Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4765

ऑटो कंपनियों के खराब प्रदर्शन से 194 अंक टूट कर बंद हुआ बाजार

मुंबई। बैंकिंग और ऑटोमोबाइल कंपनियों के खराब प्रदर्शन से बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 193.65 अंकों (0.48%) की गिरावट के साथ 39,756.81 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 59.40 अंकों (0.50%) की गिरावट के साथ 11,906.20 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,982.10 का ऊपरी स्तर, जबकि 39,623.53 का निचला स्तर छुआ। जबकि, निफ्टी ने 11,962.45 का ऊपरी स्तर तो 11,866.35 का निचला स्तर छुआ।

बीएसई पर आठ कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर 14 कंपनियों के शेयरों में लिवाली 35 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली और एक कंपनी के शेयर में कारोबार नहीं हुआ।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर टाटा स्टील के शेयर में सर्वाधिक 2.60 फीसदी, ओएनजीसी में 0.86 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 0.50 फीसदी, सन फार्मा में 0.47 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 0.25 फीसदी की तेजी देखी गई। एनएसई पर टाटा स्टील के शेयर में सर्वाधिक 2.70 फीसदी, गेल में 1.39 फीसदी, ओएनजीसी में 0.95 फीसदी, वेदांता लिमिटेड में 0.71 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 0.50 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई पर यस बैंक के सेयर में सर्वाधिक 3.34 फीसदी, मारुति में 1.79 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.71 फीसदी, कोटक बैंक में 1.65 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1.55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस के शेयर में सर्वाधिक 7.88 फीसद, यस बैंक में 3.19 फीसदी, इंफ्राटेल में 3.18 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.78 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1.66 फीसदी की गिरावट देखी गई।

लो ….अब आ रहा 6 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली।स्मार्टफोन कंपनियां के बीच आजकल तगड़ा कॉम्पिटिशन चल रहा है। सभी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लाने में लगी है। हाल के दिनों में स्मार्टफोन्स में जो ट्रेंड सबसे अधिक देखने को मिला है वह है मल्टिपल रियर कैमरा सेटअप। ड्यूल(2) रियर कैमरा सेटअप से शुरू हुआ यह चलन अब पेंटा(5) रियर कैमरा सेटअप तक आ पहुंचा है। इसी कड़ी में सोनी भी अब एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है जिसमें 2, 4 या 5 नहीं बल्कि 6 रियर कैमरे देखने को मिलेंगे।

हाल ही में टिप्सटर मैक्स जे. ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि सोनी आजकल एक नए एक्सपीरिया फोन पर काम कर रहा है जिसके रियर में 6 कैमरे मौजूद होंगे। मैक्स ने अपने ट्वीट में सोनी के इस अपकमिंग फोन की एक तस्वीर भी शेयर की है। शेयर की गई इमेज को ऑरिजनल एक्सपीरिया स्मार्टफोन कहना अभी जल्दबाजी होगी। इसे अभी केवल एक कॉन्सेप्ट फोन के तौर पर ही देखा जा रहा है।

फोन अभी डिवेलपिंग फेज में है इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोनी का यह फ्लैगशिप फोन हाई-एंड कैटिगरी में आएगा। फ्लैगशिप होने के कारण कंपनी इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 या मीडियाटेक 5G प्रोसेसर दे सकती है।

अभी की बात करें तो इस वक्त बाजार में ट्रिपल और क्वॉड कैमरा सेटअप वाले कई फोन मौजूद हैं। हाल में लॉन्च हुआ वनप्लस 7 प्रो ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आता है। सैमसंग ने भी इस साल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले गैलेक्सी एस10+ को लॉन्च किया है। क्वॉड यानी कि चार कैमरे वाले फोन की जहां तक बात है तो ऑनर ने ऑनर 20 प्रो और हुवावे ने पी20 प्रो को लॉन्च किया है। रियर कैमरे के मामले में अभी 5 रियर कैमरे के साथ नोकिया 9 प्योरव्यू सबसे आगे है।

जेल में रहेगा नीरव मोदी, लंदन कोर्ट से जमानत नहीं

लंदन। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से भी झटका लगा है। लंदन के रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को इस मामले की सूनवाई पूरी होने के बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इससे पहले, वेस्टमिंस्टर कोर्ट लगातार तीन बार उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है।

नीरव को 19 मार्च को 13 हजार करोड़ के घोटाले के आरोप में स्कॉटलैंड यार्ड में गिरफ्तार किया गया था। उसके प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियां लगातार कोशिश कर रही हैं। फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट की न्यायाधीश ने कहा कि यह मानने का ठोस आधार है कि नीरव मोदी जमानत पर छूटने के बाद फिर से कानून के आगे समर्पण नहीं करेगा।

याचिका पर सुनवाई के दौरान नीरव मोदी की वकील क्लेयर मोंटगोमेरी ने तर्क दिया था कि नीरव मोदी लंदन पूंजी इकट्ठा करने के लिए आए हैं। अगर उन्हें जमानत मिली तो उन्होंने खुद को एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से टैग करने की इच्छा जताई है, जिसके जरिये उन्हें ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चूंकि उनके खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला शुरू हो चुका है, इसलिए उनके भागने का सवाल पैदा नहीं होता। उनके बेटे और बेटी इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी खोल रहे हैं और वे आते जाते रहेंगे।

नीरव मोदी की वकील के तर्क पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में भारत सरकार का पक्ष रख रहे क्राउन प्रॉसेक्यूशन सर्विस ने कहा कि आरोप फर्जीवाड़ा और आपराधिक कृत्य के हैं। इस पर न्यायाधीश ने कहा है कि ये बस आरोप हैं। इन्हें तय समय-सीमा के भीतर निपटाना होगा। यह अनसिक्यॉर्ड लेंडिंग का मामला है।

8 मई को हुई थी पिछली सुनवाई
बीते 8 मई को तीसरी बार नीरव मोदी कोर्ट में एम्मा अर्बथनॉट के सामने पेश हुआ था। उसके वकीलों ने आश्वासन दिया कि नीरव लंदन के ही फ्लैट में रहेगा और सुनवाई में पेश होगा, लेकिन जज ने एक न सुनी और जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। भारत की तरफ से कोर्ट में पेश हुए क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने कहा था कि नीरव मोदी ने पिछली बार के ही तर्क दोहराए हैं और ऐसा नया कुछ भी नहीं पेश किया जिसकी बुनियाद पर बेल दी जाए। जज को भी भरोसा नहीं हुआ कि नीरव को बेल दे दी जाएगी तो वह दोबारा कोर्ट में पेश होगा। इसी के चलते जज ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। प्रॉसिक्यूशन ने नीरव के भागने की भी आशंका जाहिर की थी।

19 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
19 मार्च को नीरव मोदी तब गिरफ्तार हुआ था, जब वह बैंक में अकाउंट खुलवाने पहुंचा था। बैंक के ही एक कर्मचारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तबसे वह लंदन के वांड्सवर्थ जेल में है। 8 मई को तीसरी बार उसकी जमानत याचिका खारिज की गई थी। नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चौकसी फ्रॉड के मुख्य आरोपी हैं।

11 साल में बैंकों में हुए 2 लाख करोड़ के फ्रॉड, ICICI, SBI और HDFC सबसे आगे

नई दिल्ली। बीते 11 साल के दौरान भारतीय बैंकों में 50 हजार से ज्यादा फ्रॉड हुए। इसमें आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक, स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) सबसे बड़े शिकार के तौर पर सामने आए हैं। रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों में ये बातें सामने आई हैं।

इसके मुताबिक वित्त वर्ष 2008-09 और 2018-19 के दौरान फ्रॉड के 53,334 केस दर्ज किए गए, जो 2.05 लाख करोड़ रुपए की रकम से संबंधित थे। इनमें सबसे ज्यादा 6,811 फ्रॉड के केस आईसीआईसीआई बैंक में दर्ज किए गए, जो 5,033.81 करोड़ रुपए से संबंधित थे।

6,793 फ्रॉड के साथ दूसरे नंबर पर एसबीआई
केंद्रीय बैंक द्वारा एक आरटीआई क्वेरी को दिए गए जवाब के मुताबिक, दूसरे नंबर पर 6,793 फ्रॉड के साथ एसबीआई रहा, जो 23,734.74 करोड़ रुपए से संबंधित थे। वहीं 2,497 फ्रॉड के साथ एचडीएफसी बैंक तीसरे नंबर पर रहा, जो 1,200.79 करोड़ रुपए से संबंधित थे।
वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,160 फ्रॉड (12,962.96 करोड़ रुपए), पंजाब नेशनल बैंक में 2,047 फ्रॉड (28,700 करोड़ रुपए) और एक्सिस बैंक में 1,944 फ्रॉड (5,301.69 करोड़ रुपए) के केस दर्ज किए गए।

इन बैंकों में भी हुए फ्रॉड
डाटा के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया 12,358.2 करोड़ रुपए के 1,872 फ्रॉड, सिंडीकेट बैंक 5,830.85 करोड़ रुपए के 1,783 फ्रॉड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 9,041.98 करोड़ रुपए के 1,613 फ्रॉड दर्ज किए गए।

आईडीबीआई बैंक में 5,978.96 करोड़ रुपए के 1,264 फ्रॉड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में 1221.41 करोड़ रुपए के 1,263 फ्रॉड, कैनरा बैंक में 5,553.38 करोड़ रुपए के 1,254 फ्रॉड, यूनियन बैंक में 11,830.74 करोड़ रुपए के 1,244 फ्रॉड और कोटक महिंद्रा बैंक में 430.46 करोड़ रुपए के 1,213 केस सामने आए।

मोदी सरकार की नया श्रम कानून लाने की योजना, जानिए क्या होगा

नई दिल्ली। निवेशकों की सहूलियत और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोदी सरकार नया श्रम विधेयक पेश करने की योजना बना रही जिसमें 44 पुराने श्रम कानूनों को वेतन, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक सुरक्षा एवं कल्याण और औद्योगिक संबंध, इन चार श्रेणियों के कानूनों में मिला दिया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्रीस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, वाणिज्य एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल थे। गंगवार ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘संसद के आगामी सत्र में नया श्रम विधेयक पेश किया जाएगा।’

गंगवार ने कहा कि इस विधेयक के मसौदे को मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा जिसके बाद इसे संसद के आगामी सत्र के संभवत: दूसरे सप्ताह में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने नए श्रम कानूनों को लेकर देश के सभी बड़े लेबर यूनियनों से संपर्क किया।

किसमें मिलेंगे कौन-कौन से कानून
कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम (एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड ऐंड मिसलेनियम प्रविजंस ऐक्ट), कर्मचारी राज्य बीमा निगम अधिनियिम (एंप्लॉयीज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऐक्ट), मातृत्व लाभ अधिनियम (मैटरनिटी बेनिफिट्स ऐक्ट), भवन और अन्य निर्माण अधिनियम (बिल्डिंग ऐंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ऐक्ट)के साथ-साथ कर्मचारी मुआवजा अधिनियम (एंप्लॉयीज कंपेनसेशन ऐक्ट)जैसे सामाजिक सुरक्षा सबंधी कानूनों को मिलाकर एक सामाजिक सुरक्षा कानून या संहिता बना दिया जाएगा।

इसी तरह, फैक्ट्रीज ऐक्ट, माइन्स ऐक्ट, डॉक वर्कर्स (सेफ्टी, हेल्थ ऐंड वेलफेयर) ऐक्ट जैसे कुछ औद्योगिक सुरक्षा और कल्याण कानूनों को मिलाकर एक नया कानून बनाया जाएगा। वहीं, न्यूनतम मजदूरी कानून (मिनिमम वेजेज ऐक्ट), मजदूरी भुगतान अधिनियम (पेमेंट्स ऑफ वेजेज ऐक्ट), बोनस भुगतान कानून (द पेमेंट ऑफ बोनस ऐक्ट), समान पारितोषिक अधिनियम (इक्वल रिम्यूनरेशन ऐक्ट) और कुछ अन्य संबंधित कानूनों को मिलाया जाएगा।उधर, लेबर कोड ऑन इंडस्ट्रियल रिलेशंस में औद्योगिक विवाद कानून, 1947, ट्रेड यूनियंस ऐक्ट, 1926 और इंडस्ट्रियल एंप्लॉयमेंट (स्टैंडिंग ऑर्डर) ऐक्ट, 1946 को समाहित किया जाएगा।

बिना डाउनपेमेंट घर ले जाएं पसंदीदा कार, मेनटेनेंस भी फ्री

0

नई दिल्ली।अब आप बिना डाउनपमेंट किए अपनी पसंदीदा कार घर ला सकते हैं। साथ ही कंपनी की मेनटेनेंस सर्विस भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पसंद की नई कार में अपग्रेड भी कर सकते हैं। यह सब कुछ मुमकिन हुआ है ह्यूंदै, महिंद्रा, स्कोडा और फिएट जैसी कंपनियों के पर्सनल लीज प्रोग्राम से। इन कंपनियों का कहना है कार रखने का यह तरीका सस्ता भी है।

साउथ कोरिया की दिग्गज ऑटो कंपनी ह्यूंदै अपनी एसयूवी क्रेटा के बेस वर्जन को पांच साल के लिए 17,642 रुपये के मंथली रेंटल पर ऑफर कर रही है। इस रकम में रोड टैक्स और जीएसटी शामिल है। अगर आप यह वर्जन खरीदने जाते हैं, तो आपको 2.73 लाख रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा। इसके अलावा आपको पांच साल के लिए 18,901 रुपये की ईएमआई (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) देनी होगी। स्कोडा ऑटो अपनी लग्जरी सिडैन सुपर्ब के पेट्रोल इंजन, मैन्युअल-ट्रांसमिशन वेरियंट को लीज पर देने से 17 लाख रुपये की बचत का दावा कर रही है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लीज पर
वहीं, टू-वीलर सेगमेंट में अथर एनर्जी ने प्रीमियम और बैटरी से चलने वाले स्कूटर पर लीज ऑप्शन देना शुरू किया है। कंपनी अथर 450 स्कूटर को 2,500 रुपये के मंथली रेंट पर ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं, कंपनी तीन साल खत्म होने पर 75,000 रुपये के डाउनपेमेंट की पूरी रकम को भी वापस कर देगी।

भारत में कार खरीदने को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है, जो दशकों से इनकी सेल्स की अहम वजह रही है। यहां पर्सनल वीइकल लीजिंग मार्केट अभी शुरुआती चरण में है। हालांकि, युवा राइड-शेयरिंग और लीज पर प्रॉडक्ट लेना पसंद कर रहे हैं। कंपनियां इसके आधार पर खरीदारी के ट्रेंड में बदलाव की बात कर रही हैं।

ह्यूंदै के सभी मॉडल्स लीज पर उपलब्ध
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के नेशनल सेल्स हेड विकास जैन ने बताया कि कंज्यूमर्स अब कार की खरीदारी में बिना इनवेस्टमेंट किए हुए उसे चलाना पसंद कर रहे हैं, ऐसे में इस सेगमेंट में काफी संभावनाएं हैं। ह्यूंदै के सभी मॉडल्स सैलरीड क्लास, वर्किंग प्रोफेशनल्स, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज, कॉरपोरेट्स और पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए लीज पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने इसके लिए एएलडी ऑटोमोटिव इंडिया से हाथ मिलाया है।

हर तीन-चार साल में कार बदलने वालों को पसंद आएगी स्कीम’
जैन ने बताया, ‘लीजिंग स्कीम बनाते समय यह पहलू ध्यान में रखा गया है कि प्रॉडक्ट खरीदने में आने वाली लागत से यह ज्यादा न हो। ये लीजिंग डील्स उन कस्टमर्स को काफी पसंद आने वाली हैं, जो हर तीन-चार साल बाद कार बदलना चाहते हैं और मार्केट में मौजूद नए प्रॉडक्ट ड्राइव करना चाहते हैं।’

महिंद्रा के पूरे एसयूवी पोर्टफोलियो पर लीजिंग ऑप्शन
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा अपने पूरे एसयूवी पोर्टफोलियो पर लीजिंग ऑप्शन दे रही है। कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग चीफ वीजे राम नकरा ने बताया, ‘कस्टमर्स को लीजिंग ऑप्शन में कम या जीरो डाउनपेमेंट और मेनटेनेंस सर्विस जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्हें वीइकल की रीसेल वैल्यू को लेकर भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में लीजिंग ऑप्शन की स्वीकार्यता बढ़ रही है। असल में यह कार खरीदने से ज्यादा सुविधाजनक है।’

मारुति सुजकी की भी नजर
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की भी इस नए सेगमेंट पर नजर है। मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘कई देशों में यह सेगमेंट काफी बड़ा है। हमें यह देखना है कि यह सेगमेंट यहां (भारत) कैसे विकसित होता है। शुरुआती संकेत इशारा कर रहे हैं कि इसको लेकर कुछ हलचल है। भविष्य में यह और अधिक दिलचस्प होगा। हमारी इस पर लगातार नजर है कि यह सेगमेंट कितना बड़ा होगा और इस सेगमेंट में सकारात्मक मौजूदगी के लिए क्या जरूरी होगा।’

10 साल में दूसरी बार चांद पर जाने वाले मिशन की ISRO ने दिखाई झलक

हैदराबाद। चांद पर अपना रोवर उतारने के भारत के महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित स्पेस मिशन चंद्रयान-2 को लॉन्च किए जाने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, इसे लेकर देश का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अगले महीने 9 से 16 जुलाई के बीच लॉन्च होने वाले मिशन के मॉड्यूल्स की झलक इसरो (इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन ) ने बुधवार को दिखाई है। 10 साल में दूसरी बार चांद पर जाने वाले मिशन से जुड़ीं पहली तस्वीरें सामने आने से इसका रोमांच और भी बढ़ गया है।

भारत में बनाया गया है लॉन्च वीइकल
चंद्रयान-2 मिशन के तीन मॉड्यूल्स में से एक ऑर्बिटर, लैंडर और एक रोवर है जिन्हें लॉन्च वीइकल जीएसएलवी एमके lll स्पेस में लेकर जाएगा। खास बात यह है कि इस लॉन्च वीइकल को भारत में ही बनाया गया है। चंद्रयान-2 के लैंडर को विक्रम और रोवर को प्रज्ञान नाम दिया गया है। रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम के अंगर रखा जाएगा और चांद की सतह पर विक्रम के लैंड होने पर इसे डिप्लॉय किया जाएगा।

चांद पर करेगा एक्सपेरिमेंट, नासा की मदद भी
इसरो के मुताबिक ऑर्बिटर मिशन के दौरान चांद का चक्कर लगाएगा और फिर चांद के साउथ पोल के पास लैंड होगा। चांद की सतह पर पहुंचने पर 6 पहियों वाला प्रज्ञान सतह छोड़ दिया जाएगा जहां यह एक्सपेरिमेंट करेगा। ये सब धरती पर बैठे इसरो के साइंटिस्ट कंट्रोल करेंगे। भारत के लूनर मिशन को आगे ले जाने के अलावा चंद्रयान दो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद भी करेगा। यह अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का एक एक्सपेरिमेंट भी लेकर जाएगा।

10 साल में दूसरा मिशन
चंद्रयान-2 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। भारत के लिए यह गौरव का बात है कि 10 साल में दूसरी बार हम चांद पर मिशन भेज रहे हैं। चंद्रयान-1 2009 में भेजा गया था। हालांकि, उसमें रोवर शामिल नहीं था। चंद्रयान-1 में केवल एक ऑर्बिटर और इंपैक्टर था जो चांद के साउथ पोल पर पहुंचा था।

तीन वर्ष में TCS बनी दुनिया की सबसे प्रॉफिटेबल आईटी कंपनी

मुंबई।देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर अक्टूबर 2016 में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। कुछ बिजनस वर्टिकल्स में चल रही दिक्कतों से कंपनी की ग्रोथ घट गई थी और उसे पिछले एक दशक की सबसे कमजोर तिमाही का सामना करना पड़ रहा था। आलोचकों का कहना था कि उसकी स्ट्रैटेजी बहुत कंजर्वेटिव है। हालांकि कंपनी तीन साल में उबर गई और अब निवेशक इस पर ग्लोबल कॉम्पिटिटर्स से बेहतर परफॉर्मेंस देने का दांव लगा रहे हैं।

टीसीएस अभी देश की सबसे तेज ग्रोथ वाली इंडियन आईटी कंपनियों में शामिल है। यह पिछले महीने ही DXC टेक्नॉलजी को पीछे छोड़ते हुए रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की तीसरी बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी बन गई थी। टाटा ग्रुप की यह कंपनी 25.9% मार्जिन के साथ ग्लोबल आईटी फर्म्स में सबसे प्रॉफिटेबल है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन अब दिग्गज अमेरिकी कंपनी आईबीएम से भी ज्यादा है, जिसका रेवेन्यू इसके मुकाबले चार गुना है। टीसीएस का मार्केट कैप मल्टीमीडिया और क्रिएटिव सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी के मुकाबले 11% ही कम है।

कंपनी ने यू हासिल की सफलता
एनालिस्टों और एग्जिक्युटिव के मुताबिक, कंपनी को ग्रोथ मोमेंटम बनाए रखने के लिए की गई स्मार्ट ऑर्गनाइजेशन रिस्ट्रक्चरिंग और पक्के इरादों से अपनी स्थिति मजबूत बनाने में मदद मिली है। उसके लिए कंपनी को छंटनी नहीं करनी पड़ी और वह ज्यादा प्रफेशनल्स का साथ छोड़े बिना ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रही। जब टीसीएस को दोबारा डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने में कामयाबी मिली तो उसके चीफ एग्जिक्युटिव ने कहा कि यह सब आलोचकों को जवाब देने के लिए समूची मैनेजमेंट टीम के एकजुट होने से मुमकिन हो पाया है।

रोज अखबारों में होता था स्लोडाउन का जिक्र’
टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने अक्टूबर में ईटी से कहा था, ‘उस समय लोगों में संशय था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वह संशय कंपनी के अंदर शुरू हुआ था क्योंकि हमारा आकार बहुत बड़ा था और अखबारों में रोज स्लोडाउन का जिक्र होता था। ऐसे यह हमारे लिए अहम था कि एग्जिक्यूशन पर हमारा फोकस बना रहे। हमें साबित करना था कि यह एक सामान्य बिजनस साइकल है और हमें उसके हिसाब से अपना बिजनस चलाना है। हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि हमें कोई चीज इससे नहीं रोक सकती।’

कंपनी ने यह बनाई रणनीति
TCS ने फ्यूचर ग्रोथ पर फोकस करने के लिए अपनी सर्विसेज यूनिट्स की रिस्ट्रक्चरिंग की। उसने क्वॉर्टर्ली टारगेट हासिल करने के लिए अपने बिजनस का कंट्रोल लगभग 200 सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को दे दिया। कंपनी ने टॉप मैनेजमेंट को लॉन्ग टर्म गोल हासिल करने की दिशा में बढ़ने के लिए छोड़ दिया। कंपनी के सीईओ और प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट का काम तीन और पांच साल के लिए स्ट्रैटेजिक प्लान तैयार करना था। उनके काम में नए मार्केट में एंट्री करने और अलग-अलग कस्टमर्स के लिए नई सर्विसेज एरिया पर फोकस करना भी शामिल था।

लाल निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 143 अंक गिरकर 39,804 पर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान के साथ खुला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143 अंकों की गिरावट के साथ 39,803.96 पर और निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 11,920.80 पर कारोबार कर रहा है।

ये हैं टॉप गेनर्स
बीएसई में बीएएसएफ इंडिया लिमिटेड 5.11 फीसदी, डीएचएफएल 4.28 फीसदी, डेल्टा कॉर्प लिमिटेड 3.97 फीसदी, मोथरसन सुमी सिस्टम 3.13 फीसदी, गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक और रसायन 3.17 फीसदी। एनएसई में टाटा स्टील 1.23 फीसदी, वेदांता लिमिटेड 1.15 फीसदी, एशियन पेन्टस 0.79 फीसदी, गेल 0.75 फीसदी, जेएसडब्ल्यू ग्रुप 0.66 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में इंडियाबुल्स इंटिग्रेटेड 7.74 फीसदी,इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 5.11 फीसदी, मनपसंद बेवरेजिस 4.87 फीसदी, जम्मू एंड कश्मीर बैंक 4.21 फीसदी, इंडिया सीमेंट्स 4.10 फीसदी। एनएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 4.99 फीसदी, येस बैंक 2.87 फीसदी, इंफ्राटेल 1.29 फीसदी, भारती एयरटेल 1.25 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 1.06 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले वाला सैमसंग गैलेक्सी M40 लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने अपनी एम सीरीज का अगला स्मार्टफोन गैलेक्सी M40 भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह नया फोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप यूजर्स को मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी M40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है और 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

यह इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है। कंपनी इससे पहले Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। डिवाइस में स्क्रीन साउंड टेक्नॉलजी दी गई है, जिसकी मदद से बिना किसी इयरपीस के यूजर्स स्क्रीन के किसी भी हिस्से को कान के पास रखकर बात कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M40 के स्पेसिफिकेशंस
गैलेक्सी M40 में 6.3 इंच फुल एचडी+ इंफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 2340 x 1080 पिक्सल्स है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलता है और 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 3,500mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जर के साथ यूजर्स को मिलती है। इस फोन में लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ सैमसंग वन यूआई फोन में मिलता है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 32+5+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर प्राइमरी सेंसर के अलावा दिया गया है। फोन में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा में लो-लाइट फटॉग्रफी के लिए कई मोड और एआई सपॉर्ट मिलता है। लाइव फोकस, स्लोमो और हाइपरलैप्स जैसे फीचर्स भी कैमरा में मिलते हैं। साथ ही इसकी SAR (रेडिएशन) वैल्यू भी बेहद कम है, जो इसे बेहतर डिवाइस बनाती है।

सैमसंग गैलेक्सी M40 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एम40 का एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 18 जून को दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध होगा और इसके साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और ऐमजॉन पर ही खरीदा जा सकेगा।