Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 4831

जब निर्वस्त्र महिला तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची थाने, जानिए क्या हुआ

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के बीदासर कस्बे में एक महिला के निर्वस्त्र होकर थाने पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे घरेलू कलह मान रही है। निर्वस्त्र थाने पहुंची वार्ड पांच निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि जेठानी व सास से उसकी नहीं बनती है। दोनों की प्रताडऩा से ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई।

हैरत की बात यह है महिला (28) तीन किलोमीटर तक निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलती रही लेकिन किसी ने उसके तन पर कपड़ा डालने की हिम्मत नहीं की। महिला थाने पहुंच गई, यहां पहले से मौजूद घरवालों ने महिला को कपड़े पहनाए और फिर थाने के अंदर ले गए।

जानकारी के मुताबिक वार्ड पांच निवासी मनोज भार्गव व उसके परिजन महिला को रतनगढ़ के लोहा गांव से डेढ़ लाख रुपए में खरीदकर लाए थे। महिला का पीहर अकोला (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। पति मनोज कुछ माह पहले से मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। वह घर पर जेठ, सास व जेठानी के साथ रहती है।

रविवार सुबह किसी बात लेकर सास व जेठानी से कुछ कहासुनी हो गई। इस पर महिला करीब साढ़े आठ बजे निर्वस्त्र होकर घर से निकल गई। परिजनों को इसकी भनक देर से लगी। रास्ते में कुछ महिलाओं ने कपड़े पहनाने की कोशिश की लेकिन उसने कपड़े नहीं पहने।

निर्वस्त्र होकर थाने पहुंची
महिला का पीहर अकोला (महाराष्ट्र) है वह कुछ माह से बीदासर में पति मनोज के साथ रह रही है। सास व जेठानी से किसी बात को लेकर हुई अनबन के कारण निर्वस्त्र होकर थाने पहुंच गई। मामले की जांच करवाई जा रही है।
राजेन्द्र कुमार, एसपी, चूरू

whatsapp अब इन फोन्स पर नहीं चलेगा

Whatsapp ने हाल ही में अपने सपॉर्ट सिस्टम पेज को अपडेट किया है। वॉट्सऐप ने इस अपडेटेड पेज पर एक और ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम जोड़ा है जिसे अब वॉट्सऐप सपॉर्ट नहीं मिलेगा। वॉट्सऐप सपॉर्ट बंद होने के बाद कंपनी अनसपॉर्टेड डिवाइस को कोई अपडेट या बग फिक्स उपलब्ध नहीं कराएगी। हाल ही में वॉट्सऐप ने कई ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपॉर्ट बंद करने की घोषणा की है। आइए जानते हैं वे कौन ऑपरेटिंग सिस्टम हैं जिन्हें अब वॉट्सऐप सपॉर्ट नहीं मिलेगा।

विंडोज स्मार्टफोन
विंडोज स्मार्टफोन्स को 31 दिसंबर 2019 के बाद से वॉट्सऐप सपॉर्ट नहीं मिलेगा।
ऐंड्रॉयड वर्जन 2.3.7
ऐंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 ओएस के लिए वॉट्सऐप सपॉर्ट 1 फरवरी 2020 से बंद हो जाएगा।
आईओएस 7
आईओएस 7 पर काम करने वाले आईफोन्स को 1 फरवरी 2020 के बाद वॉट्सऐप सपॉर्ट नहीं मिलेगा।
ऐंड्रॉयड 2.3.3
ऐंड्रॉयड 2.3.3 पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप अब काम नहीं करता।
आईओएस 6
आईओएस 6 पर चलने वाले आईफोन्स के लिए वॉट्सऐप सपॉर्ट पहले ही बंद किया जा चुका है।
आईफोन 3जीएस
आईफोन 3जीएस पर भी अब वॉट्सऐप नहीं चलता।

ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10
ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 के लिए वॉट्सऐप ने काफी पहले सपॉर्ट बंद कर दिया था।सपॉर्ट बंद करने के साथ वॉट्सऐप ने साफ कर दिया है कि जिन डिवाइसेज के लिए सपॉर्ट बंद किया गया है या किया जाने वाला है उनपर वॉट्सऐप के कुछ फीचर काम करना बंद कर देंगे और उन्हें कोई अपडेट भी नहीं मिलेगा।पुराने प्लैटफॉर्म्स के लिए सपॉर्ट बंद होने के बाद यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

विदेशी संकेतों, घरेलू कारकों से शेयर बाजार में अस्थिरता की संभावना

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों और अमेरिका-चीन व्यापार जंग के बीच इस सप्ताह घरेलू बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है और बाजार की दिशा तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल की अहम भूमिका होगी।

बाजार की नजर खासतौर से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी एफपीआई और घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई के रुझानों पर रहेगी। वहीं, इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख घरेलू और विदेशी आर्थिक आंकड़ों और देसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों का भी बजार पर असर देखने को मिलेगा।

देश में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित महंगाई दर के अप्रैल के आंकड़े सप्ताह के आरंभ में सोमवार को ही आने वाले हैं। इससे पहले मार्च में सीपीआई आधारित महंगाई दर उससे पिछले महीने की 2.57 फीसदी से बढ़कर 2.86 फीसदी हो गई थी। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को थोकमूल्य आधारित महंगाई के अप्रैल महीने के आंकड़े जारी होंगे। इससे पहले मार्च में यह 2.9 फीसदी से बढ़कर 3.2 फीसदी हो गई थी।

चुनाव के आखिरी दौर में पहुंचने पर एक तरफ चुनावी सरगर्मियां इस सप्ताह तेज रहेंगी वहीं, सबकी नजर 23 मई को आने वाले नतीजों पर है। देश में अगली सरकार बनने को लेकर चल रही अटकलों के बीच बहरहाल निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ऑटो सेक्टर समेत कई क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है जो देश में कमजोर उपभोग मांग को दर्शाता है।

वहीं, बीते सप्ताह जारी प्रमुख आर्थिक आंकड़े मसलन, फैक्टरी उत्पादन की रफ्तार सुस्त रही है। लिहाजा, निवेशकों का रुझान कमजोर बना हुआ है। हालांकि पिछले सप्ताह आई भारी गिरावट के बाद लिवाली बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है, मगर बहुत कुछ विदेशी बाजार से मिलने वाले संकेतों पर निर्भर करेगा।

पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला जो भूराजनीतिक तनाव से प्रेरित था और उसका असर इस सप्ताह भी दुनियाभर के शेयर बाजार पर बना रहेगा। वहीं, बाजार को इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख कंपनियों के बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे का भी इंतजार रहेगा। नेस्ले इंडिया मंगलवार को अपने चौथी तिमाही नतीजे जारी कर सकती है। इसके अगले दिन बुधवार को ल्यूपिन के नतीजे आने वाले हैं।

बजाज फाइनैंस, बैंक ऑफ इंडिया और हिंडाल्को के चौथी तिमाही के नतीजे गुरुवार को घोषित हो सकते हैं। बजाज ऑटो, डॉक्टर रेडीज लेबोरेटरीज, इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन और यूपीएल के नतीजे शुक्रवार को जारी हो सकते हैं।

उधर, अमेरिका में औद्योगिक उत्पादन के अप्रैल महीने के आंकड़े मंगलवार को जारी होंगे। इससे पहले सोमवार को चीन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अप्रैल के आंकड़े जारी होंगे। चीन में भी औद्योगिक उत्पादन के अप्रैल के आंकड़े और खुदरा बिक्री के आंकड़े बुधवार को जारी हो सकते हैं।

इन आंकड़ों का शेयर बाजार पर असर देखने को मिल सकता है। लेकिन इन सबके अतिरिक्त अमेरिका द्वारा चीन से आयातित 200 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर पिछले शुक्रवार को आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने से उत्पन्न व्यापारिक तनाव का असर दुनियाभर के शेयर बााजारों पर बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी व्यापारिक तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की है।

देश के 50 लाख किराना स्टोर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाएगी रिलायंस

नई दिल्ली। दुनिया की दो सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों- अलीबाबा और अमेजन को चुनौती देने के लिए देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने नई योजना बनाई है। अंबानी की कंपनी देश के किराना स्टोर्स को ई-कॉमर्स के लिए तैयार कर रही है।

BofAMLकी रिपोर्ट के मुताबिक 2023 तक रिलायंस कुल 50 लाख किराना स्टोर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ले आएगी। इसके लिए रिलायंस किराना स्टोर्स पर Jio Point-of-Sale डिवाइस लगाने की तैयारी कर रही है। यह डिवाइस अन्य कंपनियों के प्वाइंट-ऑफ-सेल डिवाइस से कई गुना सस्ता होगा। किराना स्टोर मालिक को इस पर सिर्फ तीन हजार रुपए का वन-टाइम इन्वेस्टमेंट करना होगा।

दुनिया का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाएगा रिलायंस
फिलहाल देश में 15,000 किराना स्टोर डिजिटाइज हुए हैं। रिपोर्ट का कहना है कि देशभर में 10,000 रिटेल आउटलेट के साथ, रिलायंस दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनाने के लिए काम कर रही है। रिलायंस अपने हाई-स्पीड 4G नेटवर्क के जरिए कस्टमर्स को उनके आस-पास के किराना स्टोर्स से जोड़ेगा, जिससे ग्राहक घर बैठे किराना स्टोर से सामान मंगा सकें।

कई कंपनियों को मिलेगी टक्कर
फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खुद को रजिस्टर करने के लिए व्यापारियों को 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक का वन-टाइम-इन्वेस्टमेंट करना पड़ता है। SnapBizz कंपनी यह पीओएस मशीन लगाने के लिए एक बार में 50 हजार रुपए चार्ज करती है। Nukkad Shops का वन-टाइम-इन्वेस्टमेंट 30 हजार रुपए से लेकर 55 हजार रुपए तक है।

वहीं GoFrugal 15 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक चार्ज करती है। इसके चलते सिर्फ वही किराना स्टोर ई-कॉमर्स के लिए रजिस्टर होते हैं जिनका महीने का टर्नओवर 9 लाख रुपए है। RIL की डिवाइस का वन-टाइम डिपॉजिट सिर्फ तीन हजार रुपए है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा व्यापारी Jio Pos मशीन के जरिए खुद को ई-कॉमर्स पर रजिस्टर कराने को तैयार होंगे।

90 फीसदी रिटेल मार्केट अब भी असंगठित
रिपोर्ट के मुताबिक देश के किराना स्टोर ओनर अपने मर्चेन्ट प्वाइंट-ऑफ-सेल (MpoS) को अपग्रेड करना चाहते हैं। इससे वे अपने व्यापर को मॉर्डनाइज करना चाहते हैं। देश के (700 अरब डॉलर) 48.7 लाख करोड़ रुपए के रिटेल बाजार में से 90 फीसदी मार्केट अब भी असंगठित है। Merrill Lynch (India) के रिसर्च एनालिस्ट के मुताबिक रिलायंस से उम्मीद है कि वह ई-कॉमर्स पर रजिस्टर्ड 15,000 किराना स्टोर्स की संख्या को 2023 तक बढ़ाकर 50 लाख कर सकती है।

ऐसे डिजिटाइज होंगे किराना स्टोर
स्टोर्स को डिजिटाइज करने के लिए एक प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) डिवाइस की जरूरत पड़ती है। यह स्पाइप मशीन हो सकती है या कोई और डिवाइस जिसके जरिए भुगतान किया जा सके। देश के छोटे शहरों, गांवों और कस्बों में मौजूद किराना स्टोर्स में यह PoS डिवाइस देने वाली कंपनीज में SnapBizz, Nukkad Shops और GoFrugal शामिल हैं। SnapBizz ने देश के सात से ज्यादा शहरों में 4,500 डिवाइसेज को इंस्टॉल किया है। यह आंकड़ा देश के कुल डिजिटाइज किए गए किराना स्टोर का 30 फीसदी है।

विदेशी मुद्रा भंडार 17.19 करोड़ डॉलर बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में गिरावट

नई दिल्ली।देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरी साप्ताहिक वृद्धि के साथ तीन मई को समाप्त सप्ताह में 17.19 करोड़ डॉलर बढ़कर 418.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 26 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.37 अरब डॉलर बढ़कर 418.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 44.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.87 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डॉलर घटकर 23.02 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 36 लाख डॉलर बढ़कर 3.34 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 16 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे अमीर बने हिंदुजा ब्रदर्स, 2 लाख करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली।भारतीय मूल के अरबपति व्यापारी हिंदुजा ब्रदर्स लगातार तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। Sunday Times Rich List के मुताबिक पिछले साल उनकी संपत्ति में 1.356 अरब पाउंड (12,269 करोड़ रुपए) की वृद्धि हुई, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 22 अरब पाउंड (तकरीबन 2 लाख करोड़ रुपए) हो गई। इससे पहले 2014 और 2017 में भी दोनों भाई ब्रिटन के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित हुए थे।

हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) का गठन 1914 में मुंबई में हुआ था। इस समूह का कारोबार रक्षा, बैंकिंग, वाहन तथा बिजली क्षेत्रों में फैला है। चार हिंदुजा बंधुओं में से श्रीचंद हिंदुजा (83 वर्ष) और गोपीचंद हिंदुजा (79 वर्ष) 1979 में लंदन जाकर बस गए और वहां से करोबार संभाल रहे हैं। उनके तीसरे भाई प्रकाश हिंदुजा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में समूह के फाइनेंस मैनेज करते हैं और चौथे भाई अशोक हिंदुजा भारत में कारोबार संभालते हैं।

11वें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल को इस साल सूची में 11वां स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 10.669 अरब पौंड (96.8 हजार करोड़ रुपए) है। यह पिछले साल से 3.998 अरब पौंड (36.2 हजार करोड़ रुपए) कम है।

1000 लोग शामिल हैं इस सूची में
इस लिस्ट में ब्रिटेन के 1000 सबसे अमीर लोगों को शामिल किया गया है। यह सूची व्यक्तियों की जमीन, प्रॉपर्टी और कंपनियों में शेयर के आधार पर तैयार की गई है।

इस ऐक्ट्रेस को नहाता हुआ देखना चाहते थे शाहिद कपूर

ऐक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चों के साथ फैमिली लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। मीरा से शादी करने से पहले उनका नाम कई ऐक्ट्रेसेस से जुड़ा, हालांकि रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। वैसे शाहिद के क्रश की बात करें तो एक ऐक्ट्रेस को लेकर शाहिद की इतनी दीवानगी थी कि वह उनकी फैन्टसी का हिस्सा बन गई थीं। यहां तक कि वह उसे शावर लेते हुए भी देखना चाहते थे।

शाहिद का एक पुराना विडियो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो रहा है। इसमें वह हॉलिवुड ऐक्ट्रेस स्कार्लेट जोहेनसन पर अपने क्रश को लेकर अलग-अलग इंटरव्यूज में बात करते दिखाई दे रहे हैं।एक इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया गया कि अगर वह अदृश्य हो जाएं तो किसे शावर लेते देखना चाहेंगे? इस पर शाहिद स्कार्लेट जोहेनसन का नाम लेते हैं और बताते हैं कि उन्हें यह अदाकारा कितनी पसंद है।

कुछ और इंटरव्यूज में जिसमें से एक करण जौहर का चैट शो भी था, उनमें भी शाहिद कपूर ने बेबाकी से स्कार्लेट पर अपने क्रश को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे वह चाहते हैं कि उनके कारण ऐक्ट्रेस का ब्रेकअप हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी चाहत है कि उनके और स्कार्लेट के बीच डेटिंग की खबरें फैलें।इसके साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने स्कार्लेट से शादी करने तक की चाहत के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें स्कार्लेट से प्यार है।

उपलब्धता घटने से देशी चने में बड़ी तेजी के आसार

-मुकेश भाटिया
कोटा।
देश की लगभग सभी चना उत्पादक मंडियों में नये देशी चने की आवक घटकर आधे से भी कम रह जाने तथा वायदा में भी मई माह की ज्यादा डिलीवरी नहीं होने से बड़ी कम्पनियों को अब माल मिलना मुश्किल पड़ रहा है जिससे क़ीमतों में धीरे-धीरे तेजी का ग्राफ़ बढ़ने लगा है।

हालाँकि एक अच्छी तेजी के बाद कुछ करैक्शन भी देखने मिल सकता है। लेकिन उसमें घबराहट का व्यापार कतई नही करें, क्योंकि बाज़ार के चालू माह में ही धीरे धीरे 5000 रुपए के स्तर को छूने की संभावना बनने लगी है। देशी चना विगत एक माह से भी अधिक समय से एक दायरे में ही व्यापार करता रहा है और लगभग कारोबार 4300/4400 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास होता रहा है।

वर्तमान में राजस्थान व मध्य प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में देशी चने की आवक घटकर आधे से भी कम रह जाने से अब बिकवाल पीछे हटने लगे हैं। जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर, कटनी व ग्वालियर लाइन का माल दाल मिलें लगातार खरीदने लगी हैं जिससे दिल्ली के लारेंस रोड, नरेला,रुई की मंडी व कुंडली आदि में देशी चने की आवक बीते कुछ दिनों से भी काफी घट गयी है।

विगत् दो वर्षों से दाल मिलों व कारोबारियों को स्टॉक में बड़ा नुकसान लगने से यह सभी हैंड-टू-माऊथ काम कर रहें है। दूसरी ओर वर्तमान में आयात सौदे नहीं के बराबर हो रहे हैं। नये सीजन का चना बिजाई क्षेत्र व उत्पादकता दोनों ही दृष्टि से कम रहा है। हाल ही में जारी किए गए नवीनतम सर्वे में देशी चने का उत्पादन 70/72 लाख टन से अधिक नहीं बैठेने की जानकारी दी गयी है ।

सरकारी व गैर-सरकारी गोदामों में आयातित चने का स्टॉक बीते वर्ष के 35/36 लाख टन के मुकाबले मुश्किल से 5 लाख टन विदेशी व क़रीब 11 लाख टन देशी माल। का ही स्टॉक शेष बचा है, जबकि देश मे चने की कुल वार्षिक खपत 100/105 लाख टन के बीच में है।
इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए देशी चने की क़ीमतों में इस बार अच्छी तेजी लग रही है।

पिछले एक माह से भी अधिक समय से देशी चना का कारोबार 4300/4400 रुपए क्विंटल के बीच स्थिर रहने के बाद पिछले दो दिनों में ही 4540/4550 रुपए लारेंस रोड पर खडी मोटर में बिक गया तथा इसी लाइन 50/75 रुपए की हल्की करैक्शन के बाद 4900/5000 रुपए बनने की पूरी संभावना दिख रही है।

Pixel 3a खरीदने के लिए आईफोन यूजर्स को पैसे देगा गूगल, जानिए कैसे

नई दिल्ली। गूगल आईफोन यूजर्स को अपने लेटेस्ट Pixel सीरीज स्मार्टफोन्स पर शिफ्ट करने के लिए सीरियस है और आईफोन यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आया है। गूगल अपना डिवाइस खरीदने के लिए आईफोन यूजर्स को खुद 100 डॉलर (करीब 7,000 रुपये) स्टोर क्रेडिट्स दे रहा है। अपने नए Pixel 3a स्मार्टफोन की अनाउंसमेंट के साथ ही गूगल एक दमदार ट्रेड-इन प्रोग्राम लेकर आया है।

ट्रेड प्रोग्राम के तहत बाकी स्मार्टफोन्स की सेल पर कस्टमर्स को 610 डॉलर (करीब 42,600 रुपये) तक की रीसेल वैल्यू मिल रही है। बीजीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह पुराना स्मार्टफोन सेल करने की शर्त कस्टमर्स के सामने है। खास बात यह है कि नए पिक्सल मॉडल्स में से टॉप मॉडल खरीदने पर भी बायर्स के पास लगभग 100 डॉलर (करीब 7,000 रुपये) बचे रहेंगे।

दरअसल, पिक्सल 3ए स्मार्टफोन की कीमत जहां 399 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) है, वहीं पिक्सल 3ए एक्सएल 479 डॉलर (करीब 33,500 रुपये) में मिल रहा है। गूगल का कहना है कि यह ट्रेड वैल्यू इस बात पर निर्भर करेगी कि यूजर का फोन मॉडल कौन सा है और किसी हालत में है, साथ ही फोन कैरियर कौन सा है। सबसे ज्यादा 610 डॉलर (करीब 42,600 रुपये) की वैल्यू iPhone XS के बदले मिल रही है।

CNET की रिपोर्ट के मुताबिक, 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले आईफोन 6 पर कस्टमर्स को लगभग 250 डॉलर (करीब 17,500 रुपये) का फायदा मिलेगा। इस तरह पिक्सल 3ए की कीमत इन बायर्स के लिए घटकर 149 डॉलर (करीब 10,500 रुपये) रह जाएगी। यह किसी भी कॉम्पिटीटर के मुकाबले बेहतरीन डील है। इसके मुकाबले ऐपल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी इस कीमत का कई गुना है। ऐसे में गूगल इस तरह बाकी स्मार्टफोन मेकर्स को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

पढ़ाई का कारोबार बढ़ाने के लिए ‘स्टडी इन इंडिया’ पर जोर

नई दिल्ली। युगांडा के जॉन पैट्रिक ऑमेजियर 5 वर्षों से पुणे में रह रहे हैं। 25 वर्षीय ऑमेजियर ने कॉमर्स में बैचलर डिग्री ली है और अब मास्टर डिग्री के लिए सिंबिओसिस सेंटर फॉर इंटरनैशनल एजुकेशन में दाखिला लिया है। उन्हें पढ़ाई का पूरा खर्च स्कॉलरशिप से प्राप्त हो रहा है। उन्हें पुणे से प्यार है क्योंकि इस शहर की फिजा सबकी इज्जत करने की भावना से सराबोर है। पुणे में विदेशी विद्यार्थियों के प्रति सहिष्णुता की संस्कृति रची-बसी है।

सूचना तकनीक के केंद्र के रूप में पुणे का विकास और कई संपन्न पारंपरिक कारोबारी घरानों की मौजूदगी के कारण यह शहर ऑमेजियर जैसे कई विदेशी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। उन्हें यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ इंटर्नशिप करने का भी मौका मिलता है। लेकिन, वीजा नियम उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के बाद भारत में नौकरी करने की अनुमति नहीं देता है।

विदेशियों को प्यार देता है पुणे
सिंबिओसिस सेंटर फॉर इंटरनैशनल एजुकेशन की डेप्युटी डायरेक्टर अनिता पाटनकर कहती हैं कि विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित करने के मुख्य लक्ष्य के साथ सिंबिओसिस इंटरनैशनल की स्थापना चार दशक पहले हुई थी। अब यहां करीब 80 देशों के दो हजार विदेशी विद्यार्थी हैं। उन्होंने बताया कि यहां विदेशियों के लिए कुछ आकर्षक पाठ्यक्रमों में आईटी, कंप्यूटर्स, नर्सिंग, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, मेडिकल टेक्नॉलजी और बैचलर इन बिजनस ऐडमिनिस्ट्रेशन आदि शामिल हैं।

अप्रैल 2018 में स्टडी इन इंडिया का शुभारंभ
कोई संदेह नहीं कि भारत सरकार ने भी पुणे को अपने स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम का केंद्र बनाया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने ज्यादा-से-ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र/छात्राओं को आकर्षित करने के लिए पिछले साल अप्रैल में इस पहल का शुभारंभ किया था। इसके तहत एक पोर्टल लॉन्च किया गया जिससे देश के 160 से ज्यादा उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़ा गया।

इन संस्थानों में निजी एवं सरकारी, दोनों तरह से शैक्षिक संस्थान शामिल हैं। इनमें आईआईटी; एनआईटी; मारवाड़ी यूनिवर्सिटी, राजकोट; केआईआईटी, भुवनेश्वर जैसे संस्थान हैं। इन संस्थानों में अंडरग्रेड, मास्टर्स और पीएचडी लेवल की 25 हजार सीटें विदेशी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित हैं।

लगातार प्रयास कर रही है सरकार
उन्होंने कहा, ‘फिर भी हमारी यूनिवर्सिटियों में भारतीय विद्यार्थियों की तुलना में विदेशी विद्यार्थियों की तादाद बहुत कम है। कैंपस में विविधता को विस्तार देने से भारतीय संस्थानों की ग्लोबल रैंकिंग्स में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है।’ सरकार ने स्टडी इन इंडिया पोर्टल के अलावा इंटरनैशनल कॉल सेंटर भी स्थापित किया है जो विदेशी विद्यार्थियों को दाखिले से लेकर आगे की प्रक्रिया समझने-बूझने में मदद करता है। साथ ही, सरकार ने 30 लक्षित देशों में सोशल मीडिया कैंपेन भी चला रखा है। 2,500 से ज्यादा विदेशी विद्यार्थी काउंसलिंग सर्विस लेने के लिए पोर्टल पर साइन अप कर चुके हैं।

…ताकि विदेशी विद्यार्थियों का केंद्र बने भारत
दास ने कहा, ‘हम लक्षित देशों के लिए चयनित संस्थानों के साथ ज्यादा स्कॉलरशिप और शुल्क में छूट दिए जाने पर काम कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय शिक्षा सेवाओं में विदेशी मुद्रा लाने की बड़ी क्षमता का अहसास कर रहा है और हम विदेशी विद्यार्थियों को फिलहाल भारत के सॉफ्ट पावर को विदेशों में फैलाने का साधन मानते हैं। साथ ही, हमें उन विद्यार्थियों के अपने-अपने देशों में अपने देश (भारत) के ब्रैंड ऐंबैसडर की भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि बाद में विदेशी मुद्रा का प्रवाह कई गुना बढ़ जाएगा।’

आसान की जा रही हैं वीजा प्रक्रिया
EdCIL विदेशी विद्यार्थियों को भारत में शिक्षा प्राप्ति का रास्ता सुगम बनाने के लिए स्टूडेंट वीजा को सुलभ बना रही है। साथ ही सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में सामूहिक प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन) के जरिए विदेशी विद्यार्थियों का चयन करना है। दास ने बताया, ‘हमारी योजना अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के कुछ केंद्रों के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के साथ मिलकर हॉस्टल बनाने की है। हम अपने साथ रजिस्टर्ड सभी संस्थानों से कह रहे हैं कि वे उन विद्यार्थियों को उनके देश का भोजन मुहैया कराएं।’

तय करनी है लंबी दूरी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, 2017-18 में विदेश में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों ने ट्यूशन और हॉस्टल फी पर 2.8 अरब डॉलर (करीब 182 अरब रुपये) खर्च किए थे। उस दौरान विदेशी विद्यार्थियों ने भारत में सिर्फ 47.90 करोड़ डॉलर (करीब 31 अरब रुपये) खर्च किए।