Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4660

OnePlus 7T Pro की लीक हुई तस्वीर में नजर आया ट्रिपल रियर कैमरा

नई दिल्ली।OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro लॉन्च करने के बाद अब कंपनी OnePlus 7T Pro पर काम कर रही है। हाल ही में इस नए फोन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे फोन की एक झलक देखने को मिलती है। चीन की सोशल वेबसाइट वेइबो पर नजर आई इन तस्वीरों में फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा नजर आ रहा है।

लीक हुई इमेज में 7T प्रो एक ब्लैक कलर के ओवरसाइज प्लास्टिक केस में दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में 7T प्रो के फ्रंट और बैक को साफ देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट की तस्वीर में होमस्क्रीन नजर आ रहा है, जो कि OxygenOS की तरह दिखाई दे रहा है। तस्वीर से साफ है कि फोन में नॉच और होल पंच नहीं है, ऐसे में इतना तो साफ है कि 7T वनप्लस प्रो का भी नेक्स्ट वर्जन होने वाला है।

डिस्प्ले के ऊपर 2 और कटआउट नजर आ रहे हैं, जो कि कैमरे के लिए हो सकते हैं। वहीं, बात करें दूसरी तस्वीर की तो इसमें फोन का बैक दिखाई दे रहा है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरे के लिए कटआउट दिए गए हैं। इसके अलावा कैमरे के नीचे दो बड़े कटआउट दिखाई दे रहे हैं जिससे फोन की बॉडी नजर आ रही है, जो कि नेब्यूला ब्लू कलर की है।

वहीं फोन के बैक का ऊपरी हिस्सा उंगली से छिपा हुआ है, ऐसे में यह भी हो सकता है कि फोन में एक चौथा कैमरा भी हो। इसके अलावा फिलहाल इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नया फोन स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी हाल ही में घोषणा की गई थी। साथ ही आईपी रेटिंग के साथ फोन के कैमरा सेंसर में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पिछले स्मार्टफोन्स के T वेरियंट के लॉन्च को देखते हुए, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 7T Pro को नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर दो प्रतिशत

नयी दिल्ली। खनन और विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण जून महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर दो प्रतिशत पर आ गयी। यह पिछले चार महीने का निचला स्तर है। आधिकारिक आंकड़ों में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी। पिछले साल जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) सात प्रतिशत की दर से बढ़ा था।

इससे पहले आईआईपी की वृद्धि का निचला स्तर फरवरी में 0.20 प्रतिशत रहा था। आईआईपी मार्च में 2.7 प्रतिशत, अप्रैल में 4.30 प्रतिशत और मई में 4.60 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में आईआईपी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 5.10 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 3.60 प्रतिशत पर आ गयी।

जून महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के इसी माह के 6.90 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 1.20 प्रतिशत पर आ गयी। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में इस बार जून में 6.5 प्रतिशत का संकुचन देखा गया। पिछले साल जून में इसमें 9.70 प्रतिशत की तेजी रही थी। बिजली उत्पादन की वृद्धि दर भी 8.50 प्रतिशत से घटकर 8.20 प्रतिशत पर आ गयी।

खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 6.50 प्रतिशत से कम होकर 1.60 प्रतिशत पर आ गयी। उपभोक्ता आधारित वर्गीकरण को देखें तो प्राथमिक वस्तुओं में 0.5 प्रतिशत की तथा माध्यमिक वस्तुओं में 12.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निर्माण संबंधित वस्तुओं में 1.8 प्रतिशत का संकुचन हुआ। विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से आठ औद्योगिक समूहों जून महीने में सकारात्मक वृद्धि रही।

इंदौर किराना: ग्राहकी से शक्कर के भाव में तेजी

इंदौर।स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को शक्कर में खरीदी से भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिये रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3360 से 3410 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 163 से 183 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को मूंगफली तेल 30 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पाम तेल 12 रुपये और कपास्या तेल में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि हुई। तिलहन में सरसों 25 रुपये और सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर बिका।

तिलहन सरसों 3550 से 3575 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3550 से 3575 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1120 से 1140, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 750 से 752, सोयाबीन साल्वेंट 715 से 720, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2025, देवास 2025, उज्जैन 2025, खंडवा 2005, बुरहानपुर 2005, अकोला 3200 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 750 से 752 रुपये तथा गुजरात 765 से 768 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी : ग्राहकी निकलने से मूंग, तुअर, चना कांटा में सुधार

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा 75 रुपये, चना देसी 100 रुपये और मसूर के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

दलहन चना (कांटा) 4250 से 4300, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5700 से 5800, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5400, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5850 से 5900, उड़द 4900 से 5000, हल्की 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5550 से 5750, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5300 से 5400 मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर

नई दिल्ली। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड ‘अंधाधुन’ को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसके अलावा फिल्म ‘पद्मावत’ को बेस्ट कोरियाॅग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड ‘बधाई हो’ को दिया गया है। साथ ही ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का अवॉर्ड मिला है।

बेस्‍ट ऐक्‍टर अवॉर्ड: आयुष्‍मान खुराना (बधाई हो), विकी कौशल (उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक)
बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस अवॉर्ड: कीर्ति सुरेश (महानती)

स्पेशल मेंशन अवॉर्ड (नॉन फीचर)
महान हुतात्मा- सागर पुराणिक
ग्लो वॉर्म इन ए जंगल– रमण दुंपाल
लड्डू- समीर साधवानी और किशोर साधवानी

बेस्ट नरेशन मधुबनी- द स्टेशन ऑफ कलर
आवाज- दीपक अग्निहोत्री, उर्विजा उपाध्याय
बेस्ट म्यूजिक फिल्म– ज्योति- डायरेक्टर केदार दिवेकर
बेस्ट ऑडियोग्रफी- चिल्ड्रेन ऑफ द सॉइल- बिश्वदीप चटर्जी
बेस्ट लोकेशन साउंड- द सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स- अजय बेदी
बेस्ट सिनमैटॉग्रफी– द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स – अजय बेदी और विजय बेदी
बेस्ट बीट डायरेक्शन– अई शपथ- गौतम वजे
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यु– चलो जीते हैं- मंगेश हडावले
बेस्ट शॉट फिक्शन फिल्म– कासव- आदित्य सुभाष जंभाले
सोशल जस्टिस फिल्म– व्हाइ मी- हरीश शाह
सोशल जस्टिस फिल्म– एकांत- नीरज सिंह
बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म– अमोली- जैसमिन कौर और अविनाश रॉय
बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म– स्विमिंग थ्रू द डार्कनेस- सुप्रियो सेन
बेस्ट एजुकेशनल फिल्म– सरला विरला- एरेगोड़ा
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू– ताला ते कूंजी- शिल्पी गुलाटी
बेस्ट एनवायरन्मेंटल फिल्म– द वर्ल्ड्स मोस्ट फेमस टाइगर- सुबिया नालामुथु
बेस्ट प्रमोशनल फिल्म– रीडिस्कवरिंग जाजम- अविशान मौर्य और कृति गुप्ता
बेस्ट साइंसेज ऐंड टेक्नॉलजी फिल्म– जीडी नायडू: द एडिसिन ऑफ इंडिया- रंजीत कुमार
बेस्ट आर्ट्स ऐंड कल्चरल फिल्म– बुनकर: द लास्ट ऑफ द वाराणसी वीवर्स- सत्यप्रकाश उपाध्याय
बेस्ट डेब्यू नॉन-फीचर फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर– फलूदा- साग्निक चटर्जी
बेस्ट नॉन-फीचर फलिम (शेयर्ड)– सन राइज – विभा बख्शी
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म– द सिक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स – अजय बेदी ऐंड विजय बेदी
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर– पद्मावत- संजय लीला भंसाली

स्पेशल मेंशन (फीचर)
नथिकचरामी (कन्नड़)- श्रुति हरिहरण
कड़क(हिंदी)- चंद्रचूड़ राय (ऐक्टर)
जोसफ (मलयालम)- जोजू जॉर्ज (ऐक्टर)
सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया (मलयालम)- सावित्री (ऐक्ट्रेस)

बेस्ट राजस्थानी फिल्म– टर्टल- दिनेश एस यादव
बेस्ट पंचिंगा फिल्म– इन द लैंड ऑफ पॉइजन विमिन- मंजू बोरा
बेस्ट शेरडूकपन फिल्म– मिशिंग- बॉबी शर्मा बरुआ
बेस्ट गारो फिल्म– मामा- डॉमिनिक संगमा
बेस्ट मराठी फिल्म– भोंगा- शिवाजी लोटन पाटिल
बेस्ट तमिल फिल्म– बारम- प्रिया कृष्णस्वामी
बेस्ट हिंदी फिल्म– अंधाधुन- श्रीराम राघवन
बेस्ट उर्दू फिल्म– हामिद- ऐजाज खान
बेस्ट बंगाली फिल्म– एक जे छिलो राजा- सृजीत मुखर्जी
बेस्ट मलयालम फिल्म– सुदानी फ्रॉम नाइजीरिया- जकारिया
बेस्ट तेलुगू फिल्म– महानति- नाग अश्विन
बेस्ट कन्नड़ फिल्म– नाथीचरामी- मंजुनाथ एस (मंसूरे)
बेस्ट कोंकणी फिल्म– अमोरी- दिनेश पी भोगले
बेस्ट असामी फिल्मी– बुलबुल कैन सिंग- रीमा दास
बेस्ट पंजाबी फिल्म– हरजीता- विजय कुमार अरोड़ा
बेस्ट गुजराती फिल्म– रेवा- राहुल सुरेंद्रभाई भोले, विनीत कुमार अंबुभाई कनोजिया

बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर अवॉर्ड– कन्नड़ फिल्म केजीएफ- विक्रम मोरे और अंबु आरिव
बेस्ट काेरियॉग्रफी– पद्मावत- क्रुति महेश माड्या और ज्योति तोमर- गाना- घूमर-घूमर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट– तेलुगु फिल्म ऑ- श्रुति क्रिएटिव स्टूडियो
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट– कन्नड़ फिल्म केजीएफ- यूनिफाइ मीडिया
बेस्ट लिरिक्स– कन्नड़ फिल्म नाथिचरामी-
संगीतकार– मंजुनाथ एस (मंसूर)- गाना – मायावी मानवे
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक– उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक- शाश्वत सचदेव
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट– तेलुगु फिल्म ऑ- रणजीत
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर– तेलुगु फिल्म- महानती- इंद्राक्षि पटनायक, गौरांग शाह और अर्चना राव
बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन– मलायलम फिल्म- कमारा संभावम- बंगाल
बेस्ट एडिटिंग- कन्नड़ फिल्म नाथिचरामी- नागेंद्र क उज्जयनी
बेस्ट ऑडियोग्रफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट)– मराठी फिल्म तेंडल्या- गौरव वर्मा
बेस्ट ऑडियोग्रफी (बेस्ट साउंड डिजाइनर)- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- बिश्वदीप दीपक चटर्जी
बेस्ट ऑडियोग्रफी (री-रिकॉर्डिस्ट ऑफ द फाइनल मिक्स्ड ट्रैक)– तेलुगु फिल्म रंगस्थलम- राजा कृष्णन एमआर
बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल) – तेलुगु फिल्म ची अर्जुन ला सो- राहुल रवींद्रन
बेस्ट स्क्रीनप्ले (अडेप्टेड)- अंधाधुन- श्रीराम राघवन, अरिजीत बिश्वास, योगेश चंद्रेकर, हेमंत राव और पूजा लाढा सुरती
बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग)- बंगाली फिल्म तारीख- चुरनी गांगुली
बेस्ट सिनमैटोग्रफी- मलयालम फिल्म- उलु- एम. जे. राधाकृष्णन
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर– कन्नड़ फिल्म नाथीचरामी- बिंदू मालिनी- गाना- मायवी मनावे
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- फिल्म पद्मावत, अरिजीत सिंह- बिंते दिल मिस्रिया में
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- कन्नड़ फिल्म ओंडाला एराडाला- रोहित
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- पंजाबी फिल्म हरजीता- समीप सिंह
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- उर्दू फिल्म हामिद- तल्हा अरशद रेशी
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- मराठी फिल्म नाल- श्रीनिवास पोकले
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेसेस– बधाई हो – सुरेखा सिकरी
बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस– मराठी फिल्म चुंबक- स्वानंद किरकिरे

उच्चतम स्तर से फिसला सोना, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

नई दिल्ली। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने के भाव गुरुवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज शुक्रवार को 140 रुपये गिर गये हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 38,000 से ऊपर 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

कारोबारियों के अनुसार ज्वैलर्स की लिवाली मंदी पड़ने से भाव में यह कमी आई है। वहीं, चांदी में आज 290 रुपये की कमी आई और इसके भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में गिरावट आने से चांदी के भाव में यह कमी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ 17.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 140 रुपये की गिरावट के साथ 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 140 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 290 रुपये की गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 665 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 43,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 42000 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42450 रुपये प्रति तोला
सोना शुद्ध 36580 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42660 रुपये प्रति तोला

ITR वेरिफाई करना हुआ आसान, आयकर विभाग ने शुरू की सुविधा

नई दिल्ली। करदाताओं को राहत पहुंचाने के लिए इनकम टैक्स विभाग समय-समय पर नई सेवाएं शुरू करता रहता है। अब इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) वेरिफाई करने के लिए नई सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के तहत करदाता बिना लॉगइन किए अपना आईटीआर वेरिफाई कर सकते हैं।

इनकम टैक्स विभाग ने आईटीआर वेरिफाई करने के लिए अपने ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर एक नया लिंक शुरू किया है। यह लिंक पोर्टल पर बाई साइड में ई-वेरिफाई रिटर्न नाम से क्विक लिंक सेक्शन में बनाया गया है।

इस लिंक पर क्लिक करने पर नया ई-वेरिफिकेशन पेज खुलेगा। यहां पर आप पेन कार्ड, असेसमेंट ईयर और आईटीआर फॉर्म-5 में दिए गए पावती (acknowledgement) नंबर की जानकारी देकर अपना आईटीआर वेरिफाई कर सकते हैं।

120 दिन में वेरिफाई करना होगा आईटीआर
इनकम टैक्स विभाग के अनुसार, आईटीआर दाखिल करने के बाद 120 दिनों के अंदर इसे वेरिफाई करना होगा। आप आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त के बाद इसे वेरिफाई कर सकते हैं। यदि आप अपना आईटीआर वेरिफाई नहीं करते हैं तो इस पर कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी और आप पर आईटीआर फाइल नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया जा सकता है। इनकम टैक्स कानूनों के अनुसार आईटीआर वेरिफिकेशन इसकी फाइलिंग की अंतिम स्टेप है। यदि कोई आईटीआर फाइल कर देता है और उसे वेरिफाई नहीं करते हैं तो इस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख
यदि आपने अभी तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो जल्दी कर लें। असेंसमेंट ईयर 2019-20 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2019 है। यदि आप इस तारीख तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो इनकम टैक्स आप पर जुर्माना लगा सकता है।

बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 254 अंक बढ़कर 37,500 के पार बंद

नई दिल्ली। बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में छाई लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 254 अंकों की तेजी के साथ 37500 के पार जाकर 37581 अंकों पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 77 अंकों की तेजी के साथ 11,100 अंकों के पार जाकर 11,109 अंकों पर बंद हुआ। इस कारोबार दिवस में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में सेंसेक्स में 14.77 फीसदी और निफ्टी में 9.99 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

एफपीआई पर राहत की उम्मीद से आया सुधार
केंद्र सरकार की ओर से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पर लगाए गए उच्च टैक्स को वापस लिए जाने की खबरों के बाद से घरेलू शेयर बाजारों में सुधार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को इन खबरों के सामने आने के बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में लिवाली का माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में नवकार कॉरपोरेशन 17.40 फीसदी, एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीस लिमिटेड 15.17 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 14.77 फीसदी, फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड 14.21 फीसदी, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स इंडिया लिमिटेड 10.92 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 9.99 फीसदी, ग्रॉसिम 3.32 फीसदी वीईडीएल 3.03 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 3 फीसदी, यूपीएल 2.64 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में एनबीसीसी 12.23 फीसदी, जमना ऑटो 10.57 फीसदी, जागरण प्रकाशन लिमिटेड 8.89 फीसदी, यस बैंक 7.80 फीसदी, रेडिंग्टन इंडिया लिमिटेड 7.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में यस बैंक 1.63 फीसदी, भारती एयरटेल 1.26 फीसदी, आईओसी 1.03 फीसदी, आईटीसी 0.87 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

अब उंगली से करें बात, कॉलिंग के लिए मोबाइल की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। टेक्नॉलजी के इस दौर में आए दिन नए गैजेट्स की एंट्री हो रही है। इसी कड़ी में अब एक बेहद खास गैजेट की एंट्री हुई है जिसकी मदद से आप अपने इंडेक्स (तर्जनी) फिंगर के जरिए फोन कॉल कर सकेंगे। इटली की टेक कंपनी Deed ने Get नाम का गैजेट बनाया है। यह बोन कंडक्शन टेक्नॉलजी पर काम करता है। गैजेट कलाई पर एक ब्रेसलेट के तौर पर पहना जा सकता है। इस ब्रेसलेट को पहनने के बाद आप अपने अंगूठे के बगल वाली उंगली को एक फोन के जैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मार्टफोन से होगा कनेक्ट
250 डॉलर (करीब 16,230 रुपये) की कीमत में आने वाला यह गेट ब्रेसलेट आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। कनेक्ट होने के बाद यह फोन से निकलने वाले साउंड को वाइब्रेशन में बदलकर इंडेक्स फिंगर तक पहुंचाता है। ब्रेसलेट यूजर्स को कॉल रिसीव कर बात करने के लिए केवल उंगली को कान पर टच करना है। आउटगोइंग कॉल के लिए यूजर ब्रेसलेट की वॉइस रेकॉग्निशन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टैपिंग और स्क्रॉलिंग की जरूरत नहीं
गेट ब्रेसलेट में इस्तेमाल की गई टेक्नॉलजी इसे काफी खास बना देती है। कंपनी के को-फाउंडर एमलियैनो पैरिनी ने कहा, ‘गेट के जरिए बात करने का मतलब है कि यूजर्स को टैपिंग, स्क्रॉलिंग और बटन्स के इस्तेमाल से छुटकारा मिलना। वाइब्रेशन यूजर की कलाई से इंडेक्स फिंगर में पहुंचता है जिससे कि बिना किसी स्पीकर के आवाज को सुना जा सकता है।’

हेल्थ भी करेगा मॉनिटर
गेट ब्रेसलेट में कंपनी ने फिटनेस बैंड के भी कई फीचर उपलब्ध कराए हैं। फिटनेस ट्रैकर बैंड के फीचर देने के साथ ही यूजर इससे एनएफसी पेमेंट भी कर सकते हैं। यह इनबिल्ट वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि गेट ब्रेसलेट एक स्मार्टबैंड है।

कोई और नहीं सुन पाएगा आपकी बात
आमतौर देखने को मिलता है कि फोन का अगर ईयरपीस वॉल्यूम तेज है तो कॉलर की आवाज आसपास खड़े लोगों को सुनाई देती है। गेट के साथ यूजर्स को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह डिवाइस आवाकी जगह वाइब्रेशन का इस्तेमाल करता है। ऐसे में कॉलर की आवाज के बाहर आने का सवाल पैचा नहीं होता। इस ब्रेसलेट में कोई बटन या स्क्रीन नहीं दी गई है। यह यूजर के वॉइस और जेस्चर का इस्तेमाल करता है।

कब शुरू होगी डिलिवरी
गेट को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। यह यकीनन फोन पर बात करने के तरीके को बदलने वाला है। कंपनी फिलहाल इस Kickstarter पर इसके प्रॉडक्शन के लिए फंड्स जुटा रही है। फंडिंग में सहायता करने वाले यूजर्स के लिए प्लेज 128 डॉलर से शुरू हो रहा है। इसमें यूजर अपनी पसंद की साइज और कलर के गेट का चुनाव कर सकते हैं। कंपनी इस कीमत में गेट के साथ एक वायरलेस चार्जर भी उपलब्ध कराएगी। डिलिवरी की शुरुआत मार्च 2020 से होगी और कंपनी डिलिवरी चार्ज के तोर पर 28 डॉलर लेगी।