Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4659

नई Jeep Wrangler भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0

नई दिल्ली। जीप ने फोर्थ जनरेशन रैंगलर (Wrangler) लॉन्च कर दी है। भारत में इसकी कीमत 63.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है। नई रैंगलर सिर्फ 5 डोर रैगलर अनलिमिटेड वर्जन में अवेलेबल है। भारत में यह SUV कंप्लीट बिल्ट यूनिट मॉडल के तौर पर सेल की जाएगी। कार की डिजाइन की अगर बात करें तो इस कार में तो यह काफी हद तक पहले की जनरेशन जैसा ही है। हालांकि नई रैंगलर में कुछ मॉडर्न एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

फीचर्स: गाड़ी के फ्रंट में आइकॉनिक 7 स्लॉट ग्रिल्स दिए गए हैं जिसके साथ क्लासिक राउंड हेडलैम्प्स LED यूनिट्स दिए गए हैं। नई रैगलर में अपडेटेड कैबिन और नया डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा कार में यूकनेक्ट 4C NAV 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम के साथ नेविगेशन, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, ड्यूल जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

इसके अलावा नई रैंगलर में पैस्सिव कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट जैसी फीचर्स दिए गए हैं। FCA इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर केविन फ्लिन ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी है कि हम अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई जीप रैंगलर पेश कर रहे हैं जो इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

ऑइकॉनिक रैंगलर हमारे पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण वीकल है जो करीब 80 सालों से हमारे इतिहास का हिस्सा रहा है और भारत में 2016 से यह लॉन्च किया गया था।’नई रैंगलर पुरानी की तुलना में हल्की है। हालांकि बॉडी पार्ट्स स्टील के ही बने हैं पर डोर, बोनट और फेंडर्स को बनाने में एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। पहले की तरह इस जनरेशन में भी 4 वीइल ड्राइव हाई और 4 वीइल ड्राइव लो मोड मौजूद हैं।

लोन लेकर शादी कर रहे हैं युवा, सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली।देश के युवाओं द्वारा 2018-19 में दाखिल की गई लोन की एप्लीकेशन में सबसे ज्यादा एप्लीकेशन शादी की फंडिंग के लिए थी। यानी 20 से 30 वर्ष के युवा अन्य जरूरतों के बदले अपनी शादी को फंड करने के लिए लोन ले रहे हैं।

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म इंडिया लेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 में 11 फीसदी युवाओं ने अपना बिजनेस शुरू करने के लिए, 19 फीसदी ने घूमने के लिए और 7 फीसदी ने लाइफस्टाइल में बदलाव करने के लिए लोन के लिए अप्लाई किया।

देश के छह शहरों (मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता) में सैलरी पाने वाले और खुद का बिजनेस करने वाले युवाओं के बीच यह सर्वे किया गया, जिसमें 5200 युवाओं ने सात कैटेगरी के तहत अपनी लोन की जरूरत बताई। यह कैटेगरी थी- शादी, स्टार्टअप, शिक्षा, ट्रैवल, लाइफस्टाइल, होम रेनोवेशन, अचानक से आए खर्च और अन्य जरूरतें।

सर्वे की खास बातें

  1. मुंबई में 22 फीसदी युवाओं ने अपनी शादी के लिए लोन लिया। यह सभी शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद 20 युवाओं ने शिक्षा और ट्रैवल के लिए लोन लिया
  2. दिल्ली के 20 फीसदी युवाओं ने अपनी शादी के लिए लोन किया, 18 फीसदी ने शिक्षा, 15 फीसदी ने ट्रैवल और 14 फीसदी ने स्टार्टअप के लिए लोन लिया। दिल्ली के सबसे ज्यादा युवाओं (27 फीसदी) ने लाइफस्टाइल के लिए लोन लिया।
  3. बिजनेस के लिए किए गए 11 फीसदी आवेदनों में से 27 फीसदी बेंगलुरु से किए गए। एजुकेशनल लोन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन (तकरीबन 20 फीसदी) भी बेंगलुरु से किए गए।
  4. घूमने के लिए किए गए लोन के कुल 20 फीसदी आवेदनों में से सबसे ज्यादा आवेदन हैदराबाद से किए गए। यहां के युवाओं ने इस कैटेगरी में 20 फीसदी आवेदन भेजे।
  5. सभी छह शहरों में लोन के आवेदन 2016-17 में 7 फीसदी और 2017-18 में 9 फीसदी से बढ़कर 2018-19 में 15 फीसदी हो गए।

कश्मीर से सेब की आवक शुरू, नहीं बढ़ेंगे दाम

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से भारत सहित दुनियाभर में सेब की सप्लाई होती है। लेकिन जैसा कि मालूम है कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के हटाए जाने के पहले से धारा 144 लागू था। ऐसे में कश्मीरी सेब की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें आ रही थी। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।

जब इस मामले में आजादपुर चेंबर ऑफ फ्रूट एंड वेजीटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. एस कृपलानी ने कहा कि कश्मीर से सेब की ज्यादातर आवक 15 अगस्त के बाद होती है। इससे पहले कश्मीर के सेब की हजरत बली वेराइटी आती है। कृपलानी के मुताबिक 6 और 7 अगस्त को सेब की आवक में थोड़ी कमी दिखी थी। लेकिन 9 अगस्त को कश्मीरी सेब हजरत बली सेब की आवक दोबारा शुरू हो गयी।

हिमाचली सेब ने संभाला बाजार
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से काफी मात्रा में सेब आ रहा है। शायद वहां पैदावार अच्छी हुई है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में सेब की सप्लाई का कोई असर नहीं दिख रहा है। हालांकि अगर बाद में कश्मीर के हालात बिगड़ते हैं, तो वहां से आने वाले क्वालिटी सेब की आवक प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लाजिमी है कि सेब की कीमतें बढ़ना भी लाजिमी हैं।

मार्केट में सेब की कीमत
दिल्ली की होलसेल मार्केट में 50 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से सेब मिल रहा है। हिमाचल से आने वाले सेब की कीमत 40 से 80 रुपए प्रति किग्रा है, जबकि कश्मीर से आने वाले हजरत बल सेब की कीमत 30 से 40 रुपए है। वहीं कश्मीरी आलू बुखारा की कीमत 20 से 35 रुपए के बीच है।

डीजल की कीमत में 11 पैसे की कटौती, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली। इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल की कीमत में चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है। शनिवार 10 अगस्त को डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं, पेट्रोल की कीमत स्थिर है। बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल के रेट में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी, जबकि डीजल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम वही रहेंगे जो शुक्रवार को थे। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 72.08 रुपए, कोलकाता में 14 पैसे प्रति लीटर कटौती के साथ पेट्रोल 74.74 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 16 पैसे प्रति लीटर गिरावट के साथ 74.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 15 पैसे की कटौती के साथ पेट्रोल 77.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल की कीमत की बात करें तो शनिवार को डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। इसके बाद दिल्ली में डीजल 65.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे की कटौती के बाद डीजल 68.82 रुपए और 69.35 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में 7 पैसे कटौती के बाद डीजल 68.01 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

मोटर व्हीकल्स संशोधन बिल 2019 पर राष्ट्रपति की मुहर, लागू होंगे नए नियम

0

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार 9 अगस्त को मोटर व्हीकल्स संशोधन बिल 2019 को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद सड़क परिवाहन मंत्रालय इन नियमों को लागू करने को लेकर जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। मोटर व्हीकल्स संशोधन बिल 2019 में यातायात उल्लंघन पर कड़े जुर्माने के प्रावधान किए गए हैं। जुर्माने में कई गुना तक बढ़ोतरी की गई है।

ये हैं नए नियम

  • एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं देने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
  • कैब या टैक्सी सेवा कंपनी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगी तो उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • तय सीमा से तेज गति में वाहन चलाने पर 1 से 2 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।
  • बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
  • बिना हेल्मेट ड्राइविंग करने पर 1000 रुपए का जुर्माना और तीन महीने तक लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई होगी।
  • नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन मालिक या माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने, वाहन मालिक या माता-पिता पर 25 हजार रुपए ता जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
  • सामान्य यातायात नियम तोड़ने पर 100 की बजाए 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।
  • यातायात अथॉरिटी के विशेष आदेश नहीं मानने पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • बिना लाइसेंस गैर अधिकृत वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • अयोग्य ठहराए जाने के बाद भी वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान
  • खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने पर 5000 रुपए का जुर्माना।
  • शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना।

आलिया ने रिलीज किया अपने पहले म्यूजिक विडियो का पोस्टर

मुंबई। इसमें कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। आलिया ने फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में अपना सिंगिंग टैलंट दिखाया था। और अब वह जल्द ही अपना एक म्यूजिक विडियो लेकर आने वाली हैं। इस म्यूजिक विडियो का नाम ‘प्राडा’ (Prada) है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग से पहले ही अपने म्यूजिक विडियो की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस म्यूजिक विडियो में आलिया के अलावा फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘लम्बरगिनी’ फेम दूरबीन भी नजर आएंगे। पहले कहा जा रहा था कि इस गाने को 5 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, लेकिन अब यह कब रिलीज होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

https://www.instagram.com/p/B08R7wNlqWy/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया ने भी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यही बताया है कि उनका यह म्यूजिक सिंगल जल्दी रिलीज होने वाला है। फिल्मों की बात करें, तो आलिया के पास 3 फिल्में हैं- ब्रह्मास्त्र, सड़क 2 और आरआरआर। ‘ब्रह्मास्त्र’ में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर हैं, तो वहीं ‘सड़क 2’ में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, गुलशन ग्रोवर, जिशु सेनगुप्ता और अक्षय आनंद होंगे। वहीं ‘आरआरआर’ के तेलुगु फिल्म है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया के अलावा जूनियर एनटीआर, रामचरण और अजय देवगन होंगे।

48MP रियर, 32MP फ्रंट कैमरे वाला Xiaomi Mi A3 भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली। Xiaomi अपने लेटेस्ट ऐंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 23 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने स्पेन में आयोजित एक इवेंट में Mi A3 से पहले ही पर्दा उठाया जा चुका है।

Mi A3 पिछले साल लॉन्च हुए मी A2 का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन में 4GB रैम, ट्रिपल रियर कैमरे, 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं। जानें, फोन की सारी खूबियां…

Xiaomi Mi A3 के स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि हमने पहले ही बताया कि स्पेन में इस फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में लॉन्च होने वाले इस फोन के फीचर्स भी स्पेन के वेरियंट जैसे ही होंगे। शाओमी Mi A3 में 4GB रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन 64GB और 128GB दिए गए हैं। ऐंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलने वाले Xiaomi Mi A3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Mi A3 फोन में 6.08 इंच एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 720×1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन के टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है।

बात की जाए कैमरे की तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

क्या है कीमत
ब्लू, वाइट और ग्रे कलर कलर में पेश किए गए Mi A3 की स्पेन में कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) रखी गई है। यह कीमत इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं, इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) रखी गई है।

एओ का ऑर्थोपेडिक प्री बेसिक कोर्स पहली बार कोटा में कल

0

कोटा। ऑर्थोपेडिक शिक्षा में विश्व विख्यात संस्था एओ द्वारा मेडिकल काॅलेज प्रांगण मे रविवार को को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित प्री बेसिक कोर्स आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डाॅ.एसएन सोनी ने बताया कि इस कोर्स में राजस्थान के विभिन्न अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और कोटा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक स्नातकोत्तर चिकित्सक भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन कोटा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना करेंगे। इस दौरान दिल्ली के एओ कौंसिल मेंबर डाॅ. रिताभ मित्तल भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेश गोयल, डाॅ.अशोक तिवारी, डाॅ. मोहन मंत्री, डाॅ. आरपी मीना, डाॅ. जसवंत सिंह, डाॅ. मो. इकबाल, डाॅ. मनीष गर्ग, कोटा ओर्थाे सोसाइटी के अध्यक्ष डाॅ. जीडी रामचंदानी, सचिव डाॅ. हितेश मंगल, डाॅ. केजी नामा तथा कोटा के सभी अस्थि रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

इस प्री बेसिक कोर्स में कुल पाँच सत्र आयोजित होंगे। जिनमें प्रथम और द्वितीय सत्र में ऑर्थोपेडिक फैक्चर, ट्रीटमेंट, डाइरेक्ट इनडायरेक्ट रिडक्शन, स्क्रू एनाटोमी, प्लेट्स फार्म एण्ड फंक्शन, टेंशन बैण्ड वायरिंग, एक्स्ट्रा मीडिल्यूरी फिक्सेशन, लेग स्क्रू फिक्शेसन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वहीं अन्तिम दो सत्रों में मेनेजमेंट ऑफ आर्टिक्यूलर फ्रेक्चर , डायफिजियल फ्रेक्चर, ओपन फ्रेक्चर, इन्फेक्शन आदि के बारे में चर्चा होगी। इस दौरान वीडियो और प्रेक्टिकल सेशन भी होंगे।

श्रावणी तीज मेला: हास्य कविताओं ने गुदगुदाया, वीर रस ने भरा राष्ट्रवाद का रंग

कोटा। श्रावणी तीज मेला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में शहीद अजय आहूजा पार्क के पास स्थित मंच पर अखिल राजस्थानी कवि सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में कवियों ने हास्य, श्रृंगार और वीर रस से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। वीर रस के कवियों ने रचनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद अर्पित किया।

कविताओं के माध्यम से धारा 370 हटाए जाने और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने के निर्णय की सराहना की गई। कवि सम्मेलन की शुरुआत डाॅ. फरीद खान फरीद द्वारा ‘शर्त लोगों ने लड़ाने की लगा रखी है, मिलकर रहने की कसम हमने भी खा रखी है…’’ से की गई। कवि शायर चांद शेरी द्वारा ‘‘मैं गीता, बाइबल, कुरान रखता हूं, सभी धर्मों का सम्मान रखता हूं….यह मेरे पुरखों की जागीर है दोस्तों, मैं अपने दिल में हिंदुस्तान रखता हूं…’’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

गीतकार गौरव प्रचंड द्वारा ‘‘आस्था के हत्यारों को यूं ना माफ कीजिए, खेती में खरपतवार इनको साफ कीजिए…’’ के द्वारा लोगों को वाह वाह कहने पर मजबूर कर दिया। वहीं कवि सम्मेलन को ऊंचाइयां प्रदान करते हुए कवि विश्वामित्र दाधीच द्वारा बेटियों को समर्पित करते हुए ‘‘जब ममता ने आंखें खोली, पायल से पायल यू बोली…’’ रचना प्रस्तुत की।

इस दौरान कवि विश्वामित्र दाधीच, डाॅ. ओंकारनाथ चतुर्वेदी, मुकुट मणिराज, रघुराज सिंह कर्मयोगी को मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा द्वारा काव्य रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। वही शायर चांद शेरी, डॉ. फरीद, शायर शकूर अनवर को शान ए गजल की उपाधि से अलंकृत किया। कविराज महेश पंचोली, गौरीशंकर सोनगरा अभी ने भी अपनी रचना सुनाकर श्रोताओं को देर रात तक जमाए रखा।

कार्यक्रम समापन पर राजाराम जैन कर्म योगी द्वारा सभी कवियों तथा श्रोताओ का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ ओंकारनाथ चतुर्वेदी तथा पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी रहीं।

तनाव रहित जीवन की कला सिखाता है स्वाध्याय: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। महावीर नगर विस्तार योजना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी संघ के पावन वर्षायोग के अवसर पर शुक्रवार को माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि ईश्वर की आराधना मन, मस्तिष्क और स्वास्थ्य के लिए हितकर होती है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने भी माना है कि प्रातः नित्यकर्म से निवृत्त होकर किए जाने वाले सस्वर देव पूजन-भक्ति, स्तुति पाठ शरीर में कोलेस्ट्रोल व हानिकारक द्रव्यों की मात्रा में कमी करते हैं।

इन क्रियाओं के माध्यम से शरीर में कषायों को बढ़ाने वाले हानिकारक हारमोंस का स्राव बंद हो जाता है। जिससे फेफड़े, हृदय व पाचन तंत्र की क्रियाशीलता में वृद्धि होती है। इसी प्रकार स्वाध्याय से अर्जित ज्ञान तनाव मुक्ति के लिए उत्कृष्ट समाधान प्रस्तुत करता है तथा तनाव रहित जीवन की कला सिखाता है।

उन्होंने कहा कि जैन दर्शन सर्वज्ञता के सिद्धांत को मानता है। सर्वज्ञ पर विश्वास करने वाला कभी संकटग्रस्त नहीं हो सकता है। तत्वज्ञानी सम्यकदृष्टि रखते हैं और किसी भी घटना, परिस्थिति को लेकर आश्चर्यचकित या दुखी नहीं होते हैं। जैन दर्शन अकर्तावादी दर्शन है। व्यर्थ के तनाव-अवसाद से मनुष्य दूर रहता है।

इनके अलावा, भगवान आदिनाथ स्वामी ने चित्त की निर्मलता व एकाग्रता को बढ़ाने के लिए सस्वर पूजन, पाठ, भक्ति, स्वाध्याय, मंत्रजाप व ध्यान, योग पर भी बल दिया है। इससे पहले मंगलाचरण के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई।