Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4666

कोटा मंडी: लिवाली के अभाव में धनिया 200 रुपये क्विंटल टूटा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को लिवाली के अभाव में धनिया 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक 6000 की कट्टे की रही। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर 8000 बोरी का कारोबार हुआ।

गेहूं लस्टर 1850 से 1951 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1961 एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2051मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3551सरसों 3400 से 3601अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से 5500 ईगल 5400 से 5801 रंगदार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8800 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

मूंग 5100 से 5600 उड़द 2000 से 4100 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

राजस्थान सरकार में मंत्री चांदना ने किया अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत

जयपुर। राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने का स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि यह मेरी निजी राय है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का पहला फैसला है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। अशोक चांदना राजस्थान सरकार में खेल मंत्री हैं।

केंद्र सरकार ने सोमवार को अनुच्छेद 370 हटा दिया। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संकल्प पेश किया था। शाह के प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 के तहत अधिसूचना जारी कर दी। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे।

26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने विलय संधि पर दस्तखत किए थे। उसी समय अनुच्छेद 370 की नींव पड़ गई थी। जब समझौते के तहत केंद्र को सिर्फ विदेश, रक्षा और संचार मामलों में दखल का अधिकार मिला था। 17 अक्टूबर 1949 को अनुच्छेद 370 को पहली बार भारतीय संविधान में जोड़ा गया।

इंदौर किराना :रक्षाबंधन की ग्राहकी से खोपरा गोला एवं शक्कर में सुधार

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को रक्षाबंधन की ग्राहकी से खोपरा गोला और शक्कर में सुधार रहा। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3350 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 168 से 183 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर मंडी: लिवाली से चना, मसूर, मूंग एवं तुअर में तेजी

इंदौर। संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को लिवाली निकलने से चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 रुपये, मूंग 100 रुपये और तुअर (अरहर) के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को तीन हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4250 से 4275, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5700 से 5800, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5850 से 5900, उड़द 4800 से 5000, हल्की 3600 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5550 से 5750, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: लिवाली से सोयाबीन रिफाइंड तेल में सुधार

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल में लिवाली सुधार लिए रही। कपास्या तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की (सोमवार की तुलना में) बढ़ोत्तरी हुई।

तिलहन सरसों 3500 से 3550रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1120, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 743, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 635 से 638 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2025, देवास 2025, उज्जैन 2025, खंडवा 2005, बुरहानपुर 2005, अकोला 3300 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 745 से 750 रुपये , तथा गुजरात 760 से 765 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर 36,977 पर बंद, निफ्टी 86 अंक सुधरा

मुंबई।अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर तेज होने के संकेतों का भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा असर। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर 36,976.85 पर और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.65 अंक जोड़कर 10,948.25 पॉइंट्स पर बंद हुआ।

सोमवार को लाल निशान पर बंद होने के बाद आज भी बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन कुछ ही मिनटों में हरे निशान पर आ गया। सेंसेक्स 131.81 अंक गिरकर 36,568.03 पर खुला, जबकि एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 30.45 अंक नीचे 10,832.15 पर खुला। सुबह 9:30 के करीब सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर कारोबार करता देखा गया। 9 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 218 अंक ऊपर 36918 पर था, वहीं निफ्टी 58 अंक ऊपर 10,920 के स्तर पर देखा गया।

सोमवार को चीन की करंसी युआन के रेकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचने के बाद भारत सहित इमर्जिंग मार्केट्स की करंसी में गिरावट आई। इससे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के और तेज होने की आशंका बढ़ गई है। माना जा रहा था इसका भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि, गिरावट के खुला बाजार हरे निशान पर लौट आया है।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के सरकार के ऐतिहासिक फैसले के दिन 5 अगस्त को कमजोर वैश्विक संकेतों और ट्रेड वॉर को लेकर चिंता की वजह से कारोबारी सत्र के पहले दिन बिकवाली को बल मिला और शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 418.38 अंकों (1.13%) की बड़ी गिरावट के साथ 36,699.84 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 134.75 अंकों (1.23%) की कमजोरी के साथ 10,862.60 पर बंद हुआ था।

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मास्टर कार्ड ने लॉन्च किया आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस

नई दिल्ली। मास्टरकार्ड ने आज यानी 6 अगस्त को आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस लॉन्च करने का ऐलान किया। यह मोबाइल पर पहला और अगली पीढ़ी का भरोसेमंद समाधान है जो लाखों भारतीय उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शापिंग का अलग अनुभव कराएगा। भारत में पहली बार आयोजित ग्लोबल मास्टरकार्ड साइबर सिक्युरिटी समिट में आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस को प्रदर्शित किया गया।

मास्टरकार्ड के मुताबिक 20 प्रतिशत तक मोबाइल ई-कॉमर्स लेनदेन को बीच में ही छूट जाता है। आइडेंटिटी को ऑनलाइन प्रमाणित करने के मौजूदा तरीके ग्राहकों को मर्चेंट वेबसाइट से दूर ले जा सकते हैं। साथ ही इन एप पेमेंट के लिए ब्राउजर पर जाने या मोबाइल नेटवर्क चले जाने से इसमें काफी समय लगता है।

ऐसे में मास्टरकार्ड आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस जैसी एक नवीनतम तकनीक लेकर आया है। इसमें डिवाइस इंटेलिजेंस और बिहेवियरल बायोमेट्रिक्स शामिल हैं, जो एक बिना रुके मोबाइल भुगतान का अनुभव देने के लिए नवीनतम ईएमवी 3-डी सिक्योर और एफआईडीओ प्रमाणीकरण मानकों के साथ आता है।

खुद जनरेट कर सकेंगे पिन
आईडेंटिटी चेक एक्सप्रेस के साथ, मास्टरकार्ड अग्रणी दुकानों पर मास्टरकार्ड कार्डहोल्डर्स को 2000 रुपए से कम की राशि के लिए एकल व्यापारी विशिष्ट सहमति साझा करते हुए, उनके विश्वसनीय मोबाइल डिवाइसेस पर बिना किसी दिक्कत के भुगतान का अनुभव प्रदान करेगा। 2000 रुपए से अधिक के लेनदेन के लिए, कार्डधारक अपनी पसंद के ट्रांजेक्शन पिन के साथ स्वयं को प्रमाणित कर सकेंगे। मास्टरकार्ड भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बल देने और सुरक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। मास्टरकार्ड ने इस साल भारत में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

सोना रिकॉर्ड स्तर से फिसला, चांदी में गिरावट, जानिए क्या रहे दाम

नई दिल्ली/ कोटा। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज सोने में 163 रुपये की कमी आई जिससे इसका भाव 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोने के भाव में यह कमी आई है।

सोमवार को सोने में 800 रुपये की तेजी आई थी, जिससे इसके भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। सोने के साथ ही चांदी में भी आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव आज 80 रुपये की गिरावट के साथ 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने से भाव में यह मंदी आई है। सोमवार को चांदी में 1,000 रुपये की तेजी आई थी और इसके भाव 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए थे। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,462.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.43 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 165 रुपये की गिरावट के साथ 36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 80 रुपये की गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 112 रुपये की गिरावट, जिससे इसका भाव 42,291 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 41200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 35400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 41290 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 35580 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 41500 रुपये प्रति तोला।
(टैक्स एवं अन्य खर्चे अलग )

Maruti Suzuki की छोटी एसयूवी की तस्वीरें लीक, जानिए खूबियां

0

नई दिल्ली। Maruti Suzuki की छोटी एसयूवी S-Presso लंबे समय से चर्चा में है। यह नई कार सितंबर में लॉन्च की जा सकती है। लॉन्चिंग से पहले हाल में एक बार फिर Maruti Suzuki S-Presso को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पहले सामने आई तस्वीरों की तरह इस बार भी कार पूरी तरह कवर है, लेकिन नई तस्वीरों में Maruti S-Presso का बॉक्सी-प्रोफाइल और एसयूवी जैसा लुक साफ दिख रहा है।

नई लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि मारुति एस-प्रेसो पूरी तरह छोटी एसयूवी जैसी है। यह कार अभी तक एक भी तस्वीर में अलॉय वील्ज के साथ नहीं देखी गई है। इससे माना जा रहा है इसमें हब कैप के साथ स्टील वील्ज होंगे, ताकि कार की कीमत कम रखी जा सके।

एक्सटीरियर की बात करें, तो नई और पहले लीक हुई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि इस माइक्रो-एसयूवी में हैलोजन लाइट्स के साथ शार्प हेडलैम्प्स और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स व ब्रेक लाइट्स के साथ स्वेप्टबैक टेललैम्प्स होंगे।

मारुति एस-प्रेसो कंपनी के लेटेस्ट हार्टेक्ट प्लैटफार्म पर आधारित होगी, जो हल्का और मजबूत है। इसी प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल नई वैगनआर, स्विफ्ट और अर्टिगा समेत मारुति की अन्य कारों में हुआ है। इसके अलावा यह छोटी एसयूवी नए सेफ्टी और क्रैश टेस्ट नॉर्म्स के अनुरूप होगी। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंड जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड यानी सभी वेरियंट में मिलेंगे।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मारुति की इस छोटी एसयूवी में डार्क-ग्रे इंटीरियर के साथ सिलेरिया जैसा कैबिन रूम मिलने की संभावना है। डैशबोर्ड की डिजाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट कार से प्रेरित होगी। इसमें राउंड शेप्ड डिजिटल सेंटर कंसोल के अंदर डिजिटल स्पीडोमीटर और टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई अडवांस्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

इंजन: रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसमें मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी होगा। हालांकि, ऐसी संभावना भी है कि मारुति इस नई कार में बीएस6 वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो कंपनी की कई अन्य कारों में उपलब्ध है।

कीमत:मारुति एस-प्रेसो पिछले साल ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किए फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट का प्रॉडक्शन वर्जन है। एस-प्रेसो भारतीय बाजार में मारुति की सबसे छोटी एसयूवी होगी। यह कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा से नीचे के सेगमेंट आएगी। इसकी कीमत 4 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है।

कश्मीर मुद्दे पर पाक से पहले भारत ने रखा संयुक्त राष्ट्र में अपना पक्ष

नई दिल्ली। भारत ने कश्मीर मसले पर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को अपने पक्ष में करने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। भारत की तरफ से कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जाने की घटना के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अवगत करा दिया गया है। दरअसल पाकिस्तान की तरफ से कल कश्मीर मसले का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाने का ऐलान किया था।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत ने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर संयुक्त राष्ट्र के कश्मीर रेजोल्यूशन का उल्लंघन किया है। ऐसी में पाक की तरफ से इसे चुनौती देने की बात कही गयी। लेकिन भारत ने पाकिस्तानी चालबाजी से पहले ही अपना दांव चलकर इमरान सरकार की योजना पर पानी फेरने का काम कर दिया है।

भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (पी-5) के राजनयिकों को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित हिस्सों में बांटने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कई अन्य देशों के राजनयिकों को भी जम्मू कश्मीर से संबंधित फैसले के बारे में अवगत कराया। मामले में राजनयिक समुदाय के सदस्यों द्वारा रुचि जताए जाने के मद्देनजर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पी-5 देशों सहित विभिन्न देशों के राजनयिकों को फैसले के बारे में जानकारी दी।