलेक्ट्रोनिक्स से 5-5 प्रश्न, हीट टाॅपिक से 4 एवं एसएचएम एंड वेव्स से 3 प्रश्न पूछे गए। 21 प्रश्नों का स्तर आसान, 21 का मध्यम एवं कुल 3 प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 23 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 22 प्रश्न पूछे गए थे।