Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 4779

NEET : एलन के छात्रों का रैंक 1, 2, 4, 5, 6, 8, 9 व 10 पर कब्जा

नीट में एलन के नलिन ने किया आल इंडिया टॉप

कोटा। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) -2019 के परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने दम दिखाया है। एलन के नलिन ने आल इंडिया में रैंक-1 प्राप्त कर टॉप किया है। इसके साथ ही टॉप 10 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के 8 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है।

संस्था के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन है तो सबकुछ मुमकिन है। यहां के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए पूरे देश में सबसे बेहतर परिणाम दिए हैं। दो साल से क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंटस सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। नलिन ने 701 अंक प्राप्त करके यह कीर्तिमान हासिल किया है।

नलिन का नीट में ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ 10वीं में 92 प्रतिशत तथा 12वीं में 95.8 प्रतिषत अंक प्राप्त करना विशेष उपलब्धि रही। नलिन के बड़े भाई निहित भी एलन के स्टूडेंट रह चुके हैं और वर्तमान में जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं।

माहेश्वरी ने बताया कि रैंक 2 पर दिल्ली के भाविक बंसल, रैंक 4 पर फरीदाबाद के स्वास्तिक भाटिया, रैंक 5 पर मेरठ के अनन्त जैन, रैंक 6 पर नासिक के सार्थक राघवेन्द्र भाट, रैंक 8 पर लखनऊ के धु्रव कुशवाह, रैंक 9 पर देहरादून के मिहिर राय तथा रैंक 10 पर होशंगाबाद के राघव दुबे रहे हैं।

परिणाम जारी होने के साथ ही एलन में खुशियों के ढोल बज गए। यहां एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया तथा ढोल की थाप पर खुशियों में स्टूडेंट्स और फेकल्टी झूम उठे। माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष नीट-2019 में 15,19,375 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए। जिसमें से 14,10,755 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। देश के 154 शहरों में परीक्षा हुई। 11 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करवाई गई।

6,30,283 छात्र तथा 7,80,467 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसके साथ ही 3,51,278 छात्र तथा 4,45,761 छात्राएं चयनित घोषित किए गए। जनरल के लिए 134, ओबीसी 107, एससी/एसटी 107, सामान्य दिव्यांग 120 तथा ओबीसी,एससी,एसटी के दिव्यांग के लिए कटऑफ पर्सेन्टाइल 107 निर्धारित की गई।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल के भाव 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी लिए रहे। तिलहन में सोयाबीन में 25 रुपये प्रति क्विंटल की भाव कमी हुई।

तिलहन सरसों 3700 से 3750रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3725 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1010 से 1030, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 752 से 755, सोयाबीन साल्वेंट 720 से 725, पाम तेल 630 से 635 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1835, बुरहानपुर 1835, अकोला 2800 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना: शक्कर एवं खोपरा गोला में मांग कमजोर

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर और खोपरा गोला में ग्राहकी कमज़ोर रही। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को छह गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 185 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2150 से 3900 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3150 से 3160 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

NTA NEET Result 2019: जयपुर के नलिन खंडेलवाल बने टॉपर

नई दिल्ली। NTA NEET 2019 Result घोषित हो चुका है। इस रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर चेक किया जा सकता है। NEET 2019 परीक्षा में राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने टॉप किया है। इन्हें 720 में से 701 अंक मिले हैं।

सीकर निवासी नलिन खंडेलवाल ने बताया कि नीट में पूरे भारत में पहली रैंक उनके संस्थान के जयपुर सेंटर में तैयारी करने वाले नलिन को मिली। वहीं पांचवीं और दसवीं रैंक कोटा सेंटर के छात्र को मिली है। टॉप 100 में से जयपुर के ललित की 24वीं, मेघा की 94वीं, उत्कर्ष की 86वीं रैंक है। उन्होंने बताया कि पढाई के दौरान छात्रों ने केवल साधारण फोन का इस्तेमाल किया और सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्मार्ट फोन से दूर रहकर एनसीईआरटी की पुस्तकों एवं अन्य अध्ययन सामग्री पर ध्यान केन्द्रित रखा।

यहां हम आपको NEET Exam 2019 के टॉपर्स की पूरी लिस्ट उपलब्ध करवा रहे हैं बता दें कि पहले टॉप 50 में तमिलनाडु (NEET 2019 Topper UG in Tamil Nadu) का कोई भी छात्र नहीं है। परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था जबकि 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।

NTA NEET 2019 Toppers List

रैंकछात्र का नामअंक राज्य
1नलिन खंडेलवाल701राजस्थान
2भाविक बंसल700दिल्ली
3अक्षत कौशिक700उत्तर प्रदेश
4 स्वास्तिक भाटिया696हरियाणा
5अनंत जैन695उत्तर प्रदेश
6भाट सार्थक राघवेन्द्र695महाराष्ट्र
7माधुरी रेड्डी जी695तेलंगाना
8ध्रुव कुशवाहा695उत्तर प्रदेश
9मिहिर राय695 दिल्ली
10राघव दूबे 691 मध्य प्रदेश

टॉप टेन लिस्ट में केवल माधुरी रेड्डी इकलौती फीमेल कैंडिडेट हैं इन्हे सातवीं रैंक मिली है माधुरी रेड्डी तेलंगाना राज्य से हैं। इन्हें 720 में से 695 अंक मिले हैं। वहीं दूसरी टॉप महिला कैंडिडेट मध्य प्रदेश की कीर्ति अग्रवाल हैं इन्हें 15वीं रैंक मिली है। इन्हें 720 में से 690 अंक मिले हैं।

सलमान की ‘भारत’ में एक खास किरदार में नजर आएंगे शाहरुख खान

सलमान खान और कटरीना कैफ के लीड रोल वाली फिल्म ‘भारत’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी इसकी काफी तारीफ की है। हालांकि लोगों ने यह नोटिस किया कि ‘भारत’ की स्क्रीनिंग में शाहरुख खान नहीं पहुंचे थे लेकिन शायद आपको नहीं पता हो कि शाहरुख फिल्म में आपको जरूर दिखाई देंगे।

जी हां, शायद सलमान और शाहरुख के फैन्स को यह जानकर हैरत होगी लेकिन यह सच है कि फिल्म के एक सीन में आपको शाहरुख देखने को मिलेंगे। एक सीन में सलमान खान को 90 के दशक में दिखाया गया है और उसमें वह खुद को शाहरुख का जबरा फैन बता रहे हैं। इसके बाद एक सीन में शाहरुख की ‘डर’ फिल्म का सीन चल रहा है जिसमें वह अपना फेमस ‘क…क….क…क…किरण’ वाला डायलॉग बोल रहे हैं।

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सलमान खान सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के एक गाने पर भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। साथ ही एक सीन में सलमान खान 90 के दशक में सचिन तेंडुलकर को भी सबसे अच्छे क्रिकेटर बता रहे हैं। वैसे बता दें कि पिछले साल शाहरुख खान की ‘जीरो’ में भी सलमान खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। अब सलमान की ‘भारत’ में शाहरुख को शाहरुख के ही रोल में देखना दिलचस्प होगा।

सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी में तेजी, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा । दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 100 रुपये बढ़कर 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि सोने की कीमत में स्थिरता बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी में तेजी आई।

न्यूयॉर्क में सोनर चढ़ कर 1,333.70 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया चांदी भी सुधर कर 14.92 डॉलर प्रति औंस हो गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव क्रमश: 33,370 और 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रुख के साथ बंद हुए। गिन्नी (8ग्राम) 26,700 रुपये के पिछले स्तर पर बनी रही।

बुधवार को चांदी हाजिर भाव 100 रुपये बढ़कर 37,850 प्रति किलोग्राम हो गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 227 रुपये की तेजी के साथ 36,853 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 38000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33250 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38780 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33420 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38980 रुपये प्रति तोला।

NTA NEET Rsult 2019 घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें

नई दिल्ली। National Testing Agency यानी एनटीए ने NEET Result 2019 की घोषणा कर दी है। इस रिजल्ट को आप एनटीए की ऑफिशल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि सुबह एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट घोषित होने का समय 4 बजे के बाद का दिया था लेकिन रिजल्ट तय समय से पहले ही घोषित कर दिया गया।

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुबह ही नीट 2019 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी और इसी के आधार पर अब रिजल्ट भी घोषित किया गया है। NEET 2019 परीक्षा के लिए इस साल 15,19,375 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था इसमें से 7,97,042 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।

NTA NEET Result 2019 देखने के लिए छात्रों को लॉगिन करना होगा। इसके लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके बिना रिजल्ट नहीं देखा जा सकता है। राजस्थान के रहने वाले नलिन खंडेलवाल नीट 2019 परीक्षा के टॉपर हैं नलिन को 720 में से 701 अंक मिले हैं इसी तरह दूसरे स्थान पर दिल्ली के भाविक बंसल हैं और तीसरे स्थान पर यूपी के रहने वाले अक्षत कौशिक हैं।

अगर लड़कियों की बात करें तो टॉप 100 की लिस्ट में 20 लड़कियां शामिल हैं लड़कियों में माधुरी रेड़्डी टॉपर हैं इनकी नीट 2019 रैंकिंग 7 है बता दें कि माधुरी तेलंगाना की रहने वाली हैं और इन्होंने 720 में से 695 अंक हासिल किए हैं।

सर्विसेस सेक्टर को मई में बड़ा झटका, 12 महीने के निचले स्तर पर PMI

नई दिल्ली। देश में सर्विसेस सेक्टर एक्टिविटी मई में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। चुनावी महीने की सुस्ती और नए वर्क की ग्रोथ में कमी के चलते सेक्टर को यह झटका लगा है। निक्की इंडिया सर्विसेस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स मई में घटकर 50.2 अंक पर आ गया, जबकि अप्रैल में यह 51 रहा था।

यह बीते एक महीने के दौरान सबसे कमजोर ग्रोथ रही थी। हालांकि सुस्ती के बावजूद सर्विसेस पीएमआई में लगातार 12वें महीने ग्रोथ दर्ज की गई। पीएमआई में 50 से ऊपर के आंकड़े का मतलब विस्तार है, जबकि इससे नीचे का मतलब कमी होता है।

चुनावों से बढ़ा दबाव
रिपोर्ट की एक ऑथर और आईएचएस मार्किट की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट पॉलियाना डि लीमा ने कहा, ‘सर्विसेस सेक्टर पर आधारित भारतीय इकोनॉमी को चुनावों के कारण दबाव का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही नए वर्क ग्रोथ और बिजनेस एक्टिविटी में लगातार तीसरे महीने सुस्ती दर्ज की गई।’

भविष्य में रिवाइवल के मिले संकेत
हालांकि सर्वे में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि स्लोडाउन के अस्थायी होने के भी संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि कंपनियों ने हायरिंग बढ़ा दी है और भविष्य की संभावनाओं को लेकर उनमें ज्यादा आत्म-विश्वास नजर आ रहा है। लीमा ने कहा, ‘संकेत हैं कि हमें निकट भविष्य में सर्विस सेक्टर में रिवाइवल देखने को मिल सकता है। हायरिंग एक्टिविटी और सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिल रहा है। विभिन्न बिजनेसेस में क्लाइंट खर्च और निवेश बढ़ रहा है, जो महंगाई के दबाव के चलते हाल के दौर में सुस्त पड़ गया था।’

2019 की दूसरी छमाही में रिकवरी का अनुमान
लीमा ने कहा, ‘सर्विसेस सेक्टर के आंकड़ों को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जोड़कर देखें तो पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि कंबाइंड प्राइवेट सेक्टर की सेहत अच्छी बनी हुई है।’ लीमा ने कहा कि एक सरकार के गठन और पॉलिसी एजेंडे के लागू होने से 2019 की दूसरी छमाही में रिकवरी दिखने का अनुमान है।

लाल निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 184 अंक गिरकर 40,084 पर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 184 अंकों की गिरावट के साथ 40,083.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 66 अंकों की गिरावट के साथ 12,021 पर कारोबार करते हुए देखे गए।

ये हैं टॉप गेनर्स : बीएसई में आईडीबीआई बैंक 2.80 फीसदी, श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस 73.50 फीसदी, वीए टेक वबग 14.45 फीसदी, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड 6.60 फीसदी, व्हर्लपूल ऑफ़ इंडिया लिमिटेड 58.70 फीसदी। वहीं एनएसई में येस बैंक 2.61 फीसदी, इंफ्राटेल 2.29 फीसदी, एनटीपीसी 1.50 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.38 फीसदी, कोल इंडिया 1.07 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में Vakrangee सॉफ्टवेयर 3.55 फीसदी, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज 28.75 फीसदी, इंडिया सीमेंट्स 5.40 फीसदी, दिलीप बिल्डकॉन 29.00 फीसदी, इंडियन बैंक 14.30 फीसदी। वहीं एनएसई में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 3.70 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 2.86 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.51 फीसदी, डॉ रेड्डी 2.43 फीसदी, भारत पेट्रोलियम 2.30 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

वैश्विक स्त्री-पुरुष समानता सूचकांक में भारत 95वें पायदान पर

नयी दिल्ली। वैश्विक स्त्री-पुरुष समानता सूचकांक में भारत 129 देशों में से 95 वें पायदान पर है। यह सूचकांक गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और कार्यस्थल पर समानता जैसे पहलुओं का आंकलन करता है।

सतत विकास लक्ष्य लैंगिक सूचकांक को ब्रिटेन की इक्विल मेजर्स 2030 ने तैयार किया है। यह अफ्रीकन वुमेंस डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क, एशिया पैसेफिक रिसोर्स एंड रिसर्च सेंटर फॉर वुमेन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, इंटरनेशनल वुमेन्स हेल्थ कोलिशन समेत क्षेत्रीय और वैश्विक संगठनों का एक संयुक्त प्रयास है।

इस नए सूचकांक में 17 आधिकारिक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में से 14 के 51 संकेतक शामिल हैं। सूचकांक में भारत दुनिया के 129 देशों में से 95 वें पायदान पर है। भारत का सबसे ज्यादा स्कोर एसडीजी तीन के स्वास्थ्य क्षेत्र (79.9), भूख एवं पोषण (76.2) और ऊर्जा क्षेत्र (71.8) में रहा।

भारत का सबसे कम स्कोर भागीदारी क्षेत्र (18.3), उद्योग , बुनियादी ढांचा एवं नवोन्मेष (38.1) और जलवायु (43.4) में रहा। भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में निचले पायदान पर है। एशिया और प्रशांत के 23 देशों में उसे 17 वें स्थान पर रखा गया है। सूचकांक में पहले स्थान पर डेनमार्क और 129 वें पायदान पर चाड है। चीन 74 वें स्थान और पाकिस्तान 113 वें जबकि नेपाल 102 और बांग्लादेश 110 वें पायदान पर है।